लंदन। ब्रिटेन में भारतीय मूल के एक प्रॉपर्टी डेवलपर पर कंपनी निदेशक के रूप में 13 साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है। बताया गया, कि उसकी कंपनी ने ब्रिस्टल शहर में छात्रावास बनाने के लिए निवेशकों द्वारा दिए गए कोष का दुरुपयोग किया। ग्रोसवेनर प्रॉपर्टी डेवलपमेंट्स के निदेशक संजीव वर्मा ने सहयोगी निदेशक जोनाथन इंग्लैंड के साथ मिलकर छात्रावास निर्माण के लिए फरवरी 2017 से जनवरी 2018 के बीच निवेशकों से 77 लाख पाउंड से अधिक की राशि जुटाई। लेकिन, कंपनी ने छात्रावास का निर्माण अभी पूरा नहीं किया। जोनाथन को 12 साल के लिए अयोग्य घोषित किया गया है। मामले में इनसॉल्वेंसी सर्विस द्वारा की गई जांच में पता चला कि संजीव वर्मा ने निवेशकों के पैसे में से लगभग 13 लाख पाउंड का इस्तेमाल अपनी यात्राओं, उपहारों और डिजाइनर कपड़ों के लिए किया। जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित कोष को वर्मा या उसकी कंपनियों के खातों में डाल दिया गया। लेकिन, सहयोगी निदेशक जोनाथन ने उसे ऐसा करने से रोकने के लिए कुछ भी नहीं किया। वर्मा और जोनाथन दोनों पर प्रतिबंध 22 फरवरी 2021 से प्रभावी माने जाएंगे।
मंगलवार, 30 मार्च 2021
24 घंटों में 39 संक्रमितों की पहचान: गाजियाबाद
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में जिले में 39 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। जबकि, इस अवधि में 19 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जिलें में अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या 317 हो गई है। आपको बता दें कि जिले में अब तक 102 व्यक्ति संक्रमण के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में लखनऊ अभी भी उत्तर प्रदेश में पहले नंबर पर है। यहाँ पिछले 24 घंटों में 446 नए मरीज मिले हैं। जबकि, 120 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। यहाँ 4 मरीजों की मौत भी रिपोर्ट की गई है। 24 घंटों की अवधि में कानपुर में 35, प्रयागराज में 36 और गौतम बुद्ध नगर में 16 नए मरीजों की खोज हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में 918 मरीजों की पहचान हुई है। जबकि, 382 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इस अवधि में संक्रमण के चलते मरने वालों की संख्या 10 रही। प्रदेश में सक्रिय संक्रमितों की संख्या अब 9195 हो गई है।
पश्चिम बंगाल में थमा दूसरे चरण के प्रचार का शोर
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए दूसरे चरण के चुनाव में प्रचार अभियान मंगलवार शाम को समाप्त हो गया। दूसरे चरण में एक अप्रैल को चार जिलों के 30 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होना है। चुनाव आयोग के सूत्रों ने कहा कि इस चरण में 75,94,549 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे और 171 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य तय करेंगे। दूसरे चरण में 10,620 मतदान केंद्रों पर मतदान कराए जाएंगे।सूत्रों ने कहा कि चुनाव आयोग ने दूसरे चरण के सभी मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया है। उन्होंने बताया कि इस चरण में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की कुल 651 कंपनियां तैनात की जाएंगी। इस चरण में बांकुड़ा (भाग दो), पूर्व मेदिनीपुर (भाग एक), पश्चिम मेदिनीपुर (भाग दो) और दक्षिण 24 परगना (भाग एक) में मतदान होंगे।। सूत्रों ने बताया कि पूर्व मेदिनीपुर में सीएपीएफ की कुल 199 कंपनियां तैनात की जाएंगी। जबकि, पश्चिम मेदिनीपुर में 210 कंपनियां, दक्षिण 24 परगना में 170 और बांकुड़ा में 72 कंपनियां तैनात की जाएंगी। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पूर्व मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम सीट पर काफी गहमागहमी रही जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सामने भाजपा नेता और उनके पूर्व अनुयायी शुभेंदु अधिकारी मैदान में हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिन में नंदीग्राम में अधिकारी के समर्थन में बंगाल के सिनेस्टार मिथुन चक्रवर्ती के साथ रोडशो किया। वहीं व्हीलचेयर पर बैठीं ममता ने अपने चुनाव क्षेत्र में कई स्थानों पर रैलियों को संबोधित किया।
