शुक्रवार, 2 अगस्त 2019

गहलोत की डिनर डिप्लोमैसी पर पानी फेरा


अशोक गहलोत की डिनर डिप्लोमैसी पर प्रो. जोया हसन ने पानी फेरा। 
सीपी जोशी की टिप्पणी ने किया आग में घी का काम। 
बसपा विधायक राजेन्द्र गुढा की टिप्पणी का मामला मायावती तक पहुंचा। 
गुढा ने प्रदेश प्रभारी धर्मवीर अशोक पर गंभीर आरोप लगाए। 

जयपुर ! 31 जुलाई की रात को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर स्थित सरकारी आवास पर सभी विधायकों का डिनर रखा। इसमें प्रमुख विपक्षी दल भाजपा के विधायकों को भी बुलाया गया। इसके पीछे सीएम गहलोत की मंशा विपक्ष के साथ सद्भावना के माहौल को और मजबूत करने की थी। सीएम की व्यक्तिगत पहल की वजह से भाजपा के अधिकांश विधायक डिनर में शामिल हुए। सीएम ने भी कांग्रेस के साथ-साथ एक-एक भाजपा विधायक का स्वयं स्वागत सत्कार किया। सीएम की इस मिलन सरिता की प्रशंसा प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया ने भी की। लेकिन सीएम की इस डिनर डिप्लोमैसी पर अगले ही दिन एक अगस्त को पानी फिर गया। हुआ यूं कि विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी की पहल पर राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा और सीएसडीएस के तत्चावधान में विधायकों के लिए सेमीनार का आयोजन किया गया। कायदे से इस सेमीनार में वक्ताओं को विधायी कार्यों पर ही बोलना चाहिए था, लेकिन दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी की निदेशक प्रो. जोया हसन ने पूरा भाषण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा पर केन्द्रित कर दिया। प्रो. जोया ने कहा कि भाजपा के पांच वर्ष के शासन में ऐसा लगता है कि अब भारत हिन्दुओं का ही है। सीधे पीएम पर हमला करते हुए जोया ने कहा कि 2014 का चुनाव विज्ञापन के बल पर जीता गया तो 2019 का चुनाव सड़कों, भवन आदि के नाम बदल कर जीत लिया। जोया ने जिस तरह पीएम और भाजपा को निशाना बनाया, उस पर भाजपा विधायकों ने एतराज किया। इस पर विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि जिसे प्रो. जोया हसन का भाषण नहीं सुनना है, वह जा सकता है। इस पर भाजपा के सभी विधायक सेमीनार छोड़ कर बाहर आ गए। हंगामे के समय सेमीनार में सीएम अशोक गहलोत भी मौजूद थे। 
कांग्रेस की पक्षधर रही हैं जोया हसन:
जानकारों की माने तो सेमीनार में प्रो. जोया हसन को एक रणनीति के तहत बुलाया गया। जोया कांग्रेस की पक्षधर रही हैं। उनके पति को जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी का कुलपति कांग्रेस के शासन में ही बनाया गया। प्रो. जोया स्वयं भी राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग से जुड़ी रही हैं। कांग्रेस की गोष्ठियों, सेमीनार आदि में मुख्यवक्ता के तौर पर भाषण देती रही हैं। पूर्व में जिन कलाकारों, पत्रकारों, बुद्धिजीवियों आदि ने अवार्ड वापस किए, तब प्रो. जोया उनके समर्थन में खड़ी थीं। चंूकि सीपी जोशी विधानसभा अध्यक्ष बनने से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भी रहे, इसलिए प्रो. जोया उनके सम्पर्क में थीं। यही वजह रही कि प्रो. जोया को रोकने के बजाए जोशी ने भाजपा विधायकों को ही सेमीनार से चले जाने को कह दिया। सवाल उठता है कि सेमीनार में विधायकों के लिए विधायी कार्य को समझाने के लिए हो रही है, उसमें प्रधानमंत्री और भाजपा की आलोचना क्यों की जा रही है? क्या सीएम अशोक गहलोत और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी की उपस्थिति में कांग्रेस और राहुल गांधी  की आलोचना की जा सकती है? 
गुढा की टिप्पणी मायावती तक पहुंची: 
इसी सेमीनार में उदयपुरवाटी के बसपा विधायक राजेन्द्र गुढा ने कहा कि मेरी पार्टी बसपा में पैसे लेकर टिकिट दिया जाता है। यदि पहले दावेदार से दूसरा ज्यादा पैसे देता है तो उसे उम्मीदवार बना दिया जाता है। गुढा ने जानना चाहा कि राजनीतिक दलों में इस बुराई को कैसे रोका जाए? हालांकि सेमीनार में गुढा के इस सवाल पर किसी ने भी जवाब नहीं दिया, लेकिन गुढा की यह टिप्पणी जब बसपा प्रमुख मायावती तक पहुंच गई। सूत्रों की माने तो मायावती ने गहरी नाराजगी जताई है। अब गुढा को कारण बताओं नोटिस भी दिया जा रहा है। हो सकता है कि गुढा को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाए। राजस्थान में बसपा के 6 विधायक हैं। 
प्रदेश प्रभारी पर आरोप:
2 अगस्त को बसपा विधायक राजेन्द्र गुढा ने बसपा के प्रदेश प्रभारी धर्मवीर अशोक पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। गुढा ने कहा कि धर्मवीर तो भ्रष्टाचार में आकंठ में डूबे हुए हैं। उन्होंने धर्मवीर को राजस्थान का प्रभारी बनाए जाने पर भी आपत्ति दर्ज की। वहीं गुढा ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की जमकर प्रशंसा की। गुढा ने कहा कि गहलोत ही सबको साथ लेकर चल सकते हैं। वहीं बसपा विधायक दल के नेता लाखन मीणा ने कहा कि गुढा ने पैसे देकर टिकिट लेने का जो आरोप लगाया है वह उनकी व्यक्तिगत सोच है। उन्होंने कहा कि बसपा का टिकिट लेने के लिए उन्होंने कोई राशि किसी नेता को नहीं दी।
एस.पी.मित्तल


