सोमवार, 10 जून 2024

सीएम के काफिले पर हमला, एक सुरक्षाकर्मी घायल

सीएम के काफिले पर हमला, एक सुरक्षाकर्मी घायल 

इकबाल अंसारी 
इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के काफिले पर सोमवार को कांगपोकपी जिले में सशस्त्र उग्रवादियों ने घात लगाकर हमला किया, जिसमें एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, काफिला इम्फाल से जिरीबाम जिले की ओर जा रहा था, तभी सुबह करीब 10.30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर हमला हुआ।
मुख्यमंत्री जिरीबाम जाने की योजना बना रहे थे, जो पिछले कुछ दिनों से अशांति की चपेट में है, जब 6 जून को अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। बीरेन सिंह मंगलवार को इस क्षेत्र का दौरा करने की योजना बना रहे थे। जिरीबाम में व्यक्ति की हत्या के बाद कुछ सरकारी कार्यालयों सहित करीब 70 घरों को आग के हवाले कर दिया गया और सैकड़ों नागरिक क्षेत्र से भाग गए।
मीतेई समुदाय के 59 वर्षीय किसान की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि सोइबाम सरतकुमार सिंह के रूप में पहचाने जाने वाले व्यक्ति को अपने खेत से लौटते समय लापता पाया गया। उसके शरीर पर धारदार वस्तु से घाव के निशान थे।
इस घटना से मणिपुर में चल रहे जातीय तनाव को और बढ़ा दिया 
इस घटना ने पिछले साल से मणिपुर में चल रहे जातीय तनाव को और बढ़ा दिया है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार (7 जून) को जिरीबाम के परिधीय इलाकों से करीब 239 मैतेई लोगों को निकाला गया, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे और उन्हें जिले के एक बहु-खेल परिसर में नए बनाए गए राहत शिविर में ले जाया गया। 
स्थानीय लोगों ने किसान की हत्या से गुस्साए कुछ परित्यक्त ढांचों में आग लगा दी, जिसके बाद जिरीबाम में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई। स्थानीय लोगों ने चुनाव के दौरान जब्त किए गए अपने लाइसेंसी हथियारों को वापस करने की मांग करते हुए जिरीबाम पुलिस स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन भी किया।
मैतेई, मुस्लिम, नागा, कुकी और गैर-मणिपुरी लोगों का घर जिरीबाम पहले जातीय संघर्ष से अप्रभावित रहा है। इंफाल घाटी में रहने वाले मैतेई और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले कुकी के बीच संघर्ष के कारण 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-234, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. मंगलवार, जून 11, 2024

3. शक-1945, ज्येष्ठ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 06:03, सूर्यास्त: 06:43।

5. न्‍यूनतम तापमान- 43 डी.सै., अधिकतम- 25+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

रविवार, 9 जून 2024

अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने के आसार

अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने के आसार 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। उत्तर भारत में पड़ रही गर्मी के बीच मौसम विभाग (IMD) ने अहम जानकारी दी है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो दिनों तक दक्षिणी कोंकण, गोवा, दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र, तटीय और उत्तरी इंटीरियर कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश होने वाली है।
ऐसे में लोगों को अलर्ट रहने की भी जरूरत है। हालांकि, उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में 9 जून से हीटवेव चलने का फिर से अनुमान है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में अगले पांच दिनों तक हीटवेव जैसी स्थिति रहने वाली है।
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार में हीटवेव चली। पूर्वी यूपी में सबसे ज्यादा तापमान 42-45 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कोंकण, गोवा, असम, मेघालय, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल आदि में भारी से बहुत भारी बारिश हुई।
मौसम विभाग ने साउथवेस्ट मॉनसून पर भी अपडेट दिया है और कहा है कि 9 जून को यह महाराष्ट्र के मुंबई, सेंट्रल अरेबियन सी आदि में पहुंच गया है। वहीं, अगले सात दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालाय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने वाली है। इसके अलावा, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में अगले चार से पांच दिनों के बीच बारिश होगी।
वहीं, उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 9 जून को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में 9 और 10 जून, पूर्वी राजस्थान में अगले पांच दिनों तक हल्की बारिश, आंधी तूफान की संभावना जताई गई है।

केरल के दो जिलों में ''ऑरेंज अलर्ट'' जारी

केरल के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के कारण जारी भारी बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को राज्य के दो जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। आईएमडी ने उत्तरी जिलों कन्नूर और कासरगोड़ में 'ऑरेंज अलर्ट', जबकि राज्य के अन्य 10 जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी किया है। 'रेड अलर्ट' 24 घंटे में 20 सेंटीमीटर से अधिक यानी भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की ओर संकेत करता है, जबकि 'ऑरेंज अलर्ट' का अर्थ 11 से 20 सेंटीमीटर तक यानी भारी वर्षा और 'येलो अलर्ट' का मतलब छह से 11 सेंटीमीटर के बीच यानी भारी वर्षा है। केरल राज्य आपद प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने कहा कि कोल्लम, इडुक्की, कोझिकोड और कन्नूर जिलों में एक से दो स्थानों पर मध्यम वर्षा होने और तूफान आने की आशंका है।

