मंगलवार, 24 जनवरी 2023

उपाध्याय हत्या प्रकरण, पदाधिकारियों की बैठक 

उपाध्याय हत्या प्रकरण, पदाधिकारियों की बैठक 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। गौरव उपाध्याय हत्या प्रकरण ग्राम खेड़ी करमू को लेकर उपाध्याय चेतना मंच संगठन पदाधिकारियों की एक आपात बैठक मौहल्ला पंसारियान नाला पटरी पर सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अशोक उपाध्याय के आवास पर हुई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व वायु सैनिक कृष्णपाल उपाध्याय ने की। बैठक में गौरव उपाध्याय हत्या प्रकरण मे संगठन व समाज के लोगो में आक्रोश है। पुलिस-प्रशासन की घोर लापरवाई प्रतीत हो रही है, जब पीड़ित परिवार ने पुलिस से मदद की कई महीनो तक गुहार लगाई यदि पुलिस गंभीरता से लेती, तो गौरव उपाध्याय की हत्या न होती संज्ञान मे आया है, कि गौरव उपाध्याय ने 21 जनवरी को भी 112 डायल नंबर पर सूचना दी। लेकिन फ़ोन नहीं उठाया गया। पूर्व वायु सैनिक कृष्णपाल उपाध्याय ने कहा कि गौरव उपाध्याय को जो युवक घर से बुलाकर ले गए थे, पुलिस उन्हें उठाकर ले गई। फिर दवाव मे शाम को उन्हें छोड़ दिया गया। वो किस दबाव मे छोड़ा गया ?

षड्यंन्त करने वालो पर भी उचित कार्यवाही होनी चाहिए। प्रदेश प्रचार मंत्री सुरेश उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार मे समाज के लोगो पर अत्याचार, उत्पीड़न व हत्या हो रही है, जो चिंता का विषय है। सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अशोक उपाध्याय कंडेला ने कहा कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाएं एवं पीड़ित परिवार को उचित न्याय मिलना चाहिए तथा दोषियों को फांसी होनी चाहिए। पीड़ित परिवार ने मंगलवार को उपाध्याय चेतना मंच संगठन व समाज के लोगो को गौरव उपाध्याय हत्या प्रकरण से अवगत कराया एवं मदद की गुहार लगाई। उपाध्याय चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि कल एक  उपाध्याय चेतना मंच का प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिला। पीड़ित परिवार डरा हुआ है और गांव से पलायन कर सकता है। क्योंकि पीड़ित परिवार का पुलिस-प्रशासन से सुरक्षा हेतु विश्वास ख़त्म हो गया है। गौरव उपाध्याय को जो घर से बुलाकर ले गए, उन पर कार्यवाही नहीं हुई।

पीड़ित परिवार भयभीत है। प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि पीड़ित परिवार को सरकार 50 लाख रूपये आर्थिक मदद करें एवं गौरव उपाध्याय की पत्नी को सरकारी नौकरी दे ये संगठन व समाज के लोग मुख्यमंत्री से मांग करते है और पीड़ित परिवार ने जो नाम दर्ज कराएं, निष्पक्ष जांच कर उचित कार्यवाही होनी चाहिए। जल्द समाज का एक प्रतिनिधि मंडल उच्च अधिकारियो से मुलाक़ात करेगा, दोषियों को सख्त सजा दिलवाने की मांग करेगा। संजय उपाध्याय ने कहा, कि वर्तमान योगी सरकार में जोगियों पर प्रदेश भर मे अत्याचार, उत्पीड़न, हत्या हो रही है। लोग न्याय के भटक रहे है। पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। गौरव उपाध्याय मृतक अपने पीछे 3 साल का छोटा बच्चा दौड़कर चला गया एवं उसका पालन पोषण कैसे होगा ? इसलिए सरकार से आर्थिक मदद की मांग करते है।

इस दौरान ठेकेदार प्रदीप पुंडीर, मास्टर पवन उपाध्याय, राजकुमार उपाध्याय, जयपाल फौजी, करण उपाध्याय, विष्णु, पुन्ना, प्रवीण उपाध्याय, पीड़ित की मा पूनम उपाध्याय पिता. मेहरपाल, अमित उपाध्याय श्रीमती ,रानी, श्रीमती ओम लता, सोहनबिरी, रेखा, श्रीमती रीता, सुरेश उपाध्याय, धर्मपाल उपाध्याय आदि उपस्थित रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...