अजमेर की दुर्दशा,आनासागर के गेट खोले


अजमेर की दुर्दशा पर सांसद चौधरी ने जताई नाराजगी। 
आनासागर के चैनल गेट खोले। 
डूब क्षेत्र में रहने वालों को परेशानी



अजमेर ! भाजपा सांसद भागीरथ चौधरी ने दिल्ली से जिला कलेक्टर विश्वमोहन शर्मा से फोन पर संवाद किया। चौधरी ने एक अगस्त को हुई बरसात के बाद लोगों को होने वाली परेशानी पर नाराजगी जताई। सांसद का कहना है कि जब बरसात पूर्व नालों की सफाई कर दी गई थी, तो फिर तीन घंटे की बरसात में जल जमाव क्यों हुआ? सांसद ने कलेक्टर से कहा कि जल जमाव की समस्या से लोगों को जल्द राहत दिलवाई जाए। 
कलेक्टर ने दिखाई तत्परता:
2 अगस्त को कलेक्टर शर्मा ने भी तत्परता दिखाई। प्रशासनिक लवाजमे के साथ कलेक्टर ने सागर विहार क्षेत्र का दौरा किया। यहां अभी तक भी पानी भरा हुआ है। हालांकि पांच पम्प सेट लगाकर पानी को बाहर निकाला जा रहा है, लेकिन पानी की आवक अभी भी बनी हुई है। सागर विहार क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए ही प्रशासन ने आनासागर के चैनल गेट खोलने का निर्णय लिया है। जैसे जैसे आनासागर से पानी की निकासी होगी, वैसे वैसे डूब क्षेत्र की कॉलोनियों में पानी कम हो जाएगा। आनासागर की भराव क्षमता 13 फीट है। एक अगस्त की बरसात में आनासागर लबालब हो गया। यही वजह रही कि आनासागर के किनारे बने मकानों में पानी घुस गया। डूब क्षेत्र में मकान भी गैर कानूनी तरीके से बनाए गए है। दो अगस्त को चैनल गेट खोलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। 
स्मार्ट सिटी की पोल खुली:
एक ही बरसात में स्मार्ट सिटी के कार्यों की पोल खुल गई है। सवाल उठता है कि जब जल निकासी की व्यवस्था ही नहीं है तो फिर अजमेर को स्मार्ट सिटी कैसे बनाया जा सकता है। केन्द्र सरकार ने स्मार्ट सिटी के लिए करीब दो हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इसी में से 250 करोड़ रुपए की लागत का अजमेर में ऐलिवेटेड रोड बनाया जा रहा है। अब तक स्मार्ट सिटी का काम आनासागर के किनारे चौपाटी और पाथवे के रूप में नजर आ रहा है, लेकिन एक अगस्त की बरसात में जिस तरह से आनासागर का पानी उफन कर वैशाली नगर की सड़कों पर आ गया उससे प्रतीत होता है कि चौपाटी का काम भी सही तरीके से नहीं हुआ है। 
एस.पी.मित्तल