'खून' की कमी को दूर करने के घरेलू उपाय, जानिए

'खून' की कमी को दूर करने के घरेलू उपाय, जानिए 

सरस्वती उपाध्याय 
हीमोग्लोबिन यानि खून की कमी अधिकतर महिलाओं को रहती है। यह एक बेहद गंभीर समस्या है। शरीर में खून की कमी के कारण चिड़चिड़ापन, थकावट, थकान और कमजोरी लगने की दिक्कते होती है। एक स्वस्थ्य शरीर में प्रोटीन, विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
जब शरीर में खून की कमी होने लगती है तो ब्रेन शरीर को कई सिग्नल देना शुरु कर देता है। 
शरीर में खून की कमी होने पर हाथ पैर में झुन-झुनी होने लगती है। बार बार चक्कर आने लगते है। अचानक उठने पर आंखों के सामने अंधेरा दिखने लगता है। शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर कुछ घरेलू उपाय शेयर किया गया है। जिसे फॉलो करके खून की कमी को दूर किया जा सकता है।

शरीर में खून की कमी को दूर करने के घरेलू उपाय

रक्त की कमी होने पर इन आहार को अपने भोजन में प्रमुख स्थान देने से आपकी रक्त की कमी कुछ ही दिनों में पूरी हो जाएगी।

हरी सब्जिया :- भोजन में नियमित हरी शाक सब्जियों का मिश्रण पर्याप्त मात्रा में होना चाहिए। मौसम के अनुकूल आने वाली सब्जियों का सेवन ज़्यादा करना चाहिए।

केला :- प्रात : तीन केले खाकर दूध में मिश्री, इलायची मिलाकर नित्य पीते रहने से रक्त की कमी दूर हो जाती हैं। यह पौष्टिक नाश्ता हैं।

अंगूर :- 10 ओंस अंगूर का रस पीते रहने से रक्तालप्ता में लाभ होता हैं। अर्थात खून की कमी पूरी होती हैं।

नींबू :- जिनके शरीर में रक्त की कमो हो, शरीर दिन पर दिन गिरता जाए, उन्हें निम्बू और टमाटर के रस का सेवन लाभ पहुंचता हैं।

आंवला :- आधा कप आंवले के रस में दो चम्मच शहद, थोड़ा सा पानी मिलाकर पीने से लाभ होता हैं।

फालसा :- फालसा खाने से शरीर में रक्त बढ़ता हैं।

Heart Attack: रात में शरीर में दिखने वाले ये मामूली लक्षण भी हो सकते हैं हार्ट अटैक का संकेत

गाजर :- 250 ग्राम गाजर के रस में पालक का रस मिलाकर पियें।

चुकंदर :- चुकंदर रक्त बढ़ाने में बहुत सहयोगी हैं। सीजन में इसका नित्य सेवन करना चाहिए। इसको डॉक्टर प्योर खून भी बोलते हैं।

प्याज :- प्याज में लोहा बहुत होता हैं, अत : इसको कच्चा या इस का रस शरीर में खून बढ़ाता हैं। प्याज का रस और गाजर का रस आधा आधा कप मिलाकर पीने से रक्तक्षीणता दूर होती हैं। प्याज का रस चौथाई कप और आंवले का रस या आंवले का चूर्ण एक चम्मच मिलाकर लेने से रक्तक्षीणता दूर हो जाती हैं। प्याज का रस आधा कप तथा पालक और टमाटर का रस आधा आधा गिलास, सबको मिलाकर पीने से लाभ होता हैं। प्याज का रस दो चम्मच तथा शहद दो चम्मच मिलाकर पीने से खून की कमी दूर होती हैं।

अनार :- अनार नित्य खाने से कुछ ही दिनों में खून की कमी दूर होती हैं, और चेहरा लाल टमाटर जैसा बन जाता हैं।

शहद :- रक्त की कमी हो तो दिन में तीन बार एक एक चम्मच शहद पानी में या दूध में डालकर पिए।

पालक :- पालक की सब्जी और पालक का रस दोनों ही बहुत बढ़िया हैं खून बढ़ने में। इसके रस में स्वादनुसार शहद मिलाकर पी सकते हैं। इस से चेहरे पर लालिमा, शरीर में स्फूर्ति, उत्साह, शक्ति - संचार व् रक्त भृमण तेजी से होता हैं। चेहरे के रंग में निखार आता हैं। नेत्र ज्योति बढ़ती हैं।

रक्तवर्धक मुनक्का :- 60 ग्राम मुनक्के धो कर भिगो दे। बारह घंटो बाद इनको खाए। भीगे हुए मुनक्के पेट के रोगो को दूर कर रक्त बढ़ाते हैं। मुनक्के धीरे धीरे बढ़ा कर 200 ग्राम तक कर सकते हैं। वर्ष में इस प्रकार तीन चार किलो मुनक्के खाना बहुत लाभदायक हैं।

