मंगलवार, 23 मार्च 2021

1 से 5 अप्रैल तक सख्‍त लॉकडाउन के आदेश दिए

बर्लिन। दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण लगातार खतरे का सबब बना हुआ है। अब इस वायरस के पिछले साल की तरह ही फिर से आक्रामक तौर पर फैलने की आशंकाएं हैं। ऐसे में कई देश एहतियात बरतते हुए जरूरी कदम उठा रहे हैं। इसी के तहत जर्मनीभी अपने यहां पांच दिन का सख्‍त लॉकडाउन लगाने जा रहा है। इस संबंध में जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने मंगलवार को स्‍थानीय नेताओं से बात की। इसके बाद उन्‍होंने कहा कि तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस को रोकने के लिए जर्मनी में ईस्‍टर पर पांच दिन का सख्‍त लॉकडाउन लगाया जाएगा।
चांसलर एंजेला मर्केल और 16 अन्‍य नेताओं ने बैठक कर देश में 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाए जाने पर सहमति दी। साथ ही सांस्‍कृतिक और खेल समेत अन्‍य प्रतिष्‍ठानों को भी 18 अप्रैल तक बंद रखने की बात कही। जानकारी दी गई है कि इन पांच दिनों के सख्‍त लॉकडाउन के दौरान अमूमन सभी दुकानें बंद रहेंगी। ईस्‍टर की प्रार्थना को ऑनलाइन किया जाएगा। सिर्फ राशन-सब्‍जी वालों को 3 अप्रैल को दुकान खोलने की अनुमति होगी।

गृहमंत्री व बेटे पर धन ‘हड़पने’ का आरोप लगाया

गोसाबा। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधते हुए उन पर सुंदरबन क्षेत्र में चक्रवात ‘अम्फान’ से निपटने के लिए भेजी राशि को ‘हड़पने’ का आरोप लगाया। शाह ने तृणमूल कांग्रेस पर पैसे खाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘भतीजा एंड कम्पनी’ ने चक्रवात ‘अम्फान’ से निपटने के लिए केन्द्र द्वारा भेजा पैसा हड़प लिया। शाह ने कहा कि भाजपा अगर सत्ता में आई तो कथित राहत राशि हड़पने के मामले की जांच करने के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। गृह मंत्री ने यहा एक रैली में कहा कि केन्द्र सरकार ने प्रभावित लोगों के लिए राहत राशि भेजी थी। लेकिन तृणमूल कांग्रेस के नेता उसे हड़प गए और उसे जनता तक नहीं पहुंचने दिया।

होली की मस्ती पर कोरोना का ग्रहण, लगीं रोक

हरिओम उपाध्याय     

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने कोरोना वायरस से संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों व होली सहित अन्य पर्वों तथा पंचायत चुनाव के दृष्टिगत मंगलवार को सभी जिलों के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय करते हुए राज्य में विशेष सतर्कता और सावधानी बरतने के निर्देश दिये हैं। अब सुरक्षित दूरी का पालन करने के साथ ही सार्वजनिक स्‍थलों पर हर व्यक्ति को मास्क लगाना जरूरी होगा तथा बिना अनुमति के जुलूस नहीं निकल सकेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्‍य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने मंगलवार को प्रदेश के सभी मंडलायुक्त, अपर पुलिस महानिदेशक जोन, पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र, लखनऊ और गौतमबुद्धनगर के पुलिस आयुक्त तथा सभी जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेजकर सुरक्षित दूरी का पालन कराने और सार्वजनिक स्थान पर हर व्यक्ति को मास्‍क लगाने जैसे दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराने का निर्देश दिया है।

नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी में कवि सम्मेलन आयोजित

गौतम बुद्ध नगर। नोएडा लोकमंच और नई पहल के संयुक्त तत्वावधान में नयी प्रतिभाओं के लिए सरोकार कार्यक्रम का दूसरा आयोजन सेक्टर-15 स्थित नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी में सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम होली के रंग, हास्य व्यंग्य के संग विषय को समर्पित था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हास्यकवि बाबा कानपुरी ने हास्य-परिहास के साथ-साथ कुछ समसामयिक रचनाएं भी सुनाई। इस अवसर पर बाबा कानपुरी को संस्था द्वारा सरोकार सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया। युवा कवि सतीश दीक्षित ने ओजस्वी शैली में काव्य-पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन हास्य कवि विनोद पाण्डेय ने किया। वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा ने बेटी विषय पर कविता पढ़ कर कवि के रूप में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। कार्यक्रम में श्रोताओं में से एक युवा धर्मेंद्र ने बचपन शीर्षक से कविता का पाठ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नोएडा लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना, पूर्व मुख्य विकास अधिकारी माखनलाल, विभा बंसल, केएल बैद, अशोक तिवारी, आरएन श्रीवास्तव, वीरेंद्र मलिक, मुकुल वाजपेयी, महेंद्र अवाना, वेद प्रधान, मनीषा, मानवेंदर, बिजेंद्र, वसु, राकेश सहित अन्य मौजूद रहे।

