रविवार, 10 सितंबर 2023

100 बेड के अस्पताल का निरीक्षण किया: उप सीएम

100 बेड के अस्पताल का निरीक्षण किया: उप सीएम

संदीप मिश्र/बृजेश केसरवानी 
लखनऊ/प्रयागराज। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भगवतपुर ब्लॉक सरदार बल्लभ भाई पटेल 100 बेड के अस्पताल का रविवार को निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों निर्देश दिया कि 10 दिन में खामियों दूर कर मरीजों की भर्ती सुनिश्चित करें, जो भी आवश्यकता है‌, उसको उपलब्ध कराया जाएगा। भगवतपुर में नवनिर्मित 100 बेड के अस्पताल का उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्हें बताया गया कि गर्मी और पानी टपकने की समस्या के चलते अस्पताल में मरीजों की भर्ती नहीं हो रही है, जबकि ओपीडी चलती है। ओपीडी में रोजाना लगभग 100 मरीज आ रहे हैं। 
डिप्टी सीएम ने कहा कि गड़बड़ी को दूर कर 10 दिन में मरीजों की भर्ती की व्यवस्था करें। जो भी समस्या आ रही है उसको दूर किया जाएगा। मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाए।
सीएमओ डॉ. आशु पांडेय ने बताया कि अस्पताल में 16 डॉक्टरों की तैनाती है, जिसमें फिजिशियन, नेत्र, अस्थि, बाल रोग, गॉयनी आदि विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती है। 15 पैरा मेडिकल स्टाफ हैं। यहां पर 100 बेड हैं और सभी बेड पर ऑक्सीजन की भी व्यवस्था है। एक्सरे और पैथालॉजी की सुविधा भी है। 
पानी टपने के कारण मरीज भर्ती नहीं किए जा रहे हैं।
सीलिंग का कार्य चल रहा है। अस्पताल में दो अक्तूबर तक मरीज भर्ती करने की तैयारी की जा रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि संचारी रोगों का प्रकोप बढ़ रहा है और डेंगू और वायरल के मरीज भी बढ़ रहे हैं इसको देखते हुए दो अक्तूबर तक नहीं, 10 दिन में अस्पताल को तैयार करें। अस्पताल में जो भी स्टाफ की कमी होगी और जो भी समस्याएं हैं, उसको दूर किया जाएगा। बता दें कि 2019 में कुंभ मेले में बनाए गए केंद्रीय चिकित्सालय के जो उपकरण और बेड लगाए गए थे, उसको कुंभ होने के बाद यहां शिफ्ट किया गया है। 
इस मौके पर जिलाधिकारी नवीन सिंह चहल, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ आशु पांडेय, अस्पताल के अधीक्षक डॉ. इश्तियाक अहमद आदि मौजूद रहे।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  


1. अंक-328, (वर्ष-06)

पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. सोमवार, सितंबर 11, 2023

3. शक-1944, भाद्रपद, कृष्ण-पक्ष, तिथि-द्वादशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 05:22, सूर्यास्त: 07:06।

5. न्‍यूनतम तापमान- 19 डी.सै., अधिकतम- 33+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

शनिवार, 9 सितंबर 2023

समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन

समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन 

संदीप मिश्र 
मिर्जापुर। शनिवार को शासन के निर्देशानुसार (प्रत्येक माह के द्वितीय व चतुर्थ शनिवार) जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
उक्त अवसर पर डीआईजी विन्ध्याचल परिक्षेत्र आर.पी. सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर व अपर जिलाधिकारी के साथ थाना चील्ह पर, एसपी मिर्जापुर अभिनन्दन सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व उपजिलाधिकारी के साथ थाना चुनार पर उपस्थित रहकर आने वाले आमजन की शिकायतें सुनकर निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में थाना समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर जिलाधिकारी व तहसीलदार द्वारा थाना कोतवाली शहर पर, अपर जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा कोतवाली कटरा पर, अपर जिलाधिकारी द्वारा थाना कोतवाली देहात पर, क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना कछवां पर, तहसीलदार द्वारा थाना लालगंज पर, नायब तहसीलदार द्वारा थाना हलिया पर, उपजिलाधिकारी द्वारा थाना जिगना व सन्तनगर पर, क्षेत्राधिकारी लालगंज व उपजिलाधिकारी द्वारा थाना ड्रमण्डगंज पर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व उपजिलाधिकारी द्वारा थाना अदलहाट पर, उपजिलाधिकारी द्वारा थाना जमालपुर पर, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन व तहसीलदार द्वारा थाना अहरौरा पर, उपजिलाधिकारी द्वारा थाना मड़िहान पर, नायब तहसीलदार द्वारा थाना राजगढ़ पर सम्बन्धित थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों व राजस्व विभाग के अऩ्य अधिकारी एवं कर्मचारीयों के साथ थाने पर आने वाले आमजन की समस्याएं सुनकर मौके पर निस्तारण कराया गया तथा शेष मामलों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर रवाना किया गया।

