शनिवार, 10 अक्तूबर 2020

हरियाणा में पंचायती चुनाव की तैयारियां

हरियाणा में पंचायती चुनाव की तैयारियां शुरु, निर्वाचक अधिकारी नियुक्त


राणा ओबरॉय


चंडीगढ़। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2021 के लिए मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया आरंभ की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी(पंचायत) एवं उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता सूची तैयार करने के लिए हरियाणा पंचायती निर्वाचन नियम 1994 के नियम 2 डी के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा अधिसूचना के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला निर्वाचक (इलेक्ट्रोल)अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उपायुक्त ने जारी आदेश में झज्जर खंड के लिए एसडीएम झज्जर शिखा, बहादुरगढ़ खंड के लिए एसडीएम बहादुरगढ़ हितेंद्र शर्मा, बादली खंड के लिए एसडीएम बादली विशाल कुमार, बेरी खंड के लिए एसडीएम बेरी रविंद्र कुमार, साल्हावास खंड के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद डा. सुभिता ढाका, माछरौली खंड के लिए नगराधीश प्रवीण कुमार तथा मातनहेल खंड के लिए जिला राजस्व अधिकारी निर्मल दहिया को जिला निर्वाचक (इलेक्ट्रोल)अधिकारी नियुक्त किया है। उक्त सभी खंडों में संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सहयोगी रहेंगे।हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश  में निकट भविष्य में होने वाले नगर निगम और नगर परिषद के आम चुनाव तथा नगर पालिकाओं के उपचुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 25 सितंबर, 2020 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची को बूथों और वार्डों के अनुसार वितरित और अपडेट करने के लिए कार्यक्रम जारी किया है।               


एकजुट नहीं एनडीए, सिंबल वापस किया

जमीन पर एकजुट नहीं है। एनडीए अंतर्विरोध देख जेडीयू उम्मीदवार ने सिंबल वापस किया


अविनाश श्रीवास्तव


पटना। विधानसभा चुनाव में एनडीए की एकजुटता को लेकर बीजेपी और जेडीयू के नेता चाहे लाख दावे कर रहे हो,लेकिन जमीनी स्तर पर या एकजुटता गायब दिख रही है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि खुद जेडीयू की तरफ से उम्मीदवार बनाए गए पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा ने कहा है। मनोज कुशवाहा को मीनापुर विधानसभा सीट से जेडीयू ने उम्मीदवार बनाया। मनोज कुशवाहा तीन दिनों तक मीनापुर में जनसंपर्क अभियान भी करते रहे। लेकिन एनडीए के अंदर अंतर्विरोध देखकर आखिरकार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला कर लिया
सिंबल वापस। मनोज कुशवाहा आज मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपना सिंबल वापस करेंगे। फर्स्ट बिहार ने इस मसले पर मनोज कुशवाहा से विस्तार से बातचीत की है। मनोज कुशवाहा ने कहा है। कि जब मीनापुर पहुंच कर उन्होंने जमीन की सच्चाई देखी तो उनके होश उड़ गए ना केवल बीजेपी के कार्यकर्ता उनके विरोध में खड़े हैं। बल्कि जेडीयू के भी उन नेताओं और कार्यकर्ताओं के अंदर विरोध है। जो वहां से टिकट चाहते थे। मनोज कुशवाहा ने कहा है। कि वह कुढ़नी विधानसभा सीट से सिंबल चाहते थे। लेकिन बीजेपी की सेटिंग सीट होने के कारण वहां से पार्टी ने उम्मीदवार नहीं बनाया। नीतीश कुमार  के दबाव में मैं चुनाव लड़ने के लिए मीनापुर गया लेकिन अब मुझे पता चला कि वहां एनडीए एकजुट नहीं है।
बीजेपी के कार्यकर्ता नहीं कर रहे सहयोग
मनोज कुशवाहा 2015 के विधानसभा चुनाव में कुढ़नी सीट से जदयू के उम्मीदवार थे लेकिन उन्हें बीजेपी के उम्मीदवार केदार प्रसाद से हार का मुंह देखना पड़ा. तब नीतीश कुमार महागठबंधन के हिस्से में थे। लेकिन अब सीटिंग सीट होने के कारण बीजेपी के पाले में कुढ़नी विधानसभा सीट है। ऐसे में मनोज कुशवाहा को मीनापुर सीट से चुनाव लड़ने के लिए भेजा गया। लेकिन अब कुशवाहा ने चुनाव लड़ने से पहले ही हाथ खड़े कर दिए हैं। फर्स्ट बिहार ने जब उनसे एनडीए की एकजुटता को लेकर सवाल पूछा तो उनका कहना था। कि बिहार में एनडीए के अंदर एकजुटता की कमी हार का बड़ा कारण बन सकती है। मनोज कुशवाहा ने कहा कि अब कुढ़नी की जनता के निर्देश पर वह तय करेंगे कि निर्दलीय चुनाव लड़ा जाए या नहीं।             