दिल्ली एचसी ने एससी के फैसले को किया स्थगित

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने सोमवार को एकल न्यायाधीश के फैसले को स्थगित कर दिया। जिसमें फ्यूचर रिटेल समूह को रिलायंस रिटेल के साथ हुए 24, 713 करोड़ रूपये के सौदे पर आगे बढ़ने से रोक दिया गया था। एकलपीठ के फैसले को मुख्य न्यायाधीश के समक्ष चुनौती दी गई थी। जिस पर सुनवाई करते हुए इसे स्थगित किया गया है। मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल एवं न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की खंडपीठ ने रिलायंस के साथ कारोबार बेचने के समझौते पर एकल न्यायाधीश के 18 मार्च के आदेश को चुनौती देने वाली फ्यूचर समूह की याचिका पर अमेरिका आधारित ई-कामर्स कंपनी अमेजॉन को नोटिस भी जारी किया है। मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने इस मामले पर आगे सुनवाई के लिए अगली तारीख 30 अप्रैल सुनिश्चित की है। हाईकोर्ट की खंडपीठ ने एकल न्यायाधीश के फ्यूचर समूह के सीईओ किशोर बियानी, अन्य की संपत्तियों की कुर्की और उन्हें 28 अप्रैल को हाईकोर्ट में पेश होने के आदेश को भी स्थगित कर दिया है। हाईकोर्ट की एकल न्यायधीश का निर्णय अमेजॉन की याचिका पर दिया गया था। जिसमें उसने सिंगापुर पंचाट के 25 अक्टूबर 2020 के आदेश को अमल में लाने का आदेश दिए जाने और फ्यूचर समूह को रिलायंस के साथ 24, 713 करोड़ के सौदे पर आगे बढ़ने से रोकने का आग्रह किया था। एकलपीठ ने अमेजॉन की इस याचिका को स्वीकार करते हुए एफआरएल एवं रिलायंस के सौद पर रोक लगा दी थी। साथ ही एफआरएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी काे पेश होने के आदेश भी दिए थे।

फैसला: 24 से 31 मार्च तक उद्योगों में तालाबंदी

विराट शर्मा   
गौतम बुद्ध नगर। उत्तर-प्रदेश कोरोगेटेड बाक्स मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन ने कहा है, कि प्रिंटिग, पैकेजिग, कोरोगेटेड बाक्स को मिलने वाला कच्चा माल 80 फीसद तक महंगा हो गया है। इससे उद्योगों को चलाने में उद्यमियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर-6 स्थित एनईए सभागार में आयोजित एसोसिएशन के पदाधिकारियों की हुई बैठक में कहा गया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र भाटी ने कहा कि कागज निर्माताओं की ओर से गुटबंदी कर बाजार में कागजों की कमी दिखाई जा रही है। इससे कागजों के दामों में लगातार बृद्धि हो रही है। प्रिंटिग, पैकेजिग, कोरोगेटेड बाक्स को मिलने वाला कच्चा माल 80 फीसद तक महंगा हो गया है। बढ़ी कीमत में खरीदार सप्लाई लेने को तैयार नहीं है। ऐसी स्थिति में उद्यमी 24 से 31 मार्च तक उद्योगों में तालाबंदी करने का निर्णय लिया है। इस दौरान अजय मल्होत्रा, केपी सिंह, अनिल गुप्ता, मोहन सिंह, शीतल चौहान, राम जीवन सिंह, पीके तिवारी सहित अन्य उद्यमी मौजूद रहे।

