जानकारी के मुताबिक लड़की ने अपने प्रेमी के बारे में पुलिस से शिकायत की है और कहा कि वह उससे शादी करना चाहती है। यमुना किनारे स्थित एक गांव निवासी युवती ने बताया कि उसका दो साल से गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और उसका प्रेमी दूसरे राज्य में प्राइवेट नौकरी करता है और दिवाली के त्योहार के दौरान घर आया था। इस दौरान उसकी मुलाकात हुई और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। प्रेमी ने 11 नवंबर की रात 11 बजे उसे फोन किया और उससे तय जगह पर पहुंचने के लिए कहा. इसके बाद लड़की उस जगह पर पहुंच गई और प्रेमी उसे यमुना के किनारे जंगल में ले गया और कुछ देर बाद आने को कहा, लेकिन उसके बाद नहीं आया। लड़की का कहना है कि वह पूरी रात तक बैठी रही लेकिन प्रेमी वापस नहीं लौटा और वह सुबह सुबह नौ बजे तक उसका इंतजार करती रही।
इसके बाद लापता लड़की की तलाश करते हुए रिश्तेदार जंगल पहुंचे तो लड़की के बारे में पता चला। लड़की ने जब अपने घरवालों को आपबीती सुनाई। इसके बाद शनिवार को वह पिता के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस से शिकायत की। लड़की ने इस बात से इनकार किया कि उसने प्रेमी पर कुछ भी गलत किया है और कहा कि वह उससे शादी करना चाहती है। इंस्पेक्टर रामऔतार ने बताया कि युवक की तलाश जारी है। ताकि दोनों के बीच बातचीत हो सके।
अश्वनी उपाध्याय गाजियाबाद। आश्चर्यजनक रूप से स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में गाज़ियाबाद शहर को पूरे भारत में 18वां तथा यूपी में दूसरा स्थान मिला है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की उपस्थिति में आज विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के परिणामों की घोषणा की गई। इस समारोह में गाजियाबाद से महापौर आशा शर्मा, नगरआयुक्त महेंद्र सिंह तंवर, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार और नगर स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहें। इसके अलावा गाजियाबाद शहर को बेस्ट बिग सिटी इन इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिस (10 लाख से 40 लाख) पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। इसके साथ ही गाजियाबाद को गार्बेज फ्री सिटी में 3 स्टार रेटिंग भी प्राप्त हुई।
आपको बता दें कि वर्ष 2019-2020 में भारत में 19वां स्थान तथा उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान। गाजियाबाद को स्वस्थ सर्वेक्षण में प्राप्त हुआ था। गार्बेज फ्री सिटी में पिछले साल 1 स्टार रैंकिंग मिली थी। इस अवसर पर नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर की ओर से शहर को और अधिक बेहतर बनाने तथा अगले साल बेहतर रैंकिंग लाने के लिए करने के लिए अभी से कमर कसने के निर्देश देते हुए अधिकारियों तथा सफाई कर्मचारियों को शुभकामनाएं भी प्रेषित की गई।
इंदौर को 5वीं बार 'स्वच्छ' शहर घोषित किया
विजय भाटी इंदौर। इंदौर शहर को लगातार 5वीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ ने दिल्ली में आज स्वच्छ पुरस्कार दिए। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर शहर से हर दिन 1200 टन कचरा निकलता है। इसके बावजूद भी नगरपालिका और नागरिकों के सहयोग से मिली इस उपलब्धि के लिए इंदौर के सभी नागरिक बधाई के पात्र हैं।
पहली बार वर्ष 2017 में इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया था। उसके बाद से लगातार इंदौर ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया हुआ है। इस बार इंदौर को सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में सर्वश्रेष्ठ शहर घोषित किया गया है। इसमें स्वच्छता मिशन के कार्यक्रम के तहत न केवल स्वच्छता का काम किया जाता है बल्कि इसके माध्यम से लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इंदौर को डस्ट फ्री शहर माना गया है। यहां नदी नालों के गंदे पानी को पुनः उपयोग करने लायक बनाने का काम भी किया जाता है। सर्वेक्षण ने नतीजे अभी वैबसाइट पर अपलोड नहीं किए गए हैं। इसलिए अभी गाज़ियाबाद की रैंकिंग के बारे में कुछ भी कहना संभव नहीं है।