प्राप्त प्रार्थना पत्रों में कुछ का निस्तारण, कुछ में निस्तारण हेतु जिम्मेदारों को दिए निर्देश

थाना कोतवाली शहर पर 5 प्रार्थना पत्र प्राप्त 3 निस्तारित, थाना कोतवाली कटरा पर 3 प्रार्थना पत्र प्राप्त 2 निस्तारित, थाना विन्ध्याचल पर 9 प्रार्थना पत्र प्राप्त 1 निस्तारित, थाना कोतवाली देहात पर 24 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना चील्ह पर 7 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना कछवां पर 17 प्रार्थना पत्र प्राप्त 5 निस्तारित, थाना पड़री पर 5 प्रार्थना पत्र प्राप्त 1 निस्तारित, थाना लालगंज पर 17 प्रार्थना पत्र प्राप्त 6 निस्तारित, थाना हलिया पर 8 प्रार्थना पत्र प्राप्त 3 निस्तारित, थाना जिगना पर 12 प्रार्थना पत्र प्राप्त 3 निस्तारित, थाना ड्रमण्डगंज पर 7 प्रार्थना पत्र प्राप्त 2 निस्तारित, थाना सन्तनगर 7 प्रार्थना पत्र प्राप्त 4 निस्तारित, थाना चुनार पर 3 प्रार्थना पत्र प्राप्त 1 निस्तारित, थाना अदलहाट पर 5 प्रार्थना पत्र प्राप्त 3 निस्तारित, थाना जमालपुर पर 6 प्रार्थना पत्र प्राप्त 1 निस्तारित, थाना अहरौरा पर 7 प्रार्थना पत्र प्राप्त 3 निस्तारित, थाना मड़िहान पर 1 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना राजगढ़ पर 5 प्रार्थना पत्र 1 निस्तारित तथा शेष मामलों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को रवाना किया गया।

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 2 घायल

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 2 घायल 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। प्रयागराज के यमुनानगर के कौंधियारा थाना क्षेत्र के अतरी खुर्द गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसी दौरान गोली चलने से दो युवक घायल हो गए। गोली युवकों की जांघ में लगी है। उन्हें स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख उन्हें एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बंदूक को कब्जे में ले लिया है।
कौंधियारा थाना क्षेत्र के अतरी खुर्द गांव में पुरानी रंजिश को लेकर संतोष नाम के युवक ने गांव के ही दिनेश और मनीष को गोली मार दी। घटना शनिवार को दोपहर में हुई कहासुनी के दौरान विवाद बढ़ गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। गोली मारने वाला आरोपी फरार हो गया। उसकी लाइसेंसी बंदूक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घायलों को उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल भेजवाया गया है।

पीएम ने जी20 शिखर सम्मेलन को संबोधित किया

पीएम ने जी20 शिखर सम्मेलन को संबोधित किया 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि जी20 महिलाओं के सशक्तीकरण में बड़ी भूमिका निभा सकता है। उन्होंने जी20 शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए इस बात का भी उल्लेख किया कि मानव को सशक्त बनाने और पृथ्वी को अधिक समावेशी एवं टिकाऊ बनाने पर कैसे सामूहिक रूप से विचार किया जा सकता है।
उन्होंने भारतीय नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए भारत द्वारा प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किए जाने का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि शिखर सम्मेलन के "एक कुटुंब" सत्र में उन्होंने युवाओं के विकास को आगे बढ़ाने और कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित करने के तरीकों पर जोर दिया। 
उन्होंने कहा, ‘‘इस बात पर भी प्रकाश डाला गया कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला जैसे क्षेत्रों में विश्वास और पारदर्शिता की भावना कैसे बढ़ाई जाए।
भारत समग्र स्वास्थ्य और कल्याण को आगे बढ़ाने के लिए भी प्रतिबद्ध है। जी20 महिलाओं के सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने में भी बड़ी भूमिका निभा सकता है।’’ प्रधानमंत्री का कहना है, ‘‘जी20 शिखर सम्मेलन के ‘एक कुटुंब’ सत्र में मानव को सशक्त बनाने और हमारे ग्रह को अधिक समावेशी और साथ ही टिकाऊ बनाने के बारे में सामूहिक रूप से कैसे सोचा जाए, इस पर विस्तार से चर्चा की गई।’
’ उन्होंने कहा, ‘‘इस बात का उदाहरण दिया गया कि कैसे हमारे नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाया गया है।