सड़क-सुरक्षा पर डीएम कार्यालय में की बैठक

विराट शर्मा  
गौतम बुद्ध नगर। सड़क सुरक्षा के लिए संसदीय क्षेत्र समिति की एक बैठक आज मंगलवार को सेक्टर-27 स्थित जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने बढ़ती दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए जागरूकता के लिए जन सहभागिता को जरूरी बताया। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. शर्मा ने कहा कि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जागरुकता जरूरी है। इसके लिए आम जनमानस के साथ-साथ स्कूलों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने शहर मे यातायात जाम की स्थिति पर भी कहा कि इसके लिए सभी विभागों को मिलकर संयुक्त प्रयास करना होगा। जागरूकता बढ़ने से ही यातायात से संबंधित सभी समस्याओं का हल निकल पाएगा। इस दौरान पर परिवहन विभाग के अधिकारियों ने सांसद डॉ. शर्मा के समक्ष 10 व 15 साल पुराने डीजल पेट्रोल वाहनों के सड़कों पर दौड़ने का मामला उठाया। अधिकारियों ने बताया कि जनपद में ऐसे करीब 70 हजार वाहन हैं, जिनकी समय सीमा समाप्त हो चुकी है। इन वाहनों को खड़ा करने के लिए विभाग के पास जगह उपलब्ध नहीं है। इस पर सांसद डॉ. शर्मा ने कहा कि जल्द ही वह संबंधित अधिकारियों से इस मुद्दे पर बात कर समस्या का हल निकलवाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर एआरटीओ प्रशासन एके पांडेय, एआरटीओ प्रवर्तन प्रशांत मिश्रा, सहित परिवहन विभाग, नोएडा व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

दिल्ली सरकार के खिलाफ भाजपा ने दिया धरना

 अकांशु उपाध्याय                                   

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली किसान मोर्चा ने आज मंगलवार को कंझावला में डीएम आफिस के बाहर केजरीवाल की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना दिया और दिल्ली सरकार पर पिछले छह सालों में किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने धरना को संबोधित करते हुए कहा, कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय साहिब सिंह वर्मा द्वारा दिल्ली देहात के लिए किए गए कार्य को हमेशा याद रखा जाएगा। प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद सहरावत की अध्यक्षता में हुए धरने के दौरान पूर्व मेयर मास्टर आजाद सिंह, किसान नेता अनुप चौधरी, धारा सिंह, राकेश चौधरी, पवन सहरावत, रविन्द्र राणा, अजय सोलंकी, बाके पहलवान, संजय मान, विजय लाकड़ा और राकेश मंजरी सहित किसान नेता मौजूद थे। रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा, कि किसान के प्रति साहिब सिंह वर्मा की ईमानदारी और मेहनत करने वालों के लिए सब कुछ न्योछावर करने के लिए तैयार रहते थे। ग्राम सभा की जमीनों पर विद्यालय, स्पोर्ट्स कम्पलेक्स इत्यादी का निर्माण कार्य शुरु कराया और किसानों की जमीन जो कौड़ियों के दाम पर नीलाम की जाती थी। उसके मुआवजे की राशि में बढ़ोतरी हुई। लेकिन, उनके देहांत के बाद शीला दीक्षित की सरकार या केजरीवाल सरकार हो, दिल्ली देहात के विकास के नाम पर सिर्फ किसानों को ठगने का काम किया है। बिधूड़ी ने कहा कि किसानों को किसान न समझने वाले केजरीवाल आज किसानों से उसका हक छीन रहे हैं। दिल्ली के किसानों को केंद्र सरकार द्वारा दी गई सुविधाओं का लाभ तक नहीं मिल पा रहा है। दिल्ली में किसानों को MSP का रेट नहीं मिल पा रहा है और प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल एमएसपी के समर्थन में दूसरे राज्यों में प्रचार कर रहे हैं। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष विनोद सहरावत ने कहा कि आजादी के 72 सालों के बाद भी ऐसा लग रहा है कि दिल्ली के किसान आजाद नहीं हो पाए हैं। क्योंकि, केजरीवाल सरकार ने उन्हें कोई सुविधा नहीं दी है। यहां तक कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सुविधा तक मुहैया नहीं करवा पाई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के खेतों में बिजली कनेक्शन नहीं है। दिल्ली के किसानों को ट्यूबेल लगाने की अनुमति नहीं है और ना ही ट्रैक्टर की खरीद पर कोई सब्सिडी लाभ मिलता है। विनोद सहरावत ने कहा कि सच तो ये है कि आज मंगलवार को दिल्ली में किसान पूरी तरह से परेशान है। उन्होंने केजरीवाल सरकार से मांग की है कि दिल्ली के किसानों को मुफ्त बिजली मिले और उनपर लगाए गए चार्ज को निश्चित हटाया जाए।

