मंगलवार, 10 मई 2022

मोटरसाइकिल की टक्कर में बुजुर्ग-पोते की मौंत

मोटरसाइकिल की टक्कर में बुजुर्ग-पोते की मौंत 

मनोज सिंह ठाकुर  
दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक अज्ञात वाहन और मोटरसाइकिल की टक्कर में 65 वर्षीय बुजुर्ग और उसके 20 वर्षीय पोते की मौंत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
बटियागढ़ थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि हादसा सोमवार रात दूल्हा देव गांव के पास हुआ जब व्यक्ति अपने परिवार के एक सदस्य के विवाह का निमंत्रण परिचितों को देने जा रहे थे। 
उन्होंने बताया कि हादसे के बाद दादा-पोते दोनों को बटियागढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान कादर खान और उनके पोते इरशाद खान के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2 किशोरियों से बलात्कार करने का आरोप

2 किशोरियों से बलात्कार करने का आरोप  

कविता गर्ग  
मुंबई। महाराष्ट्र में फिल्मों में अभिनय का मौका दिलाने के बहाने, दो किशोरियों से बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि करीब एक साल पहले आरोपी दोनों किशोरियों को वसई इलाके स्थिति एक जंगल में ले गया, जहां उसने कथित रूप से कई बार उनका बलात्कार किया और उनके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाएं। दोनों किशोरियों की आयु 13 वर्ष है।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने पीड़िताओं की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की कथित धमकी देकर उनसे 70,000 रुपए भी मांगे। अधिकारी ने बताया कि लड़कियों के माता-पिता ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई।
जिसके बाद नालासोपारा में व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 376 (बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध), 384 (जबरन वसूली) और 506 (आपराधिक धमकी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।

केंद्रीय मंत्री मिश्रा के भाषण का उल्लेख किया

केंद्रीय मंत्री मिश्रा के भाषण का उल्लेख किया 

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ द्वारा केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा के एक भाषण का उल्लेख किए जाने के बाद मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने किसानों के पक्ष में खड़े होने की बजाय, अपने मंत्री का साथ दिया। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में न्याय की लड़ाई जारी रहेगी।
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने ट्वीट किया, लखीमपुर किसान नरसंहार मामले में सबसे अहम पहलू था गृह राज्य मंत्री का किसानों को देख लेने की धमकी वाला भाषण। भाजपा सरकार ने किसानों के पक्ष में खड़े होने की बजाय, अपने मंत्री की लाठी मजबूत की।  प्रियंका गांधी ने जोर देकर कहा, न्याय के लिए संघर्ष जारी है।
पीड़ित किसान परिवार और हम सब मिलकर न्याय की लौ बुझने नहीं देंगे। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने लखीमपुर खीरी हिंसा के चार आरोपियों- लवकुश, अंकित दास, सुमित जायसवाल और शिशुपाल की जमानत याचिका सोमवार को खारिज कर दी। लखीमपुर हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा उर्फ मोनू कथित तौर पर संलिप्त हैं।
पीठ ने एसआईटी (विशेष जांच दल) के इस निष्कर्ष को भी ध्यान में रखा कि यदि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ने घटना से कुछ दिन पहले किसानों के खिलाफ जनता के बीच कुछ कटु वक्तव्य न दिये होते तो शायद यह घटना न होती। पिछले साल तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया थानाक्षेत्र में हिंसा के दौरान आठ लोगों की मौत हो गई थी।
यह घटना तब हुई जब केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलित किसान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के इलाके के दौरे का विरोध कर रहे थे। उत्तर प्रदेश पुलिस की प्राथमिकी के अनुसार चार किसानों को एक एसयूवी ने कुचल दिया, जिसमें आशीष मिश्रा बैठे थे।
घटना के बाद गुस्साए किसानों ने चालक और दो भाजपा कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर पीट-पीट कर मार डाला। इस हिंसा में एक पत्रकार की भी मौत हो गई थी।

शिव कुमार के निधन से सांस्कृतिक जगत दरिद्र हुआ

शिव कुमार के निधन से सांस्कृतिक जगत दरिद्र हुआ 

अकांशु उपाध्याय  

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विख्यात संतूर वादक और संगीतकार पंडित शिव कुमार शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मंगलवार को कहा कि उनके निधन से सांस्कृतिक जगत दरिद्र हो गया। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, शिव कुमार शर्मा के निधन से हमारा सांस्कृतिक जगत मंगलवार को दरिद्र हो गया। उन्होंने संतूर को वैश्विक ख्याति दिलाई। उनका संगीत आने वाली पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध करता रहेगा।

