शुक्रवार, 19 नवंबर 2021

हत्या के मामले में 3 आरोपियों को अरेस्ट किया

हत्या के मामले में 3 आरोपियों को अरेस्ट किया 
अतुल त्यागी       
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र में 1 माह पूर्व हुई बकरी लूट के बाद हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने लूट के बाद हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। आपको बता दें कि थाना देहात क्षेत्र के असौड़ा में 1 माह पूर्व कार सवार कुछ बदमाशों ने बकरी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
वही, बकरी चोरी की घटना पर एक महिला जाग गई थी और फिर उसने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया था। जब महिला बदमाशों को पकड़ रही थी तभी बदमाशों ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया था।महिला को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक तमंचा दो चाकू एक वैगनआर कार अपाचे बाइक बरामद की है। बताया जा रहा है कि आरोपी घटना को अंजाम देते थे।

कांग्रेस ने जनहित के खिलाफ काम नहीं किया 
 गणेश साहू        कौशाम्बी। कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं और देशहित के खिलाफ काम नहीं किया है। जिससे देश का प्रत्येक वर्ग व मजबूत हुआ है। ऐसे कण-कण जोड़कर इस देश का प्रत्येक संस्थान व समाज मजबूत बना है। आज जो सरकार सत्ता में है। उसने किसानों महिलाओं और देश की सरकारी संपत्तियों को बेचकर देश हित के खिलाफ काम किया है। इसलिए आज देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह इसके खिलाफ आवाज उठाएं। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव राघवेंद्र सिंह ने इचौली गांव में आयोजित किसान चौपाल को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम का आयोजन पार्टी नेता वेद प्रकाश पांडेय सत्यार्थी ने किया था।
 इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने वादा किया है कि वह किसानों का पूरा कर्जा माफ करेगी। धान और गेहूं गन्ने के क्रय मूल्य को बढ़ाएगी। यही नहीं किसानों के बिजली को आधा किया जाएगा और संविदा कर्मी ठेका कर्मचारियों को नियमित करने का काम किया जाएगा। यह झूठा वादा नहीं बस कांग्रेस की प्रतिज्ञा है। जिसे सरकार बनने पर तत्काल पूरा किया जाएगा। 
इस मौके पर बोलते हुए पार्टी नेता वेद सत्यार्थी ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री को जनता की अदालत में आकर उनके तीन काले कानूनों को वापस लेने की बात कहने पर मजबूर होना पड़ा है। इसके पीछे आम लोगों की किसानों की एक साल से लगातार चल रहे आंदोलन हैं। ऐसे ही सरकार को जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हम सभी आम नागरिकों को आवाज उठानी होगी देश की संपत्तियों को भी यह बेच न पाए। इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव वसीम अंसारी, पीसीसी सदस्य विनय दुबे, आशीष कुमार मिश्रा पप्पू, मिसबाउल ऐन, अनिल पांडे, जितेंद्र शर्मा, इफ्तेखार अहमद, अनुज पांडे, राजरानी, देवकली, सुमित्रा, प्रियंका, जीतदेवी, कमलाकांत शुक्ला सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
भव्य आयोजनों के साथ हुईं खेल स्पर्धा की शुरुआत
