मंगलवार, 16 फ़रवरी 2021
दक्षिणी कश्मीर में आतंकवादियों ने किया विस्फोट
रविवार, 14 फ़रवरी 2021
आईईडी बरामद, चक्के-चक्के पर सुरक्षाबल तैनात
श्रीनगर। बस स्टैंड पर आईईडी बरामद हुई है। इलाके में जगह-जगह पर सुरक्षाबलों ने नाके लगा दिए हैं। यह विस्फोटक शनिवार देर रात बरामद किया गया। पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर आतंकी बड़े हमले की फिराक में थे। वहीं जम्मू में आतंकी गतिविधियां तेज होने से सुरक्षा एजेंसियां और भी सतर्क हो गई हैं। लश्कर-ए-मुस्तफा के आतंकी मलिक की गिरफ्तारी, सांबा में सुरंग और हथियारों का मिलना ये दर्शाता है कि कश्मीर में खात्मे की कगार पर आतंकी संगठनों ने अब जम्मू संभाग में साजिशों को तेज कर दिया है। जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक मुकेश सिंह ने बताया कि हमारे पास इनपुट थे कि आतंकी समूह पुलवामा हमले की बरसी पर हमले की योजना बना रहे हैं। इसको लेकर हम हाई अलर्ट पर थे। रात हमने सोहेल नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से छह से साढ़े छह किलोग्राम आईईडी बरामद की गई। आईजी ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया है कि वह चंडीगढ़ में पढ़ता है। उसे पाकिस्तान के आतंकी संगठन अल बदर से आईईडी प्लांट करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। और आईईडी प्लांट करने के लिए तीन-चार स्थान बताए गए थे। इस काम में उसकी मदद के लिए आतंकी संगठन के मददगार अतहर शकील खान को लगाया गया था। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में काजी वसीम नाम के एक व्यक्ति को भी इस मामले की जानकारी थी। इस मामले में हमने आबिद नबी नाम के एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। आईजी का कहना है कि इस आईईडी से बहुत बड़ा धमाका हो सकता था, जिसे पुलिस ने रोक लिया है और बड़ी कामयाबी हासिल की है। बता दें कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जम्मू संभाग का सांबा जिला घुसपैठ और हथियार पहुंचाने का सॉफ्ट टारगेट बनता जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय सीमा के हाईवे के निकट होने का भी आतंकी लाभ उठा रहे हैं। हालांकि, अनुच्छेद 370 हटने के बाद सेना और पुलिस की सतर्कता से आतंकी वारदात करने में सफल नहीं हो पा रहे हैं। सूत्रों का मानना है कि सांबा जिले में अभी भी कई ओवर ग्राउंड वर्कर काम कर रहे हैं जो पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। यह पहला मौका नहीं है जब पुलिस ने बाड़ी ब्राह्मणा से आतंकी को दबोचा है। इससे पहले हीरानगर के रसाना में ड्रोन से हथियार गिराए गए थे। हथियार उठाने वालों को पुलिस ने दबोच लिया था। उन्हें रसाना में उस जगह ले जाया गया था, जहां से उन्होंने हथियार उठाए थे। इसके बाद काजीगुंड में दो लोगों को एक ट्रक से पकड़ा था, उनके कब्जे से हथियार बरामद किए थे।
जम्मू-कश्मीर बिना कारण किया गया कैद: अब्दुल्ला
शनिवार, 13 फ़रवरी 2021
जम्मू: टीआरएफ का शीर्ष आतंकी गिरफ्तार किया
शीर्ष आतंकवादी की गिरफ्तारी को एक बड़ी कामयाबी बताते हुए अधिकारी ने कहा कि राठेर पिछले साल कुलगाम जिले में भाजपा के तीन नेताओं और दक्षिण कश्मीर के जिले के फुर्रा गांव में एक पुलिसकर्मी की हत्या में शामिल था। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि राठेर ने 2004 में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हथियार चलाने का प्रशिक्षण लिया था और पांच विदेशी आतंकियों के साथ भारत में घुस आया था। उसने 2006 में आत्मसमर्पण कर दिया था लेकिन पिछले साल वह फिर से आतंकवाद के रास्ते पर आ गया और टीआरएफ में शामिल हो गया।
रविवार, 7 फ़रवरी 2021
कश्मीर में सामने आया आतंकवाद का नया चेहरा
उन्होंने बताया कि पिछले साल एक अप्रैल से छह अप्रैल के बीच दक्षिण कश्मीर के शोपियां, कुलगाम और अनंतनाग जिलों के युवाओं को घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों के समूहों में देखा गया और वे सभी वैध दस्तावेजों के साथ पाकिस्तान गए थे और इसके बाद कभी वापस नहीं आए। अधिकारियों ने बताया कि वाघा बॉर्डर पर आव्रजन अधिकारी और दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारियों समेत सुरक्षा एजेंसियां पिछले तीन साल से अधिक समय में सात से अधिक दिनों के लिए वैध वीजा पर यात्रा करने वाले कश्मीरी युवाओं के डेटा एकत्र कर रही हैं।
शनिवार, 6 फ़रवरी 2021
