शनिवार, 6 मार्च 2021

अमेरिकी मूल की नौरीन को बैंक की वीपी और कू

भारतीय अमेरिकी मूल की नौरीन हसन को न्यूयॉर्क के फेडरल रिजर्व बैंक की VP और COO  

 एल्बनि। भारतीय अमेरिकी मूल की 25 वर्षीय महिला नौरीन हसन को न्यूयॉर्क के फेडरल रिजर्व बैंक की उपाध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी सीओओ) बनाया गया है। बैंक ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि नियुक्ति15 मार्च से प्रभावी होगी। इस नियुक्ति को बोर्ड ऑफ गवर्नर्स और फेडरल रिजर्व सिस्टम की ओर से मंजूरी दे दी गई है। बयान में कहा गया। “पहले उपाध्यक्ष के रूप में, हसन न्यूयॉर्क फेड की दूसरे रैंक की अधिकारी होंगी और फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की वैकल्पिक मतदान सदस्य होंगी।” न्यूयॉर्क बैंक के अध्यक्ष और सीईओ जॉन सी. विलियम्स ने बताया कि नौरीन लीडरशिप बैकग्राउंड से हैं और इन्होंने कई टीमों का नेतृत्व किया है। इनके पास वित्तीय अनुभव भी है। उन्होंने कहा है कि उन्हें विश्वास है कि नौरीन इस पद पर रहकर दूसरों के लिए प्रेरणा बनेंगी और अभिनव के साथ टीम का नेतृत्व करेंगी। बयान के अनुसार, नौरीन हसन ने पहले वित्तीय सेवा उद्योग में विभिन्न भूमिका निभाई हैं।जो मुख्य रूप से डिजिटल और व्यावसायिक प्रक्रिया परिवर्तन पर केंद्रित है। पिछले चार वर्षों से, वह मॉर्गन स्टेनले में धन प्रबंधन की मुख्य डिजिटल अधिकारी थीं।हसन के माता-पिता भारत के केरल राज्य के रहने वाले हैं और अमेरिका में प्रवासी भारतीय के रूप में रह रहे हैं। उनके पिता जावेद के. हसन आईबीएम में पूर्व सीनियर एक्जीक्यूटिव के पद पर काम कर चुके हैं और ग्लोबल इंटरकनेक्ट सिस्टम के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

धरती पर हो जाएंगी ऑक्सीजन की भारी कमी

भविष्य में धरती से ऑक्सीजन की मात्रा काफी कम हो जाएगी। इसकी वजह से पृथ्वी पर मौजूद कई जीव खत्म हो जाएंगे। ये खुलासा किया है, कि जापान और अमेरिका के वैज्ञानिकों ने साइंटिस्ट्स के मुताबिक धरती पर 100 करोड़ साल बाद ऑक्सीजन का स्तर काफी कम हो जाएगा। जिसकी वजह से जटिल एयरोबिक जीव और फोटोसिंथेटिक जीवों की जिंदगी पर संकट आ जाएगा। इनके खत्म होने की आशंका बहुत ज्यादा हो जाएगी। धरती के वायुमंडल में ऑक्सीजन का हिस्सा करीब 21 फीसदी है। इंसान जैसे जटिल संरचना वाले जीवों के लिए ऑक्सीजन की मौजूदगी अत्यधिक जरूरी है। लेकिन धरती की शुरूआत में ऑक्सीजन का स्तर काफी कम था। यही हाल भविष्य में 100 करोड़ साल बाद फिर होगा।
इससे वो भविष्य में धरती पर होने वाले वायुमंडलीय बदलाव की गणना कर रहे हैं। दोनों वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 100 करोड़ साल तक धरती का ऑक्सीजन स्तर इसी तरह से बना रहेगा, जैसा अभी है।लेकिन इसके ठीक बाद ऑक्सीजन के स्तर में भयावह कमी आएगी।
वायुमंडल में ऑक्सीजन की मौजूदगी स्थाई उपलब्धि नहीं रहेगी। इसके पीछे बड़ा कारण बताया गया है सूरज की उम्र का ढलना। जैसे-जैसे सूरज की उम्र ढलती जाएगी, वह और गर्म होता जाएगा।

ट्रेन में डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भी भर सकेंगे जुर्माना

अकांंशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे द्वारा डिजिटल इंडिया की तरफ एक बड़ा कदम बढ़ाते हुए जल्द ही ट्रेन के अंदर डेबिट और क्रेडिट कार्ड से लेन-देन की सुविधा शुरू की जा सकती है। इस सुविधा के बाद बिना टिकट पकड़े गए यात्री कार्ड से जुर्माने का भुगतान कर पाएंगे और यात्रा जारी रखने के लिए आगे की टिकट भी ले सकेंगे। इससे यात्रियों और टीटीई को सहूलियत होगी। हालांकि, नकदी का लेन-देन पहले की तरह जारी रहेगा।
जानकारी के अनुसार, मार्च माह के अंत तक यह सुविधा पूर्वोत्तर रेलवे में ट्रायल के तौर पर शुरू हो जाएगी। दिल्ली में भी इसके शुरू करने की कार्ययोजना बन रही है। जल्द ही इसे यहां भी लागू किया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से करार किया है। जल्द ही रेलवे कर्मियों को पीओएस मशीनें उपलब्ध करवा दी जाएंगी। किराया या जुर्माने के रूप में वसूली के पैसे सीधे रेलवे के खाते में जाएंगे। यात्रियों को भी डिजिटल भुगतान से सहूलियत होगी।
बता दें कि, कोरोना वायरस की वजह से धीमी पड़ी रेल सेवा अब धीरे-धीरे पटरी पर अपनी गति में लौट रही है। कोरोना की वजह से देशव्यापी लॉकडाउन के कारण 24 मार्च 2020 से ही ट्रेनों का संचालन ठप था। हालांकि, बाद में सिलसिलेवार तरीके से देशभर में ट्रेनों की सेवा बहाल की जा रही है।
ट्रेनों के परिचालन के दौरान यात्रियों को मास्क पहनना और सोशल डिस्टेसिंग मेंटेन करना जैसे कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करना जरूरी है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कोरोना दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए परिचालन फिर से शुरू करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

अलर्ट: 7 राज्यों में बारिश की चेतावनी, बढ़ेगी सर्दी

 अकांशु उपाध्याय    

नई दिल्ली। मौसम विभाग की माने तो अगले दो से तीन दिन तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। 4 मार्च को असम और मेघालय में तूफान आने की भी आशंका है। मौसम विभाग का कहना है कि 6 से 7 मार्च को पंजाब में हल्की बारिश की संभावना है। 7 मार्च को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ हल्की बारिश व ओले पड़ने की आशंका है। वहीं सात मार्च को हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ आंधी की संभावना है। देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने (आईएमडी) ने एक बार फिर मौसम में तेजी से बदलाव की संभावना जताई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जबकि, पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्पन्न हो रहा है। यह 5 मार्च से प्रभाव डालना शुरू कर देगा। इसके प्रभाव के कारण 6 से 8 मार्च तक क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पांच और छह मार्च को बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बनाईं कमेटी, सरकार

 अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। अगले साल हम देश की आजादी का 75वां साल मनाएंगे। आजादी के 75वें साल में सरकार कई कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इन कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सरकार ने 259 सदस्यीय कमेटी बनाई है। इस कमेटी के चेयरमैन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। पीएम मोदी की अध्यक्षता में गठित इस समिति में केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही विपक्ष के नेताओं और अन्य क्षेत्रों की हस्तियों को भी जगह दी गई है।
जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी की अध्यक्षता में गठित इस कमेटी में पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह, एचडी देवगौड़ा को शामिल किया गया है। इस कमेटी में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वयोवृद्ध नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भी इस कमेटी में शामिल किया गया है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   

1. अंक-202 (साल-02)
2. रविवार, मार्च 07, 2021
3. शक-1983, फाल्गुन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-अष्टमी, विक्रमी सवंत

4. सूर्योदय प्रातः 06:40, सूर्यास्त 06:23।

5. न्‍यूनतम तापमान -11 डी.सै., अधिकतम-30+ डी.सै.। 

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 5 मार्च 2021

चीन का बजट पहली बार 200 अरब डॉलर के पार

बीजिंग। चीन का रक्षा बजट पहली बार 200 अरब डालर के पार पहुंच गया है। चीन ने शुक्रवार को वर्ष 2021 के लिये अपना रक्षा बजट 6.8 प्रतिशत बढ़ाकर 209 अरब डालर कर दिया। यह आंकड़ा भारत के रक्षा बजट के मुकाबले तीन गुणा से भी अधिक है। चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग ने चीन की संसद ‘नेशनल पीपुल्स कांग्रेस’ के अधिवेशन के पहले दिन इस बजट की घोषणा की। यह लगातार छठा वर्ष है। जब चीन के रक्षा बजट में एक अंकीय वृद्धि हुई है। चीन की संसद में 209 अरब डालर का रक्षा बजट ऐसे समय पेश किया गया है। जब चीन और भारत के बीच लद्दाख क्षेत्र में तनाव चल रहा है और अमेरिका के साथ भी चीन का सैन्य तनाव जारी है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बजट की जानकारी देते हुये कहा कि इस साल (2021) का योजनाबद्ध रक्षा व्यय 1,350 अरब युआन (करीब 209 अरब अमेरिकी डालर) होगा। एजेंसी ने कहा कि यह लगातार छठा साल है। जब रक्षा बजट में एक अंकीय वृद्धि की गई है। एजेंसी ने कहा है कि चीन का रक्षा बजट अमेरिका के रक्षा बजट का एक चौथाई के करीब है। अमेरिका का रक्षा बजट 2021 के लिये 740.5 अरब डालर रखा गया है। वहीं भारत के रक्षा बजट के मुकाबले चीन का बजट तीन गुणा से भी अधिक है। भारत का रक्षा बजट (पेंशन सहित) 65.7 अरब डालर के करीब है।