स्लीपर सेल, 12 दोषियों को आजीवन कारावास
राष्ट्रपति कोविंद की एम्स में हुई सफल बाईपास सर्जरी
चौकी इंचार्ज ने सिपाहियों के साथ किया फ्लैग मार्च
दिल्ली-मुंबई समेत कई राज्यों के लिए फ्लाइट्स शुरू
लेकिन अब धीरे-धीरे जिंदगी पटरी पर आने लगी है। भारतीय रेलवे के बाद अब अंतराष्ट्रीय फ्लाइट्स भी शुरु हो गई है। कोरोना के चलते चंडीगढ़ से यात्रा के सीमित साधन और फ्लाइट से सुरक्षित यात्रा के चलते चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पिछले दो महीने में हवाई यातायात में बढ़ोतरी हुई है। चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गर्मियों के लिए 44 उड़ानों की समय सारिणी जारी की गई। इन उड़ानों में मात्र एक ही अंतरराष्ट्रीय उड़ान शामिल है, जो शाम 6.35 बजे शारजाह के लिए रवाना होगी। कोरोना के चलते फिलहाल दुबई के लिए उड़ान शुरू नहीं की गई है।
एयरपोर्ट प्रवक्ता प्रिंस ने बताया कि चंडीगढ़ से इंदौर होते हुए नागपुर जाने वाली इंडिगो की उड़ान 29 मार्च से शुरू हुई। पहले दिन 42 यात्री चंडीगढ़ से रवाना हुए। रोजाना सुबह 6.35 बजे उड़कर इंदौर होते हुए 10.10 बजे यह फ्लाइट नागपुर पहुंचेगी। इस आपको बता दें कि इससे पहले चंडीगढ़ से इंदौर व नागपुर के लिए सीधी फ्लाइट नहीं थी। और अब इंडिगो की ओर से चंडीगढ़ से गोवा के लिए भी सीधी उड़ान शुरू की जा रही है, जो चंडीगढ़ से शाम 4.15 बजे रवाना होगी।
इसके अलावा चंडीगढ़ से गोवा, नागपुर, पुणे, जयपुर, लखनऊ, बंगलूरू, हैदराबाद, इंदौर, शिमला, धर्मशाला, कुल्लू, कोलकाता, लेह, श्रीनगर व चेन्नई के लिए सीधी फ्लाइट्स होंगी। जबकि हिसार के लिए एयर टैक्सी चलेगी। इनमें से सबसे अधिक फ्लाइट दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। इन में दिल्ली के लिए 10, मुंबई के लिए 8, बंगलूरू के लिए 5, अहमदाबाद के लिए 3, हैदराबाद के लिए 2, श्रीनगर के लिए 2 और कोलकाता के लिए 2 फ्लाइट्स रवाना होगी।
इसके बाद मई में इन फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाई जाएगी। मई में चंडीगढ़ से देहरादून के लिए भी फ्लाइट शुरू हो सकती है। एयर इंडिया की चंडीगढ़-नांदेड़ साहिब फ्लाइट भी जल्द शुरू होगी। इससे श्रद्धालु धार्मिक स्थल श्री नांदेड़ साहिब जा सकेंगे।
गोहाना के पूर्व विधायक किताब सिंह का निधन
किताब सिंह मलिक करीब 80 साल की उम्र के थे। वो गोहाना विधानसभा से दो बार विधायक भी चुने गए थे और चौधरी चरण सिंह जैसे बड़े नेताओं के साथ भी काम कर चुके थे। किताब सिंह मलिक वर्ष 1982 में लोकदल की टिकट पर तथा 1991 में बतौर निर्दलीय गोहाना हलके से विधायक रह चुके थे। उन्होंने पिछले चुनाव के दौरान भाजपा का दामन थाम लिया था।
पेट्रोल 22 पैसे-डीजल 23 पैसे सस्ता हुआ: राहत
राणा ओबराय
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पांचवे दिन फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आज मंगलवार को पेट्रोल 22 पैसे और डीजल 23 पैसे सस्ता हुआ। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.56 रुपये जबकि डीजल का दाम 80.87 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 96.98 रुपये व डीजल की कीमत 87.96 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह कोलकाता में पेट्रोल का दाम 90.77 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल का दाम 83.75 रुपये जबकि चेन्नई में पेट्रोल 92.58 रुपये और डीजल की कीमत 85.88 रुपये प्रति लीटर है।
जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत...
