शनिवार, 2 जुलाई 2022

भाजपा अपनी पीठ खुद थपथपा रही है: यशपाल

भाजपा अपनी पीठ खुद थपथपा रही है: यशपाल
पंकज मिश्रा 

काशीपुर। नेता प्रतिपक्ष ने कहा देश को तोड़ने की साजिश की जा रही है। कांग्रेस कमजोर नहीं है। जब-जब कांग्रेस आई है देश मजबूत हुआ है, हमें एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने भाजपा के सौ दिन के कार्यकाल को निराशाजनक और दृष्टिहीन बताया। कहा भाजपा सरकार अपनी पीठ खुद थपथपा रही है। नवचेतना भवन में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य गर्मजोशी से स्वागत किया। आर्य ने कहा देश में लोकतंत्र नाम की चीज नहीं है। जिस तरह प्रदेशों में चुनी हुई सरकारों को गिराया जा रहा है, वह लोकतंत्र के लिये अच्छा संकेत नहीं है। कहा काशीपुर का स्वर्णिम काल रहा है। कहा नौ अगस्त से 15 अगस्त में पूरे देश में पदयात्रा के माध्यम से जनता से संवाद करेंगे। जिसमें कांग्रेस की विचाराधारा संकल्प, नीतियों को जनता के बीच में ले जाया जाएगा। कहा 100 दिन में भाजपा सरकार असफल रही है। इन सौ दिनों में कोई भी कार्ययोजना, एजेंडा और विकास योजना को लागू नहीं किया जा सका है। यहां पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरेंद्र सिंह लाडी, मनोज जोशी, संदीप सहगल, मुक्ता सिंह, हरीश कुमार सिंह, उमेशजोशी, प्रभात साहनी, विमल गुड़िया रहे।
इससे पहले जसपुर में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा भाजपा देश को बांटने का काम कर रही है। कांग्रेस वर्तमान हालात को देखते हुए 15 अगस्त तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में भारत जोड़ो कार्यक्रम चलायेगी। शुक्रवार को देहरादून से काशीपुर जाते हुए विधायक आदेश चौहान के निवास पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष आर्य का विधायक और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने चयन आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा ब्लैक लिस्ट एजेंसी परीक्षाएं करा रही हैं। कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक जनहित के मुद्दों के लिये लड़ाई लड़ती रहेगी। विधानसभा में कांग्रेस के 19 विधायक ही सरकार के लिये भारी हैं। कहा कॉमन सिविल कोड, भू कानून बनाने की घोषणा करना कोई उपलब्धि नहीं है। उन्होंने विधायक चौहान की कार्यशैली की प्रशंसा की।

तालिबानी अंदाज में हत्या, अलवर के बाजार बंद

तालिबानी अंदाज में हत्या, अलवर के बाजार बंद 
नरेश राघानी 
अलवर। राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की तालिबानी अंदाज में की गई हत्या के विरोध में सर्व समाज और व्यापारियों की ओर से शनिवार को अलवर बंद किया गया। अलवर बंद को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने शहर में शांतिपूर्ण बाजार बंद आह्वान किया। बंद को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। पुलिस और जिला प्रशासन ने इससे पहले अलवर शहर में फ्लैग मार्च निकालकर शांति और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।
भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय नरूका ने बताया कि जिस तरह उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की बर्बरता पूर्वक हत्या की गई है उसे पूरा राजस्थान ही नहीं पूरा देश उद्धेलित है। उन्होंने आरोप लगाया कि गंगा जमुना संस्कृति की दुहाई देने वाले वह लोग कौन हैं और बाहर निकालने का काम भाजपा कर रही है। उन लोगों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है जो ऐसे अपराधों को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि जिस तरह कन्हैया पर वार किया गया है उसी तरह अपराधियों को चौराहे पर हलाली कर ऐसी मानसिकता पर प्रहार करना होगा।
पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना ने बताया कि सर्व समाज एवं व्यापारियों ने विरोध स्वरूप अलवर बंद किया है और अलवर बंद की पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से मॉनिटरिंग की जा रही है और यह बंद इस घटना के विरोध स्वरूप किया गया है। इधर पुलिस प्रशासन अलवर बंद के दौरान अभय कमांड सेंटर के 350 सीसी टीवी कैमरों के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है बंद को देखते हुए अलवर शहर में 500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और सभी थाना क्षेत्रों की गश्त व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है।
इस बंद को देखते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि बंद के दौरान बिजली सप्लाई को बंद नहीं किया जाए जिससे अभय कमांड सेंटर के सीसीटीवी कैमरों से ऑनलाइन सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जा सके।