उनसे हुई मुलाकातें और संवाद मुझे याद आ रहे हैं। उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’ शिव कुमार शर्मा का मुंबई में मंगलवार को सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। वह भारत के जानेमाने शास्त्रीय संगीतकारों में से एक थे और अगले सप्ताह उन्हें भोपाल में एक कार्यक्रम प्रस्तुत करना था।

संस्थापक की जमानत याचिका पर जवाब मांगा

संस्थापक की जमानत याचिका पर जवाब मांगा 

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को ‘यूनाइटेड अगेंस्ट हेट’ संगठन के संस्थापक खालिद सैफी की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा। खालिद ने साल 2020 में राष्ट्रीय राजधानी में हुए सांप्रदायिक दंगों से जुड़ी कथित साजिश के मामले में खुद को जमानत देने की मांग की है।
न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति रजनीश भटनागर की पीठ ने निचली अदालत के आठ अप्रैल के आदेश को चुनौती देने वाली खालिद की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करते हुए पुलिस को नोटिस जारी किया। निचली अदालत ने खालिद की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। दिल्ली पुलिस की ओर से पेश विशेष लोक अभियोजक अमित प्रसाद ने नोटिस को स्वीकार किया। 11 जुलाई को होगी। खालिद की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता रेबेका जॉन ने कहा कि उनका मुवक्किल 800 दिनों से अधिक समय से हिरासत में है और उसका मामला अन्य सह-आरोपियों से काफी अलग है। निचली अदालत ने यह कहते हुए खाालिद की जमानत याचिका खारिज कर दी थी कि उसके खिलाफ लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही प्रतीत होते हैं। अधिनियम की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ शस्त्र अधिनियम, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान की रोकथाम अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत आरोप तय किए गए थे। खालिद पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में फरवरी 2020 में हुए सांप्रदायिक दंगों का कथित तौर पर मास्टरमाइंड होने का आरोप है। इन दंगों में 53 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 700 से अधिक लोग घायल हुए थे।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-214, (वर्ष-05)
2. बुधवार, मई 11, 2022
3. शक-1944, वैशाख, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दसमीं, विक्रमी सवंत-2079।
4. सूर्योदय प्रातः 05:33, सूर्यास्त: 07:01।
5. न्‍यूनतम तापमान- 29 डी.सै., अधिकतम-41+ डी.सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
              (सर्वाधिकार सुरक्षित)

सोमवार, 9 मई 2022

29 को सम्मेलन-महासम्मेलन में भाग लेंगे 'राष्ट्रपति'

29 को सम्मेलन-महासम्मेलन में भाग लेंगे 'राष्ट्रपति'   

मनोज सिंह ठाकुर          

उज्जैन। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के इस महीने के आखिरी सप्ताह में प्रस्तावित मध्यप्रदेश के उज्जैन दौरे पर है। जिसको लेकर जिला कलेक्टर द्वारा आज यहां कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही उन्होंने हैलीपेड, सर्किट हाऊस का भी निरीक्षण किया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति कोविंद 29 मई को यहां अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन, स्व-सहायता समूह सम्मेलन में भाग लेंगे तथा भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करेंगे। राष्ट्रपति के उज्जैन के प्रस्तावित कार्यक्रमों के सम्बन्ध में कलेक्टर आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने सोमवार को हैलीपेड, सर्किट हाऊस एवं कालिदास अकादमी संकुल हॉल का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

जिला कलेक्टर ने हैलीपेड पर कारपेटिंग करने, पेड़ों की छंटाई करने, आन्तरिक मार्गों को ठीक करने के निर्देश दिये हैं। इसी तरह उन्होंने सर्किट हाऊस के रिनोवेशन के निर्देश दिये। उन्होंने भोजन कक्ष, बैठक हॉल एवं कक्षों का निरीक्षण किया एवं आवश्यक सुधार के निर्देश दिये।इसके बाद कालिदास अकादमी स्थित पं.सूर्यनारायण संकुल पर चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया एवं निर्देश दिये कि हॉल का रिनोवेशन तथा कॉरिडोर में फर्श ठीक किया जाये। साथ ही उन्होंने जवाहर हॉस्टल से लगी हुई बाउंड्रीवाल बनाने के निर्देश दिये हैं।

चीन ने तरीके नहीं बदले, परिणाम भुगतना होगा

चीन ने तरीके नहीं बदले, परिणाम भुगतना होगा अखिलेश पांडेय  ब्रुसेल्स। नाटो के प्रमुख जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा है कि चीन यूक्रेन के खिलाफ रूस...