गुरुवार, 28 जनवरी 2021
दीपक की पहल, गोलू ने रक्तदान कर बचाई जान
बेटे ने बाप की तस्वीरें शेयर करने पर धमकी दी
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। पांचवीं क्लास में पढ़ने वाले 11 साल के बच्चे से आप क्या-क्या करने की उम्मीद कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के एक 11 वर्षीय बच्चे ने ऐसा अपराध किया। जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। इस बच्चे ने यूट्यूब से हैकिंग सीखी और इसके बाद अपने ही पिता ईमेल भेजकर 10 करोड़ रुपए की मांग की। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि जिस आईपी एड्रेस से ईमेल भेजा गया था। वह पीड़ित पिता के घर से ही था। एक हफ्ते पहले गाजियाबाद के एक शख्स को धमकी भरा ईमेल आया। इसमें लिखा था कि अगर 10 करोड़ रुपए नहीं दिए तो तुम्हारी अश्लील तस्वीरें सार्वजनिक कर देंगे। तुम्हें मार देंगे और तुम्हारे परिवार को भी. ईमेल में दावा किया गया था कि ये ईमेल एक हैकर्स ग्रुप ने भेजा है। पीड़ित व्यक्ति गाजियाबाद के वसुंधरा कॉलोनी में रहता है। धमकी में साफ-साफ लिखा था कि अगर 10 करोड़ रुपए नहीं दिए तो तुम्हारी अश्लील तस्वीरें और घर के सदस्यों के निजी डिटेल्स इंटरनेट पर वायरल कर दिए जाएंगे।
निकाय चुनाव: 2 घंटे में 18 प्रतिशत हुआ मतदान
इससे पहले सुबह अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों में मतदान सर्दी के चलते धीमी गति से शुरू हुआ। मतदान केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन के तहत सोशल डिस्टेंसिंग एवं हैंड सेनेटाइजिंग की पुख्ता व्यवस्था के साथ ही सुरक्षा घेरा कड़ा रखा गया। कुछ वार्डों के मतदान केंद्रों पर कतार भी दिखाई दी, लेकिन अधिकांश में मतदान धीमी गति से हुआ।
अजमेर के वार्ड 48 में मतदान शुरू होने के साथ ही भाजपा तथा कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कुछ महिला मतदाताओं को अपने अतिथि गृह में प्रलोभन के साथ रखा हुआ है। इसकी भनक लगने पर मौके पर भाजपाई पहुंच गये जिससे उनके कांग्रेस कार्यकर्ताओं से गुत्था गुत्थी हो गई। मौके पर पहुंची अलवरगेट थाना अधिकारी सुनीता गुर्जर ने स्थिति को संभाला और कार्यकर्ताओं को अलग थलग कराया। बाद में सुनीता गुर्जर ने आरोपित अतिथि गृह का निरीक्षण किया तो प्रारंभिक जांच में आरोप निराधार पाया गया। पुलिस ने तत्काल समझाइश कर शांति व्यवस्था कायम करा दी।
उधर, अजमेर के दोनों विधायकों वासुदेव देवनानी तथा अनिता भदेल ने अपने अपने मतदान केंद्र में मताधिकार का प्रयोग किया। इसके अलावा कांग्रेस एवं भाजपा के स्थानीय नेता भी अपने अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। बहरहाल पहले दो घंटे में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की जहां भीड़ कम है वहीं प्रत्याशियों की टेबलों पर समर्थकों की अच्छी खासी भीड़ से माहौल चुनावमय बना हुआ है। मतदान सायं पांच बजे तक जारी रहेगा। उसके बाद सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मशीन में कैद हो जाएगी और परिणाम 31 जनवरी को सामने आएंगे।
भारत ने 150 देशों को भेजी 'कोरोना' वैक्सीन
महिला अपने बच्चों को खिलाती थीं कुत्ते का मीट
