मंगलवार, 15 मार्च 2022

रूसी मिसाइल ने 9 मंजिला इमारत पर हमला किया

रूसी मिसाइल ने 9 मंजिला इमारत पर हमला किया   

सुनील श्रीवास्तव    
कीव/मास्को। यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने मंगलवार को बड़ा हमला किया। बता दें कि कीव में एक रूसी मिसाइल ने 9 मंजिला रिहायशी इमारत पर हमला किया।
हमले में बिल्डिंग तबाह हो गई। साथ ही 2 लोगों की मौत हो गई।  वहीं तीन लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। जबकि 63 लोगों को रेस्क्यू किया गया।
इस बीच रूस ने पश्चिम यूक्रेन स्थित टीवी टावर पर हमला किया है जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई है।  स्थानीय प्रशासन ने यह जानकारी दी है।
रूस-यूक्रेन के बीच कई दिन से जंग जारी है। जहां रूस लगातार हमले कर रहा है, वहीं यूक्रेन का हौसला भी बरकरार है। यूक्रेन का कहना है कि डोनबास में रूस और यूक्रेन की सेना के बीच लड़ाई जारी है। यूक्रेन की सेना का दावा है कि उन्होंने रूस के 100 सैनिक मार गिराए और 6 सैन्य वाहनों को भी उड़ा दिया। यूक्रेन के मुताबिक रूसी सैनिकों ने डोनेत्स्क में यूक्रेन का सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके।

'हम साथ-साथ हैं' का सॉन्ग 'एबीसीडी रीक्रिएट किया

'हम साथ-साथ हैं' का सॉन्ग 'एबीसीडी रीक्रिएट किया 

कविता गर्ग      
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने सुपरहिट फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' का सॉन्ग 'एबीसीडी रीक्रिएट किया है। आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप अपनी एक्टिविटी को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। 
इसी बीच ताहिरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ मिलकर 'हम साथ साथ हैं' का सॉन्ग 'एबीसीडी गाते हुए नजर आ रहे हैं। ताहिरा कश्यप ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर राजस्थान स्थित नेशनल पार्क रणथोंबर वेकेशन का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में आयुष्मान खुराना और उनके दोस्त एक ओपन बस में बैठे हुए दिख रहे हैं और उन्होंने हम साथ साथ हैं के फेमस सॉन्ग एनबीएसीडी...... को फिर से रीक्रिएट किया है।इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर आयुष्मान खुराना और दोस्तों को टैग करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, रणथंबौर में हम लोगों को देख रहे हैं।

लगातार 131वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

लगातार 131वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर   

अखिलेश पांडेय        

नई दिल्ली/कीव/मास्को। रूस यूक्रेन संकट से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पिछले कुछ दिन पहले 139 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचे कच्चे तेल के दामों में गिरावट देखी जा रही है। बाजार में कच्चे तेल की कीमत 5.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ मंगलवार को 100.83 डॉलर प्रति बैरल पर। कीमतों में लगातार हो रहे बदलाव के बावजूद घरेलू स्तर पर मंगलवार को लगातार 131वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहे।

 केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में पांच और 10 रुपये घटाने की घोषणा के बाद 04 नवंबर 2021 को ईंधन की कीमतों में तेजी से कमी आई थी। इसके बाद राज्य सरकार के मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने के फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में भी वैट को कम करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद राजधानी में 02 दिसंबर 2021 को पेट्रोल लगभग आठ रुपये सस्ता हुआ था। डीजल की भी कीमतें हालांकि जस की तस बनी रहीं।


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयार्क में ब्रेंट क्रूड में 5.68 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी। जिससे कीमत 100.83 डॉलर प्रति बैरल पर थी, जबकि अमेरिकी क्रूड 5.78 प्रतिशत की गिरावट से 97.06 डॉलर प्रति बैरल पर था।पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में 1 आतंंकी मारा गया

सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में 1 आतंंकी मारा गया

इकबाल अंसारी     

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मंगलवार को हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के अवंतीपुरा जिले के चारसू इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।

उन्होंने बताया कि वहां छिपे आतंवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दीं,जिस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की और अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। आतंकवादी और उसके संगठन की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

