बुधवार, 21 जून 2023

लोकसभा चुनाव में मिली हार का चक्रव्यूह तोड़ेगे

लोकसभा चुनाव में मिली हार का चक्रव्यूह तोड़ेगे

अकाशुं उपाध्याय

नई दिल्ली। दिल्ली का सिंहासन जीतना है तो उत्तर प्रदेश में विजय का पताका फहराना होगा। ऐसा तब होगा जब भगवा सूरमा पश्रिम उत्तर प्रदेश में पिछले लोकसभा चुनाव में मिली हार का चक्रव्यूह तोड़ेगे।

कुछ ऐसी रणनीति के साथ भाजपा के दिग्गजों ने पश्रिम यूपी को मथना तेज कर दिया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं राष्ट्रीय जेपी नड्डा की तिकड़ी ने मोर्चा संभाल लिया है।

पांच साल में 50 प्रतिशत सीटें हाथ से फिसलीं

 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने मोदी लहर की बदौलत पश्रिमी उप्र की सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी, लेकिन 2019 में सपा- बसपा और रालोद की तिकड़ी ने भाजपा से बिजनौर, नगीना, सहारनपुर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा एवं रामपुर छीन लिया।

यूपी के तत्कालीन संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने प्रदेश में 70 प्लस का नारा दिया, जो पश्चिम उप्र की वजह से डूब गया। केंद्रीय इकाई ने हार के कारणों का मंथन किया। जिसके बाद सहारनपुर, बिजनौर नगीना का जिम्मा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संभाला, वहीं अमरोहा में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने डेरा डाला था।  केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने रामपुर में हार के कारणों की पड़ताल कर रिपोर्ट केंद्रीय टीम को दिया था।

 पश्चिम पर यूपी का विशेष फोकस

 मिशन-2024 में जुटी भाजपा ने प्रदेश की हारी सभी हारी 16 सीटों पर नए सिरे से रणनीतिक रचना की है। इसके लिए लाभार्थी सम्मान योजना संचालित कर रही है। अभियान के बहाने पार्टी की चुनावी धार और तेज करने के लिए 25 जून को सीएम योगी गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद और बागपत में जनसभा करेंगे, जिसका असर पूरे पश्चिम उप्र तक पहुंचेगा।

सीएम योगी पश्चिम के 25 जिलों का प्रभार संभालने के साथ ही मुरादाबाद और सहारनपुर में सर्वाधिक बार दौरा कर चुके हैं। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 30 जून को बिजनौर में डेरा डालेंगे। यह सीट भाजपा के लिए कड़ी चुनौती बनी हुई है।

 रेलमंत्री कर चुके हैं कई बार दौरा

 बेशक यहां रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव कई बार दौरा कर चुके हैं लेकिन अमित शाह की जनसभा से पार्टी को नई ताकत मिलेगी। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 21 जून को गाजियाबाद में योग के कार्यक्रम में पहुंचने के बाद संगठन के साथ चुनावी रणनीतियों की समीक्षा भी करेंगे।

 दो दिन पहले प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने बुलंदशहर का दौरा किया है। मेरठ में 22 जून को भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या की जनसभा होगी, वहीं राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह भी पदाधिकारियों से संवाद कर चुनावी नब्ज टटोलेंगे।

2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा मामूली अंतर से मेरठ-हापुड़ सीट जीत सकी थी जहां अब भी बड़ी चुनौती है, वहीं मुजफ्फरनगर एवं कैराना के चुनावी समीकरण भाजपा की धड़कन बढ़ा रहे हैं। पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने बताया कि भाजपा संगठन की नींव पर खड़ी पार्टी है जहां सालभर उत्सव चलता है।

नेशनल हाईवे के सभी टोल फ्री किए: पंजाब 

नेशनल हाईवे के सभी टोल फ्री किए: पंजाब 

पंकज कपूर 

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए नेशनल हाईवे पर पड़ने वाले टोल फ्री कर दिए हैं। सरकार ने अपने आदेश में कहा- एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, SDO, JE, पटवारी, जिलेदार, डिप्टी कलेक्टर वाटर रिसोर्स को अब टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा। ड्यूटी के दौरान इन सभी को नेशनल हाईवे पर पड़ने वाले सभी प्रकार के टोल टैक्स से मुक्त कर दिया है।

