शुक्रवार, 2 अगस्त 2019

किशोरी के साथ चार ने किया रेप:औरैया

किशोरी के साथ चार युवकों ने किया दुष्कर्म


 औरैया ! शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात शौच क्रिया के लिए गई किशोरी से चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उनकी दरिंदगी के चलते किशोरी बेहोश हो गई। आरोपित उसे निर्वस्त्र छोड़कर भाग निकले। काफी देर तक किशोरी के नहीं लौटने पर तलाश में निकली मां ने उसकी हालत देखी तो पैरों के नीचे जमीन खिसक गयी। शोर सुनकर लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दबिश देकर पुलिस ने दो आरोपितों को रात में ही हिरासत में ले लिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। गुरुवार दोपहर इलाज के बाद पीड़िता को घर भेज दिया गया।
तहरीर में पिता ने बताया कि उसकी 14 साल की बेटी बुधवार रात शौच के लिए खेत गई थी। उसी समय मोहल्ले के आरिफ पुत्र सुलेमान व बंटी पुत्र वीरेंद्र ने अपने दो साथियों के साथ उसे दबोच लिया और उसका मुंह बंद कर दिया। इसके बाद चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बेहोश होने पर आरोपित उसे निर्वस्त्र छोड़कर भाग निकले। काफी देर तक नहीं आने पर जब उसकी पत्नी खोजने गई, तो वह खेत में बेहोशी की हालत में मिली।


पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरिफ और बंटी समेत चार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल आलोक दुबे का कहना है कि रात में ही दबिश देकर दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपित भी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...