मंगलवार, 6 जुलाई 2021

मंत्रीमंडल बदलाव, कुछ भी कहने से परहेज किया

मनोज सिंह ठाकुर                  
इंदौर। मध्य प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रिपरिषद के शीघ्र विस्तार की अटकलों के बीच भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को इस विषय में कुछ भी कहने से परहेज किया। बहरहाल उनके एक करीबी भाजपा नेता ने कहा कि वह मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल का दौरा अधूरा छोड़कर मंगलवार दोपहर दिल्ली रवाना हो सकते हैं। सिंधिया उन प्रमुख दावेदारों में शामिल माने जा रहे हैं। जिन्हें मोदी मंत्रिपरिषद में जगह मिल सकती है।
इंदौर में मंगलवार सुबह सिंधिया से जब संवाददाताओं ने उनके केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल होने के बारे में पूछा तो उन्होंने इस सवाल का कोई भी जवाब नहीं दिया और कहा कि उन्हें अपने अगले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना होना है। सिंधिया ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी की 120 वीं जयंती पर इंदौर में उनकी प्रतिमा पर अन्य भाजपा नेताओं के साथ माल्यार्पण किया।
सिंधिया ने मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल का तीन दिवसीय दौरा रविवार से शुरू किया था और मूल कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें बुधवार सुबह 09:15 बजे इंदौर से दिल्ली रवाना होना था। सिंधिया के नजदीकी एक भाजपा नेता ने कहा कि वह इस दौरे को अधूरा छोड़कर मंगलवार दोपहर 03:30 बजे इंदौर से दिल्ली रवाना हो सकते हैं। सिंधिया के दौरा कार्यक्रम में संभावित परिवर्तन को मोदी मंत्रिपरिषद के विस्तार की अटकलों से जोड़कर देखा जा रहा है।
इस बीच केंद्रीय मंत्रिपरिषद में सिंधिया के शामिल होने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा, “अगर उन्हें केंद्र सरकार में मंत्री बनाया जा रहा है, तो उन्हें बहुत बधाई।
गौरतलब है कि सिंधिया की सरपरस्ती में कांग्रेस के 22 बागी विधायकों के विधानसभा से त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल होने के कारण तत्कालीन कमलनाथ सरकार का मार्च 2020 में पतन हो गया था। इसके तत्काल बाद शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सूबे की सत्ता में लौट आई थी।

तकनीकी दिक्कतों को लेकर केंद्र पर साधा निशाना

अकांशु उपाध्याय                  
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने मंगलवार को आयकर के नए पोर्टल में तकनीकी दिक्कतों को लेकर मंगलवार को केंद्र पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इसपर 4200 करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद सरकार इसे उपयोग के अनुकूल बनाने में विफल रही और अव्यवस्था पैदा कर दी। लोकसभा सदस्य थरूर ने कहा कि उनकी अगुवाई वाली कांग्रेस की इकाई ‘अखिल भारतीय प्रोफेशनल कांग्रेस’ से जुड़े चार्टर्ड अकाउंटेंट ने उन्हें सूचित किया कि आयकर पोर्टल में जो नई तब्दीली की गई हैं वे बहुत ही खराब हैं और इससे खामियां पैदा हुई हैं तथा लॉगिन का समय भी बढ़ गया है। 
उन्होंने कहा, ”यह स्पष्ट नहीं हैं कि सकार ने जून महीने में आयकर पोर्टल में बदलाव क्यों किया। यह बेहतर फैसला होता कि गत वित्त वर्ष के आखिर या नये वित्त वर्ष की शुरुआत में इसमें बदलाव किया जाता ताकि आयकर के रिफंड के हकदार करदाताओं को इस मुश्किल समय में मदद मिल जाती। थरूर ने आरोप लगाया कि आरोप लगाया कि इस पर 4200 करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद सरकार इसे उपयोग के अनुकूल बनाने में विफल रही और अव्यवस्था पैदा कर दी। गौरतलब है कि आयकर के नये पोर्टल की शुरुआत सात जून को की गई थी और इसके बाद उपयोकर्ताओं ने इसमें कुछ तकनीकी दिक्कतों की शिकायत की थी।

चारदीवारी से टकराया ट्रक, 12 वर्षीय लड़के की मौंत

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक भूखंड की चारदीवारी से ट्रक के टकरा जाने के कारण 12 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। जबकि चार बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना सोमवार शाम उस वक्त हुई जब बच्चे या तो खेल रहे थे। ट्रक की टक्कर से दीवार ढह गई। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को मलबे से बाहर निकाला गया और ‘इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर’ ले जाया गया।
अस्पताल में 12 वर्षीय लड़के को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि चार से 10 वर्ष की आयु के अन्य बच्चों का इलाज किया गया। घायल बच्चे रंगपुरी के सपेरा बस्ती के रहने वाले हैं। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रक चालक मुकेश मौके से फरार हो गया। जिसे बाद में अलवर से पकड़ा गया। वाहन के मालिक को भी पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (सार्वजनिक रास्ते पर तेज गति से वाहन चलाना) और 304 ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अलग-अलग तरह के मसाला नमक बनाने की विधि

