सोमवार, 10 अप्रैल 2023

अंसारी को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया

अंसारी को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया

संदीप मिश्र 

लखनऊ। माफिया सरगना मुख्तार अंसारी को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश करने के लिए लाया गया है। बांदा जेल से राजधानी लखनऊ की विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश करने के लिए लाए गए मुख्तार अंसारी की सुरक्षा के मद्देनजर कचहरी में पुलिस के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। सोमवार को बांदा कारागार में बंद माफिया सरगना मुख्तार अंसारी को लखनऊ की सीबीआई की विशेष अदालत में पेशी पर लाया गया है। मुख्तार अंसारी को मनी लांड्रिंग के मामले में अदालत के सम्मुख पेश किया गया है। अदालत ने मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को भी लाए जाने को लेकर कोर्ट ने आदेश जारी किया था, लेकिन अभी तक अब्बास अंसारी अदालत में पेश होने के लिए नहीं पहुंचे हैं। 

उल्लेखनीय है कि मुख्तार अंसारी के खिलाफ वर्ष 2021 के मार्च महीने में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज कराया गया था, जिसके बाद वर्ष 2021 के नवंबर महीने में बांदा जेल में जाकर प्रवर्तन निदेशालय के अफसरों ने मुख्तार अंसारी से पूछताछ भी की थी और बयान भी दर्ज किए गए थे। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम मुख्तार अंसारी के परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ कर चुकी है। अब इस मामले में मुख्तार अंसारी के खिलाफ आरोप तय किए जाने हैं।

राजस्थान: फुले जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

राजस्थान: फुले जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

नरेश राघानी 

जयपुर। राजस्थान सरकार ने महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती (11 अप्रैल) पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा अवकाश के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। एक बयान के अनुसार अभी तक फुले जयंती पर ऐच्छिक अवकाश दिया जा रहा था। इसके अनुसार मुख्‍यमंत्री गहलोत ने आमजन की भावना और जनप्रतिनिधियों की मांग को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय क‍िया है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड टीम राजस्थान सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने सार्वजनिक अवकाश घोषित करने संबंधित मांग की थी। उल्लेखनीय है कि महात्‍मा फुले ने देश से छुआछूत खत्म करने और समाज को सशक्त बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने समाज को कुरीतियों से मुक्त कराने, बालिकाओं और दलितों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया।

उन्होंने किसानों और मजदूरों के हकों के लिए भी संगठित प्रयास किए। राज्य सरकार द्वारा 28 जनवरी को भगवान  देवनारायण जयंती के ऐच्छिक अवकाश को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। इससे अब राज्य में सार्वजनिक अवकाशों की संख्या 30 एवं ऐच्छिक अवकाशों की संख्या 20 हो गई है।

'एसबीआई' ने 1022 पदों पर वैकेंसी निकाली 

'एसबीआई' ने 1022 पदों पर वैकेंसी निकाली 

अकांशु उपाध्याय/कविता गर्ग 

नई दिल्ली/मुंबई। बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने 1022 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके लिए उम्मीदवार 30 अप्रैल तक एसबीआई की ऑफिशल वेबसाइट sbi.co.in. पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। उम्मीदवारों का सिलेक्शन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इसमें सेलेक्ट होने पर उन्हें हर महीने 41,000 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

वैकेंसी डिटेल्स
SBI द्वारा निकली गई भर्ती में कुल 1022 पद भरे जाएंगे। इसके तहत चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर, चैनल मैनेजर सुपरवाइजर और सपोर्ट ऑफिसर के पद पर भर्तियां होंगी।

सैलरी
चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर पद पर सेलेक्ट होने पर उम्मीदवार को महीने के 36,000 रुपए सैलरी मिलेगी। जबकि बाकी दोनों पद पर चयनित होने पर वेतन महीने के 41,000 रुपए है।

सिलेक्शन प्रोसेस
एसबीआई भर्ती के लिए उम्मीदवारों का सिलेक्शन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। प्राप्त आवेदनों की स्क्रीनिंग के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू 100 अंकों का होगा और क्वालिफाइंग मार्क्स एसबीआई द्वारा बाद में दिए जाएंगे। कैंडिडेट्स के मार्क्स के आधार पर फाइनल सिलेक्शन लिस्ट बनेगी

ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर विजिट करें।
करियर सेक्शन में जाएं। यहां दिए गए लिंक से भर्ती नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
ऑनलाइन अप्लीकेशन पेज पर जाएं। उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्टर्ड डिटेल्स से लॉग-इन करके संबंधित पद के लिए अप्लीकेशन सबमिट करें।