सेना में सरकार से अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग

सेना में सरकार से अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग 

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। कांग्रेस सदस्य दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को राज्यसभा में सरकार से सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग की। श्री हुड्डा ने सदन में शून्यकाल के दौरान अहीरों की सौर्यगाथा की चर्चा करते हुये कहा कि अहीरवाल क्षेत्र हरियाणा, राजस्थान समेत देश के अन्य हिस्सों में है। अहीरवालों का हल और हथियार से पुराना नाता रहा हैै और वे ‘ जय जवान जय किसान’ में विश्वास करते हैं। 

उन्होंने अहीरवालों को देशभक्त बताते हुये कहा कि इस समुदाय से जुड़े लोगों ने तैमूर आक्रमणकारियों का मुकाबला किया था और 1857 की क्रांति में भी योगदान दिया था। उन्होंने कहा कि एक जमाने में अंग्रेजों ने अहीरों की भर्ती पर रोक लगायी थी।अहीरों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ भी काम किया था। उन्होंने कहा कि सेना में अहीर समुदाय से जुड़े अनेक लोगों को परमवीर चक्र और दूसरे सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। सरकार को सेना में अहीर रेजिमेंट बनाने पर विचार करना चाहिए।

धन-शोधन के मामलें में रिहाई पर आदेेश पारित

धन-शोधन के मामलें में रिहाई पर आदेेश पारित  

कविता गर्ग     

मुंबई। उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता नवाब मलिक को धन-शोधन के एक मामले में अंतरिम राहत देने और न्यायिक हिरासत में उनकी रिहाई पर आदेश पारित करने से मंगलवार को इनकार कर दिया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के सहायकों से कथित तौर पर जुड़े एक संपत्ति सौदे को लेकर धन-शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत इस साल 23 फरवरी को मलिक को गिरफ्तार किया था।वह अभी न्यायिक हिरासत में हैं। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी और अंतरिम राहत के तौर पर हिरासत से तत्काल रिहा किए जाने का अनुरोध किया था। 

बेहरहाल, न्यायमूर्ति पी.बी. वराले और न्यायमूर्ति एस.एम. मोदक की पीठ ने मंगलवार को मलिक को ऐसी कोई राहत देने से इनकार कर दिया।पीठ ने कहा कि मंत्री की याचिका से कुछ विचारणीय मुद्दे उठे हैं और अदालत को कोई अंतिम आदेश देने से पहले दोनों पक्षों की दलीलों पर विस्तार से सुनवाई करने की आवश्यकता है। उच्च न्यायालय ने कहा कि कुछ विचारणीय मुद्दे उठाए गए हैं तो उन पर विस्तार से सुनवाई करने की आवश्यकता है। हम अंतरिम याचिका में किए गए अनुरोध को मंजूर नहीं करते।

अपनी गिरफ्तारी के बाद मलिक ने वरिष्ठ वकील अमित देसाई के जरिए बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर दावा किया था कि ईडी द्वारा उन्हें गिरफ्तार किया जाना और उसके बाद हिरासत में भेजा जाना गैरकानूनी है। उन्होंने अनुरोध किया था कि मामले में उनकी गिरफ्तारी रद्द की जाए और अंतरिम राहत देते हुए उन्हें फौरन हिरासत से रिहा किया जाए। ईडी ने मलिक पर मुंबई के कुर्ला इलाके में एक संपत्ति हड़पने के लिए कथित आपराधिक षड्यंत्र का हिस्सा होने का आरोप लगाया है। इस संपत्ति की बाजार में कीमत 300 करोड़ रुपये है।

अभिव्यक्ति की 'स्वतंत्रता' को लेकर सरकार गंभीर

अभिव्यक्ति की 'स्वतंत्रता' को लेकर सरकार गंभीर 

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। सरकार ने लोकसभा में कहा है कि वह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर गंभीर है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवाल के जवाब में कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर उनकी सरकार गंंभीर है और इस प्रकार के सवाल करने वालों को 1975 के दौर को याद करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला सर्वोपरि है इसलिए किसी टीवी चैनल को मान्यता देने से पहले गृह मंत्रालय की तरफ़ से स्वीकृति ज़रूरी है। यह बेबुनियाद आरोप है कि राष्ट्रीय सुरक्षा का बहाना बनाकर किसी भी चैनल के साथ भेदभाव किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने टीवी चैनलों के खिलाफ 159 मामले शुरू किए हैं। सरकार नियम और प्रक्रियाओं का पालन करके ही चैनलों को रीन्यू करती है।