राहुल के नकली वीडियो प्रसारित, कार्रवाई निश्चित

राहुल के नकली वीडियो प्रसारित, कार्रवाई निश्चित
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नकली वीडियो प्रसारित करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और टेलीविजन चैनलों के एंकरों के खिलाफ कार्रवाई होगी और उन्हें देश की विभिन्न अदालतों के चक्कर लगाने पड़ेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता पवन खेड़ा ने शनिवार को कहा कि जिन भाजपा नेताओं ने और टेलीविजन चैनलों के एंकरों ने यह काम किया है उन्हें अदालतों का चक्कर काटने और देश के विभिन्न शहरों का भ्रमण करने को तैयार रहना चाहिए।
खेड़ा ने ट्वीट किया, “वह तमाम भाजपा नेता जिन्होंने राहुल गांधी का फ़ेक वीडियो प्रसारित किया, वे देश के विभिन्न अदालतों के चक्कर लगाने को तैयार रहें। उन्हें कई शहरों की अदालतों के चक्कर लगाने होंगे और जिस ऐंकर और चैनल ने यह झूठ फैलाया है, वह भी एक कठोर क़ानूनी कार्यवाही के लिए तैयार हो जाए।


पुडुचेरी में समर्थन मांगने पहुंची, राष्ट्रपति प्रत्याशी

पुडुचेरी में समर्थन मांगने पहुंची, राष्ट्रपति प्रत्याशी

इकबाल अंसारी
पुड्डुचेरी। केंद्र में सत्तारुढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में आगामी राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन मांगने पहुंचीं। राज्य में सत्तारूढ़ एनआर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री एन रंगासामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी समीनाथन ने मुर्मू के शहर में उतरते ही उनका स्वागत किया।
इसके बाद वह एक होटल पहुंचीं और एक बैठक को संबोधित किया। बैठक में एन आर कांग्रेस और भाजपा के मंत्रियों एवं विधायकों के अलावा अन्नाद्रमुक के नेता भी शामिल हुए। श्रीमती मुर्मू के साथ केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन और वी मुरलीधरन भी थे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-267, (वर्ष-05)
2. रविवार, जुलाई 3, 2022
3. शक-1944, आषाढ़, शुक्ल-पक्ष, तिथि-चतुर्थी, विक्रमी सवंत-2079।
4. सूर्योदय प्रातः 05:22, सूर्यास्त: 07:15।
5. न्‍यूनतम तापमान- 30 डी.सै., अधिकतम-36+ डी.सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 1 जुलाई 2022

जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक आयोजित: डीएम

जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक आयोजित: डीएम

बृजेश केसरवानी               
प्रयागराज। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में होने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभागों द्वारा पौधारोपण किए जाने के सम्बंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी नामित विभाग वृक्षारोपण किए जाने के लिए निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए अभी से ही पूरी तैयारी कर ली जाएं। 
उन्होंने सभी विभागों से पौधारोपण किए जाने के लिए खोदे जाने वाले गड्ढ़ो के बारे में जानकारी ली और कहा कि जिन विभागों के द्वारा अभी तक गड्ढ़े खोदने का कार्य पूरा नहीं हुआ है, वे निर्धारित समय व मानक के अनुसार गड्ढ़े की खुदायी पूरी कर लेे। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी नामित विभागों को पौधों के रोपण के समय खाद, पानी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की व्यवस्था करने के लिए कहा है। लाभार्थिंयों द्वारा लगाए जाने वाले पौधों की देखभाल लाभार्थिंयों के द्वारा की जाएंगी। 
जिलाधिकारी ने पौधा रोपण के बाद इस बात का विशेष ध्यान रखे जाने के लिए कहा कि पौधें सूखने न पाएं, पौधों की लगातार देखभाल करना सुनिश्चित करें। वृक्षारोपण कार्यक्रम में सिविल सोसायटी, सिविल डिफेंस, समाजसेवी संस्थाओं सहित अन्य लोगो को इस कार्यक्रम से जोडें साथ ही वृक्षारोपण कार्यक्रम का वृहर प्रचार-प्रसार कराये जाने के लिए भी कहा है। जिलाधिकारी ने सभी नामित विभागों के अधिकारियों को उनके विभाग द्वारा वृक्षारोपण के लिए खोदे गए गड्ढ़ो की जांच भी करने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने सभी नामित विभागों को पौधो की उठान की कार्यवाही शुरू करने को कहा है।

