शुक्रवार, 8 अप्रैल 2022

11 अप्रैल से 4 दिवसीय यात्रा पर जाएंगे रक्षामंत्री

11 अप्रैल से 4 दिवसीय यात्रा पर जाएंगे रक्षामंत्री

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मुख्य रूप से भारत-अमेरिका ‘टू प्लस टू’ मंत्रिस्तरीय वार्ता के चौथे संस्करण में भाग लेने के लिए 11 अप्रैल से अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि सिंह वाशिंगटन डीसी की अपनी यात्रा के बाद हवाई स्थित अमेरिकी हिंद-प्रशांत कमान मुख्यालय का भी दौरा करेंगे।

राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर 11 अप्रैल को वाशिंगटन में अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ ‘टू प्लस टू’ संवाद करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सिंह 11 से 14 अप्रैल तक अमेरिका का दौरा करेंगे। इसमें कहा गया है कि ‘टू प्लस टू’ वार्ता में विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की जाएगी। मंत्रालय ने कहा कि सिंह अलग से पेंटागन में अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन से मिलेंगे और रक्षा औद्योगिक सहयोग तथा सैन्य संवाद के जरिए क्षमता निर्माण सहित रक्षा सहयोग पर चर्चा करेंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बृहस्पतिवार को कहा था कि जयशंकर 11 से 12 अप्रैल तक अमेरिका का दौरा करेंगे। वार्ता के चौथे संस्करण में यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा होने की उम्मीद है। बागची ने कहा कि वार्ता के दौरान दोनों देश महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपने संबंधों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी के पदों पर भर्ती

औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी के पदों पर भर्ती   

इकबाल अंसारी     
रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग, जेएसएससी ने औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 अप्रैल 2022 को शुरू होगी और उम्मीदवार 12 मई तक आवेदन कर सकेंगे। वही आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 14 मई है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर विजिट करना होगा।
आवेदन पत्र भरने के बाद 17 से 29 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन में संशोधन किया जा सकेगा। वहीं भर्ती के लिए जून के पहले हफ्ते में परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी।
इन पदों के लिए न्यूनतम 21 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं अधिकतम आयु सीमा हर कैटेगरी के लिए अलग-अलग है। जिसमें अनारक्षित व ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष, एससी व एसटी के लिए 38 वर्ष, ओबीसी के लिए 37 एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 38 वर्ष तय की गई है।

युद्ध: रूस ने अपने भारी सैन्य नुकसान को स्वीकारा

युद्ध: रूस ने अपने भारी सैन्य नुकसान को स्वीकारा 

सुनील श्रीवास्तव          

मास्को। रूस-यूक्रेन युद्ध को अब 40 दिनों से अधिक का समय हो गया है। ऐसे में रूस ने पहली बार इस युद्ध में हुए अपने भारी सैन्य नुकसान को स्वीकारा है। रूसी सेना के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने एक मीडिया ब्रीफिंग में स्वीकार किया है कि इस युद्ध में रूस को काफी मात्रा में सैनिकों की जान गंवानी पड़ी है। हालांकि इस दौरान दिमित्री ने हताहत हुए सैनिकों की संख्या नहीं बताई हैै। इस दौरान दिमित्री ने यूक्रेन के बूचा में नरसंहार की घटना से इनकार किया है। ब्रिटेन के स्काई न्यूज को दिए गये इंटरव्यू में दिमित्री ने कहा कि मारे गये सैनिकों की संख्या हमारे लिए दुख का विषय है। हालांकि उन्होंने अपने मारे गये सैनिकों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं इससे पहले रूस ने मार्च में अपने 1,351 सैनिकों के मारे जाने की पुष्टी की थी और कुल 3,825 सैनिकों के घायल होने की पुष्टी की थी।