प्रिंसिपल सेक्रेटरी वाटर रिसोर्स ने इस बारे में हरियाणा के पंचकूला में नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया के रिजनल ऑफिस को भी सूचित किया है। अपने पत्र में उन सभी अधिकारियों कर्मचारियों की कैटेगरी के बारे में सूचित किया है जिन्हें एग्जेंप्ट किया है।

दून मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया

दून मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया

श्रीराम मौर्य 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सालय परिसर में फैली गंदगी पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को अस्पताल परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल में मरीजों का हालचाल जान और व्यवस्थाओं से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने मरीजों के तीमारदारों से बातचीत कर अस्पताल में मौजूद संसाधनों, डॉक्टरों की उपलब्धता, दवाइयों की उपलब्धता, एवं खाने-पीने की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल में मौजूद मरीजों के लिए बन रहे खाने को स्वयं जाकर देखा। उन्होंने कहा मरीजों को मिलने वाले भोजन में किसी तरह की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री धामी ने इमरजेंसी वार्ड में जाकर वहां मौजूद डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, से भी वार्ता की। उन्होंने  मरीजों के इलाज में इस्तेमाल हो रही विभिन्न आधुनिक मशीनों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा अस्पताल में यह व्यवस्था भी सुनिश्चित किया जाए कि मरीजों को बेवजह घूमना ना पड़े। एक ही स्थान पर मरीज अधिक से अधिक लाभ लें।

14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: यूपी 

14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: यूपी 

हरिओम उपाध्याय

लखनऊ। अरब सागर से उठे बिपरजॉय चक्रवात के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वही पूर्वांचल के 12 जिलों में हीटवेव के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।लेकिन आज शाम से तूफान का असर कम हो जाएगा, उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिससे फिर बारिश का दौर शुरू होगा। इस पूरे सप्ताह अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहा है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, आज मंगलवार को चक्रवात के असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा और हमीरपुर के आसपास के जिलों में भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है। वहीं, प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कहीं कहीं छिटपुट बारिश भी हो सकती है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक दर्जन जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है।

मानसूनी हवाओं का दिखेगा असर

यूपी मौसम विभाग के अनुसार,  बंगाल की खाड़ी से चलकर आने वाली मानसूनी हवाओं के असर से अगले 48 घंटों के अंदर बिहार में बारिश के आसार है,इसके बाद अगले 4 दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मानसूनी बारिश देखने को मिलेगी।दो से तीन दिन बाद पूर्वी यूपी में मानसून के दस्तक की संभावना है।वही तराई बेल्ट में 21 से 23 बारिश की संभावना है। ललितपुर, झांसी जालौन तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।

इन जिलों में बारिश और हीटवेव का अलर्ट

लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी, औरेया, अमेठी, रायबरेली, कौशांबी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, जौनपुर, प्रयागराज, संत रविदास नगर, मऊ, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, बलिया में बादल छाए रहेंगे, बारिश के आसार कम है। पूर्वी यूपी के 12 जिलों आजमगढ़, जौनपुर, प्रयागराज, संत रविदास नगर, मऊ, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र और बलिया में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट और फतेहपुर में भारी बारिश हो सकती है।

मथुरा, हाथरस, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और सीतापुर में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, संभल, बदायूं, फर्रुखाबाद, हरदोई, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महराजगंज, गोरखपुर, देवरिया के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना है।

जगन्नाथ यात्रा: देश की दूसरी सबसे बड़ी रथयात्रा

जगन्नाथ यात्रा: देश की दूसरी सबसे बड़ी रथयात्रा

इकबाल अंसारी

अहमदाबाद। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा मंगलवार को देशभर में निकाली जा रही है। ओडिशा के पुरी में होने वाली रथयात्रा के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी रथयात्रा अहमदाबाद के जमालपुर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर की होती है। अहमदाबाद शहर में भगवान जगन्नाथ की 146वीं रथयात्रा मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए।

