रविवार, 14 नवंबर 2021
4 आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा
सोशल मीडिया पर स्टनिंग लुक्स की तस्वीरें शेयर
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रदर्शन, माफी मांगी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रदर्शन, माफी मांगी
मोमिन मलिक इस्लामाबाद/ सिडनी। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन के लिए माफी मांगते हुए कहा कि वह किसी भी अन्य व्यक्ति से अधिक निराश हैं और उन्होंने अपने करियर के इस खराब दौर से उबरते हुए मजबूत होकर वापसी करने का वादा किया।
हसन ने गुरुवार को दुबई में 19वें ओवर में शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर डीप मिडविकेट पर मैथ्यू वेड का कैच टपकाया और उनकी यह गलती महंगी साबित हुई जब आस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ने लगातार तीन छक्के जड़कर अपनी टीम को पांच विकेट की जीत के साथ फाइनल में जगह दिला दी। इसके साथ ही टूर्नामेंट में पाकिस्तान के शानदार अभियान का अंत भी हो गया। बाबर आजम की टीम ने ग्रुप चरण में लगातार पांच मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी।
सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बाजार में गाजर आनी भी शुरू हो जाती है। गाजर में फैट न के बराबर होता है, लेकिन पौष्टिकता भरपूर मात्रा में होता है, जैसे- सोडियम, पोटाशियम, कार्बोहाइड्रेड, प्रोटीन, विटामिन ए, डी, सी, बी6 आदि होते हैं। इन पौष्टिकताओं के कारण गाजर को कान का दर्द, मुंह का बदबू,पेट दर्द जैसे बीमारियों के लिए गाजर के जड़, फल और बीज का इस्तेमाल औषधि के लिए किया जाता है। गाजर खाना खास तौर पर आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए जाना जाता है। इम्यूनिटी के लिए गाजर का जूस अद्भुत माना जाता है। सर्दी के मौसम में अन्य ड्रिंक्स की जगह पर गाजर के जूस को अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर अनगिनत फायदे हासिल करें।
गाजर का जूस पीने के फायदे। इम्यूनिटी बढ़ाने में फायेदमंद: एक गिलास गाजर का जूस आपकी इम्यून पावर को बढ़ाता है। गाजर में कई ऐसे मिनरल्स भी होते हैं। विटामिन ए के लिए भी गाजर अच्छा स्त्रोत है। गाजर में विटामिन बी6, विटामिन के, फासफोरस और पोटेशियम होता है। गाजर का जूस आपके शरीर को फ्री रेडिकल्स डेमेज से लड़ने में मददगार साबित होगा। इतना ही नहीं पोटेशियम से भरपूर गाजर आपकी रक्त वाहिकाओं और धमनियों को आराम देने में मदद करती है। यह सोडियम के दुष्प्रभावों को बेअसर करती है। यह एथेरोस्क्लेरोसिस और स्ट्रोक के जोखिम को भी कम करती है। आप इसे सब्जी, शोरबे और जूस में शामिल कर सकते हैं।
आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद: गाजर का रस कैरोटीनॉयड का एक बहुत अच्छा स्रोत है, जिसमें बीटा कैरोटीन, ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन शामिल होते हैं। जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं। गाजर आपकी आंखों के लिए अच्छा होता है और यह विटामिन ए से भी भरपूर होता है। विटामिन ए की कमी से आंखों की रोशनी कमजोर हो सकती है। ऐसे में आंखों की रोशनी को बढ़ावा देने के लिए रोजाना गाजर का जूस पिएं। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए फायदेमंद: गाजर में मौजूद मैगनीज, मैग्नीशियम और कैरीटोनॉयड पाया जाता है। जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। लेकिन डायबिटीज के मरीज इसका सेवन अधिक मात्रा में करने से बचें। खांसी ठीक करने के लिए फायदेमंद: गाजर के रस में मिश्री व काली मिर्च मिलाकर पीने से खांसी ठीक हो जाती है। कफ कि समस्या में भी आराम मिलता है।
विधानसभा में मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा
जलवायु समझौते के लिए तैंयार हुए 200 देश
हाइपरलूप प्रौद्योगिकी को डिजाइन करने की क्षमता
14 नवंबर को मनाया जाता हैं 'चिल्ड्रंस डे'
अकांशु उपाध्याय नई दिल्ली। हर साल देश में 14 नवंबर को चिल्ड्रंस डे मनाया जाता है। इस दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन होता है। पंडित नेहरू की मृत्यु के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी जन्मदिन को ‘चिल्ड्रंस डे’ के रूप में मनाया जाने लगा। जैसे की पंडित नेहरू को बच्चों से बहुत प्रेम और लगाव रहता था और बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। इसी कारण बच्चे भी चिल्ड्रंस डे को बड़ी ही उत्साह के साथ मनाते हैं।
