सोमवार, 22 मार्च 2021

दिल्ली में कहीं न कहीं हमसे चूक हुई: राजनाथ

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा कार्यकारणी की बैठक का रविवार को दूसरा दिन है। दूसरे दिन कार्यकारणी की बैठक दिल्ली देहात के माजरा डबास गांव में हो रही है। इस मौके पर यहां किसान महापंचायत आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय मुद्दे की सरकार अनदेखी नहीं करें।  जनसंघ की स्थापना इसी मकसद से की गई। हिंदुस्तान की राजनीति के केंद्र बिंदु में आज भाजपा है। राजनीति के अर्थ को समझना होगा। यह पवित्र शब्द है। समाज को सन्मार्ग की ओर ले जाए, वही राजनीति है। आज यह अपना अर्थ खो चुका है। यह बिडंबना है। राजनीति के भाव को पुनः स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कहीं न कहीं हमसे चूक हुई है। दिल्ली हमारे लिए महत्वपूर्ण है। 15 साल का कांग्रेस रही। हमने सोचा था कि कांग्रेस के बाद खाली स्पेस को भाजपा भरेगी। लेकिन हुआ उल्टा। हमे इस पर विचार करने की जरूरत है। छोटे मन का व्यक्ति कभी बड़ा नहीं हो सकता है। आनंद फ़िल्म में राजेश खन्ना का डायलॉग है हम लम्बी जिंदगी नहीं बड़ी जिंदगी चाहते हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के दर्शन के मर्म को समझाया। आत्मा की विशालता ही परमात्मा है। अब पश्चिमी संस्कृति भी इसे मानती है। व्यक्ति की भौतिक व आध्यात्मिक विकास जरूरी है। हमारी सरकार इसी दर्शन को लेकर काम कर रही है। राम जन्मभूमि के आंदोलन के बाद से हमारा जनाधार बढ़ा है। कुछ लोग इसे सम्प्रदाय का रंग देने की कोशिश की है। पंडित जी ने जात पंथ के आधार पर राजनीति नहीं करने की बात कहीं है। भाजपा जो कहती है वह करती है। रक्षा मंत्री ने कहा कि हमने कहा कि सरकार बनने पर जम्मू कश्मीर में 370 समाप्त करेंगे, हमने बहुमत मिलते ही ऐसा किया। हमने तीन तलाक को समाप्त किया। हम विश्व को अपना परिवार मानते हैं। हम जाति मजहब धर्म के नाम पर भेदभाव नहीं करते हैं। नेताओं के कथनी करनी में अंतर ही भारत की राजनीति का संकट है। मोदी के सुशासन व विकास का ट्रैक रिकॉर्ड बेहतर है। बावजूद दिल्ली में नहीं आते हैं। समाज के लोगों को बिठा कर मंथन करें। जनता लोकसभा में वोट देती है लेकिन विधानसभा में वोट नहीं देती है। श्रम सेवा ही मूलमंत्र है। पन्ना प्रमुख विजय दिला सकता है। कार्यकर्ता केंद्र की योजनाओं का लाभ जनता को दिलाइए। जनता के बीच जाना चाहिए। नगर निगम का उपचुनाव के परिणाम से स्तब्ध हूं। हमें जन सामान्य से सीधा संपर्क रखना होगा। पन्ना प्रमुख को इज्जत दीजिये। नेता पद के गुरुर में नहीं रहे। भारत पाक सीमा पर हालात बदल रहे हैं। प्रधानमंत्री की सूझबूझ के कारण ही कोरोना के बावजूद भी हमारी अर्थव्यवस्था अच्छी है। स्वच्छता व शौचालय अभियान ने भारत के स्वास्थ्य परिदृश्य को बदल दिया है। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी माना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...