दिमित्री ने स्काई न्यूज से कहा कि हम इस बात से इनकार करते हैं कि रूसी सेना ने बूचा में ऐसा कोई काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि मारे गए यूक्रेनी नागरिकों की तस्वीर रूस को बदनाम करने की एक पूर्व नियोजित साजिश हैं। हम इन तस्वीरों की वैधता से इनकार करते हैं।वहीं संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व की शीर्ष मानवाधिकार संस्था से रूस को गुरुवार को निलंबित कर दिया। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) से रूस को निलंबित करने के लिए अमेरिका ने प्रस्ताव पेश किया था। 193 सदस्यीय महासभा (UNGA) में प्रस्ताव के पक्ष में 93 मत पड़े, जबकि भारत सहित 58 देश अनुपस्थित रहेे। ‘मानवाधिकार परिषद में रूसी संघ की सदस्यता के निलंबन अधिकार’ शीर्षक वाले प्रस्ताव के खिलाफ 24 मत पड़े थेे। ऐसे में प्रस्ताव पारित हो गया।

बता दें कि रूसी सैनिकों द्वारा यूक्रेन के बूचा शहर में की गई नागरिकों की हत्याओं की तस्वीरें एवं वीडियो सामने आने के बाद अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड ने 47 सदस्यीय मानवाधिकार परिषद से रूस को निलंबित करने का अभियान शुरू किया था। अब रूस को यूएनएचआरसी से बाहर कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि रूस दूसरा देश है, जिसकी यूएनएचआरसी सदस्यता छीन ली गई है। महासभा ने 2011 में लीबिया को परिषद से निलंबित कर दिया था।

शामली: एमएलसी के चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी

शामली: एमएलसी के चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी  

भानु प्रताप उपाध्याय               
शामली। जनपद में शुक्रवार को एमएलसी के चुनाव को लेकर जहां तैयारियां पूरी हो चुकी है, तो वहीं मीटिंग के बाद पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया। जनपद में कुल पांचवी पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जहां पर वोटिंग होगी, मौके पर पीएससी, बीएसएफ के जवान और स्थानीय पुलिस बल के साथ चुनाव आयोग के उच्च अधिकारी मौजूद रहेंगे।
बता दें कि कल एमएलसी के चुनाव के लिए वोटिंग होगी, जिसके लिए आज कलेक्ट्रेट में चुनाव आयोग के अधिकारियों के द्वारा मीटिंग की गई और फिर पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। जिसमें बीएसएफ पीएसी और स्थानीय पुलिस बल के साथ चुनाव आयोग के द्वारा नियुक्त किए गए कर्मचारी थे। वोटिंग होगी। जिसमें दो नगरपालिका और 3 ग्राम पंचायत में चुनाव कराया जाएगा। चुनाव को बड़े ही शांतिपूर्ण और सुरक्षित और स्पष्ट माहौल में कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए है।
जिला अधिकारी जसजीत कौर का कहना है कि कल होने वाले एमएलसी के चुनाव को लेकर जनपद में पांच 5 पोलिंग सेंटर बनाए हुए जिनकी पार्टी को कलेक्ट्रेट से रवाना कर दिया गया है। शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में चुनाव कराने के लिए हमारे पुख्ता इंतजाम आते हैं। शरारती तत्व को चुनाव में बख्शा नहीं जाएगा।

