शनिवार, 13 नवंबर 2021

भाजपा विधायक गफलत में हैं, कटेगा टिकट

भाजपा विधायक गफलत में हैं, कटेगा टिकट 

अश्वनी उपाध्याय की विशेष रिपोर्ट 
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की दलगत तैयारियां अपने चरम पर पहुंच गई है। सत्तारूढ़ भाजपा के पर्यवेक्षकों के द्वारा जमीनी स्तर पर आवेदन प्रेषित करने वाले भावी प्रत्याशियों का सर्वेक्षण शुरू कर दिया गया है। प्रत्येक विधानसभा में वही भाजपा का प्रत्याशी होगा जो सर्वेक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा। परंतु इस बात की पुष्टि कैसे होगी ? यह पार्टी के द्वारा प्रभार प्राप्त व्यक्ति अथवा गठित की गई समिति का अंतिम निर्णय होगा। इसी कारण वास्तविक उत्तराधिकारियों की उपेक्षा से गुरेज नहीं किया जा सकता है। यदि सर्वेक्षण में विकल्पों के अभाव को शामिल कर प्रबल दावेदारी के आधार पर सर्वेक्षण किया जाता हैं तो सेवा प्रदान करने वाले आवेदक को किसी भी रूप में उपेक्षा का शिकार नहीं बनना पड़ता। सबसे पहले प्रत्येक विधानसभा में जहां भी भाजपा विधायक है, वही सबसे प्रबल दावेदार है। लेकिन विचारधारा के विरुद्ध कार्यविधि और हीन कर्तव्यनिष्ठा के आधार पर कुछ विधायकों ने यह अधिकार खो दिया है। ऐसी स्थिति में अन्य विकल्पों का उपयोग ही शेष बचता है। किंतु इसके विपरीत अन्य किसी कारण के सर्वेक्षण में विधायक को विकल्प का स्थान ही नहीं दिया गया। ऐसी स्थिति में स्थापित किए गए विकल्पों के अलावा और कोई चारा ही नहीं बचता है।
यह बात पूरी तरह स्पष्ट की जाती है कि प्रदेश के कई वर्तमान विधायक गफलत में रह रहे हैं। पार्टी के द्वारा किए गए सर्वेक्षण में उन्हें समायोजित ही नहीं किया गया है। कई लोग इस बात से वाकिफ भी है और अन्य विकल्पों की खोज में लगे हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी हैं जो अधिकार पूर्वक टिकट प्राप्त करने की उधेड़बुन में हैं। लेकिन कई लोग ऐसे हैं जिन्हें इसकी पूरी जानकारी ही नहीं है।
करण कुछ भी रहा हो लोनी विधानसभा हमेशा सुर्खियों में रही है। पिछले कुछ दिनों से लोनी क्षेत्र वायु प्रदूषण के शीर्ष स्थान पर अपनी स्थिति कायम रखने में सफल रहा है। सर्वोच्च न्यायालय इसके विरुद्ध पूरी सख्ती बरत रहा है। लेकिन प्रशासन इस पर नियंत्रण करने में असफल रहा है। विधायक व सांसद जनता की समस्या को राजनीतिक चश्मे से देख रहे हैं। लाखों 'परिवार' इस विकट समस्या के भंवर में फंसे हुए हैं। इसके बावजूद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कमजोर विपक्ष और भविष्य में 20 वर्षों तक शासन करने की योजना बना रहे हैं। पूर्ण बहुमत की ऐसी खोखली सरकार से उम्मीद लगाना मूर्खता ही है, जो अनदेखी और लापरवाही के साथ शासन कर रही है। सही मायने में इस बार भाजपा प्रत्याशी का अप्रत्यक्ष रूप से बहिष्कार कर देना चाहिए। बल्कि परिणाम ऐसे होने चाहिए जिसके कारण लालची नेताओं को स्वच्छ वातावरण में भी सांस लेना दुभर हो जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...