बड़ी पतंग के साथ उड़ा मासूम, लाख-लाख बचा

बड़ी पतंग के साथ उड़ा मासूम, लाख-लाख बचा 

सरस्वती उपाध्याय 
छोटे बच्चों के साथ कभी-कभी ऐसा कुछ हो जाता है, जिसके बारे में उनके पेरेंट्स ने भी नहीं सोचा होता है। इसी वजह से छोटे बच्चों के पेरेंट्स को हर वक्त बहुत ध्यान रखना होता है, जिससे उनके बच्चे के साथ कोई दुर्घटना न हो जाए। 
इन दिनों छोटे बच्चे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी का दिल दहल जाएगा। 
वायरल हो रहे इस वीडियो में हवा में उड़ते एक बच्चे को देखा गया। ये बच्चा अपने पेरेंट्स के साथ पतंगबाजी देखने गया हुआ था। लेकिन उसे क्या पता था कि आगे उसके साथ क्या होने वाला है। बच्चे के पेरेंट्स भी बिजी हो गए। जहां उनकी नजर थोड़ी सी हटी, वहीं एक बड़ा हादसा हो गया। वीडियो में आप देख सकते हैं एक बड़ी सी पतंग के साथ बच्चा हवा में उड़ गया। इसे देखते ही वहां मौजूद सभी लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। 
वहीं वायरल हो रह वीडियो को वहां मौजूद एक टूरिस्ट ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो को बड़ी पतंगों को कैद करने के लिए बनाया गया था, लेकिन इसमें कैद कुछ और ही हो गया। पिंक रंग की एक बड़ी सी पतंग की पूंछ को नीचे एक बच्चे ने पकड़ रखा था। किसी ने इस बात का ध्यान नहीं रखा। पतंग को हवा में उड़ा दिया गया। इसके साथ ही बच्चा भी हवा में उड़ गया। हवा में पतंग इधर से उधर अठखेलियां करने लगा। पतंग के साथ बच्चा भी हवा में स्पिन करने लगा। 
वहीं गनीमत ये रही कि बच्चे ने पतंग की पूंछ को काफी मजबूती से पकड़ रखा था। वो हवा में जिस तरह से स्पिन कर रहा था, अगर नीचे गिरता तो उसकी मौत निश्चित थी। हवा में उड़ते बच्चे को देखकर नीचे चीख-पुकार मच गई। लोग बच्चे की सलामती की दुआ मांगने लगे। वो तो शुक्र है कि हवा ने थोड़ी देर बाद अपनी गति काम कर दी। थोड़ी देर तक हवा में अठखेलियां करने के बाद बच्चा अपने आप ही नीचे आ गया।

चाय में गिर जाएं मक्खी, बिल्कुल ना पिएं

चाय में गिर जाएं मक्खी, बिल्कुल ना पिएं 

सरस्वती उपाध्याय 
मक्खी के साथ कुछ खतरनाक बैक्टीरिया भी हो सकते हैं, जो आपका पेट खराब कर सकते हैं। इसे फूड पॉइजनिंग कहते हैं, जिसके अंजाम बुरे हो सकते हैं।

दूध में मक्खी गिरना
कई बार दूध, चाय या किसी खाने में मक्खी गिरना आम बात है। कई लोग ऐसे खाद्य पदार्थ या पेय पदार्थ को फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके बारे में मेडिकल साइंस क्या कहता है? क्या मक्खी गिरने के बाद दूध या कोई दूसरी चीज खाने लायक रहती है?

मक्खी के साथ आ सकती है गंदगी
मक्खी किसी भी चीज पर बैठ जाती है, जो कि खतरनाक इंफेक्शन से संक्रमित हो सकती है। ऐसे में यह जिस चीज के अंदर गिरती है, उसमें भी खतरनाक बैक्टीरिया-वायरस पहुंच सकते हैं।

ये हैं आम बैक्टीरिया
Pubmed पर छपा शोध कहता है कि मक्खी कुछ बैक्टीरिया को ट्रांसफर करने की क्षमता रखती है। जिसमें ई. कोलाई, लिस्टेरिया, शिगेला, साल्मोनेला प्रमुख हैं।

फूड पॉइजनिंग का खतरा
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के मुताबिक, ये बैक्टीरिया गंभीर इंफेक्शन पैदा कर सकते हैं। शरीर में पहुंचने के बाद इनसे फूड पॉइजनिंग हो जाती है।
फूड पॉइजनिंग के लक्षण
फूड पॉइजनिंग के कारण मरीज को डायरिया, पेट दर्द, क्रैम्प, जी मिचलाना, उल्टी और बुखार जैसे लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है।

ये लक्षण दिखते ही भागें अस्पताल
अगर आपको तीन दिन से ज्यादा डायरिया, 102 डिग्री फॉरेन्हाइट से तेज बुखार, देखने या बोलने में दिक्कत, खतरनाक डिहाइड्रेशन या पेशाब में खून आ रहा है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

तुरंत करें ये काम
फूड पॉइजनिंग की वजह से शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकती है। इसलिए पर्याप्त पानी और ओआरएस का सेवन करें। इसके साथ भरपूर आराम करें और लक्षणों को कम करने वाली दवाओं के बारे में डॉक्टर से पता करें।

चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं

चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं  अकांशु उपाध्याय  चेन्नई। भारत ने चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ पहले दिन गुरुवार क...