वाशिंगटन डीसी। मां अपने बच्चों के खाने के लिए तरह तरह के चीजों को बनाती है। ताकि बच्चें भूखें न रहे। लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है। जिससे आपकी रूंह कांप उठेगी। दरअसल, युक्रेन में एक महिला अपने बच्चों के भूख मिटाने के लिए गली-मौहल्ले के कुत्तों को मारकर उनका मीट खिलाती थी। इतनी ही नहीं उसका घर इतना ज्यादा गंदा था कि दीवारों से काॅकरोच गिरते थे। इस मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यक्रेन के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में स्थित खारकिव शहर में 30 साल की लिलीया ग्रेनेन्को अपने दो बच्चों और मां के साथ रहती है। खबर के अनुसार ये महिला अपने घर में पिछले कई सालों से कूड़ा इकट्ठा कर रखी थी। कई सालों से रखे गंदे कूड़े की वजह से इस फ्लैट में कॉकरोच और चूहों की तादाद काफी ज्यादा हो गई थी।
सीएम बघेल का धान से तौलकर स्वागत किया
श्री बघेल आज कांकेर प्रवास के दौरान शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का अवलोकन किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत भी किया। स्वागत करते हुए लोगों ने श्री बघेल को धान से तौला भी गया। श्री आज यहां गोविंदपुर हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले के लोगों को कई सौगातें भी देंगे। श्री बघेल दोपहर करीब 2 बजे कांकेर से हेलीकाप्टर द्वार दुर्ग जिले के पाटन के लिए रवाना होंगे। यहां सतनाम भवन में आयोजित तहसील स्तरीय गुरू घासीदास जयंती एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
अवैध शराब: 9 पेटी देशी व अंग्रेजी शराब जब्त
मध्यप्रदेश: प्रेमी ने प्रेमिका को मारकर दफनाया
भोपाल। मध्यप्रदेश के खरगोन में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। जहां प्रेमी सन्तोष ने अपनी विवाहित प्रेमिका छाया बाई को मार कर अपने नये घर में गड्ढा कर गाड़ दिया और ऊपर से सीमेंट का प्लास्टर कर दिया। यह घटना अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' के उस सीन की तरह लग रही है। जब नए बन रहेे थाने मेंं हीरो एक लाश को दबा देेेता है। छाया बाई कुछ दिनों से अपने पिता भायराम के यहां मोहनखेड़ी गांव में रह रही थी लेकिन 30 दिसम्बर को अचानक से वो पिता के घर से लापता हो गई। 3 जनवरी 2021 को परिजनों ने भीकनगांव थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई।
हत्या करने की नियत से युवक को छत से ढ़केला
15 सालों में सोने ने 7 गुना से अधिक रिटर्न दिया
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। लोग भारत को सोने की चिड़िया कहते थे। शुरूआत करने के लिए, सोने में निवेश करने का कोई सही या गलत समय नहीं है। सोना सभी निवेशक पोर्टफोलियो का एक हिस्सा है। इसका उपयोग विविधीकरण और रीबैलेंसिंग के उद्देश्य को पूरा करने के लिए किया जाता है। और, यह एक आकर्षक वस्तु भी है। एंजेल ब्रोकिंग लिमिटेड के एवीपी-रिसर्च- कमोडिटी एंड करेंसी, प्रथमेश माल्या के अनुसार, 2005 के बाद से, सोने ने सात गुना से अधिक रिटर्न दिया है। दूसरी ओर, बीएसई सेंसेक्स जैसे बेंचमार्क इंडेक्स ने लगभग पांच गुना रिटर्न दिया है। 2020 में ही, सोने ने 25 फीसदी का रिटर्न दिया है।
प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए लोग
रेल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में रेल्वे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 0877और 0878 पूरी हरिद्वार उत्कल एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 02093 और 02094 पुरी जोधपुर सुपरफास्ट ट्रेन के पुन: प्रारम्भ होने के बाद इनका ठहराव ब्रजराजनगर स्टेशन से समाप्त कर देने की जानकारी ब्रजराजनगर के स्थानीय लोगो को मिलने पर आज 28 जनवरी को ब्रजराजनगर के लोग और अन्य राजनैतिक दलों द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल और रेल रोको आंदोलन की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन हरकत में आया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चूंकि सैकड़ो लोग रेलवे प्लेटफार्म में घुसकर नारेबाजी करते हुए पटरी पर बैठ गए जिसके चलते कई यात्री टे्रनों को झारसुगड़ा, राउरकेला, संबलपुर के अलावा बिलासपुर जोन के बिलासपुर, रायगढ़, चांपा स्टेशन पर खड़ी कर रेल आंदोलन के समाप्त होनें की प्रतीक्षा की जा रही है।