550 दिन के बाद जे-के में स्पीड इंटरनेट सेवा बहाल
श्रीनगर। केंद्रशासित जम्मू कश्मीर में पिछले वर्ष पांच अगस्त को संविधान के अनुच्छेद 370 और 35ए को निष्प्रभावी किये जाने के बाद निलंबित हाईस्पीड 4जी इंटरनेट सेवा 550 दिनों के बाद शुक्रवार को आधी रात से बहाल कर दी गयी। प्रदेश के मुख्य सचिव (उर्जा एवं सूचना) रोहित कंसल ने कल शाम अपने ट्वीट कर कहा, “जम्मू कश्मीर में 4जी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल की जा रही है।” बाद में मध्यरात्रि 24.00 बजे हाईस्पीड इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गयी और इसी के साथ लंबे समय से 2जी इंटरनेट के कारण समस्याओं से जूझ रहे ऑनलाइन पेशेवर वर्ग और अध्ययनरत छात्रों को राहत मिल गयी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार जताया है।
शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2021
सक्रिय आतंकी सदस्य हवाईअड्डे से अरेस्ट किया
श्रीनगर। आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक सक्रिय सदस्य को शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने ट्वीट किया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा निवासी मुनीब सोफी को कुलगाम जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया। सोफी पाकिस्तानी आतंकवादी वालीद के लिए काम करता था, जिसे सुरक्षाबलों ने पिछले साल कुलगाम जिले में मुठभेड़ में मारेंं गए है। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, ”कुलगाम पुलिस ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के वांछित शीर्ष सक्रिय सदस्य, बिजबेहरा निवासी मुनीब सोफी को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे नई दिल्ली से गिरफ्तार किया जिसे आज कतर से वापस भेजा गया था। वह पाकिस्तानी आतंकवादी वालीद के लिए काम करता था जो पिछले साल कुलगाम जिले में मुठभेड़ में मारा गया था।”
2 ईनामी सहित 5 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
बुधवार, 3 फ़रवरी 2021
देश की पहली युवा महिला पायलट बनी आयशा
मंगलवार, 2 फ़रवरी 2021
जम्मू: क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में गिरावट दर्ज की
रविवार, 31 जनवरी 2021
सीआरपीएफ के जवानों ने बरामद किए 300 स्पाइक
शनिवार, 23 जनवरी 2021
बर्फबारी के कारण कश्मीर में विमान सेवाएं प्रभावित
जम्मू: भूमि आवंटन नीति 2021-30 को मंजूरी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर सरकार ने जम्मू-कश्मीर औद्योगिक भूमि आवंटन नीति 2021-30 को मंजूरी दे दी है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इसके तहत उच्च संरचित औद्योगिक लैंड बैंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे संघ शासित प्रदेश में समानता वाली औद्योगिक वृद्धि को प्रोत्साहन मिलेगा।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में यहां हुई प्रशासनिक परिषद (एसी) की बैठक में औद्योगिक भूमि आवंटन नीति, 2021-30 को मंजूरी दी गई। प्रवक्ता ने कहा कि नई नीति का मकसद विभिन्न जमीन संबंधी मुद्दों को हल करना है जिनकी वजह से जम्मू-कश्मीर का औद्योगिक विकास प्रभावित हो रहा है।
रविवार, 17 जनवरी 2021
जम्मू-कश्मीर में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि, इसमें किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का झटका रात 10 बजकर एक मिनट पर महसूस किया गया और यह कटरा से 93 किलोमीटर पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। उन्होंने बताया कि झटके से लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि इसमें जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
गुरुवार, 14 जनवरी 2021
कश्मीर की डल झील, 30 वर्ष बाद वही मंजर
