शनिवार, 20 नवंबर 2021

कृषि कानूनों को निरस्त करने का फैसला किया

कृषि कानूनों को निरस्त करने का फैसला किया 
सुनील श्रीवास्तव     
वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी सांसद एंडी लेविन ने भारत में तीन कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने के फैसले का स्वागत किया है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की कि सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने का फैसला किया है। जिसे लेकर पिछले साल से किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने प्रदर्शन कर रहे किसानों से घर लौटने की अपील की। कांग्रेस सदस्य एंडी लेविन ने शुक्रवार को कहा, ”यह देखकर खुशी हुई कि प्रदर्शन के एक साल से भी अधिक समय बाद भारत में तीन कृषि कानूनों को निरस्त किया जाएगा। 
यह प्रमाण है कि जब भारत और दुनियाभर में कामगार एक साथ आ जाते हैं तो वे कॉरपोरेट हितों को हरा सकते हैं और प्रगति कर सकते हैं।
गुरु नानक जयंती के पावन अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्र को दिए संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये कानून किसानों के फायदे के लिए थे लेकिन वह जनता से क्षमा चाहते हैं कि सरकार किसानों के एक वर्ग को राजी नहीं कर सकी।
नैंसी पेलोसी को जान से मारने की धमकी दीं
सुनील श्रीवास्तव        
वाशिंगटन डीसी। अमेरिका एरिजोना में अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय ने कहा कि बुलहेड के एक शख्स को प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी को जान से मारने या नुकसान पहुंचाने की धमकी देने का दोषी ठहराया गया है। कार्यालय ने शुकव्रार को एक वक्तव्य में बताया कि न्यायाधीश ने 77 वर्षीय स्टीवन आर्थर मार्टिस को पेलोसी को जान से मारने या नुकसान पहुंचाने की धमकी देने का दोषी पाया।
उसे 25 जनवरी को सजा सुनाई जाएगी। ये धमकियां गत जनवरी में दो बार फोन करके दी गयी। जिसके बाद संघीय जांच ब्यूरो ने उसका पता लगाया। उन्होंने बताया कि उसे पूर्व में ऐसी धमकियां देने को लेकर आगाह किया गया था। इस बीच, एक संघीय मजिस्ट्रेट ने अलास्का के सीनेटरों के खिलाफ धमकी भरे संदेश देने के आरोपी एक शख्स की हिरासत बरकरार रखने का शुक्रवार को आदेश दिया।
अलास्का अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय की प्रवक्ता लीजा ह्यूगटन ने ईमेल में बताया कि अदालत ने जे एलेन जॉनसन को हिरासत में रखे जाने का आदेश दिया है। इस हफ्ते की शुरुआत में अदालत ने जॉनसन को एक अमेरिकी अधिकारी की हत्या करने, आग्नेयास्त्रों को रखने और आग लगाकर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने का दोषी ठहराया था। डेल्टा जंक्शन के जॉनसन पर अमेरिकी सीनेटर लीजा मर्कोव्स्की और डैन सुलिवन को धमकियां देने का आरोप है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...