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।
दिल्ली में डीजल के रेट 80.87 और पेट्रोल के 90.56 हैं
मुंबई में डीजल के रेट 87.96 और पेट्रोल के 96.98 हैं
कोलकाता में डीजल के रेट 83.75 और पेट्रोल के 90.77 रुपये प्रति लीटर हैं
चेन्नई में डीजल के रेट 85.88 और पेट्रोल के 92.58 रुपये प्रति लीटर हैं।
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
हापुड़: दबंगों ने पत्रकार सहित परिवार को पीटा
हापुड़: बाइक में लगीं आग से युवक जिंदा जला
सैफी संघर्ष समिति पंजीकृत के सम्मेलन का आयोजन
बंगाल में परिवर्तन लाने के लिए ममता को हराना जरूरी
कोलकाता। नंदीग्राम से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी की जीत के प्रति विश्वास जताते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि बंगाल में बहुप्रतीक्षित परिवर्तन लाने के लिए तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी को हराना जरूरी है। नंदीग्राम पार्टी कार्यालय में शाह ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा की विजय का अंतर इतना ज्यादा होना चाहिए कि कोई नेता फिर कभी जनता को झूठे वादे कर बेवकूफ बनाने के बारे में न सोचे। उन्होंने कहा कि नंदीग्राम में ममता दीदी को हराकर आप पश्चिम बंगाल में बहुप्रतीक्षित परिवर्तन ला सकते हैं। आप उन्हें यहां हराइये, तृणमूल राज्य के अन्य हिस्सों में अपने आप हार जाएगी।
हादसा: पुलिया से टकराईं कार, 1 की मौत, 3 घायल
बाराबंकी। बदोसराय कोतवाली क्षेत्र में होली की मौज मस्ती में अनियंत्रित कार पुलिया से टकरा गई। जिससे कार सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि, तीन अन्य घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव के पास कोटवाधाम निवासी सुनील यादव अपनी कार से होली खेलने बदोसराय की तरफ जा रहा था तभी अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और एक पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे रामप्रसाद(35) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुनील यादव(30), लक्की तिवारी(22), रिंकू माली(35) घायल हो गए।
मैकाय का प्रदर्शन, न्यूजीलैंड ने श्रृंखला बराबर रखीं
नेपियर। फ्रांसिस मैकाय ने पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के बावजूद आलराउंड प्रदर्शन किया जिससे न्यूजीलैंड की महिला टीम ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को यहां आस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर की। कप्तान सोफी डिवाइन के सुबह बीमार पड़ जाने के कारण मैकाय को टीम में जगह मिली लेकिन गेंदबाजी करते समय उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। इसके बावजूद मैकाय ने पारी का आगाज भी किया। 39 गेंदों पर 46 रन बनाये जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल हैं।
असम में सीएए खत्म करने के लिए बनेगा कानून: राहुल
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है, कि नागरिकता (संशोधन) कानून (सीएए) देशवासियों पर घातक हमला है और उनकी पार्टी असम विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आने पर इस कानून को लागू नहीं होने देगी। राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि सीएए असम पर आक्रमण है। भाषा पर, विचार पर, इतिहास पर, संस्कृति पर आक्रमण करने का माध्यम है। यह हम कभी होने नहीं देंगे। सरकार बनाने के बाद हम असम में कानून बनाएंगे और सीएए को लागू नहीं होने देंगे। यह कानून असम की संस्कृति, इतिहास और वहां के लोगों की सोच के प्रतिकूल है। हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे।