अमरनाथ यात्री तुरंत घाटी छोड़े:हाई अलर्ट

जम्मू-कश्मीर। जम्मू कश्मीर सरकार ने पर्यटकों और अमरनाथ यात्रियों को तत्काल घाटी छोड़ने के निर्देश दिये हैं। जम्मू-कश्मीर सरकार ने एक एडवाइजरी जारी कर तत्काल अमरनाथ यात्रियों को तुरंत घाटी छोड़ने को कहा है। एडवाइजरी में साफ तौर पर कहा गया है कि घाटी में आतंकी हमले का खतरा है।


आपको बता दें कि घाटी में आतंकी बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में हैं, इसलिए हमने ग्राउंड पर ग्रिड को मजबूत करने की कोशिश की है! उन्होंने बताया कि अमरनाथ यात्रा के दौरान आतंकियों ने घाटी का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी! आपको बता दें कि 4 अगस्त तक पहले ही सरकार ने अमरनाथ यात्रा रोक दी थी, लेकिन अब यात्रा पूरी तरह से रोक दी गयी है।आतंकियों के पास से एम-24 स्नाइपर राइफल बरामद की गई थी! एडवाइजरी में कहा गया कि राज्य में बड़े आतंकी हमले इनपुट है, इसलिए आप लोग जल्द से जल्द अपनी यात्रा को पूरी करके लौट जाएं! इसके साथ ही अमरनाथ यात्रा को रोक दी गई है!


रजिस्टार ऑफिस में चलाया सदस्यता अभियान

सुनील चौधरी निठौरा रविन्द्र पंवार कपिल पांचाल ने खन्ना नगर वकीलों को दिलाई भाजपा की सदस्यता


