मंगलवार, 30 मार्च 2021

गोहाना के पूर्व विधायक किताब सिंह का निधन

राणा ओबराय      
सोनीपत। हरियाणा के पूर्व विधायक किताब सिंह मलिक का निधन हो गया है। गोहाना विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके थे। आज उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव आंवली (सोनीपत ) में होगा। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद गोहाना हलके के पूर्व विधायक किताब सिंह मलिक का निधन हुआ है।
किताब सिंह मलिक करीब 80 साल की उम्र के थे। वो गोहाना विधानसभा से दो बार विधायक भी चुने गए थे और चौधरी चरण सिंह जैसे बड़े नेताओं के साथ भी काम कर चुके थे। किताब सिंह मलिक वर्ष 1982 में लोकदल की टिकट पर तथा 1991 में बतौर निर्दलीय गोहाना हलके से विधायक रह चुके थे। उन्होंने पिछले चुनाव के दौरान भाजपा का दामन थाम लिया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...