शनिवार, 13 नवंबर 2021

प्रयागराज: दिव्य महाआरती, दिपमाला का आयोजन

प्रयागराज: दिव्य महाआरती, हजार दिपमालाएं

बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। यमुना पुत्र पुरोहित कल्याण सेवा समिति ब्राह्मण घाट संघ के द्वारा बारादरी बलुआ घाट में यमुना की भव्य एवं दिव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति के द्वारा 1000 दीपों की माला से घाट को सजाया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने मां यमुना की आरती करते हुए सभी की कल्याण की कामना की और कहा कि कहा कि प्रभु श्रीराम के विरोधी वास्तव में भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विरोधी है और जो भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विरोधी हैं। वही लोग वंदे मातरम और जय श्री राम के नारा का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि जय श्री राम का नारा सिर्फ नारा नहीं है यह मूल मंत्र हमारा है और यह मंत्र भारतीय संस्कृति की आत्मा से निकला हुआ। एक ऐसा स्वर है, जो लोगों को कल्याण करता है और राम और राष्ट्र विरोधियों का नाश करता है।
इस महाआरती का संचालन समिति के अध्यक्ष सर्वेश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर राजेश केसरवानी, गिरीजेश मिश्रा, किशोरी लाल जायसवाल, गणेश मिश्रा, भरत पांडे, तपन शर्मा, सत्या जायसवाल, आकाश मिश्रा, गणेश मिश्र, सुभाष वैश्य, अमर सिंह, पूर्व पार्षद सतीश केसरवानी, आयुष अग्रहरि आदि समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सुरक्षा सुविधा के नाम पर 'यूपी' बना जीरो
सत्येंद्र पंवार       मेरठ। मेरठ विधानसभा क्षेत्रों ही नहीं उत्तर प्रदेश के बहुजन बाहुल्य क्षेत्रों का हाल-बेहाल सुरक्षा सुविधा के नाम पर उत्तर प्रदेश बना जीरो। बहुजन मुक्ति पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी ने अचानक बहुजन बाहुल्य क्षेत्रों का दौरा कर पाया कि सरकार के साफ-सफाई सुरक्षा व्यवस्था के नाम कि फटा ढोल ही साबित हो रहा है। मेरठ दक्षिण में शाहजहां कॉलोनी लिसाड़ी रोड माधवपुरम डॉ. जाकिर हुसैन कॉलोनी लिसाड़ी गांव ततिना काशी सोलाना हो इटारा कताई मिल से इटावा का रास्ता या अन्य आवागमन की सड़कें गड्ढों से भरमार मात्रा में पाई और देखी भी जा सकते हैं।
कुछ दिन पहले बहुजन मुक्ति पार्टी ने पहले भी आवाज उठाई थी उस बिहाप पर गगोल गांव का रास्ता मे लीपापोती तो हुई। लेकिन मानक के आधार पर तारकोल बजरी केवल लीपापोती करने मात्र का कदम उठाया गया। यदि हम मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों बहुजनों की बात करते हैं। तो मलिन से मलिन बदतर बस्तियां बन रही हैं और जहां सरकार संक्रमण को खत्म करने के लिए महामारी का कदम दिखा रही है। वह मात्र केवल ढकोसला और ढोंग ही कहा जा सकता है। आर डी गादरे ने वर्तमान सरकार की निंदा करते हुए कहा कि आज ना बहन सुरक्षित है, ना बीमारियों से कोई सुरक्षा के साधन मुहैया हो रहे हैं। बल्कि आम नागरिक को लूटने पर आमादा है। महंगाई जबरदस्त तरीके से बढ़ती जा रही है। 
खाने पीने की चीज ही नहीं यातायात के साधनों पर भी कोई लगाम नहीं लगाई जा रही। और एक इंसान पर आज तरह तरह के टैक्स भरके जीवन यापन करना पड़ रहा है। शाहजहां कॉलोनी में करीब 2 फीट पानी सड़कों पर भरा हुआ है और घरों में गंदा पानी घुस रहा है। जो संक्रमण बीमारियों को बुलावा न्योता दे रहा है। अपने घरों में ही बहुजन मूलनिवासी सुरक्षित नहीं है। अपने घरों के अलावा और कहां सुरक्षित हो पाएंगे। सफाई के नाम पर चारों ओर सड़के तो खोदी जा रही है। सीवर लगाने के बहाने कवायद हो रही है। लेकिन उनको कोई तरकीब आज तक नहीं मिल रही है। कई बार आंदोलन किए गए लेकिन सरकार आंखें बंद करके बैठी है। ईवीएम के दम पर जो बनी है। बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि यदि जल्द से जल्द यह सुविधाएं नहीं की गई तो बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ता जन आंदोलन करेंगे बहुजन मुक्ति पार्टी के सूफी अमजद अली, मौलाना शाहनवाज सुरेश राणा, राजू जगपाल सिंह, ओम करण, ओमवीर सिंह, एडवोकेट एहसान भट्टी, एडवोकेट राहुल कुमार, एडवोकेट अतर सिंह गुप्ता आदि ने दौरा कर लोगों को सहयोग करने का हौसला दिया।