संदीप मिश्र         देवरिया। आज शुक्रवार से प्रारम्भ हुए सांसद खेल स्पर्धा की शुरुआत जनपद में प्रतीकात्मक रुप में भव्य आयोजनों के साथ हुई। राजकीय इंटर कालेज में देवरिया संसदीय क्षेत्र की इस खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ सदर सांसद डा रमापति राम त्रिपाठी, सदर विधायक डा सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी सहित अन्य जन प्रतिनिधियों द्वारा ‘‘सांसद खेल स्पर्धा’’ के ध्वज का आरोहण कर एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। आकाश दीप छोडे गए तथा राष्ट्र गान किया गया। हरी झण्डी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर सांसद डा रमापति राम त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज हम बडे गर्व से कह सकतें है कि यशस्वी प्रधानमंत्री जी का लक्ष्य जहां भारत को सशक्त, सम्पन्न व शक्तिशाली भारत बनाना है। वहीं भारत को खेल प्रतिस्पर्धा में विश्व का सर्वश्रेष्ठ देश बनाने का भी लक्ष्य है और इसके अन्तर्गत ही उन्होने खेलो-इंडिया फिट इंडिया का आवाहन किया और खेलो इंडिया का केवल आवाहन ही नही किया बल्कि खेल को गांव गांव तक पहुॅचें इस पर कार्य किया। गांव में जो प्रतिभायें है। प्रोत्साहन के आभाव में वे प्रदर्शन नही कर पाते, उन्हे उचित सुविधा नही मिलती, इसके लिए सरकार ने नीतियां बनायी और प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उसे कार्य रुप में परिणित करने का कार्य किया है। 
इस जनपद में उसी अभियान के अन्तर्गत गांव में खेल मैदान विकसित किए जा रहे है। इसे मनरेगा से जोडा गया है। मनरेगा से खेल मैदान बनेगा। ओपेन जिम बनेगी, उससे निश्चित रुप से खेल को प्रोत्साहन मिलेगा और गांव गांव के बच्चे उसमें जाना शुरु करेगें। शिक्षा के साथ खेल में भी रुचि लेगें। हमारे बच्चे देश, प्रदेश व जिले का नाम रोशन करेगें। हमारी नीति है कि खेल को गांव गांव तक पहुचाना है। खेल के प्रति प्रोत्साहित करना, देश में खेल के प्रतिस्पर्धा में श्रेष्ठता दिलाना है। लेकिन उसके लिए जरुरी है नियत की, जो हमारे सरकार के पास है। इस खेल प्रतियोगिता का समापन 27 नवंबर को स्व. रविन्द्र किशोर शाही स्टेडियम में होगा। 
उन्होने कहा कि इस कार्यक्रम को औपचारिक न बनाये, प्रमाणिक बनाने के लिए इसकी चर्चा गांव गांव करें, प्रोत्साहित करें, बच्चों की प्रतिभा व भावना को स्वयं को जोडकर देश के लिए इनको तैयार करें।
सदर विधायक डा सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर खेल से जुडे हुए प्रतिभाओ को अवसर देना है, उनकी प्रतिभा को आगे लाना है और हमारे प्रधानमंत्री जी की सोच है कि अगर बच्चे खेलेगें, तो स्वस्थ होगें। तन स्वस्थ होगा तो मन स्वस्थ होगा और तन और मन किसी नागरिक का स्वस्थ होगा तो हमारा राष्ट्र स्वस्थ होगा। खिलाडियों में जो प्रतिभायें छिपी हुई है वो उभेरगी और वे जनपद, राज्य, देश एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ठ प्रदर्शन करेगें। छात्रा सपना पाठक, अर्चना तिवारी द्वारा सरस्वती वन्दना की गयी एवं छात्राओं द्वारा स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया गया। 
संचालन रविकान्त मणि द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में गन्ना संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज शाही, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह, पूर्व विधायक रविन्द्र प्रताप मल्ल, मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, परियोजना निदेशक संजय पाण्डेय, मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, नीरज वर्मा, कार्यक्रम संयोजक राधेश्याम शुक्ल, सुनील सिंह, ब्लाक प्रमुख देवरिया पवन जायसवाल, गंगा पाण्डेय, लार के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बबलू सिंह, भुनेश्वर मिश्र, सीपी सिंह, प्रवीण निखर, शिवानंद नायक, प्रधाानाचार्य जीआईसी पी के शर्मा, जिला क्रीडा अधिकारी के के पाण्डेय, संजय सिंह, श्री प्रकाश तिवारी, स्काउट गाइड रमाकान्त मिश्र सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण, प्रबुद्धजन, प्रतिभागी विद्यालयों के छात्र/छात्रायें, अध्यापक आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...