अगले 20-30 साल में विश्वगुरु बनेगा 'भारत'

अगले 20-30 साल में विश्वगुरु बनेगा 'भारत'

अकांशु उपाध्याय/कविता गर्ग 

नई दिल्ली/मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, कि भारत आने वाले 20-30 साल में विश्वगुरु बन जाएगा। लेकिन भारत के विकास की गति को धीमा करने के लिए उसके बारे में गलत धारणाएं और जानकारियां फैलाई जा रही हैं। क्योंकि, दुनिया में कोई भी तर्क के आधार पर हमसे बहस नहीं कर सकता है। भागवत रविवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में मौजूद थे, जहां विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष अशोक चौगुले के 75वें जन्मदिन पर अमृत महोत्सव मनाया गया।

भागवत बोले, भारत ने पिछले कुछ सालों में बहुत कुछ हासिल किया है। लेकिन दुनिया में जो गलत बातें फैलाई जा रही हैं उनसे लड़ने के लिए हमें आने वाली पीढ़ियों को तैयार करने की जरूरत है। ताकि दुनिया हमारी ओर आकर्षित हो। आजादी की पहली लड़ाई यानी 1857 के संग्राम के बाद हमें लेकर कुछ गलतफहमियां फैलाई गईं। लेकिन स्वामी विवेकानंद ने हमें दीन-हीन समझने वालों को करारा जवाब दिया था।

मोहन भागवत ने कहा, जो लोग हिंदू राष्ट्र में विश्वास नहीं करते हैं, वे भी यही सोचते हैं कि भारत को तरक्की करना चाहिए। 1857 की क्रांति के बाद पूरा भारत एक होने लगा। समाज में जागरुकता बढ़ी और फिर कुछ समय बाद हम जवाब देने लायक बन गए, तब स्वामी विवेकानंद ने शुरुआत की। दुनिया में जो लोग हमें गुलाम बनाना चाहते थे, उन्हें भी अपनी सोच बदलने पर मजबूर होना पड़ा है, लेकिन संघर्ष आज भी जारी है। अब हमें नई पीढ़ी को तैयार करना है। तभी आने वाले 20-30 साल में भारत विश्व गुरु होगा।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-179, (वर्ष-06)

2. मंगलवार, अप्रैल 11, 2023

3. शक-1944, चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:40, सूर्यास्त: 06:23। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 21 डी.सै., अधिकतम- 33+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

रविवार, 9 अप्रैल 2023

कौशाम्बी महोत्सव, मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन

कौशाम्बी महोत्सव, मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन


कौशाम्बी महोत्सव की मेंहदी प्रतियोगिता में रजनी केसरवानी को मिला प्रथम स्थान

कौशाम्बी महोत्सव में मेंहदी प्रतियोगिता, निबन्ध एवं क्विज प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

कौशाम्बी। सिराथू तहसील में आयोजित कौशाम्बी महोत्सव में रविवार को मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं एवं महिलाओं ने प्रतिभाग किया। मेंहदी प्रतियोगिता में रजनी केसरवानी ने प्रथम स्थान, आयूषी शर्मा ने द्वितीय स्थान एवं दुर्गा कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें धर्मा देवी इंटर कॉलेज की छात्रा अनामिका देवी प्रथम स्थान, धर्मा देवी इंटर कॉलेज की छात्रा दिया गिरि ने द्वितीय स्थान एवं लिटिल ब्लासम्स कॉनवेन्ट स्कूल अझुवा की छात्रा आमना सिद्दीकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा कौशाम्बी इंटर कॉलेज के छात्र मनीष कुमार एवं धर्मा देवी इंटर कॉलेज की छात्रा श्वेता राजपूत को सॉत्वना पुरस्कार दिया गया।

कौशाम्बी महोत्सव में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मानसिंह इंटर कॉलेज के छात्र अनूप कुमार ने प्रथम स्थान एवं धर्मा देवी इं.का. के छात्र गौरव कान्त मिश्रा व दुर्गा देवी इं.का. ओसा की छात्रा अंजली चौरसिया ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान तथा मानसिंह इं.का. की छात्रा सानिया शमशाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

गणेश साहू 

सुविधाओं व यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

सुविधाओं व यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया पंकज कपूर  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बदरीनाथ पहुंच कर श्रद्धालुओं की...