वाल्मीकि परिवार के ऊपर हमले में पीड़ितो से मिलें

 अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अनूसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष भूपेन्द्र गोठवाल के नेतृत्व में आज मंगलवार को दिल्ली के सराये काले खां में वाल्मीकि परिवार के ऊपर हुए हमले में पीड़ित परिवार से मिले। पीड़ित परिवार से मिलने के लिए एससी कमीशन के सदस्य सुभाष परधी, अनूसूचित जाति के राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय लावणिया, मोर्चा मीडिया प्रमुख मनोज चंदेल सहित मोर्चा के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। भूपिंदर गोठवाल ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा का आश्वासन देते हुए उन्हें हर संभव किसी भी प्रकार की सहायता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिन दो लड़के-लड़की ने शादी की है, वह दोनों ही बालिग हैं, लेकिन इसके बावजूद पीड़ित परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। इसलिए भविष्य में किसी तरह की और घटना न हो, इसके लिए गोठवाल ने दिल्ली पुलिस से सुरक्षा की मांग की और पीड़ित परिवार को भविष्य में हर संभव सहायता देने का वादा किया।

वकील को जेल भेजने का विरोध, रखी हड़ताल

फिरोजाबाद। जानलेवा हमले के आरोप में एक अधिवक्ता को जेल भेजने के विरोध में सोमवार को वकीलों ने हड़ताल रखकर विरोध जताया। उन्होंने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग की है। बार एसोसियेशन के महासचिव देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में वकीलों नारेवाजी करते हुये एसएसपी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने एसएसपी अजय कुमार को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में महासचिव देवेन्द्र सिंह यादव ने कहा है कि मक्खनपुर थाना पुलिस ने अधिवक्ता नीरज यादव को घायल के साथ जाने पर मुकदमा दर्ज करते हुये जेल भेज दिया। जवकि अधिवक्ता निर्दोष है। उनका कहना है कि उच्च न्यायालय के आदेषानुसार किसी भी मामले की जांच व साक्ष्य संकलित किये बिना गिरफ्तारी नही की जा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया है कि घटना के समय पुलिस मौके पर मौजूद थी। घटना की तहरीर पुलिस ने लिखी है। उन्होंने थाना मक्खनपुर व थाना मटसेना पुलिस की भूमिका को संदिग्ध बताते हुये निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सत्यप्रकाष यादव, संजय सिंह यादव, हरित यादव, वकील खान, घनष्याम यादव, रविन्द्र यादव, धर्म सिंह यादव आदि है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   

1. अंक-219 (साल-02)
2. बुधवार, मार्च 24, 2021

3. शक-1983, फाल्गुन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- दसवीं, विक्रमी सवंत-2077।

4. सूर्योदय प्रातः 06:35, सूर्यास्त 06:39।

5. न्‍यूनतम तापमान -11 डी.सै., अधिकतम-30+ डी.सै.। 

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

सोमवार, 22 मार्च 2021

रूसी विदेश मंत्री की चीनी यात्रा, कई अहम मुद्दे

बीजिंग/मास्को/वाशिंगटन डीसी। रूस के विदेश मंत्री सर्गेर्ई लावरोव अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ वार्ता करने के लिए सोमवार को चीन पहुंचे। दोनों देशों ने मानवाधिकार हनन सहित कई मुद्दों पर उनके खिलाफ सख्त नीतियां अपनाने की बाइडन प्रशासन की योजना का मुकाबला करने के लिए अपने संबंधों को मजबूत करने की कोशिशों तेज कर दी हैं। इसी उद्देश्य को लेकर रूसी विदेश मंत्री चीन की यात्रा पर हैं। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने यहां प्रेस वार्ता में बताया कि लावरोव (71) सोमवार और मंगलवार को वांग से वार्ता करेंगे। 