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। आज हम आपको अलग-अलग तरह के मसाला नमक बनाने की विधि बताएंगे। नमक के बिना भोजन बेस्वाद हो जाता है और नमक ज्यादा हो तो भी भोजन बेस्वाद हो जाता है। नमक इतना महत्वपूर्ण है कि यह हमारे शरीर को कम मात्रा में मिले तो भी नुकसानदायक है और अधिक मात्रा में मिले तो भी नुकसानदायक है।

नमक को अलग से खाना भी नुकसानदायक होता है। किंतु जब हम अलग-अलग मसालों के साथ मिलाकर नमक तैयार करते हैं। तब यह नमक फायदेमंद हो जाता है। पाचक हो जाता है। ऐसे ही पाचक नमक अर्थात मसाला नमक बनाने की विधि आज आप इस आर्टिकल में पाएंगे।


जानिए वन तुलसी के अद्भुत फायदे, औषधीय गुण

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली। वन तुलसी के अद्भुत फायदे हैं। जिन्हें जानकर आप आश्चर्यचकित हो जाएंगे। इसके नाम से ही इसके औषधीय गुण समझ मे आने लगते हैं। तुलसी की चार मुख्य प्रजातियाँ हैं, रामा तुसली, श्यामा तुलसी, मरुआ तुलसी, वन तुलसी (बोमई )। मरुआ व बोमई दोनों ही वन तुलसी की ही प्रजाति है। इसके नाम से ही पता चलता है कि यह वन में पाई जाती है। किंतु इसके औषधीय गुणों को देखकर आजकल इसकी खेती की जाती है। जिससे आर्थिक लाभ भी प्राप्त होता है। आज इस चमत्कारी पौधे की अद्भुत फायदे इस आर्टिकल में बताएंगे।

यूपी में ब्लॉक प्रमुख चुनाव कार्यक्रमों का ऐलान किया

हरिओम उपाध्याय       

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव कार्यक्रमों का ऐलान कर दिया गया है। आठ जुलाई को नामांकन होंगे और 10 जुलाई को मतदान व मतगणना होगी। इसी के साथ प्रमुख चुनाव को लेकर गहमागहमी बढ़ गई है। चुनाव संबंधी पूरी कार्यवाही तीन दिन के भीतर पूरी कर ली जाएगी। निर्वाचन आयोग के अनुसार आठ जुलाई को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन किया जा सकेगा। उसी दिन तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। अगले दिन 9 जुलाई शाम तीन बजे तक नाम वापस लिया जा सकेगा। अगले ही दिन 10 जुलाई को सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक वोटिंग होगी। तीन बजे के बाद मतों की गणना शुरू कराई जाएगी और परिणाम घोषित होंगे।

उत्तर प्रदेश में दो मई, 2021 को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम की घोषणा के बाद पंचायतों के गठन का काम पहले किया गया। उसके बाद जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। तीन जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया भी पूरी हो गई। अब ब्लाक प्रमुख पदों पर चुनाव कराने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रदेश में ब्लाक प्रमुख के 826 पद हैं। राज्य में क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) सदस्य के 75,255 पद हैं। जो बीडीसी सदस्य चुना जाएगा वही ब्लाक प्रमुख के लिए प्रत्याशी हो सकता है। ब्लाक प्रमुख चुनने के लिए मतदान भी बीडीसी सदस्य ही करते हैं।

यूपी: 10 से 3 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेंगी बाधित

बृजेश केसरवानी          

प्रयागराज। जनपद में कल्याणी देवी विद्युत खंड से जुड़े फीडर 11 केवी वाटर वर्क्स और 11 केवी ककरा घाट पर निर्माण कार्य के दौरान कल्याणी देवी खंड से विद्युत सप्लाई 7 जुलाई, 15 जुलाई सुबह 10:30 बजे से शाम 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।कल्याणी देवी विद्युत उपकेंद्र के संबंध में अधिशासी अभियंता भविष्य कुमार ने बताया कि कल्याणी देवी खंड से जुड़े फीडर 11 केवी वाटर वर्क्स और 11 केवी ककरा घाट को अधिभारिता को कम करने और निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कल्याणी देवी खंड से निकलने वाले 11 केवी की विद्युत सप्लाई 7 जुलाई से 15 जुलाई, सुबह को 10:30 बजे से शाम 3 बजे तक शटडाउन कर लिया जाएगा। जिससे उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। इसलिए सभी उपभोक्ता समय रहते पानी आदि की व्यवस्था कर ले।

चीन ने तरीके नहीं बदले, परिणाम भुगतना होगा

चीन ने तरीके नहीं बदले, परिणाम भुगतना होगा अखिलेश पांडेय  ब्रुसेल्स। नाटो के प्रमुख जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा है कि चीन यूक्रेन के खिलाफ रूस...