बेल :- बेल का सूखा गूदा पीस ले। गर्म दूध में इसके दो चम्मच और स्वादनुसार पीसी मिश्री मिला कर पियें। यह अच्छा रक्तवर्धक टॉनिक हैं।

मोदी ने तीसरी बार 'पीएम' पद की शपथ ली

मोदी ने तीसरी बार 'पीएम' पद की शपथ ली 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई। जवाहर लाल नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार पीएम बनने वाले वे दूसरे प्रधानमंत्री हैं।

72 मंत्री ले रहे हैं शपथ
बता दें प्रधानमंत्री के साथ-साथ तमाम दिग्गज BJP और NDA नेता भी मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। कुल 72 सांसद मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं, जिनमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री और बाकी राज्य मंत्री हैं।

इन मंत्रियों ने ली शपथ
राजनाथ सिंह
अमित शाह
JP नड्डा
शिवराज सिंह चौहान
मनोहर लाल खट्टर
निर्मला सीतारमण
BS येदुरप्पा (JDS)
पीयूष गोयल
धर्मेंद्र प्रधान
एस जयशंकर
जीतन राम मांझी (HAM)
राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) (JDU)
सर्बानंद सोनोवाल
वीरेंद्र कुमार खटीक
राममोहन नायडू (TDP)
कुल मिलाकर 27 OBC, 10 SC, 5 ST और 5 अल्पसंख्यक समुदाय के सांसदों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा रही है। BJP के सहयोगी दलों के कुल 11 मंत्री शपथ ले रहे हैं।

कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे कई देशों और सरकारों के प्रमुख

नई सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कई देशों और सरकारों के प्रमुख पहुंचे हैं। 

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू
सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफी
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना
मॉरीशस की प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनाथ
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड
भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोग्बे।

कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सियासी, कॉरपोरेट, सिनेमा, खेल समेत तमाम सार्वजनिक जगत की हस्तियां पहुंची हैं। कॉरपोरेट जगत से गौतम अदाणी, मुकेश अंबानी और अन्य एंटरप्रेन्योर्स कार्यक्रम में आए हैं। जबकि सिनेमा जगत से शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अनिल कपूर और रजनीकांत समेत कई हस्तियां शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने पहुंची हैं।

4 जून को घोषित हुए थे नतीजे

बता दें 4 जून को को लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित हुए थे, जिनमें BJP को 240 सीटें मिली थीं। जबकि NDA को कुल 293 सीटें हासिल हुई हैं। दूसरी तरफ INDIA गठबंधन को 233 सीटों पर जीत मिली है, जबकि कांग्रेस के प्रदर्शन में 55 सीटों का इजाफा हुआ है और पार्टी इस बार 99 सीटें जीती है।

पाकिस्तान ने जीता टॉस, गेंदबाजी करने का फैसला

पाकिस्तान ने जीता टॉस, गेंदबाजी करने का फैसला 

इकबाल अंसारी 
वाशिंगटन डीसी/एल्बनि। भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबले में पाकिस्‍तान के कप्‍तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। ऐसे में भारतीय टीम पहले  बल्‍लेबाजी करेगी। भारत की प्‍लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्‍तान), उस्मान खान, फखर जमान, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर।

ओडिशा: 12 जून को होगा 'शपथ ग्रहण' समारोह

ओडिशा: 12 जून को होगा 'शपथ ग्रहण' समारोह 

इकबाल अंसारी 
भुवनेश्वर। ओडिशा में नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 12 जून को होगा। पार्टी प्रवक्ता जतिन मोहंती ने रविवार को यह जानकारी दी। इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में अपनी चुनावी सभाओं के दौरान घोषणा की थी कि यह समारोह 10 जून को होगा। मोदी ने कई रैलियों में कहा था कि चार जून को बीजू जनता दल (बीजद) सरकार का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा और नया भाजपा मुख्यमंत्री, ओडिशा का कोई बेटा या बेटी, 10 जून को भुवनेश्वर में शपथ लेगा। मोहंती ने कहा कि चूंकि मोदी ने रविवार शाम को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और 10 जून को उनके कई अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं, इसलिए ओडिशा में भाजपा सरकार का प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह 12 जून को पुनर्निर्धारित किया गया है। 
उन्होंने बताया कि 10 जून को होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक अब 11 जून को होगी। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा विधायक दल की बैठक में पार्टी का नेता चुना जाएगा, जिसे भाजपा संसदीय बोर्ड मंजूरी देगा। सूत्रों ने बताया कि भाजपा के किसी वरिष्ठ विधायक को मुख्यमंत्री चुना जा सकता है और किसी अन्य वरिष्ठ पार्टी नेता को सरकार में शामिल करने के लिए उपमुख्यमंत्री पद का भी सृजन किये जाने की संभावना है। इस बीच, शहर के प्रसिद्ध जनता मैदान में समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मोहंती ने बताया कि मोदी और भाजपा के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ ही भाजपा के कुछ मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम है।

पीएम नेतन्याहू की सरकार को बर्बर करार दिया

पीएम नेतन्याहू की सरकार को बर्बर करार दिया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी सरकार को कांग्रेस...