सीएम उद्धव इस्तीफा दें, रविशंकर ने की मांग

मनोज सिंह ठाकुर           
मुंबई। केंद्रीय कानून और न्याय व आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस्तीफे की मांग की। प्रसाद ने पटना स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को प्रेसवार्ता कर उनसे इस्तीफा मांगा है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह के पत्र से उठे विवाद पर कहा है कि सूबे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे या शरद पवार इस मसले पर क्या कर रहे हैं, इस बात को प्रदेश की जनता पूछ रही है। प्रसाद ने कहा कि सचिन वाजे को बचाने के लिए पूरी महाराष्ट्र सरकार लगी हुई है। जो बताता है कि महा विकास अघाड़ी की सरकार महाराष्ट्र में किस तरह से लूट-खसोट में लगी हुयी है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल भ्रष्टाचार का मामला नहीं है। यह ऑपरेशन लूट है। रंगदारी एक अपराध है और अगर इस मामले में शरद पवार को ब्रीफ किया जा रहा है तो सवाल उठता है कि शरद पावर जब सरकार में नहीं हैं तो उन्हें किस बिनाह पर ब्रीफ किया जा रहा है। इसलिए एक सवाल यह भी उठता है कि शरद पवार ने अपने स्तर पर क्या कार्रवाई की? रविशंकर प्रसाद ने उद्धव सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र में चोर दरवाजे से सरकार बनाई है और लेटर बम के इस प्रकरण के बाद यह साफ़ हो गया है कि उद्धव ठाकरे सरकार अपना नैतिक अधिकार खो चुकी है। इस पूरे मामले पर सरकार को जवाब देने की जरूरत है। आगे उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है। भारतीय जनता पार्टी चुप नहीं रहेगी। महाराष्ट्र में सड़क पर उतारकर भाजपा प्रदर्शन करेगी और जो सच है। वह सबके सामने आकर रहेगा।

दिल्ली में कहीं न कहीं हमसे चूक हुई: राजनाथ

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा कार्यकारणी की बैठक का रविवार को दूसरा दिन है। दूसरे दिन कार्यकारणी की बैठक दिल्ली देहात के माजरा डबास गांव में हो रही है। इस मौके पर यहां किसान महापंचायत आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय मुद्दे की सरकार अनदेखी नहीं करें।  जनसंघ की स्थापना इसी मकसद से की गई। हिंदुस्तान की राजनीति के केंद्र बिंदु में आज भाजपा है। राजनीति के अर्थ को समझना होगा। यह पवित्र शब्द है। समाज को सन्मार्ग की ओर ले जाए, वही राजनीति है। आज यह अपना अर्थ खो चुका है। यह बिडंबना है। राजनीति के भाव को पुनः स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कहीं न कहीं हमसे चूक हुई है। दिल्ली हमारे लिए महत्वपूर्ण है। 15 साल का कांग्रेस रही। हमने सोचा था कि कांग्रेस के बाद खाली स्पेस को भाजपा भरेगी। लेकिन हुआ उल्टा। हमे इस पर विचार करने की जरूरत है। छोटे मन का व्यक्ति कभी बड़ा नहीं हो सकता है। आनंद फ़िल्म में राजेश खन्ना का डायलॉग है हम लम्बी जिंदगी नहीं बड़ी जिंदगी चाहते हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के दर्शन के मर्म को समझाया। आत्मा की विशालता ही परमात्मा है। अब पश्चिमी संस्कृति भी इसे मानती है। व्यक्ति की भौतिक व आध्यात्मिक विकास जरूरी है। हमारी सरकार इसी दर्शन को लेकर काम कर रही है। राम जन्मभूमि के आंदोलन के बाद से हमारा जनाधार बढ़ा है। कुछ लोग इसे सम्प्रदाय का रंग देने की कोशिश की है। पंडित जी ने जात पंथ के आधार पर राजनीति नहीं करने की बात कहीं है। भाजपा जो कहती है वह करती है। रक्षा मंत्री ने कहा कि हमने कहा कि सरकार बनने पर जम्मू कश्मीर में 370 समाप्त करेंगे, हमने बहुमत मिलते ही ऐसा किया। हमने तीन तलाक को समाप्त किया। हम विश्व को अपना परिवार मानते हैं। हम जाति मजहब धर्म के नाम पर भेदभाव नहीं करते हैं। नेताओं के कथनी करनी में अंतर ही भारत की राजनीति का संकट है। मोदी के सुशासन व विकास का ट्रैक रिकॉर्ड बेहतर है। बावजूद दिल्ली में नहीं आते हैं। समाज के लोगों को बिठा कर मंथन करें। जनता लोकसभा में वोट देती है लेकिन विधानसभा में वोट नहीं देती है। श्रम सेवा ही मूलमंत्र है। पन्ना प्रमुख विजय दिला सकता है। कार्यकर्ता केंद्र की योजनाओं का लाभ जनता को दिलाइए। जनता के बीच जाना चाहिए। नगर निगम का उपचुनाव के परिणाम से स्तब्ध हूं। हमें जन सामान्य से सीधा संपर्क रखना होगा। पन्ना प्रमुख को इज्जत दीजिये। नेता पद के गुरुर में नहीं रहे। भारत पाक सीमा पर हालात बदल रहे हैं। प्रधानमंत्री की सूझबूझ के कारण ही कोरोना के बावजूद भी हमारी अर्थव्यवस्था अच्छी है। स्वच्छता व शौचालय अभियान ने भारत के स्वास्थ्य परिदृश्य को बदल दिया है। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी माना है।

