गुरुवार, 28 जनवरी 2021

हरियाणा: रेल मंत्रालय ने निवासियों को दी राहत

राणा ओबराय   
चंडीगढ़। हरियाणा वासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। रेल मंत्रालय की ओर से एक बड़ी राहत दी गई है।सिरसा से चलकर हिसार, भिवानी, चरखी दादरी होते हुए रेवाड़ी से दिल्ली तिलकब्रिज के बीच चलने वाली हरियाणा एक्सप्रेस को दोबारा चलाया जा रहा है। दरअसल, ये मांग लंबे समय से की जा रही थी जो अब करीब 25साल बाद पूरी की गई है। इस संबंध में कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने जानकारी दी और कहा कि हरियाणा एक्सप्रेस को दोबारा चलाया जा रहा है और इसके लिए रेल मंत्रालय की ओर से हरी झंडी दे दी गई। इस खुशी के अवसर पर विधायक लक्ष्मण यादव ने रेल मंत्री पियूष गोयल, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और सांसद डॉ. अरविंद शर्मा का धन्यवाद किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...