इस दिन बच्चों को तरह-तरह के गिफ्टस दिए जाते हैं। साथ ही इस दिन सभी लोग बच्चों को खास कोट्स के साथ चिल्ड्रंस डे विश करते हैं। तो आज आप भी अपने बच्चों खास फील कराने के लिए इन खास कोट्स के जरिए चिल्ड्रंस डे विश कर सकते हैं।
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
शनिवार, 13 नवंबर 2021
सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की
सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की
पंकज कपूर पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ में विकास भवन सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा के अतिरिक्त जिले की मुख्य समस्याओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने संचालित प्रमुख निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन बेस चिकित्सालय भवन के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यदाई संस्था को यथाशीघ्र कार्य पूर्ण करने एवं बेस चिकित्सालय को एक माह के भीतर संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी 10 दिन के भीतर जिला एवं महिला चिकित्सालय में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि धनराशि अवमुक्त करने के बावजूद भी पिथौरागढ़ मेडिकल कालेज निर्माण का कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने जल्द निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संविदा के तहत रखे गए स्वास्थ्य कर्मी जिन्हें वर्तमान में हटा दिया गया है। उन्हें पुनः सेवा में रखे जाने की मांग पर मुख्यमंत्री द्वारा सचिव चिकित्सा को दूरभाष पर जिले में पूर्व में रखे गए इन संविदा चिकित्सा कर्मियों को पुनः आगामी 31 मार्च 2022 तक रखे जाने के निर्देश दिए गए। इसके लिए जिलाधिकारी को शीघ्र ही प्रस्ताव भी शासन को भेजने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इन कार्मिकों का पूर्व में की गई सेवाओं का वेतन भुगतान हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष से धनराशि भी जारी कर दी गयी है।
मणिपुर में बड़े आतंकी हमले को अंजाम दिया
मो. रियाज
इंफाल। मणिपुर में शनिवार को बड़े आतंकी हमले को अंजाम दिया गया। सुबह करीब दस बजे मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के सिंघाट में आतंकियों ने इस हमले को अंजाम दिया। उनकी तरफ से 46 असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी को निशाना बनाया गया और उनके काफिले पर ये जानलेवा हमला हुआ। इस हमले में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी और बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
वहीं बाद में चार और जवान शहीद हो गए। ऐसे में आतंकियों की इस नापाक साजिश ने 7 लोगों की जिंदगी छीन ली। अभी तक इस हमले की आधिकारिक तौर पर किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन कहा जा रहा है कि मणिपुर की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने इसे अंजाम दिया है। इस आतंकी संगठन का जन्म 1978 में हुआ था और तभी ये कई मौकों पर ऐसे हमले कर चुका है। लेकिन शनिवार को हुए इस हमले को अब तक का सबसे घातक अटैक माना जा रहा है।
ग्राम क्षेत्र में हुए माओवादी हमले की निंदा की
दुष्यंत टीकम रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मणिपुर राज्य के चुराचन्दपुर जिले के ग्राम सियालसी के समीप हुए माओवादी हमले की निंदा की है। इस माओवादी हमले में दैनिक बयार रायगढ़ के सम्पादक एवं वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के पुत्र कर्नल विप्लव त्रिपाठी, बहू अनुजा त्रिपाठी एवं पांच वर्षीय पौत्र अबीर त्रिपाठी शहीद हो गए। यह घटना आज पूर्वान्ह 11.30 बजे उस वक्त घटित हुई।
जब कर्नल विप्लव त्रिपाठी, बिहांग को-पोस्ट का विजिट कर वापस लौट रहे थे। सियालसी गांव के पास एम्बुस लगाएं माओवादियों ने हमला कर दिया, जिसमें वे और उनके परिवार के लोग शहीद हो गए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माओवादी हमले को कायराना कृत्य करार देते हुए इसकी कड़े शब्दों में भर्त्सना की है। उन्होंने कर्नल विप्लव त्रिपाठी की शहादत को नमन करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
प्रयागराज: दिव्य महाआरती, दिपमाला का आयोजन
भाजपा विधायक गफलत में हैं, कटेगा टिकट
गांजा तस्कर को 20 साल कैद की सजा सुनाई
2018 के बाद फिल्मों से दूरी बनाईं: अनुष्का
ट्रेन ने एक्सप्रेस को मारी टक्कर, 9 की मौत
ट्रेन ने एक्सप्रेस को मारी टक्कर, 9 की मौत मिनाक्षी लोढी कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में सोमवार सुबह 8:55 बजे एक मालगाड़ी ट्रेन ने क...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...