मद्यपान की उम्र 25 साल से घटाकर 21 कर दी

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने घोषणा की। मंत्रिमंडल ने मद्यपान की उम्र 25 साल से घटाकर 21 साल करते हुए नयी आबकारी नीति को सोमवार को मंजूरी दे दी। नयी नीति के अनुसार, दिल्ली में शराब की नयी दुकानें नहीं खोली जाएंगी और सरकार कोई शराब दुकान नहीं चलायेगी। सिसोदिया ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मंत्रिसमूह की सिफारिश के आधार पर आज मंत्रिमंडल ने नई आबकारी नीति को मंजूरी दी। यह तय किया गया, कि राष्ट्रीय राजधानी में शराब की कोई नयी दुकान नहीं खोली जाएगी और सरकार शराब की कोई दुकान नहीं चलायेगी।

सीएम योगी ने सतर्कता बरतने के दिए निर्देेश

हरिओम उपाध्याय          

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के प्रति पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए अधिकारियों से कहा है, कि कोरोना से बचाव व उपचार की प्रभावी व्यवस्था बनाए रखी जाए। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के सम्बन्ध में लोगों को निरन्तर जागरूक किया जाए। पब्लिक एड्रेस सिस्टम को पूरी तरह सक्रिय रखते हुए इसके माध्यम से आमजन को संक्रमण से बचाव के बारे में जानकारी दी जाए।

आरटीओ ऑफिस के चक्कर काटने वालों को राहत

अश्वनी उपाध्याय     

गाज़ियाबाद। जनपद में बुलंदशहर रोड स्थित स्डंस्ट्रियल एरिया में आरटीओ कार्यालय के चक्कर काट कर परेशान हो चुके लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। 1 मई 2021 से यहाँ के 80 प्रतिशत कार्य ऑनलाइन ही हो जाएंगे। यहाँ तक कि ड्राइविंग लाइसेन्स बनवाने के लिए भी आपको सिर्फ एक बार ही आरटीओ कार्यालय में जाना होगा। वह भी एडवांस में अपनी सुविधा के अनुसार समय चुनने के बाद। वर्तमान में भी काफी सेवाएँ ऑनलाइन हो गईं हैं। वाहन डीलरों को अपने डिजिटल हस्ताक्षर वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। वाहन डीलरों की फाइल ऑनलाइन अप्रूव की जाने लगी है। उनके डिजिटल हस्ताक्षर से कार्य हो जाते हैं। अधिकारियों को दो से तीन दिन में इन फाइलों को अप्रूव करना होता है। अगर कोई फाइल लेट हो रही है तो उसकी देरी का कारण बताना होता है। विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि ड्राइविंग लाइसेंस के लिए भी घर से ऑनलाइन टेस्ट दे सकेंगे। जिन लोगों के पास यह व्यवस्था नहीं होगी वह पास के जन सुविधा केंद्र पर जाकर काम करा सकेंगे। आवेदक को सिर्फ एक बार ऑफिस आना होगा ताकि उसे देखा जा सके कि वह शारीरिक रूप से सही हैं या नहीं। इसके बाद वाहन चलवाकर देखा जाएगा और फिर लाइसेंस जारी किया जाएगा। ऑनलाइन प्रक्रिया होने के कारण अब एनओसी भी आसानी से मिल सकेगी। अभी तक लोगों को इसके लिए भी काफी चक्कर काटने पड़ते थे। ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद कार्यालय में अधिकतर कर्मचारियों के पास कोई काम ही नहीं बचेगा। एआरटीओ प्रशासन विश्वजीत सिंह ने बताया कि हमें ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए कोई तैयारी नहीं करनी हैं। सारी तैयारी एनआईसी लखनऊ द्वारा की जाएगी। जो भी बदलाव होंगे, वहीं से होंगे। हमें शासन के आदेशों का पालन करना है। जहां तक काम ऑनलाइन होने के बाद कर्मचारियों का प्रश्न है, वे जनता की समस्याओं के समाधान करने व अवैध वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए ज्यादा समय निकाल पाएंगे।