'भारतीय हॉकी टीम' की अगुवाई करेंगे खिलाड़ी मनप्रीत
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। मनप्रीत सिंह ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना के खिलाफ अगले महीने वाले एफआईएच (अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ) प्रो लीग मैचों में भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे। मनप्रीत निजी कारणों से हाल में यूरोप दौरे पर नहीं गये थे। अनुभवी ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह और वरुण कुमार की भी टीम में वापसी हुई है। वे चोटिल होने के कारण पिछले दौरे पर नहीं जा पाये थे।हॉकी इंडिया ने 22 सदस्यीय टीम घोषित की है। जो ब्यूनस आयर्स में 11 और 12 अप्रैल को अर्जेंटीना का सामना करेगी। भारत इसके अलावा जुलाई में होने वाले तोक्यो ओलंपिक की तैयारियों के सिलसिले में अर्जेंटीना के खिलाफ छह और सात अप्रैल तथा 13 और 14 अप्रैल को अभ्यास मैच भी खेलेगा।
कोरोना: विश्व में मृतकों की संख्या-27.92 लाख के पार
वाशिंगटन डीसी। दुनिया में कोरोना वायरस (कोविड-19) सँक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या 27.92 लाख के पार पहुंच गई। जबकि, सँक्रमितों की संख्या 12.76 करोड़ से अधिक हो गयी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आँकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में कोरोना सँक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 12 करोड़ 76 लाख 54 हजार 979 तक पहुंच गयी है। जबकि, अभी तक इस वायरस के सँक्रमण से मरने वालों की संख्या 27 लाख 92 हजार 044 हो गयी है। वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है और यहां सँक्रमितों की सँख्या बढ़कर तीन करोड़ की संख्या पार कर चुकी है। देश में कोरोना सँक्रमितों की संख्या तीन करोड़ तीन लाख 62 हजार 380 हो गई है। जबकि, पांच लाख 49 हजार 335 मरीजों की मौत हो चुकी है।
जिला प्रशासन का फैसला, 5 दिन तक लॉकडाउन जारी
राहुल गांधी से बचकर रहें लड़कियां: पूर्व सांसद जॉर्ज
कोरोना को रोकने के लिए शासन पूरी तरह से तैयार
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना तेजी से फैल रहा है जिसे नियंत्रित करने का प्रयास राज्य शासन कर रहा है। चौहान ने कहा है कि प्रदेश के भोपाल, इन्दौर, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर, बैतूल, छिंदवाड़ा, बालाघाट, खरगोन, रतलाम, खंडवा और विदिशा में कोरोना के प्रकरण बढ़ रहे हैं। इसे रोकने के लिए सावधानी, सतर्कता और अनुशासन की जरूरत है। राज्य शासन कोरोना संक्रमण को रोकने और प्रभावितों के इलाज के लिए पूरी तरह से तैयार है। पीपीई किट जैसी सभी जरूरी सामग्री, ऑक्सीजन, पर्याप्त आवश्यक बैड उपलब्ध हैं। शासकीय के साथ-साथ निजी अस्पतालों का भी इस लड़ाई में सहयोग लिया जा रहा है।
हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया
हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया अकांशु उपाध्याय नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...