टिकट रिजर्वेशन के नियमों में किया बदलाव

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, टिकट रिजर्वेशन के नियमों में किया बड़ा बदलाव


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब रेल यात्री रिजर्वेशन ट्रेन के चलने के 30 मिनट पहले तक कर सकेंगे। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। ट्रेन के समय से 30 मिनट पहले रिजर्वेशन चार्ट तैयार होगा। नया नियम आज से लागू हो रहा है। रेलवे की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि कोरोना संक्रमण काल के चलते नियमों में बदलाव किया गया है। पहला रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन खुलने के चार घंटे पहले होता था। जिसके बाद इंटरनेट या PRS सिस्टस के जरिये बुकिंग होती थी। जिसमें पहले आओ, पहले पाओ आधार पर होती थी।
दूसरा रिजर्वेशन चार्ज ट्रेन खुलने के 30 ​से 5 मिनट पहले तक तैयार किया जाता था। इस दौरान रिफंड नियमों के तहत पहले से बुक किए गए टिकटों को कैंसिल कराने की भी अनुमति होती थी। कोरोना वायरस महामारी की वजह से दूसरे रिजर्वेशन चार्ट के नियमों में बदलाव गया था। लेकिन दोबारा से नियम में बदलाव करते हुए, अब फिर से दूसरा रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन छूटने के समय से 30 मिनट पहले बनेगा।
दूसरे चार्ट तैयार होने से पहले टिकट बुकिंग की सुविधा ऑनलाइन या फिर PRS टिकट काउंटर पर उपलब्ध रहेगी। ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले चार्ट बनाने की तकनीक को बहाल करने के लिए रेल सूचना प्रणाली केंद्र (क्रिस-CRIS) सॉफ्टवेयर में आवश्यक संशोधन कर दिया है।                


बरोदाः भाजपा-जजपा मिलकर लड़ेगी चुनाव

बरोदा में भाजपा-जजपा मिलकर लड़ेगी चुनाव, जानिये क्या होगा सिंबल ?


बरोदा। उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरु कर दी है। यह चुनाव सभी राजनीतिक दलों के लिए नाक का सवाल बन गया है। बरोदा चुनाव को लेकर सत्तारुढ़ भाजपा और जजपा ने भी पूरी तैयारी कर ली है। दोनों पार्टियों ने मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में शुक्रवार को हुई बैठक में इसका फैसला लिया गया।बैठक में फैसला किया गया कि बरोदा के उपचुनाव में भाजपा और जजपा एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और यहां पर भाजपा के सिंबल पर ही केंडीडेट को उतारा जाएगा। आज केंडीडेट के नाम को लेकर चुनाव समिति की बैठक होगी। जिसके बाद कुछ नामों को फाइनल किया जाएगा। भाजपा के अलावा कांग्रेस की तऱफ से भी चुनाव लड़ने के लिए नेताओं से आवेदन मांगे गए थे, जिसमें कांग्रेस को पूर्व विधायक स्व. श्रीकृष्ण हुड्डा के बेटे जीता हुड्डा, पुत्रवधू समेत 30 लोगों ने आवेदन किया है। अब हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का पैनल इन नामों पर चर्चा करेंगे और उसके बाद केंद्रीय हाइकमान को नाम भेजा जाएगा।
आपको बता दें कि बरोदा में 3 नवंबर को उपचुनाव होना है। यहां पर 10 नवंबर को मतगणना होगी। इससे पहले चुनावी प्रक्रिया शुरु होने वाली है। ऐसे में राजनीतिक दलों के साथ साथ चुनाव आयोग के अधिकारियों ने भी अपनी पूरी तैयारी कर दी है।               