थाने के विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया
सत्येंद्र पंवार        मुजफ्फरनगर। मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर कार्यालय, आवास, बैरक, मेस, महिला हेल्प डेस्क और थाने के विभिन्न अभिलेखों का गहनता के साथ निरीक्षण किया। काफी समय तक निरीक्षण करने के बाद एडीजी मेरठ जोन ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, सीओ सदर कृष्ण कुमार एवं सीओ सिटी भी मौजूद रहे।

शनिवार को एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, सीओ सदर कृष्ण कुमार एवं सीओ सिटी कुलदीप सिंह के साथ जिला मुख्यालय पर स्थित थाना सिविल लाइन का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल ने इस दौरान आरक्षी आवासों का निरीक्षण किया। इसके पश्चात महिला हेल्प डेस्क, बैरक, मेस, कम्प्यूटर कक्ष, शौचालय, कार्यालय, मालगृह, हिस्ट्रीशीटर व टॉपटेन अपराधियों का चार्ट व अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया और दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीजी ने एसएसपी अभिषेक यादव, सीओ सदर कृष्ण कुमार और सीओ सिटी कुलदीप सिंह के साथ अपराध नियंत्रण पर मंत्रणा की। थाने की साफ-सफाई व अपराध नियंत्रण पर एडीजी ने संतोष व्यक्त किया। इस मौके पर एडीजी मेरठ जोन ने कहा कि साफ सफाई व अपराध नियंत्रण उनकी प्राथमिकता में शामिल रहा। उन्होंने कहा कि बड़ी घटनाओं को रोकने के लिए मामूली विवादों का निस्तारण प्राथमिकता के साथ करें।

कॉलेज का निरीक्षण, वस्तुस्थिति का जायजा लिया
गणेश साहू       कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने अर्हता तिथि 01 जनवरी 2022 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण की द्वितीय विशेष अभियान पर मतदान केन्द्र प्राथमिक विद्यालय पाता कोतारी पश्चिम गौसपुर टिकरी एवं भेलखा तथा दुर्गा देवी इण्टर कालेज का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने पदाभिहित अधिकारी एवं बीएलओ से अब तक प्राप्त फार्म-06,07 एवं 08 तथा ईपीरेशियों, जेण्डर रेशियों व दिव्यांग मतदाताओं आदि की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए ईपी एवं जेण्डर रेशियों मानक के अनुसार ठीक करने हेतु सभी आवश्यक कार्यवाही करने तथा घर-घर जाकर सर्वे करने के निर्देश दिये। ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति छूटने न पाये। उन्होनें कहा कि ग्राम प्रधान एवं लेखपाल के माध्यम से प्रचार -प्रसार कराकर पात्र व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में अंकित कराया जायें। उन्होनें बीएलओ से कहा कि फार्म पूर्ण रूप से भरकर ही जमा करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...