गुरुवार, 28 जनवरी 2021

निकाय चुनाव: 2 घंटे में 18 प्रतिशत हुआ मतदान

अजमेर। जिले के चार निकायों में पहले दो घंटे में औसतन 18 प्रतिशत मतदान हुआ। आधिकारिक जानकारी के अनुसार अजमेर में 13.17, किशनगढ़ 20.02, सरवाड़ 26.03 और विजयनगर में 15.27 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इक्का दुक्का घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है।
इससे पहले सुबह अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों में मतदान सर्दी के चलते धीमी गति से शुरू हुआ। मतदान केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन के तहत सोशल डिस्टेंसिंग एवं हैंड सेनेटाइजिंग की पुख्ता व्यवस्था के साथ ही सुरक्षा घेरा कड़ा रखा गया। कुछ वार्डों के मतदान केंद्रों पर कतार भी दिखाई दी, लेकिन अधिकांश में मतदान धीमी गति से हुआ।
अजमेर के वार्ड 48 में मतदान शुरू होने के साथ ही भाजपा तथा कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कुछ महिला मतदाताओं को अपने अतिथि गृह में प्रलोभन के साथ रखा हुआ है। इसकी भनक लगने पर मौके पर भाजपाई पहुंच गये जिससे उनके कांग्रेस कार्यकर्ताओं से गुत्था गुत्थी हो गई। मौके पर पहुंची अलवरगेट थाना अधिकारी सुनीता गुर्जर ने स्थिति को संभाला और कार्यकर्ताओं को अलग थलग कराया। बाद में सुनीता गुर्जर ने आरोपित अतिथि गृह का निरीक्षण किया तो प्रारंभिक जांच में आरोप निराधार पाया गया। पुलिस ने तत्काल समझाइश कर शांति व्यवस्था कायम करा दी।
उधर, अजमेर के दोनों विधायकों वासुदेव देवनानी तथा अनिता भदेल ने अपने अपने मतदान केंद्र में मताधिकार का प्रयोग किया। इसके अलावा कांग्रेस एवं भाजपा के स्थानीय नेता भी अपने अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। बहरहाल पहले दो घंटे में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की जहां भीड़ कम है वहीं प्रत्याशियों की टेबलों पर समर्थकों की अच्छी खासी भीड़ से माहौल चुनावमय बना हुआ है। मतदान सायं पांच बजे तक जारी रहेगा। उसके बाद सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मशीन में कैद हो जाएगी और परिणाम 31 जनवरी को सामने आएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...