क्रान्तिकारी वैचारिक सम्मलेन का हुआ आयोजन

अश्वनी उपाध्याय         

गाजियाबाद। जनपद में आज सोमवार को “क्रान्तिकारी वैचारिक सम्मलेन” का आयोजन किया गया। अंशु ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता समाजवादी पार्टी के वरिष्ट नेता राम दुलार यादव रहे। कार्यक्रम में वीरेन्द्र यादव एडवोकेट जिला महासचिव समाजवादी पार्टी जनपद, अवनीश नागर, संजीव भाटी, मनोज पण्डित, बिन्दू राय राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला उत्थान संस्था, देवराज, रवीन्द्र यादव, विकास सिंह, अनिल मिश्र ने विचार व्यक्त किये। सम्मलेन में आये हुए गणमान्य विद्वानों, नवजवान साथियों ने शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें स्मरण किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता राम दुलार यादव ने कहा कि “शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव ने देश को ब्रिटिश साम्राज्य से मुक्ति दिलाने के लिए हँसते-हँसते फांसी के फन्दे को चूम कर शहीद हो गये। आज देश में उनके चित्र और मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उनको स्मरण कर लेते है। लेकिन देश, समाज, व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के बारे में उनके समाजवादी विचार पर एक कदम भी चलना नहीं चाहते”। शहीदे आजम भगत सिंह ने कहा है कि “भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति हमारी पहली लड़ाई है, लेकिन मानव द्वारा मानव के शोषण, विषमता, अन्याय, अत्याचार, रूढ़िवाद, भ्रम, पाखण्ड के विरुद्ध हमारी अन्तिम लड़ाई है”। क्रान्तिकारी दल का मानना था कि सामाजिक स्वतंत्रता, आर्थिक स्वतंत्रता के बिना पूर्ण स्वतंत्रता असंभव है। उनकी डायरी में लिखा यह कथन कि “कोई आदमी इतना धनवान न हो जो जब चाहे किसी को खरीद ले, तथा कोई भी इतना गरीब न हो कि अपने को बेचने पर किसी व्यक्ति के सामने मजबूर हो”। शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव का मानना था कि क्रान्ति सडी-गली व्यवस्था के परिवर्तन का नाम है जो विचार की सान पर तेज होती है। यादव ने कहा कि जिन मूल्यों के लिए स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों ने त्याग और बलिदान दिया। आज देश में भय और नफ़रत का वातावरण बनाया जा रहा है। वर्तमान केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार उन मूल्यों की रक्षा करने में अक्षम सिद्ध हो रही है। राजनीति में धार्मिक पाखण्ड और जातिवाद बढ़ता जा रहा है। सामन्तवादी और अराजक ताकतें बाहुबल और धनबल से लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। भारत 2014 में लोकतंत्र मापदंड में 27वें स्थान पर था। आज 53वें स्थान पर पहुँच गया है, विदेशी सर्वेक्षण में हमारा आर्थिक और राजनैतिक अवमूल्यन ही हुआ है। हम न पूर्ण लोकतंत्र रहे, न पूर्ण विकाशशील देश, आज नवजवानों, छात्रों तथा देश के बुद्धिजीवी गणमान्य लोगों की जिम्मेदारी है कि देश में समता, समानता, न्याय और बंधुत्व के लिए आवाज उठाने तथा सामाजिक और राजनैतिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष के लिए तैयार रहेंगें, तभी हम देश पर अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले महान पुरुषों के स्मरण के अधिकारी होंगें। अंशु ठाकुर ने कहा कि नौजवान साथियों इस सम्मेलन में आकर आप लोगों ने क्रान्तिकारी विचार रखे तथा शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में जाना। हमें इस अवसर पर संकल्प लेना है कि क्रांति की ज्वाला को हम जलाये रखते हुए जातिवाद, शोषण और पाखण्ड से देश को मुक्त कराने के लिए सदैव कार्य करते रहेंगें। किसानों के समर्थन में भी वक्ताओं ने विचार व्यक्त करते हुए सरकार से मांग की, कि उनकी मांग जल्द से जल्द मानें, अहंकार का परित्याग कर तीनों कृषि कानूनों को वापस सरकार ले। वैचारिक सम्मलेन में प्रमुख राम दुलार यादव, अंशु ठाकुर, वीरेन्द्र यादव एडवोकेट, मनोज पण्डित, विक्की सिंह, उपेन्द्र यादव, कृष्णानन्द यादव, मोहम्मद वाशीम, अभिशेष यादव, अखिलेश कुमार शुक्ला, गौरव चौधरी, प्रवीन भाटी, संजीव भाटी, सर्वेश यादव, गुड्डू यादव, उपेन्द्र गुप्ता, सुरेन्द्र यादव, अवधेश यादव, विकास यादव, कुनाल, अंकुर शर्मा, बिन्दू राय, रेनूपुरी, गौरव तिवारी, विकास, धर्मेन्द्र, कुलदीप, देव यादव, विकास साह, अवनीश नगर, शैलेन्द्र विष्ट, ध्रुव तिवारी, देव राज, शिव, विनोद, अजय यादव, राम प्रसाद आदि शामिल रहे।