मेरे बच्चे 'संपादकीय'

मेरे बच्चे    'संपादकीय' 

सबसे सुंदर, सबसे अच्छे।
नंगे हो या पहने हो कच्छे।
काले-गौरे, प्यारे-प्यारे बच्चे।

दुनिया में थलचर-जलचर, नभचर-निशाचर आदि कई प्रकार के जीव सार्वभौमिक अनुसरण करते हैं। ज्यादातर लोग इस विषय से परिचित है। सभी पशु-पक्षी, जीव-जंतु प्रजनन करते हैं, अपने बच्चों का पालन पोषण करते हैं, परिवार, जाति और समूह की रक्षा करते हैं। जब तक शिशु सामाजिक परिवेश में ढलने की स्थिति में नहीं होता है, तब तक उसका संरक्षण, पोषण माता-पिता पूरी निष्ठा के साथ करते हैं। यह एक स्वाभाविक गुण है, सभी का यह स्वाभाविक गुण है। सभी जीव-जंतु विवेक और बुद्धि का उपयोग करते हैं। परंतु, केवल मनुष्य एक ऐसा विवेकी जीव हैं, जो सर्वाधिक तीव्रबुद्धि का स्वामी है। मनुष्य की तीव्र बुद्धि के कारण सार्वभौमिक सृष्टि में कुल मानव जाति का 60 प्रतिशत हिस्सा कुपोषण का शिकार है। 
प्रतिस्पर्धा, अत्याधुनिकता, साम्राज्यवाद नीति, प्रभावी वित्त व्यवस्था, शक्तिसंचय एवं अधिकारिक शासन प्रणाली के मकड़ जाल में संपूर्ण मानव जाति फंस गई है। परिणाम स्वरूप केवल भारत में कुपोषण से होने वाली बीमारियों के कारण 17 लाख लोगो की मृत्यु हो जाती है। केवल भारत में 71 प्रतिशत नागरिक कुपोषण की समस्या से जूझ रहे हैं। आयात-निर्यात एवं वैश्विक सामंजस्य में संतुलन स्थापित करने के प्रयास में यह भीमकाय संकट विश्व के साथ-साथ भारत में भी गहराता जा रहा है। एक तरफ जलवायु परिवर्तन संपूर्ण पृथ्वी के लिए संकट बन चुका है। यह समस्या अमीर-गरीब, छोटे-बड़े के भेदभाव से इतर है। किंतु भुखमरी और कुपोषण ऐसी समस्या नहीं है, जो मानव के नियंत्रण से बाहर है।
विश्व में एक करोड़ से अधिक लोग भुखमरी व कुपोषण से उत्पन्न होने वाले रोगों के कारण मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में कोई विकसित या विकासशील देश का प्रत्येक नागरिक मेरे बच्चों की चिंता में व्यस्त है। इसी कारण हमने उन बच्चों को बेगाना कर दिया है, जो हमारे स्नेह और सानिध्य के अधिकारी हैं। यदि समय रहते लालची और स्वार्थी मानव वातानुकूलित समावेशी विचारों की अंतोगत्वा  गृहण नहीं करेगा, तो मानव दुष्कर परिणाम झेलने के लिए तैयार रहें।
चंद्रमौलेश्वर शिवांशु  'निर्भयपुत्र'