ब्रजराजनगर के मुख्य स्टेशन प्रबंधक श्री मांडली से हमारे संवाददाता ने चर्चा की तो उन्होंने बताया कि बुधवार को जिला प्रशासन झारसुगड़ा ने जिला मुख्यालय में एक बैठक बुलाई थी जिसमे उन्हें बैठक में शामिल होने के लिए झारसुगड़ा जाना पड़ा था बैठक शाम को साढ़े चार बजे शुरू हो गई लेकिन ये बैठक बेनतीजा रही। रेल रोको आंदोलन की जानकारी रेलवे के बड़े अधिकारियों को दी जा चुकी है और मौके पर जीआरपी, आरपीएफ की टीम पहुंच चुकी है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है चूंकि ब्रजराजनगर में दोनों ट्रेनों के ठहराव रद्द किए जाने से यात्रियों में बड़ी नाराजगी देखी जा रही है और इस रेलवे स्टेशन पर इन दोनों ट्रेनों के ठहराव के बाद एक्का-दुक्का एक्सपे्रस के अलावा पैसेंजर गाडिय़ां ही रूकती है। समाचार लिखे जाने तक रेल रोको आंदोलन जारी है और वरिष्ठ अधिकारियों के पहुंचने के बाद आंदोलनकारियों से चर्चा की संभावना भी जताई जा रही है।
2 सालों तक 6 राज्यों में चुनाव लड़ेगी आप पार्टी
नई दिल्ली। दिल्ली में सत्तारूढ आम आदमी पार्टी अब अपने विस्तार की रणनीतियों में लगी और इसी के तहत पार्टी ने अगले दो वर्षों में छह राज्यों में चुनाव लड़ने का मन बनाया है। आम आदमी पार्टी पहले ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है, जिसके बाद इन राज्यों में सत्तारूढ़ बीजेपी नेताओं के साथ आप नेताओं की जुबानी जंग भी पिछले दिनों देखने को मिली थी। पार्टी ने अब छह राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को यह मत्वपूर्ण घोषणा की, जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अतिरिक्त गोवा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गुजरात का नाम भी शामिल किया। आप की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में उन्होंने कहा कि पार्टी अगले दो वर्षों में इन राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। दिलचस्प यह है कि जिन छह राज्यों में आप के विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया गया है, उनमें से 5 में बीजेपी सत्तारूढ़ है।
भारत के चाबुक से पहली बार चीखा-चिल्लाया 'चीन'
बीजिंग/ नई दिल्ली। चीन के साथ सीमा विवाद के बीच भारत सरकार के डिजिटल चाबुक से चीन की हालत पतली हो चली है। टिकटॉक और यूसी ब्राउजर समेत 100 अधिक चीनी एप पर सरकार के प्रतिबंध का खामियाजा चीन को आर्थिक संकट के रूप में नजर आने लगा है। हाल ही में भारत सरकार ने एक नोटिस जारी कर कहा कि टिकटॉक समेत कुल 59 चीनी एप्स पर लगे बैन को परमानेंट किया जा रहा है। इससे चीन की चिंता और बढ़ गई है। उसने WTO से मामले की शिकायत की है। हालाँकि चीनी ऐप पर बैन को लेकर भारत सरकार ने यह फैसला चीनी कंपनियों के जवाब से असंतुष्ट होकर लिया है। लेकिन इस कदम से एक बार फिर चीन तिलमिला गया है। उसने इस फैसले का विरोध किया है। हालाँकि जब से भारत सरकार ने टिकटॉक समेत 59 चीनी ऐप को बैन किया है, तब से ही ड्रैगन परेशान है। इन कंपनियों को भारत के बड़े पैमाने पर यूजर्स नहीं मिलने से काफी नुकसान हो रहा है। चीन की यही बौखलाहट अब ग्लोबल टाइम्स में देखने को मिल रही है। चीनी कंपनियों के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर ग्लोबल टाइम्स ने इसे भारत का बहाना और चाल बताया है। ग्लोबल टाइम्स ने आरोप लगाया है कि भारत सरकार ने सीमा विवाद पर अपना गुस्सा उतारने के लिए यह कदम उठाया है। दूसरा घरेलू कंपनियों और भारतीय उत्पाद को जगह देने के लिए। एप पर प्रतिबंध लगने से करोड़ों रुपये का नुकसान से होने से बौखलाए चीन ने कहा कि 59 चीनी एप्स पर प्रतिबंध रखने का भारत सरकार का निर्णय विश्व व्यापार संगठन के नियमों के खिलाफ है। इससे चीनी फर्मों को नुकसान होगा। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चीनी कंपनियों को भारत सरकार से मुआवजे की मांग करनी चाहिए। ग्लोबल टाइम्स ने अपने संपादकीय में आरोप लगाया कि विदेशी कंपनियों के प्रोडक्ट पर बैन लगाने की भारत की पुरानी आदत है। उसने यह भी लिखा है कि अमेरिकी, जापानी और साउथ कोरियन कंपनियों को भारत की इस चाल का अनुभव है। चीन ने अपनी रिपोर्ट में इसे विश्व व्यापार संगठन की नीतियों का उल्लंघन तक बता दिया है। उसने दावा किया है कि भारत में विकसित सभी चीनी एप आधिकारिक और कानूनी रूप से पंजीकृत हैं। उन्होंने अपना व्यवसाय शुरू करके भारत में प्रासंगिक बाजार का पोषण किया है। भारत उन्हें पूरी तरह से धकेल रहा है और उन्हें स्थानीय उत्पादों के साथ बदल रहा है। उसने आरोप लगाया है कि इसका भारत की आत्मनिर्भरता से कोई लेना-देना नहीं है, यह बस डकैती है। उधर भारत सरकार ने एक नोटिस जारी कर साफ कर दिया है कि टिकटॉक समेत चीन के अन्य एप पर लगी पाबंदी जारी रहेगी। सरकार ने सबसे पहले जून में चीन के 59 एप पर और फिर सितंबर में 118 अन्य एप पर रोक लगा दी थी। इनमें टिकटॉक और पबजी जैसे लोकप्रिय एप शामिल हैं। भारत सरकार ने इन एप्स के जरिए इकट्ठा किए जा रहे डेटा और उनके इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाए थे। सरकार ने इस संबंध में इन एप्स की कंपनियों से सफाई मांगी थी, लेकिन कंपनियों ने जो जवाब दिए हैं, उससे सरकार संतुष्ट नहीं है, इसलिए यह कदम उठाया गया है।
राहुल गांधी ने किसानों को उकसाने का काम किया
केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि यह पहली बार नहीं हो रहा है कि कांग्रेस इतनी घिनौनी राजनीति कर रही है। चुनावों में लगातार हार से बौखलाई कांग्रेस चाहती है कि लोगों की जान जाए, पुलिस बबर्रता हो ताकि उसे राजनीति का अवसर मिले। किसान आंदोलन में भी वह यही कर रही है।
भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जावडेकर ने कहा कि सभी तथ्य सबके सामने हैं। एक तरफ किसान नेताओं ने भड़काया तो दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं और यूथ कांग्रेस की ओर से हुड़दंगियों को सही ठहराया गया। एक इकाई ने तो लालकिले की फतह का संदेश दे दिया था। सभी जानते हैं कि एक युवा किसान की ट्रैक्टर पलटने से मौत हुई लेकिन कांग्रेस ने यह ट्वीट कर आग में घी डालने का काम किया कि पुलिस की गोली से उसकी जान गई।
किसान नेताओं पर गृह मंत्रालय का बड़ा एक्शन
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में हुई किसान ट्रैक्टर रैली में भड़की हिंसा के लिए जिम्मेदार किसान नेताओं पर सरकार सख्त कदम उठाने की तैयारी कर चुकी है। इसी कड़ी में गृह मंत्रालय ने किसान नेताओं के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। यानी लुक आउट नोटिस का सीधा मतलब यह हुआ कि इस हिंसा के लिए जिम्मेदार जिन लोगों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया जायेगा वे लोग देश से बाहर नहीं जा सकेंगे। गृह मंत्रालय ने किसान नेताओं के पासपोर्ट जब्त करने के भी आदेश दिए है। गौरतलब है राजधानी दिल्ली में कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली के बॉर्डर पर पिछले 2 महीने से आंदोलनरत किसानों की गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर रैली प्रस्तावित थी। किसानों ने दिल्ली पुलिस के साथ समझौता किया था कि वह इस ट्रैक्टर रैली को शांति पूर्वक निकालेंगे और किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं फैलाएंगे, लेकिन किसानों ने ऐसा नहीं किया। ट्रैक्टर रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने तय रूट को बदला और दिल्ली के कई इलाकों में तोड़फोड़ की। उन्होंने बैरिकेड्स भी तोड़ दिए और सुरक्षाकर्मियों के साथ भी हिंसक झड़पें की। जिसमें कई पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें भी आईं।
आइपीएल: 18 फरवरी को खिलाड़ियों की नीलामी
गांगुली का मैडिकल टेस्ट, स्टेंट लगाने पर फैसला
कोलकाता। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली के गुरूवार को कई मेडिकल टेस्ट किये जायेंगे जिसके बाद ही उपचार के अगले कदम के बारे में फैसला लिया जायेगा। गांगुली का उपचार कर रही पैनल में शामिल एक सीनियर डॉक्टर ने यह जानकारी दी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान गांगुली को बुधवार को सीने में बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी एंजियोग्राफी किये जाने की संभावना है। डॉक्टर इसके बाद फैसला लेंगे कि दूसरा स्टेंट डालना जरूरी है या नहीं।
हर चुनौती से निपटने के लिए सक्षम है देश: पीएम
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी से मुकाबला हो या सीमा पार से देश की सुरक्षा को चुनौती देने वाली ताकतें, भारत हर मोर्चे पर समर्थ है और अपनी रक्षा के लिए पूरी मजबूती से हर कदम उठाने में सक्षम भी है। राजधानी दिल्ली स्थित करियप्पा मैदान में राष्ट्रीय कैडेट कोर की रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि देश में नक्सलवाद अब सिमट कर कुछ जिलों में ही सीमित रह गया है। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत सहित तीनों सेनाओं के प्रमुख भी उपस्थित थे। आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री ने गार्ड ऑफ ऑनर तथा एनसीसी दलों के मार्च पास्ट का निरीक्षण भी किया।
क्रिकेटरों के लिये निरोधक प्रशिक्षण कोर्स शुरू होगा
लंदन। इंग्लैंड में महिला और पुरूष क्रिकेटरों के लिये नस्लवाद निरोधक प्रशिक्षण कोर्स शुरू किया जायेगा। जबकि एक सर्वे में खुलासा हुआ है कि एक तिहाई से अधिक अश्वेत, एशियाई और अल्पसंख्यक देशज खिलाड़ियों को खेल में पूर्वाग्रहों का सामना करना पड़ता है। ‘द टेलिग्राफ’ की रिपोर्ट के अनुसार इन पाठ्यक्रमों में ड्रेसिंग रूम कल्चर, अलग अलग संस्कृतियों से आये लोगों के साथ बर्ताव और अस्वीकार्य चीजों पर विरोध को प्रोत्साहित करने के बारे में बताया जायेगा। पेशेवर क्रिकेटर संघ द्वारा कराये गए सर्वे में 600 प्रतिभागियों में से 45 प्रतिशत ने कहा कि साथी खिलाड़ियों ने नस्लवादी टिप्पणी की, दस प्रतिशत ने कोच को और 30 प्रतिशत ने सोशल मीडिया या प्रशंसकों को दोषी ठहराया। सर्वे में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में से 62 प्रतिशत का मानना है कि नस्लवाद के उन्मूलन को लेकर जागरूक किये जाने से ही हालात सुधरेंगे।
टाइगर को नेशनल पार्क भेजें जाने की तैयारियां
हरियाणा: रेल मंत्रालय ने निवासियों को दी राहत
हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया
हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया अकांशु उपाध्याय नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...