5 साल में 20 लाख रोजगार तैयार करने का लक्ष्य

5 साल में 20 लाख रोजगार तैयार करने का लक्ष्य    

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के ‘रोजगार बजट’ में हमने अगले पाँच साल में 20 लाख रोजगार तैयार करने का लक्ष्य रखा है और इसके लिए सभी विभागों के लक्ष्य और समय सीमा निर्धारित किए गए। सरकार ने ‘रोजगार बजट’ को धरातल पर उतारने के लिए शुक्रवार को यहाँ मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।
समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार हमने ‘रोजगार बजट’ में अगले पांच साल में 20 लाख नई नौकरियां पैदा करने का लक्ष्य रखा है। इस संबंध में इतना विशिष्ट विवरण प्रस्तुत किया गया है कि यह अपने आप में बजट बनाने के अभ्यास में पूरी तरह से एक नया प्रयोग है।
अभी तक किसी भी सरकार ने बजट बनाने में इस तरह का प्रयास नहीं किया है। हमारा यह ‘रोजगार बजट’ नया है और चुनौती पूर्ण भी है। अगर हम सभी लोग मिलकर इसको करेंगे, तो लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। आज देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती रोजगार का ही है। लोगों के पास रोजगार नहीं है।
केजरीवाल ने समीक्षा बैठक के उपरांत ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के ‘रोजगार बजट’ में हमने अगले पाँच साल में 20 लाख रोज़गार तैयार करने का लक्ष्य रखा है। ऐसा काम देश में पहली बार हो रहा है। आज सभी विभागों की बैठक ली। हर विभाग के लक्ष्य और समय सीमा निर्धारित किए गए। सभी खूब उत्साहित हैं। मुझे विश्वास है कि हम अपना लक्ष्य ज़रूर पूरा करेंगे।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सभी विभागों से कहा कि उनके लिए एक समय सीमा निर्धारित की गई है। उस समय सीमा का सभी विभाग पालन अवश्य करें। किसी भी विभाग को तय समय सीमा को पार नहीं करना है। सभी विभागों के प्रमुख यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके विभाग में फाइल प्रोसेसिंग और निर्णय सही और तेजी से लिए जाएं।
अगली समीक्षा बैठक में कोई पुराना बहाना नहीं चलेगा। अगर कोई काम नहीं हो पा रहा है, तो उसके लिए विभागों प्रमुखों की जिम्मेदारी है कि उसे कराएं और आगे बढ़ाएं। सभी विभागों को अपनी भूमिका और समय सीमा स्पष्ट तौर पर समझाने के लिए आज यह बैठक की गई है। सरकार के पास राजस्व और नौकरी सृजन करने के लिए जमीन बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसलिए जमीन को लेकर सभी को थोड़ा खुले दिमाग से सोचना पड़ेगा।

यूके पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा निकाली भर्ती

यूके पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा निकाली भर्ती  


पंकज कपूर 

देहरादून। उत्तराखंड में नई सरकार के गठन के बाद कई विभागों में भर्तियां निकाली जा रही है। इसी क्रम में उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा लॉ ऑफिसर व एकाउंट्स ऑफिसर के अलावा विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upcl.org पर जाकर 16 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 42 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस भर्ती के पदों में सीनियर इंडस्ट्रियल इंजीनियर के पद को छोड़कर अन्य पदों के लिए उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा और सीनियर इंडस्ट्रियल इंजीनियर के पद के लिए उम्मीदवार का चयन केवल इंटरव्यू के आधार पर होगा।

मुंबई: एक्ट्रेस कपूर ने अपनी हॉट तस्वीरें शेयर की

मुंबई: एक्ट्रेस कपूर ने अपनी हॉट तस्वीरें शेयर की   

कविता गर्ग       
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो के जरिए फैंस को ट्रीट देती रहती है। फैंस भी एक्ट्रेस की हर पोस्ट पर दिल खोलकर प्यार बरसाते है। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी हॉट तस्वीरें शेयर कर फैंस के बीच हलचल मचा दी है। 
इन तस्वीरों में वाणी कपूर ब्लैक कलर की फ्रिल वाली बॉडीकोन ड्रेस में नजर आ रही हैं, जो उन पर खूब जच रही है। वाणी कपूर का ये अंदाज फैंस के बीच चर्चा में छा गया है। 
फोटोज देखने के बाद यूजर्स का कहना है कि वाणी कपूर की इन अदाओं से नजरें हटा पाना मुश्किल है। कॉमेंट सेक्शन के जरिए यूजर एक्ट्रेस के नए लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
हालांकि, इससे पहले भी वाणी कपूर ब्लैक साड़ी में कहर बरपाती नजर आई थी। उनके इस लुक को उनका स्टाइलिश ब्लाउज और भी शानदार बना रहा है। 
वाणी की अपकमिंग मूवीज पर बात करें तो जल्द ही वह फिल्म 'शमशेरा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और संजय दत्त भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं

चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं  अकांशु उपाध्याय  चेन्नई। भारत ने चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ पहले दिन गुरुवार क...