डिजिटल प्लेटफॉर्म के खिलाफ कार्रवाई प्रावधान नहीं

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि सोशल मीडिया के नियमन पर केन्द्र के दिशानिर्देशों में अनुचित विषयवस्तु दिखाने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म के खिलाफ उचित कार्रवाई के कोई प्रावधान नहीं हैं। न्यायालय ने वेब सीरीज तांडव को लेकर दर्ज प्राथमिकियों पर अमेजन प्राइम वीडियो की भारत प्रमुख अपर्णा पुरोहित को गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की। न्यायाधीश अशोक भूषण और न्यायमूर्ति आर एस रेड्डी की पीठ ने वेब सीरीज तांडव को लेकर दर्ज प्राथमिकियों पर अग्रिम जमानत का अनुरोध करने वाली पुरोहित की याचिका पर उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस भी जारी किया। न्यायालय ने कहा कि सोशल मीडिया पर केन्द्र के नियमन महज दिशानिर्देश हैं। इनमें डिजिटल प्लेटफॉर्म के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कोई प्रावधान नहीं हैं। केन्द्र की ओर से पेश सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सरकार उचित कदमों पर विचार करेगी। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए किसी भी तरह के नियमों को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। शीर्ष अदालत ने पुरोहित को अपनी याचिका में केन्द्र को भी पक्षकार बनाने को कहा।

मुंबई: बैंक ने ब्याज दर घटाकर 6.70 प्रतिशत किया

मनोज सिंह ठाकुर  

मुंबई। आईसीआईसीआई बैंक ने शुक्रवार को सीमित अवधि की पेशकश के तहत आवास ऋण पर ब्याज दर घटाकर 6.70 प्रतिशत किया। यह ब्याज दर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बराबर है। निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक ने कहा कि ब्याज दर की पेशकश, 31 मार्च तक वैध है। यह इस दशक की सबसे निचली दर है। पिछले सप्ताह में, कई बैंकों ने ब्याज दरों को लेकर इस तरह की घोषणायें कीं है। बैंकिंग क्षेत्र की ये दरें 16 साल के निचले स्तर पर पहुंच हैं। स्टेट बैंक ने सबसे अच्छी रेटिंग वाले कर्ज लेनदारों के लिए अपनी ब्याज दर को घटाकर 6.70 प्रतिशत कर दिया था, जिसका अनुसरण तत्काल छोटे प्रतिद्वंद्वी कोटक महिंद्रा बैंक ने किया और अपनी ब्याज दर को घटाकर 6.65 प्रतिशत कर दिया। इसके बाद प्रमुख गैर-बैंकिंग संस्था एचडीएफसी ने भी अपनी ब्याज दर में कटौती की।

नंदीग्राम से चुनाव लड़ बंगाल फतेह को ममता तैयार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 291 सीटों के लिए तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची शुक्रवार को जारी की। टिकटों के बंटवारे में युवाओं, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और पिछड़े समुदायों पर जोर दिया गया है। तृणमूल कांग्रेस के एक सहयोगी दल गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के बिमल गुरुंग गुट के तीन उम्मीदवार दार्जिलिंग की शेष तीन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। बनर्जी ने कहा, ”इस बार हमने अधिक युवाओं और महिला उम्मीदवारों पर जोर दिया है। इसके अलावा 23 से 24 मौजूदा विधायकों को इस बार चुनाव मैदान में नहीं उतारा गया है और सूची में लगभग 50 महिलाओं, 42 मुस्लिमों, 79 अनुसूचित जाति (एससी) और 17 अनुसूचित जनजाति (एसटी) उम्मीदवारों के नाम हैं।” लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने का दावा करते हुए बनर्जी ने इसे ”सबसे आसान” चुनाव करार दिया।

आंदोलन: 100 दिन पूरे हुए, कृषि कानून का विरोध

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीन नये केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के 100 दिन पूरा होने पर शुक्रवार को कहा कि सरकार को ये कानून वापस लेने ही होंगे। उन्होंने ट्वीट किया, कि बीज बोकर जो धैर्य से फ़सल का इंतज़ार करते हैं। महीनों की प्रतीक्षा व ख़राब मौसम से वे नहीं डरते हैं। तीनों क़ानून तो वापस करने ही होंगे।” उल्लेखनीय है, कि पिछले 100 दिनों से दिल्ली के निकट के कई स्थानों पर कई किसान संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने और न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी वाला कानून बनाने की है। दूसरी तरफ, सरकार ने तीनों कानूनों को कृषि सुधारों की दिशा में बड़ा कदम करार देते हुए कहा है, कि इससे किसानों को लाभ होगा और अपनी उपज बेचने के लिए उनके पास कई विकल्प होंगे।

चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं

चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं  अकांशु उपाध्याय  चेन्नई। भारत ने चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ पहले दिन गुरुवार क...