सूखा राहत का लाभ, किसानों को देने की मांग की

सूखा राहत का लाभ, किसानों को देने की मांग की    

अकांशु उपाध्याय         
नई दिल्ली। कांग्रेस सदस्य नीरज डांगी ने सूखा राहत का लाभ भूमिहीन किसानों को भी दिये जाने की मांग की है। श्री डांगी ने मंगलवार को राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान कहा कि सूखा राहत का लाभ वर्तमान में लघु और सीमांत किसानो को ही मिलता है। भूमिहीन, दलित और आदिवासी किसान इस राहत से वंचित रह जाते है।
उन्होंने कहा कि सूखे से न केवल फसलें नष्ट हाे जाती है, बल्कि पशुचारे की भी समस्या हो जाती है। चारे की कमी के कारण किसान अपने पशुओं को खुले में छोड़ देते हैं। जिसे कुछ स्थानों पर गौशालाओं में शरण दिया जाता है। 
उन्होंने कहा कि सूखे राहत के प्रावधान को इस तरह से बनाया जाना चाहिए। जिससे भूमिहीन किसानों को भी इसका लाभ मिल सके।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के एलामारन करीम और बी शिवदासन ने आज आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को मामला उठाया और उन्हें न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा दिये जाने की मांग की। उन्होंने कि आंगनबाड़ी सेविकायें बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन तैयार करती हैं लेकिन उन्हें कोई सामाजिक सुरक्षा नहीं है।
साथ ही उन्होंने कहा कि इनके बजट आवंटन को भी घटा दिया गया है और आंगनबाड़ी और आशा से जुड़े लोग राजधानी में धरना दे रहें जिनकी मांगों पर तुरंत ध्यान दिये जाने की जरूरत है। एमडीएमके के वाईको ने तमिलनाडु के मछुआरों पर श्रीलंका के सुरक्षा बलों के हमलों के मामलों को उठाते हुये कहा कि सरकार को इसे गंभीरता से लेनी चाहिए।
राष्ट्रीय जनता दल के मनोज कुमार झा ने देश में महिला बड़ी श्रमिकों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि इन्हें सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में करीब 50 लाख निबंधित महिला बीड़ी श्रमिक हैं जो कई बीमारियों से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि क्षय रोग , आंखों की समस्या और कैंसर जैसी घातक बीमारियों से पीड़ित हैं। उन्होंने इन श्रमिकों के लिए स्व सहायता समूह बनाने की मांग की।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-158, (वर्ष-05)
2. बुधवार, मार्च 16, 2022
3. शक-1984, फाल्गुन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-त्रियोदशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 12 डी.सै., अधिकतम-34+ डी सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
               (सर्वाधिकार सुरक्षित)      

सोमवार, 14 मार्च 2022

'आप' ने दूसरे प्रदेश में भी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई

'आप' ने दूसरे प्रदेश में भी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई 

राणा ओबरॉय     
चंडीगढ़। राजनीति के इतिहास में आप पहली क्षेत्रीय पार्टी है‌। जिसने किसी दूसरे प्रदेश में भी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई है। अभी हाल ही में पंजाब में स्वीप करने के बाद आप पार्टी के संयोजक का फोकस दूसरे प्रदेशों पर हो गया है। पंजाब जीत का सीधा असर पंजाब के साथ लगते प्रदेशो में होगा। दिल्ली से बाहर निकलकर पंजाब में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी की निगाह अब हरियाणा पर है। केजरीवाल जानते हैं, कई पार्टीयो के दुखी नेता अपना राजनीतिक भविष्य तलाश रहे हैं। पंजाब की कुर्सी अपने साथी भगवंत मान को सौंपने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल बुलन्द हौंसले के कारण हरियाणा के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए काम करेंगे। 
पंजाब में हुए सियासी बदलाव के बाद न केवल हरियाणा की अफसरशाही, बल्कि दूसरे दलों के असंतुष्ट नेता भी अब आम आदमी पार्टी के करीब आने की जुगत भिड़ा रही है। एमपी, डा. सुशील गुप्ता ने हालांकि, पार्टी की गतिविधियों को चालू रखने की कोशिश की है। लेकिन वह जनता से अपना सीधा कनेक्शन नहीं जोड़ पाए। पंजाब चुनाव के अप्रत्याशित नतीजों के बाद राज्य में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों को उड़ान मिलने की उम्मीद है। पार्टी का अगले कुछ माह के भीतर होने वाले शहरी निकाय चुनाव अपने सिंबल झाड़ू पर लड़ने का ऐलान इस बात का संकेत है कि अरविंद केजरीवाल अब अपने गृह राज्य हरियाणा को लेकर काफी गंभीर हैं। ऐसा भी हो सकता है कि प्रदेश की जनता वर्तमान मुख्यमंत्री को त्याग कर केजरीवाल को प्रदेश में लाने का मन न बना ले।