गाजियाबाद,लोनी ! भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील चौधरी निठौरा जिला उपाध्यक्ष नितिन त्यागी मंडल अध्यक्ष रविन्द्र पंवार मंडल महामंत्री कपिल पांचाल के नेतृत्व में शुक्रवार खन्ना नगर रजिस्टार ऑफिस के बहार वकीलों को विशेष सदस्यता अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई गई !जिलाध्यक्ष मंडल महामंत्री ने बताया की हम हर एक - एक व्यक्ति को भाजपा के साथ जोड़ने का कार्य करेंगे और हर एक व्यक्ति को भाजपा की सदस्यता दिलवाने का कार्य करेंगे और भारत को सर्वश्रेष्ठ भारत बनाने के लिए भाजपा के साथ आए देश बनाए !
खन्ना नगर लोनी में टोलफ्री  8980808080 नंबर से निःशुल्क मिस्ड कॉल के माध्यम से सदस्यता फार्म के साथ सदस्यता लेने वाले की पूरी डिडेल के साथ फार्म भरकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई और अधिक से अधिक खन्ना नगर वकीलों के एक-एक चैम्बर पर जाकर भाजपा की सदस्यता दिला कर संगठन को अधिक शक्ति साली बनानें के लिए भारत मे अधिक से अधिक भाजपा की सदस्यता दिलवाने का पूर्ण रूप से अभियान चलाया गया है !देश व प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं विस्तार से बताया गया जोकि देश प्रदेश में जन कल्याणकरी योजनाओं का हर नागरिक लाभ ले सके l
मुख्यरूप से सुनील चौधरी जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, नितिन त्यागी जिला उपाध्यक्ष,ष अनुज त्यागी जिला महामंत्री, रविन्द्र सिंह पंवार मंडल अध्यक्ष, कपिल पांचाल मंडल महामंत्री ,पूरण सिंह जिला उपाध्यक्ष ,कृष्ण त्यागी जिला मंत्रीी, वरुण धामा मंडल अध्यक्ष, एडवोकेट राजिव भंडारी, सुभाष चन्द्र् पांचाल ,कपिल गुर्जर, गुलाब कशयप, बजरंगी लाल गुप्ता ,तहसीलदार ओमवीर वालमीकि आदि सैकड़ो उपस्थिति रहे!


किशोरी के साथ चार ने किया रेप:औरैया

किशोरी के साथ चार युवकों ने किया दुष्कर्म


 औरैया ! शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात शौच क्रिया के लिए गई किशोरी से चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उनकी दरिंदगी के चलते किशोरी बेहोश हो गई। आरोपित उसे निर्वस्त्र छोड़कर भाग निकले। काफी देर तक किशोरी के नहीं लौटने पर तलाश में निकली मां ने उसकी हालत देखी तो पैरों के नीचे जमीन खिसक गयी। शोर सुनकर लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दबिश देकर पुलिस ने दो आरोपितों को रात में ही हिरासत में ले लिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। गुरुवार दोपहर इलाज के बाद पीड़िता को घर भेज दिया गया।
तहरीर में पिता ने बताया कि उसकी 14 साल की बेटी बुधवार रात शौच के लिए खेत गई थी। उसी समय मोहल्ले के आरिफ पुत्र सुलेमान व बंटी पुत्र वीरेंद्र ने अपने दो साथियों के साथ उसे दबोच लिया और उसका मुंह बंद कर दिया। इसके बाद चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बेहोश होने पर आरोपित उसे निर्वस्त्र छोड़कर भाग निकले। काफी देर तक नहीं आने पर जब उसकी पत्नी खोजने गई, तो वह खेत में बेहोशी की हालत में मिली।


पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरिफ और बंटी समेत चार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल आलोक दुबे का कहना है कि रात में ही दबिश देकर दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपित भी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।


विद्यालय में रखी जाएगी शिकायत पेटीकाएं

विद्यालयों में रखी जाएंगी शिकायत पेटिकाएं


 औरैया,दिबियापुर ! नगर स्थित पीबीआरपी अकादमी में बालिका एवं सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एसपी सुनीति ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने छात्रओं को आत्मरक्षा के साथ ही विद्यालयों में शिकायत पेटिकाएं रखे जाने की जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक सुनीति ने बच्चों को बताया कि किसी भी शोषण से बचने के लिए विभाग से संवाद स्थापित करना चाहिए। हेल्पलाइन नंबर 1090,1076, 100, 181 के बारे में विस्तार से चर्चा की। छात्रओं को यदि कोई संदिग्ध नजर आए या किसी भी छात्र के साथ अप्रिय घटना की आशंका समझ में आए तो वह तुरंत पुलिस को उक्त नंबरों पर सूचित करे। सूचना देने वाली छात्र व महिला का नाम गुप्त रखा जाता है व संबंधित आरोपित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाती है। आत्मरक्षा के गुर सीखने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शीघ्र ही शिकायत पेटिकाएं रखवाई जाएंगी। जिसकी चाबी पुलिस के पास होगी। छात्रएं शिकायत पेटिका के माध्यम से पहुंचा सकती हैं। उनका मुख्य उद्देश्य आत्म रक्षा एवं सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी प्रत्येक छात्र व छात्रओं तक पहुंचाना है। इस मौके पर अजय शुक्ला, विद्यालय के संस्थापक संतोष पांडेय, विक्रांत दुबे, अपूर्वा उपाध्याय, संदीप योगी, साक्षी सिंह, पीयूष शोभिता, गो¨वद, गौरव दीक्षित आदि मौजूद रहे।