आवारा पशुओं से शहर को मुक्त कराने का अभियान

आवारा पशुओं से शहर को मुक्त कराने का अभियान 

पंकज कपूर
कोटद्वार। उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष व कोटद्वार विधानसभा से विधायक डॉ. ऋतु भूषण खंडूड़ी ने आवारा पशुओं से कोटद्वार शहर को मुक्त कराने के लिए अभियान की शुरुआत की है। अभियान से शहर को बेसहारा पशुओं से निजात मिलने की उम्मीद है। ऋतु खंडूड़ी ने घमंडपुर में आवारा पशुओं को गैंडीखाता स्थित भागीरथी धाम आश्रम गौशाला में ले जाने वाले वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया है।
कोटद्वार शहर में यूं ही घूम रहे आवारा और बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए आभियान शुरू किया गया है। इससे शहर में पशुओं के कारण हो रही वाहन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा।इसके अलावा बेसहारा पशुओं को भी गौशाला की शरण मिलेगी।
कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में आवारा पशुओं को पकड़ कर गैंडीखाता स्थित भागीरथी धाम आश्रम में रखा जाएगा, जहां उनकी देखभाल की जाएगी। इस मौके विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आवारा पशुओं से कोटद्वार को मुक्त करने के अभियान के तहत यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि लगातार आवारा पशुओं के बढ़ने से पर्यटकों व स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी।

मन में गुस्सा या शत्रुता का कोई भाव नहीं: राहुल

मन में गुस्सा या शत्रुता का कोई भाव नहीं: राहुल
इकबाल अंसारी 
वायनाड। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड में शुक्रवार को अपने कार्यालय का दौरा किया। इस कार्यालय में माकपा की छात्र इकाई एसएफआई के कार्यकर्ताओं द्वारा हाल में बफर जोन के मुद्दे पर तोड़फोड़ की गई थी। राहुल ने उनके (एसएफआई कार्यकर्ताओं के) इस कृत्य को ‘‘गैर जिम्मेदाराना’’ करार दिया। यहां अपने निर्वाचन क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर आए गांधी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्यालय पहुंचे तथा नुकसान का जायजा लिया।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि यह वायनाड के लोगों का कार्यालय है तथा वामपंथी छात्र कार्यकर्ताओं द्वारा जो कुछ किया गया, वह “बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’’ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंसा कभी भी समस्याओं का समाधान नहीं करती है और उनके मन में उनके (तोड़फोड़ करने वालों के) प्रति कोई क्रोध या शत्रुता नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘ देश में आप सर्वत्र जो विचार देखते हैं वह यह है कि हिंसा से समस्याएं हल हो जाएंगी। लेकिन हिंसा कभी समस्याओं का हल नहीं करती है… ऐसा करना अच्छी बात नहीं है…उन्होंने गैर-जिम्मेदाराना ढंग से काम किया।
लेकिन मेरे मन में उनके प्रति कोई गुस्सा या शत्रुता का भाव नहीं है।’’ गांधी ने हिंसा करने वाले एसएफआई कार्यकर्ताओं को ‘बच्चा’ करार दिया। करीब एक हफ्ते पहले राहुल गांधी के विरूद्ध एसएफआई का प्रदर्शन तब हिंसक हो गया जब वामपंथी कार्यकर्ताओं का एक समूह यहां उनके कार्यालय में घुस गया एवं वहां तोड़फोड़ की थी।
घटना के बाद केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने इस घटना की निंदा की और अपराधियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। गांधी के वायनाड लोकसभा क्षेत्र के कालपेट्टा स्थित दफ्तर में एसएफआई कार्यकर्ताओं के ‘हिंसक कृत्य’ की कड़ी निंदा करते हुए कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया था जो कुछ क्षेत्रों में हिंसक हो गया।

हिंदू मुस्लिम सदभाव मंच द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत

हिंदू मुस्लिम सदभाव मंच द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत 

बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। शुक्रवार को बहादुरगंज में हिंदू मुस्लिम सदभाव मंच द्वारा जगरनाथ शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। जिसमें मुस्लिम भाइयों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जगरनाथ यात्रा में चल रहे भक्तों को प्रसाद के रूप में देसी घी का हलवा, नींबू का शरबत, पानी, पिलाया गया।
हिन्दू मुस्लिम सदभाव मंच के अध्यक्ष इरशाद उल्ला ने कहा, मजहब नहीं सिखाता, आपस में बैर रखना...हिंदी है, हम वतन है, हिंदुस्तान हमारा...
यही मेरी सभ्यता है, यही मेरी संस्कृत है, यही मेरी पहचान है, गंगा जमुनी तहजीब।
रामचंद्र साहू, मोहम्मद असद जिया, कैलाश गुप्ता, संदीप केसरवानी, मोहम्मद जिया,मुस्ताक अहमद, विकास साहू, हर्ष साहू, आदि लोगों ने सहयोग किया।