चुनाव: मतदाताओं की संख्या आबादी से ज्यादा

अश्वनी उपाध्याय        

गाज़ियाबाद। जिले में पंचायत चुनाव को लेकर जारी आरक्षण सूची पर अब तक 22 आपत्तियां आ चुकी हैं। आपत्तियों में किसी ने सीट के आरक्षण का आधार गलत बताया है तो किसी ने कहा है, कि वर्तमान में मतदाताओं की संख्या आबादी से ज्यादा है। अगर बच्चों की संख्या भी इसमें जोड़ ली गई तो आबादी की संख्या और अधिक हो जाएगी। अभय त्यागी सोमवार को शाहपुर निज मोरटा गांव से आरक्षण सूची पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए विकास भवन पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके गांव की आबादी 3,152 दिखाई गई है। जबकि वर्तमान में आबादी चार हजार के करीब है। कुछ अन्य लोग भी आपत्ति दर्ज कराने के लिए पहुंचे। उनका कहना है कि शाहपुर निज मोरटा ही नहीं डासना सहित कई अन्य ग्राम पंचायत में आरक्षण सूची तैयार करने के लिए दिखाई गई आबादी से ज्यादा तो वर्तमान में मतदाता हैं। अधिकारियों का कहना है कि आबादी की संख्या बढ़ी है, लेकिन 2011 के बाद जनगणना न होने के कारण आबादी का डाटा पुराना है। इसी वजह से आरक्षण सूची 2011 की जनगणना के आंकड़ों की मदद से तैयार की गई है। इस संबंध में शासनादेश भी जारी हुआ है। जबकि नए आंकड़ों में मतदाताओं की संख्या 2011 के मतदाताओं की संख्या से ज्यादा है। एडीपीआरओ मनोज त्यागी ने कहा कि आरक्षण सूची शासनादेश के आधार पर बनाई गई है। जो आपत्तियां आई हैं, उनका निस्तारण कराकर 26 मार्च को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

खलबली: दिल्ली-रांची स्पेशल से धुआँ निकला

अश्वनी उपाध्याय       

गाज़ियाबाद। रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरातफरी मच गई। जब दिल्ली-रांची स्पेशल ट्रेन से धुआँ निकलने लगा। जिला चीफ़ फायर ऑफिसर सुनील सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर 4:50 बजे सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुँच गई। जांच में पता चला कि धुआँ उठने का कारण ट्रेन में लगी आग नहीं था। दरअसल, ट्रेन कि एक बोगी में ब्रेक जाम हो गए थे। टेकनीशियनों की मदद से ब्रेक को ठीक करने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। अभी कुछ दिन पहले ही गाज़ियाबाद रेलवे स्टेशन पर लखनऊ शताब्दी के ब्रेक वैन में आग लग गई थी।  हालांकि आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई थी मगर दमकल विभाग की 6 गाड़ियों को आग बुझाने में आधा घंटे से भी ज्यादा का समय लगा था। इस मामले की जांच में ट्रेन की पार्सल वैन में मिले बैटरी, मोबाइल क्लीनर जैसे ज्वलनशील आदि पदार्थ मिले थे। ये सामान दिल्ली से किया गया था। इस मामले में सामान को बुक करने वाले ज्ञानेंद्र पांडेय नाम के व्यक्ति को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...