पालिका भ्रष्टाचार का दामन ना छोड़ेंगे

नगर पालिका का दामन हम न छोड़ेंगे
रिटायरमेंट के बाद भी नगर पालिका  में वर्चस्व


समर चंद्र


मिर्जापुर। पालिका ने उनसे अपना दामन मुद्दतों बाद छुड़ाया था। उनकी विदाई हो गई थी। तलाक की नौबत नहीं आई थी। सब कानून की रोशनी में हुआ था। अब सरकारें अपने मुलाजिमों को 50 साल बाद नहीं देखना चाहती हैं। उनका तो 60 साल पूरा हो गया था। फिर क्या था, सेवानिवृत्ति के पश्चात उन्होंने बड़ी हकदारी से अपना सारा पावना ले लिया था। उन्हें अब पेंशन मिलती है। अब उनका कुछ भी बाकी नहीं है। फिर भी वो पालिका के पीछे लगे हुए हैं। न जाने कौन सा हुस्न उन्होंने पालिका में देखा है। लोग एक बार पालिका से जाने के बाद पालिका की तरफ रुख नहीं करते, जनाब हैं कि अब भी दिन-रात पालिका के लिए जान दे रहे हैं। लोग कहते हैं कि जवानी पालिका के चौखट पर गुजारने के बाद अब कहां जाएंगे। बहरहाल, उनके पड़ोसी उनसे बचके रहते हैं। वो अक्सर गाली देने के बाद बड़ी विनम्रता दिखाते हैं। माफी तक मांग लेते हैं। उनका कोई मुकाबला नहीं है। हर बार अध्यक्ष बदल जाता है। अधिशासी अधिकारी बदल जाता है। जनाब का दिल भी हर बार मचल जाता है। जाने वाले लौट कर नहीं आते हैं, पर जनाब तो बार-बार लौट कर आते हैं। हाय! मोहब्बत जो न कराए। इधर बेताब इश्क, उधर पालिका की सदाबहार जवानी। पालिका के कशिश से बचना मुश्किल। दीवानगी ऐसी कि अचानक अपनी बातों का रेशमी रुमाल लहराने  लगते हैं। झुक झुक कर सलाम करने लगते हैं। उनका मुस्कुराना गजब ढाता है। मासूमियत इतनी कि हर कोई फिदा हो जाए। अदा अदा में जादू। उनके चक्कर का कोई टक्कर नहीं। एक से बढ़कर एक आशिकाना प्लान। 


किसी की भी इमेज बनाना और बिगाड़ना उनके हाथ में है। विरोधी भ्रमित रहते हैं और समर्थक पागल हो जाते हैं। लोग कहते हैं कुछ भी हो जनाब की बहुत जरूरत है। पालिका में समीकरण सही रहता है। मामला एक तरफा नहीं रहता। रस्साकशी के दौर में कुछ लोगों को मदद तो मिल जाती है। भटकते हुए लोगों को सहारा मिल जाता है। इधर पालिका कहती है कि छोड़ दो मेरा पीछा जमाना क्या कहेगा। लेकिन जनाब पान खाकर कहते हैं कि मैं दुनिया लुटा दूंगा तेरी चाहत में। लोग मजाक में कहते हैं कि न वो सपाई हैं, न भाजपाई हैं, न आईएसआई हैं, बेकरारी के आलम में खुदा कसम वो मिठाई हैं। पता नहीं इस मजाक में कितनी सच्चाई है। वैसे पालिका में एक से बढ़कर एक लोग हैं, पर उनके जैसा काम और नाम करने वाले कम हैं, पर हैं। खुदा खैर करे।


