सोमवार, 22 मार्च 2021

आरटीओ ऑफिस के चक्कर काटने वालों को राहत

अश्वनी उपाध्याय     

गाज़ियाबाद। जनपद में बुलंदशहर रोड स्थित स्डंस्ट्रियल एरिया में आरटीओ कार्यालय के चक्कर काट कर परेशान हो चुके लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। 1 मई 2021 से यहाँ के 80 प्रतिशत कार्य ऑनलाइन ही हो जाएंगे। यहाँ तक कि ड्राइविंग लाइसेन्स बनवाने के लिए भी आपको सिर्फ एक बार ही आरटीओ कार्यालय में जाना होगा। वह भी एडवांस में अपनी सुविधा के अनुसार समय चुनने के बाद। वर्तमान में भी काफी सेवाएँ ऑनलाइन हो गईं हैं। वाहन डीलरों को अपने डिजिटल हस्ताक्षर वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। वाहन डीलरों की फाइल ऑनलाइन अप्रूव की जाने लगी है। उनके डिजिटल हस्ताक्षर से कार्य हो जाते हैं। अधिकारियों को दो से तीन दिन में इन फाइलों को अप्रूव करना होता है। अगर कोई फाइल लेट हो रही है तो उसकी देरी का कारण बताना होता है। विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि ड्राइविंग लाइसेंस के लिए भी घर से ऑनलाइन टेस्ट दे सकेंगे। जिन लोगों के पास यह व्यवस्था नहीं होगी वह पास के जन सुविधा केंद्र पर जाकर काम करा सकेंगे। आवेदक को सिर्फ एक बार ऑफिस आना होगा ताकि उसे देखा जा सके कि वह शारीरिक रूप से सही हैं या नहीं। इसके बाद वाहन चलवाकर देखा जाएगा और फिर लाइसेंस जारी किया जाएगा। ऑनलाइन प्रक्रिया होने के कारण अब एनओसी भी आसानी से मिल सकेगी। अभी तक लोगों को इसके लिए भी काफी चक्कर काटने पड़ते थे। ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद कार्यालय में अधिकतर कर्मचारियों के पास कोई काम ही नहीं बचेगा। एआरटीओ प्रशासन विश्वजीत सिंह ने बताया कि हमें ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए कोई तैयारी नहीं करनी हैं। सारी तैयारी एनआईसी लखनऊ द्वारा की जाएगी। जो भी बदलाव होंगे, वहीं से होंगे। हमें शासन के आदेशों का पालन करना है। जहां तक काम ऑनलाइन होने के बाद कर्मचारियों का प्रश्न है, वे जनता की समस्याओं के समाधान करने व अवैध वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए ज्यादा समय निकाल पाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...