ईपीएफ निदेशालय में 'सीबीआई' ने छापामारी की

ईपीएफ निदेशालय में 'सीबीआई' ने छापामारी की  

श्रीराम मौर्य          

शिमला। ईपीएफ ऑफिस में सीबीआई की टीम ने छापामारी की है। कसुम्पटी स्थित ईपीएफ निदेशालय में सीबीआई ने रेड मारी है। जानकारी के अनुसार, सीबीआई के अधिकारी रिकॉर्ड अपने साथ ले गए हैं। प्राइवेट संस्थाओं और कॉन्ट्रैक्टरों के तहत काम करने वाले कर्मचारियों के ईपीएफओ खातों से छेड़छाड़ का अंदेशा है। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने सोमवार शाम कसुम्पटी स्थित ईपीएफओ के दफ्तर में जाकर वहां एक बड़े अधिकारी से बात की और पूछताछ करने के बाद अपने साथ 5 से अधिक फाइलें लेकर गई है। टीम फिलहाल जांच की जा रही है।

राजधानी शिमला में जहां एक तरफ विधानसभा का सत्र चला हुआ है और विधानसभा का घेराव हो रहा था। वहीं, दूसरी तरफ ईपीएफ के दफ्तर में सीबीआई के रेड से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि इस रेड से ईपीएफ के दफ्तर में हड़कंप मच गया। सीबीआई की टीम शाम को दफ्तर में पहुंची और सीधे बड़े अधिकारी के कमरे में जाकर पूछताछ करने लगी और उनसे जांच संबंधित फाइलें लेकर चली गई। सीबीआई की रेड किस संबंध में थी, अभी यह जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।लेकिन ईपीएफ में हुई गड़बड़ियों को लेकर यह जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि लोगों की शिकायतों के बाद सीबीआई ने वहां रेड की थी।

'होली' पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत बैठक

'होली' पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत बैठक  

बृजेश केसरवानी       
प्रयागराज। जनपद में होली सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत सोमवार को संगम सभागार में बैठक की। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक को होली के दृष्टिगत अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण करने के लिए कहा है। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मार्गों पर जो भी तार जर्जर है, पोल तथा ट्रांसफार्मर खराब है, उन्हे तत्काल बदल दे।
उन्होंने आबकारी विभाग को निर्देशित किया है कि संयुक्त टीम बनाकर छापेमारी आदि की कार्यवाही सुनिश्चित करें। कहीं पर भी अवैध शराब आदि की बिक्री नहीं होनी चाहिए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर में साफ-सफाई, छिड़काव तथा पानी आदि की व्यवस्था दुरूस्त करा ली जाये तथा नगर पंचायतों के अधिशाषी अधिकारी भी ये सुनिश्चित कर लें कि साफ-सफाई, पानी आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित रहे। उन्होंने अभिहित अधिकारी (फूड आफिसर) को निर्देशित किया है कि त्यौहारों के समय खाद्य पदार्थों पर विशेष निगरानी रखे, किसी भी दशा में मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री न होने पाये, मिलावटी खाद्य-पदार्थों की बिक्री करने वालो पर कड़ी कार्यवाही की जाये। 
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि बिना अनुमति के डीजे न चलाया जाये तथा मानक के अनुसार ही डीजे का संचालन सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया है कि होली के दृष्टिगत सभी अस्पतालों में डाॅक्टर, एम्बुलेंस तथा दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रहें।

ट्रेन ने एक्सप्रेस को मारी टक्कर, 9 की मौत

ट्रेन ने एक्सप्रेस को मारी टक्कर, 9 की मौत मिनाक्षी लोढी  कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में सोमवार सुबह 8:55 बजे एक मालगाड़ी ट्रेन ने क...