अहमदाबाद में रथयात्रा सुबह 7 बजे शुरू हो गई। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पाहिंद विधि कर रथ यात्रा की शुरुआत की। गृहमंत्री अमित शाह ने सुबह जमालपुर जगन्नाथ मंदिर में परिवार समेत मंगला आरती की। इससे पहले सुबह 4.30 बजे भगवान को खिचड़ा हुआ। 6.30 बजे भगवान की तीनों मूर्तियों को रथ में विराजमान किया गया।

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष यह यात्रा आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से शुरू होकर आषाढ़ शुक्ल की दशमी तक चलती है। इस रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ विराजमान होते हैं, और इनके साथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा भी होते हैं। इस रथ को देखने के लिए और भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद पाने के लिए देश-दुनिया से भक्त बड़ी संख्या में जमा है।

पुरी में भी निकलेगी रथ यात्रा

पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 20 जून को रात 10.04 बजे शुरू होगी और 21 जून को शाम 7:09 बजे समाप्त होगी। त्योहार की तैयारी त्योहार से महीनों पहले शुरू हो जाती है। सजे-धजे रथों पर तीनों देवताओं की स्थापना के बाद भव्य रथ यात्रा शुरू होती है। भगवान जगन्नाथ के रथ को नंदीघोष, भगवान बलभद्र के रथ को तालध्वज और देवी सुभद्रा के रथ को दर्पदलन कहा जाता है।

सीएम ने रथयात्रा के शुभारंभ पर पूजा-अर्चना की

सीएम ने रथयात्रा के शुभारंभ पर पूजा-अर्चना की

दुष्यंत टीकम 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

हजारों श्रद्धालु पहुंचे पुरी भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा में शामिल होने के लिए हजारों श्रद्धालु पुरी पहुंच गये हैं और ओडिशा सरकार ने रथ यात्रा के लिए व्यापक बंदोबस्त किये हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। परिवहन आयुक्त अमिताभ ठाकुर ने बताया कि सुरक्षा बलों की 180 प्लाटून तैनात की गयी हैं। एक प्लाटून में 30 जवान होते हैं। एक अधिकारी ने बताया कि रथ यात्रा के लिए 125 विशेष ट्रेन पुरी के लिए चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरे लगाये गये हैं। जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के प्रमुख प्रशासक रंजन कुमार दास ने कहा कि मंगलवार को रथ यात्रा के दर्शन के लिए करीब 10 लाख श्रद्धालु जुट सकते हैं। इस दौरान भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों को श्री गुंडिचा मंदिर तक खींचकर ले जाया जाता है।

मेकअप किट में कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियां

मेकअप किट में कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियां 

मनोज सिंह ठाकुर 

भोपाल। एमपी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती है। कुछ दिनों पहले इसमें घोटाले की चर्चा थी। इसके बाद दुल्हनों की प्रेग्नेंसी टेस्ट की गई थी। अब झाबुआ में सामूहिक मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में दुल्हन को मेकअप किट दिया गया है। मेकअप किट में कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियां हैं। दुल्हनों को मिले मेकअप किट का वीडियो वायरल है। इसे लेकर कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर बेशर्मी का आरोप लगाया है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में शादियां होती हैं। इस दौरान जोड़ों को घर बसाने के लिए गृहस्थी का सामान दिया जाता है। पहली बार झाबुआ जिले में दुल्हन के मेकअप बॉक्स में कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियां रखी गईं। जिम्मेदार अधिकारियों से मीडिया ने जब सवाल किया तो कहा गया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से यह रखा गया है। वहीं, सरकार की तरफ से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है।

मीडिया से बात करते हुए जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के प्रभारी और सीईओ भूर सिंह रावत ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग ने ऐसा किया है। उन्होंने कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियों के वितरण से पल्ला झाड़ लिया है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता के लिए ऐसा किया हो।

वीडियो वायरल होने के बाद एमपी में कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा है कि ‘शिव’राज’ में बेशर्मी चरम पर: मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार ने कन्या विवाह योजना के अंतर्गत दिए गए मेकअप बॉक्स में कंडोम और गर्भनिरोधक टैबलेट्स बांटे है। शिवराज जी, कोई शर्म बाकी है?’

चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं

चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं  अकांशु उपाध्याय  चेन्नई। भारत ने चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ पहले दिन गुरुवार क...