प्रयागराज: सपा प्रमुख यादव का 49वां जन्मदिन मनाया

प्रयागराज: सपा प्रमुख यादव का 49वां जन्मदिन मनाया

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। सपाईयों ने विविध तरीक़े से सपा प्रमुख अखिलेश यादव का 49वां जन्मदिन मनाया। चौक कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन व नगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि के नेत्रित्व मे केक काट कर जहाँ एक दूसरे को बधाई देते हुए हर्षोल्लास के साथ अपने नेता के दीर्घायु होने की कामना की। वहीं, शहर की तीनो विधान सभा मे भी विविध आयोजन किए गए। शहर पश्चिमी मे मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व युवा नेता यथांश केसरवानी की ओर से बम्हरौली बेगम बाज़ार स्थित डीएलवीके स्कूल मे छात्र-छात्राओं के बीच केक काटा गया। 
वहीं, बच्चों ने शिक्षा की ओर अग्रसर रखने की खातिर शिक्षा सामाग्री स्कूल बैग, पेन, कॉपी, पानी की बॉटल और लंच बाक्स आदि वितरित किया गया। शहर पश्चिमी के युवा नेता मयंक यादव जॉन्टी की ओर से ट्रान्सपोर्ट चौकी गरीबदास चौराहे के पास अखिलेश यादव के दीर्घायु को सुंदरकाण्ड ,भजन कीर्तन एवं भण्डारे मे ग़रीब असहाय रिक्शा ट्राली चालक व मज़दूरों को भोजन कराकर अखिलेश यादव की लम्बी उम्र की प्रार्थना की गई। शहर उत्तरी के विधान सभा अध्यक्ष ओ पी यादव व उत्तरी विधान सभा के सपा प्रत्याशी रहे सन्दीप यादव द्वारा वृक्षारोपण किया गया। सपा के मेजा विधान सभा के वरिष्ठ समाजवादी नेता व प्रदेशसचिव नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे साधू संतों को वस्त्र और छाता भेंट करने के साथ बंधवा स्थित मंदिर मे हवन पूजन के साथ अखिलेश यादव के दिर्घायु की कामना की गई।कहीं रक्तदान, तो कहीं फल और मिष्ठान का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में सैय्यद इफ्तेखार हुसैन, रवीन्द्र यादव, इसरार अन्जुम, महेन्द्र निषाद, बब्बन द्वबे, वज़ीर खाँ, महबूब उसमानी, सबीहा मोहानी, सैय्यद मोहम्मद अस्करी, ओ पी यादव, मुशीर अहमद, प्रमोद यादव बच्चा, अब्दुल समद, नेम यादव, रमीज़ अहसन, रीता मौर्या, इन्दू यादव ,मंजू यादव, सवीता कैथवास, सुषमा यादव, रेनू बाल्मीकि, सुनीता यादव, मालती यादव, संतोष निषाद, शिवशंकर विश्वकर्मा, पंकज साहु ,विजय यादव, हरीशचंद्र श्रीवास्तव, जय भारत यादव ,सैय्यद मो. हामिद ,मो. हसीब, मो. सऊद ,ताहिर उमर, मो. ज़ाहिद ,रवि यादव ,चन्द्रशेखर सिंह ,सुधीर निषाद, विजय महतो ,सोनू हेला, मंजीत कुमार हेला, छोटू पासी ,सर्वज्ञ शुक्ला, नन्हे मंसूरी, अमर सिंह, विशाल सिंह आदि शामिल रहे।



चीन ने तरीके नहीं बदले, परिणाम भुगतना होगा

चीन ने तरीके नहीं बदले, परिणाम भुगतना होगा अखिलेश पांडेय  ब्रुसेल्स। नाटो के प्रमुख जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा है कि चीन यूक्रेन के खिलाफ रूस...