मंगलवार, 30 मार्च 2021

असम में सीएए खत्म करने के लिए बनेगा कानून: राहुल

अकांशु उपाध्याय    

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है, कि नागरिकता (संशोधन) कानून (सीएए) देशवासियों पर घातक हमला है और उनकी पार्टी असम विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आने पर इस कानून को लागू नहीं होने देगी। राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि सीएए असम पर आक्रमण है। भाषा पर, विचार पर, इतिहास पर, संस्कृति पर आक्रमण करने का माध्यम है। यह हम कभी होने नहीं देंगे। सरकार बनाने के बाद हम असम में कानून बनाएंगे और सीएए को लागू नहीं होने देंगे। यह कानून असम की संस्कृति, इतिहास और वहां के लोगों की सोच के प्रतिकूल है। हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...