शुक्रवार, 19 नवंबर 2021

जिलाध्यक्ष के भाई पर जानलेवा हमला किया

जिलाध्यक्ष के भाई पर जानलेवा हमला किया
दुष्यंत टीकम       
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से चाकूबाजी की घटना सामने आई है। भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष के भाई दुर्गेश साहू पर पांच हमलावरों ने चाकू से जानलेवा हमला किया है। इस हमले के बाद भाजपा ने सिटी कोतवाली के सामने प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी मिली है कि भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष के भाई दुर्गेश साहू पर पांच युवकों ने हमला कर दिया है। 
चाकू से किए गए हमले से दुर्गेश के हाथ, पैर और पेट में गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान यह घटना हुई है। बेमेतरा शहर में पिकरी तालाब के मामूली विवाद से यह झगड़ा शुरू हुआ। झगड़ा इतना बढ़ा कि पांच युवकों ने दुर्गेश साहू पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिटी कोतवाली के सामने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।

हादसा: खाई में जीप गिरने से 3 की मौंत, 3 घायल
पंकज कपूर        
पिथौरागढ़। यहां हल्द्वानी-बेरीनाग मोटर मार्ग पर गोदीगाड़ मंदिर के पास एक बोलेरो गहरी खाई में समा गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि अन्य तीन गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से थल की ओर सवारियों को लेकर आ रही एक जीप राईआगर बांसपटान के गोदीगाड़ के समीप शुक्रवार सुबह 5:30 बजे के करीब असंतुलित होकर 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने शवों के साथ घायल लोगों को आनन-फानन में रेस्‍क्‍यू कर अस्‍पताल पहुंचाया।
मृतकों की पहचान 22 वर्षीय रश्मि चंद पत्नी ब्रजेश चंद, 23 वर्षीय गीता चंद पत्नी सरयू हरीश चंद और 20 वर्षीय प्रियंका चंद पत्नी भगवान चंद निवासी लेजम कोली थाना थल के रूप में हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...