रविवार, 7 मार्च 2021
वाराणसी: गंगा के लिए चलाया सफाई 'महाअभियान'
अभियान 'महासंपर्क' की शुरुआत करेंगे: गृहमंत्री
भूकंप के झटके से हिला जम्मू-कश्मीर, तीव्रता मापी
कृषि विभाग: एक्सपेलर मशीन खरीदी में भ्रष्टाचार
एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा एमडी, अरेस्ट
मेघालय की नदी को साफ नदी का टैग मिला हुआ है
वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद भी हुआ कोरोना
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
1. अंक-203 (साल-02)
2. सोमवार, मार्च 08, 2021
3. शक-1983, फाल्गुन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-नवमी, विक्रमी सवंत
4. सूर्योदय प्रातः 06:38, सूर्यास्त 06:26।
5. न्यूनतम तापमान -11 डी.सै., अधिकतम-30+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@
संपर्क सूत्र :- +919350302745 (सर्वाधिकार सुरक्षित)
अमेरिका की सुरक्षा नीति से तय होगी 'विदेश' नीति
वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की राष्ट्रीय सुरक्षा नीति में भी चीन को अमेरिका का दुश्मन नंबर वन माना गया है। अमेरिका की 24 पेज वाली राष्ट्रीय सुरक्षा नीति में चीन को प्रबल विरोधी के रूप में पेश किया है। आइए जानते हैं, कि इस राष्ट्रीय सुरक्षा नीति में अमेरिका को किन देशों को लेकर सजग और सचेत रहने को कहा गया है। आखिर चीन समेत अन्य देशों को बाइडन की इस राष्ट्रीय सुरक्षा नीति को क्यों था इंतजार ? इस रिपोर्ट से भारत क्यों है खुश ?अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा पद ग्रहण करने के बाद दुनिया की नजर उनकी नई राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति पर टिकी थी। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान बाइडन ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कई फैसलों की निंदा की थी। खासकर चीन और ईरान की आक्रामक नीति को लेकर वह ट्रंप के खास विरोधी थे। ऐसे में सत्ता सभांलने के बाद दुनिया की नजरें बाइडन की नई राष्ट्रीय सुरक्षा नीति पर टिकी थी। चीन, रूस, ईरान और उत्तर कोरिया को अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति का खास इंतजार था। चुनाव के वक्त बाइडन का चीन के प्रति उदार दृष्टिकोण से उसे यह उम्मीद जगी थी कि अमेरिका के नए निजाम के साथ उसके ताल्लुकात बेहतर रहेंगे। यही उम्मीद ईरान को भी थी। बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वक्त परमाणु करार को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच संबंधों में काफी तल्खी आ गई थी। ईरान को उम्मीद थी कि बाइडन प्रशासन में उसके संबंध सामान्य हो जाएंगें।
पानीपत: डीएसपी ने 155 चालकों का किया चालान
पानीपत। डीएसपी ने बुलेट बाइक से पटाखा फोड़ने की आवाज कर शहर की सड़कों और कॉलोनियों में हुड़दंग करने वाले बुलेट चालकों के खिलाफ फरवरी में अभियान चलाया था। इस दौरान पुलिस ने 155 बुलेट के चालान काटे और 15.50 लाख रुपये जुर्माना भी वसूला. यह जानकारी पानीपत डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने दी। डीएसपी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ फरवरी माह में विशेष अभियान चलाकर लोगों को परेशान करने वाले 155 शरारती युवकों की बुलेट के चालान किए हैं। इस चालान से बतौर जुर्माना 15 लाख 50 हजार रुपये आए। उन्होंने कहा कि बुलेट के पटाखे की आवाज कमजोर दिलवाले लोगों व मरीजों के लिए घातक है। इससे मरीज की जान भी जा सकती है। उन्होंने कहा कि अब उन स्थानीय मकैनिकों के खिलाफ भी मुहिम चलाई जाएगी। जो बुलेट मोटरसाइकलों में ऑरिजनल साइलेंसर बदल पटाखे छोड़ने वाले साइलेंसर लगाते हैं। नया कानून लागू होने के बाद सैकड़ों ऐसे मामले सामने आए हैं। जिनमें ऐसे बाइक सवारों से या तो मोटा जुर्माना वसूला गया है या फिर उनकी बाइक इंपाउंड कर ली गई है। डीएसपी के मुताबिक, अक्सर महिलाएं व कॉलेजों में जाने वाली लड़कियां भी यातायात नियमों का पालन नहीं करतीं।अब उनके ऊपर भी कानूनी शिकंजा कशा जाएगा।उन्होंने कहा नियम व कानून हर किसी के लिए बराबर है। जो भी नियमों की अवहेलना करेगा। उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी।
शनिवार, 6 मार्च 2021
8 से वोल्वो बस का संचालन करेगा रोडवेज विभाग
