गुरुवार, 28 जनवरी 2021

सीएम बघेल का धान से तौलकर स्वागत किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कांकेर दौरे पर है। छेरछेरा पर्व के अवसर पर स्थानीय लोगों ने आज श्री बघेल को धान से तौलकर उनका स्वागत किया।
श्री बघेल आज कांकेर प्रवास के दौरान शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का अवलोकन किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत भी किया। स्वागत करते हुए लोगों ने श्री बघेल को धान से तौला भी गया। श्री आज यहां गोविंदपुर हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले के लोगों को कई सौगातें भी देंगे। श्री बघेल दोपहर करीब 2 बजे कांकेर से हेलीकाप्टर द्वार दुर्ग जिले के पाटन के लिए रवाना होंगे। यहां सतनाम भवन में आयोजित तहसील स्तरीय गुरू घासीदास जयंती एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...