खड़े ट्रक से टकराई कार, 4 लोगों की मौत

सड़क हादसाः खड़ें ट्रक से टकराई कार चार लोगो की मौत भीषण सड़क हादसा


बिलासपुर-रायपुर। नेशनल हाइवे पर एक कार खड़ी ट्रक से टकरा गई। जिसमें चार लोगो की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से घायलों को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, सूचना मिलने से मौके पर पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार घटना सरगांव थाना चौकी के बरमदेव ढाबा के पास की है। घाटन उस वक्त की है। जब रायपुर निवासी एक परिवार कार में बिलासपुर से अपने घर रायपुर लौट रहा था। इसी सरगांव के बरमदेव ढाबा के पास एक राहगीर को बचाने के चक्कर मे सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराया। हादसे में एक राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार सभी 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए बिलासपुर के सिम्स में भर्ती कराया गया। जहां 3 लोगो की उपचार के दौरान मौत हो गई और 2 और लोगों की हालात गंभीर है।               


युवती से बात करने पर युवक की पीटकर हत्या

दिल्ली में अल्पसंख्यक समुदाय की युवती से बात करने पर युवक की पीट-पीट कर हत्या


नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक हिन्दू युवक को अल्पसंख्यक समुदाय की युवती से बात करने पर युवती के परिजनों ने बेरहमी से पीट-पीट कर मार डाला। बुधवार शाम को आदर्श नगर में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने हत्यारोपी दो लोगों को गिरफ्तार कर तीन नाबालिगों को भी हिरासत में ले लिया है। ये सभी किशोरी के नजदीकी रिश्तेदार हैं। अंकित सक्सेना की हत्याकांड की तरह से ही यह केस भी सामने आया है। मृतक राहुल बीए सेकेंड ईयर का छात्र बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने 5 लोगों को पकड़ा है।
न्यूज़ 18 के अनुसार 18 साल का राहुल आदर्श नगर इलाके में रहता था। वह डीयू के एसओएल से बीए सेकंड ईयर की पढ़ाई करने के साथ ही ट्यूशन पढ़ाता था। जबकि उसके पिता संजय पेशे से ड्राइवर हैं। राहुल की मां रेनू ने बताया कि घटना के दिन राहुल को फ़ोन करके ट्यूशन की बात करने घर से बुलाया गया था। घर से कुछ दूरी पर राहुल के साथ मारपीट की गयी। राहुल को इतना ज्यादा पीटा गया कि बुधवार देर ही राहुल की मौत हो गयी। राहुल की मां ने बताया कि राहुल ट्यूशन पढ़ाता था। राहुल की मां बोलीं- ऐसे कोई किसी को मारता है क्या
राहुल की मां रेनू का कहना है। कि राहुल की बहुत सारे लोगों से बात होती थी। लेकिन किसी से बात करने पर ऐसे कोई किसी को मार सकता है। क्या। राहुल की दादी का रो-रोकर बुरा हाल है। राहुल के पिता संजय ने कहा कि पुलिस ने 5 लोगों को पकड़ा है। जबकि मारने वाले करीब 15 लोग थे। उन सभी को गिरफ्तार किया जाए। राहुल के पिता ने बताया कि कुछ लोगों ने बताया कि लड़की भी आयी थी। उसी के फ़ोन से कॉल करके राहुल को बुलाया गया था। इस मामले में लड़की से भी पूछताछ होनी चाहिए। चाचा बोले - शाम तक इलाज चला और रात को हो गई मौत। राहुल के चाचा धर्मपाल ने बताया कि बुधवार को एक शख्स ने आकर उनके भतीजे की पिटाई के बारे में बताया। मौके पर पहुंचकर किसी तरह से धर्मपाल ने हमलावरों के चंगुल से राहुल को बचाया और फिर स्थानीय डाक्टर के पास इलाज कराने के लिए चले गए। बताया जाता है। कि देर रात फिर राहुल की तबियत खराब हो गई तो उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
घर से 500 मीटर की दूरी पर हुई घटना। जिस जगह राहुल की पिटाई की गई वो घर जगह से घर से करीब 500 मीटर दूरी पर है। आदर्श नगर में ही कुछ दूरी पर राहुल के साथ मारपीट की गई। घटनास्थल पर कई CCTV लगे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में लड़की के रिश्तेदार मोहम्मद राज और मनवव्वर हुसैन को गिरफ्तार किया है जबकि लड़की के तीन नाबालिग भाइयों हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस बोली- लड़की से दोस्ती पर नाराज़ थे परिजन नार्थ वेस्ट दिल्ली के डीसीपी विजयन्ता आर्य का कहना है। मृतक राहुल को बेहोशी की हालत में बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच में पता चला कि मृतक राहुल और लड़की के बीच दोस्ती थी, जिस पर परिवार वालों को आपत्ति थी। इसी वजह से लड़की के परिजनों ने राहुल के साथ मारपीट और उसकी मौत हो गई। इस मामले में मोहम्मद राज और मुनव्वर हुसैन को गिरफ्तार किया गया है। और तीन नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। मीडिया के माध्यम से अपील है। कि इस मामलों को कोई और रुख ना दिया जाए, जिससे इलाके की शांति व्यवस्था भंग हो। ये दो परिवारों का मामला था। जिसमें विक्टिम राहुल की मौत हुई और इस मामले में 5 मुजरिम गिरफ्तार हुए हैं। आगे की जांच तेज़ी से की जा रही है।             