चंडीगढ। जब से हरियाणा ट्रांसपोर्ट विभाग में आईपीएस शत्रुंजीत कपूर ने प्रधान सचिव का पद संभाला है। तबसे घाटे में चल रहा रोडवेज विभाग एकाएक आमदनी की तरफ बढ़ रहा है। प्रधान सचिव शत्रुंजीत कपूर और रोडवेज विभाग के महानिदेशक आईएएस वीरेंद्र दहिया की जुगलबंदी से विभाग के कर्मचारियों में चुस्ती फुर्ती का आलम देखने को मिल रहा है। रोडवेज विभाग की नई उपलब्धि यह है कि 8 मार्च से हरियाणा रोडवेज विभाग पुनः वोल्वो बस का संचालन करेगा। यह जानकारी देते हुए चंडीगढ़ रोडवेज के महाप्रबंधक अरविंद शर्मा ने राष्ट्रीय ख़ोज के संपादक राणा ओबराय को फ़ोनवार्ता पर बताया, कि चंडीगढ़ डिपो से 6 बसें और गुड़गांव डिपो की 4 बसें रोजाना चलेंगी। महाप्रबंधक अरविंद शर्मा ने बताया। यदि सवारियां बढ़ जाएंगी तो वोल्वो बसों की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी।
बागपत: प्रकृति संरक्षण यात्रा को लेकर हुई बैठक
बालिका स्वास्थ्य विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ
बागपत: मिशन शक्ति अभियान, नारी का मनोदर्पण
कौशाम्बी: रैली को जनप्रतिनिधि ने दिखायी हरी झंडी
महिला रास्ते से गायब, जांच में जुटें पुलिस-परिजन
सरकार को सबक सिखाने का समय आ गया: त्रिलोक
हापुड़ः ईनामी बदमाश के साथ पुलिस ने की मुठभेड़
गाजियाबाद: डकैती के मामले में 3 अरेस्ट, 4 फरार
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। जिलें के राजनगर इलाके में रहने वाले दवा कारोबारी के घर बीती 28 तारीख को डकैती की वारदात में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। इस मामले में अभी भी चार आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में से दो ने इलाके में घूम कर पहले रेकी की और पता लगाया कि किस कारोबारी के घर में ज्यादा पैसा है। 27 फरवरी की रात को रेलवे लाइन के किनारे से राजीव और उसकी महिला मित्र समेत 7 लोग दवा कारोबारी के घर पहुंचे थे। एक गाड़ी भी बरामद की गई थी, जो आरोपियों से बरामद की गई है। आपको बता दें कि खिड़की तोड़कर कोठी में दाखिल हुए बदमाशों ने दवा कारोबारी के बच्चों को बंधक बनाकर लाखों की लूटपाट की थी। पुलिस को गाड़ी से ही लुटेरों का सुराग मिला। वारदात से पहले और वारदात के वक्त उस गाड़ी को कई सीसीटीवी कैमरा में देखा गया था। गाड़ी के नंबर से पुलिस आरोपी राजीव तक पहुंच गई। गाजियाबाद में एक के बाद एक लूट की वारदातें हो रही हैं। इस वारदात के बाद भी राजनगर इलाके में ही बैंक के बाहर व्यापारी के मुनीम से लाखों की नकदी लूट ली गई थी। लेकिन उन बदमाशों का भी पुलिस के पास अभी तक कोई सुराग नहीं है। गैंग के सरगना के पकड़े जाने पर ही साफ होगा, कि क्या उस वारदात को भी इसी गैंग ने अंजाम दिया था ?
मुरादनगर: शिक्षक ने शिष्य को डांटा, चलाईं गोली
अश्वनी उपाध्याय
मुरादनगर। गुरू शिष्य परंपरा को कलंकित करते हुए एक दुस्साहसी छात्र ने अपने शिक्षक की डांट से क्षुब्ध होकर उनको तमंचे से गोली मार दी। गोली लगने के चलते शिक्षक घायल हो गए हैं। घायल शिक्षक ने आरोपित छात्र के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है, कि मामले की जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे की फोटेज में आरोपित शिक्षक पर गोली चलाता हुआ दिखाई दे रहा है। नगर की सरस्वती विहार कालोनी निवासी सचिन त्यागी एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं। सचिन के अनुसार दो दिन पूर्व उन्होनें 12वीं कक्षा के एक छात्र को किसी बात के चलते डांट दिया था। शनिवार दोपहर में स्कूल की छुट्टी के बाद जब सचिन अपने घर जा रहे थे। रास्ते में आरोपित ने अपने तीन साथियों के साथ सचिन को रोक लिया और उन पर तमंचे से गोली चला दी। गोली के छर्रे लगने से सचिन घायल हो गए। घायल होने बाद आरोपित व उसके साथी मौके से भाग गए। घायल शिक्षक स्कूल के निदेशक के साथ थाने पहुंचे। दोनों ने आरोपितों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बता दें, कि घटनास्थल के निकट की एक इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आरोपित साफ तौर पर गोली चलाता हुआ दिखाई दे रहा है। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया, कि एक कालोनी में एक छात्र द्वारा शिक्षक पर गोली चलाए जाने की सूचना मिली है। घायल शिक्षक ने आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच कराने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आजमगढ़: अखिलेश की जनसभा में मची भगदड़
आजमगढ़: अखिलेश की जनसभा में मची भगदड़ संदीप मिश्र आजमगढ़। आजमगढ़ जिले में मंगलवार को लालगंज लोकसभा क्षेत्र के खरेवां में अखिलेश यादव की जनस...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...