श्रीनगर। कश्मीर की प्रसिद्ध डल झील और कई अन्य जलाशयों के अधिकांश हिस्सों में बृहस्पतिवार को पानी जम गया और पूरी घाटी में शीतलहर का प्रकोप जारी है। वहीं श्रीनगर में बीती रात पिछले 30 वर्षों में सबसे ठंडी रात रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जो 30 वर्षों में शहर का सबसे कम तापमान है। उन्होंने बताया कि 1995 में श्रीनगर में तापमान शून्य से नीचे 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि 1991 में तापमान शून्य से नीचे 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। श्रीनगर में अब तक का सबसे कम तापमान 1893 में शून्य से 14.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। घाटी के बाकी हिस्सों में भी ठंड काफी बढ़ रही है। दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए एक आधार शिविर के रूप में कार्य करने वाले पहलगाम पर्यटन रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह रिसॉर्ट जम्मू-कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा। गुलमर्ग पर्यटक स्थल में न्यूनतम तापमान शून्य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण में कोकेरनाग में शून्य से 10.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। भयंकर ठंड के कारण डल झील सहित कई जलाशयों का बहुत बड़ा हिस्सा जम गया। न्यूनतम तापमान में गिरावट से जलापूर्ति पाइपों में पानी जमने लगा है। शहर की कई सड़कों पर बर्फ की मोटी परत बिछी हुई है। जिससे लोगों के लिए गाड़ी चलाना मुश्किल हो गया है। वर्तमान में कश्मीर ‘चिल्लई-कलां’ की चपेट में है।
शुक्रवार, 8 जनवरी 2021
महिला को लेकर जवान घुटनों तक बर्फ में 2 किमी चले
बर्फबारी से जिंदगी थमी, सैकड़ों पर्यटक फंसे
दस इंच बर्फबारी के बाद कश्मीर घाटी में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। 3 जनवरी से श्रीनगर से जाने वाली सभी फ्लाइट रद्द हैं। 300 किमी लंबे जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक बंद है। जाम में 6000 लोडेड ट्रक और यात्री वाहन फंसे हुए हैं। हजारों पर्यटक पहलगाम, गुलमर्ग, श्रीनगर में फंसे हुए हैं। बर्फबारी के बाद उत्तरी-दक्षिणी जिलों में पावर लाइन के ब्रेकडाउन से बिजली सप्लाई ठप हो गई है।
मंगलवार, 5 जनवरी 2021
बर्फबारी के कारण संपर्क टूटा, परीक्षाएं स्थगित
लगातार जारी बर्फबारी और भूस्खलन राजमार्ग की सफाई के काम में बाधा उत्पन्न कर रहा है। काम पूरा होने के बाद फंसे हुये वाहनों को आगे बढ़ने की अनुमति दी जायेगी। पहले जवाहर सुरंग और बनिहाल के बीच फंसे जम्मू की ओर जाने वाले वाहनों को अनुमति दी जायेगी। अगले 36 घंटों के दौरान राजमार्ग पर और अधिक बर्फबारी और बारिश होने की संभावना जतायी गयी है जो फिर से आवागमन को बाधित कर सकता है। राजमार्ग पर फंसे हुये यात्रियों ने सोमवार शाम को प्रदर्शन कर राजमार्ग से बर्फ और पत्थरों को तत्काल हटाने की मांग की है।
फंसे हुये यात्रियों ने बनिहाल से फोन पर बताया कि राजमार्ग बंद होने की स्थिति में फंसे हुये यात्रियों को समायोजित करने के लिये जो शेड बनाये गये हैं उन पर सुरक्षा बलों का कब्जा है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने उन्हें अपने घरों में आश्रय दिया है। यहां बुजुर्गों के अलावा महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 400 यात्री फंसे हुये हैं। स्थानीय निवासी फंसे हुये यात्रियों को आवास के साथ-साथ भोजन और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करा रहे हैं। फंसे हुये यात्रियों ने मांग की है कि उन्हें कश्मीर तक पहुंचने के लिये नव निर्मित बनिहाल-काजीगुंड सुरंग का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाये।
विश्वविद्यालय और स्कूल बोर्ड परीक्षाएं स्थगित
श्रीनगर समेत कश्मीर घाटी में मध्यम से भारी हिमपात के कारण कश्मीर विश्वविद्यालय (केयू), श्रीनगर क्लस्टर विश्वविद्यालय (सीयूएस), स्कूल शिक्षा बोर्ड (बोओएसई) की मंगलवार को आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। केयू के अधिकारियों ने यहां कहा कि खराब मौसम के कारण परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है, जिनकी नयी तारीखों की बाद में अलग से सूचना दी जायेगी। सीयूएस के परीक्षा नियंत्रक मीर खुर्शीद अहमद ने कहा कि बर्फबारी के कारण मंगलवार को परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। जल्द नयी तिथियों की घोषणा की जाएगी।
शनिवार, 2 जनवरी 2021
पुलवामा: आतंकी हमले में आठ नागरिक घायल हुए
बुधवार, 30 दिसंबर 2020
सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, अभियान
शुक्रवार, 25 दिसंबर 2020
मुठभेड़: सेना ने अधिकारियों के खिलाफ जुटाएं सबूत
सुविधाओं व यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया
सुविधाओं व यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया पंकज कपूर देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बदरीनाथ पहुंच कर श्रद्धालुओं की...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...