सड़क हादसे में थानाध्यक्ष,एसआई की मौत

सिद्धार्थनगर ! सड़क दुर्घटना में थानाध्यक्ष सहित एक उपनिरीक्षक की हुई मौत |हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल होने के कारण पुलिस विभाग मे सभी के चेेहरो पर उदासी छाई हुुई है! चिल्हिया थानाध्यक्ष राजकुमार यादव व उपनिरीक्षक नित्यानंद यादव की हुई मौत |विभागीय कार्य से जा रहे थे इलाहबाद उच्चन्यालय |सुल्तानपुर के कूड़ेभार थाना क्षेत्र में हुआ हादसा |2013 बैच के थे थानाध्यक्ष राजकुमार यादव व 2016 बैच के थे उपनिरीक्षक नित्यानंद यादव |


एक्‍सएल-6 का अधिकारिक स्केच जारी

नई दिल्ली। देश की यात्री कार वर्ग की अग्रणी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने नये आने वाले बहुउद्देशीय वाहन एक्सएल 6 का आधिकारिक स्केच शुक्रवार को जारी किया । पहले आई रिपोर्टों के अनुसार मारुति एक्सएल-6 को 21 अगस्त को बाजार में उतारेगी। इस बहुउद्देशीय वाहन को अर्टिगा के आधार पर तैयार किया है जिसे नेक्सा शोरुम के जरिए बेचा जायेगा। कंपनी के विपणन और बिक्री विभाग के कार्यकारी निदेशक शशांक श्रीवास्तव ने कहा एक्सएल-6 प्रीमियम बहुउद्देशीय वाहन होगा जिसे नेक्सा शोरुम के जरिये बेचा जायेगा। उन्होंने कहा कि इसमें स्पोर्टी डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स की एक साथ झलक मिलेगी। कंपनी को उम्मीद है कि यह वाहन अपने वर्ग में एक अलग स्थान बनाने में सफल होगा। श्रीवास्तव ने कहा कि स्थान, कम्फर्ट के अलावा उपभोक्ता की इच्छा के अनुरूप इसमें फंक्शन का भी पूरा ध्यान रखा गया है। एक्सएल-6 तीन पंक्तियों की सीट वाला वाहन है। कंपनी ने एक्सएल-6 के बारे में और अधिक विवरण नहीं दिया है।


स्वास्थ्य मंत्रालय रिपोर्ट पर करेगा बैठक

नई दिल्ली ! स्वास्‍थ्‍य मंत्रालय नेशनल डिजिटल हेल्‍थ ब्‍लूप्रिंट (एमडीएचबी) रिपोर्ट पर हितधारकों की टिप्‍पणियों और सुझावों के लिए स्‍वास्‍थ्‍य सचिव की अध्‍यक्षता में 6 अगस्‍त, 2019 को सुबह साढे दस बजे से स्‍पीकर हाल कांस्‍टीट्यूश्‍नल क्‍लब रफी मार्ग, भारतीय रिजर्व बैंक के पीछे, संसद मार्ग क्षेत्र, नई दिल्‍ली में हितधारक परामर्श बैठक आयोजित करने जा रहा है।राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य नीति 2017 के विजन को पूरा करने के लिए नेशनल हेल्‍थ स्‍टैक की रूपरेखा को लागू करने के बारे में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय द्वारा गठित समिति ने समग्र रूप से डिजिटल टेक्‍नालॉजी को अपनाने में वैश्विक श्रेष्‍ठ व्‍यवहारों का सर्वे करने के बाद नेशनल डिजिटल हेल्‍थ ब्‍लूप्रिंट का प्रस्‍ताव किया। सार्वजनिक टिप्‍पणियों के लिए रिपोर्ट को 15 जुलाई, 2019 को सार्वजनिक किया गया।


