मंगलवार, 30 मार्च 2021

दिल्ली-मुंबई समेत कई राज्यों के लिए फ्लाइट्स शुरू

राणा ओबराय         
नई दिल्ली। कोरोना काल में देश की अर्थव्यवस्था पर काफी बुरा असर हुआ। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट पर सन्नाटा पसरा हुआ था।
लेकिन अब धीरे-धीरे जिंदगी पटरी पर आने लगी है। भारतीय रेलवे के बाद अब अंतराष्ट्रीय फ्लाइट्स भी शुरु हो गई है। कोरोना के चलते चंडीगढ़ से यात्रा के सीमित साधन और फ्लाइट से सुरक्षित यात्रा के चलते चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पिछले दो महीने में हवाई यातायात में बढ़ोतरी हुई है। चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गर्मियों के लिए 44 उड़ानों की समय सारिणी जारी की गई। इन उड़ानों में मात्र एक ही अंतरराष्ट्रीय उड़ान शामिल है, जो शाम 6.35 बजे शारजाह के लिए रवाना होगी। कोरोना के चलते फिलहाल दुबई के लिए उड़ान शुरू नहीं की गई है।
एयरपोर्ट प्रवक्ता प्रिंस ने बताया कि चंडीगढ़ से इंदौर होते हुए नागपुर जाने वाली इंडिगो की उड़ान 29 मार्च से शुरू हुई। पहले दिन 42 यात्री चंडीगढ़ से रवाना हुए। रोजाना सुबह 6.35 बजे उड़कर इंदौर होते हुए 10.10 बजे यह फ्लाइट नागपुर पहुंचेगी। इस आपको बता दें कि इससे पहले चंडीगढ़ से इंदौर व नागपुर के लिए सीधी फ्लाइट नहीं थी। और अब इंडिगो की ओर से चंडीगढ़ से गोवा के लिए भी सीधी उड़ान शुरू की जा रही है, जो चंडीगढ़ से शाम 4.15 बजे रवाना होगी।
इसके अलावा चंडीगढ़ से गोवा, नागपुर, पुणे, जयपुर, लखनऊ, बंगलूरू, हैदराबाद, इंदौर, शिमला, धर्मशाला, कुल्लू, कोलकाता, लेह, श्रीनगर व चेन्नई के लिए सीधी फ्लाइट्स होंगी। जबकि हिसार के लिए एयर टैक्सी चलेगी। इनमें से सबसे अधिक फ्लाइट दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। इन में दिल्ली के लिए 10, मुंबई के लिए 8, बंगलूरू के लिए 5, अहमदाबाद के लिए 3, हैदराबाद के लिए 2, श्रीनगर के लिए 2 और कोलकाता के लिए 2 फ्लाइट्स रवाना होगी।
इसके बाद मई में इन फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाई जाएगी। मई में चंडीगढ़ से देहरादून के लिए भी फ्लाइट शुरू हो सकती है। एयर इंडिया की चंडीगढ़-नांदेड़ साहिब फ्लाइट भी जल्द शुरू होगी। इससे श्रद्धालु धार्मिक स्थल श्री नांदेड़ साहिब जा सकेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...