जुआ बाजार में पत्नी को दांव पर लगाया

जौनपुर ! सरकार महिलाओं पर अत्याचार और दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने के लिए रोज नए- नए कानून बना रही है, लेकिन अपराधियों को न तो कानून से डर है और न ही पुलिस का भय। महिलाओं की इज्जत की लाज रखने या कहें कि उन्हें बचाने की जिम्मेदारी जिनके ऊपर होती है, उन्हीं ने उसके जिस्म को जुए के बाजार में बेच दिया। ताजा मामला है उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का जहां पर एक शख्स ने अपने पत्नी का ही सौदा जुए के खेल में कर दिया।रिपोर्ट के अनुसार, एक शराबी पति ने जुए में हारने के बाद अपनी पत्नी को दोस्तों के हाथों सामूहिक दुष्कर्म करने के लिए छोड़ दिया। इसके बाद जब महिला ने घटना की शिकायत पुलिस में की तो, वहां पर रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया गया। थक- हार कर महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और तब जाकर अदालत के आदेश पर पुलिस ने महिला की एफआईआर दर्ज की।


जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने अदालत में प्रार्थनापत्र देते हुए कहा कि उसका पति शराबी और जुआरी हैं। ससुराल में पति के एक दोस्त और एक रिश्तेदार अमूमन घर पर आया करते थे। घर पर भी शराब पीने और जुआ खेलने का दौरा जारी रहता था। एक दिन रूपए खत्म होने के बाद पति ने उसको ही दांव पर लगा दिया और जुए में हार गया। इसके बाद दो लोगों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वह इस दुख को सह नहीं पाई और अपने मायके चली गई।पीड़ित ने कहा कि एक दिन पति मायके में आया और माफी मांगते हुए कहने लगा कि वह अब ऐसी गलती नहीं करेगा। इसके बाद वह पति के साथ जाने लगी, लेकिन अचानक उसने रास्ते में कार रोककर उन व्यक्तियों को बैठा लिया जिन्होंने उसका बलात्कार किया था। इसके बाद उन दोनों ने महिला के साथ फिर से बारी-बारी से बलात्कार किया।


बर्थडे केक काटने के लिए चलाई गोली

बागपत ! इस वक्त यूपी अपनी कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सवालों के घेरे में है, तो वहीं इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है! जिसमें एक शख्स सरेआम हाथ में बंदूक लेकर अपने कुछ साथियों संग घूम रहा है और यही नहीं वो अपना केक काटने के लिए बंदूक का इस्तेमाल करता है! जब ठांय-ठाय करके बंदूक पर गोली चलाता है तो उसके साथी खुश होकर ताली बजाते हैं और जोर-जोर से चिल्लाकर 'हैप्पी बर्थडे टू यू' सॉन्ग गाते है।


वायरल हो रहा ये वीडियो बागपत के सरूरपुर खेरकी गांव का बताया जा रहा है! फिलहाल वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिलस महकमा एक्टिव हुआ, घटना को संज्ञान में लेते हुए बागपत सर्कल अधिकारी ओपी सिंह ने कहा कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी. उन्होंने कहा, वीडियो हमारे संज्ञान में आया है और हमने जांच शुरू कर दी है, आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा क्योंकि वह एक अवैध हथियार का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रहा है।


 


मात्र 1 रन से चूका नेपाल, अफ्रीका जीतीं

मात्र 1 रन से चूका नेपाल, अफ्रीका जीतीं  इकबाल अंसारी  किंग्सटाउन। टी-20 वर्ल्ड कप के  31वें मुकाबले में नेपाल बड़ा उलट-फेर करने से मात्र 1 ...