शाहजहांपुरः मगरमच्छ निकलने से मचा हड़कंप

शाहजहांपुर के गांव में निकला मगरमच्छ, मचा हड़कंप।


शाहजहांपुर। गढ़ियारंगीन के एक गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ग्रामीण ने रास्ते में मगरमच्छ देखा। मगरमच्छ देखकर उसके होश उड़ गए। वह घबराकर उल्टे पैर शोर मचाते हुए भागा। जानकारी मिलते ही अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। किसी ने पुलिस को जानकारी दी तो स्थानीय पुलिस वन विभाग की टीम के साथ गांव पहुंची और मगरमच्छ को नदी में छुड़वाया।
गढ़ियारंगीन क्षेत्र के गांव गोटिया अंतू में शनिवार की सुबह हंगामेदार रही। दरअसल रामगंगा नदी से निकलकर एक मगरमच्छ गांव तक पहुंच गया था। एक ग्रामीण जब सुबह 4:30 बजे खेतों की तरफ टहलने के लिए निकला। गांव के बाहर सामने से चले आ रहे मगरमच्छ पर उनकी निगाह पड़ी तो उनके होश फाख्ता हो गए। आनन फानन में उसने ग्रामीणों को बताया तो पूरा गांव नींद से जाग गया। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को घेर लिया जिससे वह किसी को नुकसान न पहुंचा सके। इसी बीच किसी ने पुलिस व वन विभाग को जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बद पकड़ लिया और अपने साथ ले गए। मगरमच्छ पकड़े जाने के बाद मगरमच्छ के साथ सेल्फी और उसको कैमरे में कैद करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। थानाध्यक्ष संजय सिंह राजपूत ने बताया कि वन विभाग को सूचित किया गया तो सुबह करीब आठ बजे टीम ने गांव पहुंचकर मगरमच्छ को नदी में छोड़ने के लिए ले गई।               


महिलाओं के खिलाफ अपराध में कार्रवाई

महिलाओं के खिलाफ अपराध में पुलिस कार्रवाई अनिवार्य: गृह मंत्रालय।


नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के हाथरस और अन्य राज्यों में महिलाओं के खिलाफ हाल के अपराधों पर संज्ञान लेते हुए, गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं और इस तरह के मामलों में प्राथमिकी (एफआईआर) को अनिवार्य रूप से दर्ज करने के साथ पुलिस कार्रवाई भी अनिवार्य कर दी गई है।
इसने आगे चेतावनी दी है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के संबंध में अनिवार्य दिशानिर्देशों के अनुपालन में लापरवाही पर पुलिस से पूछताछ की जाएगी और लापरवाही के लिए जिम्मेदार संबंधित अधिकारियों के खिलाफ तुरंत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एडवाइजरी में कहा गया है, “यह अनुरोध किया जाता है कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेश कानून में प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधितों को निर्देश जारी कर सकते हैं।”
राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से यह भी अनुरोध किया गया है कि वे यौन अपराधों के लिए जांच ट्रैकिंग प्रणाली (आईटीएसएसओ) पर मामलों की निगरानी करें, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कानून में आवश्यकतानुसार समयबद्ध तरीके से आरोप पत्र पर उचित कार्रवाई की जाए।
उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 वर्षीय दलित लड़की के साथ कथित तौर पर चार लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने के कारण उसकी मौत होने के कई दिनों बाद मंत्रालय ने शुक्रवार को यह एडवाइजरी जारी की। झारखंड और राजस्थान और अन्य राज्यों में इसी तरह के अपराध दर्ज किए गए थे और व्यापक विरोध और राजनीतिक आक्रोश के कारण, मंत्रालय ने नई एडवाइजरी जारी करने का कदम उठाया।
एडवाइजरी में मंत्रालय ने 16 मई, 2019 की एडवाइजरी को संदर्भित किया है, यह भारतीय दंड संहिता की धारा 166 ए के तहत सीआरपीसी की धारा 154 की उप-धारा (1) के तहत सूचना रिकॉर्ड करने में विफलता के बारे में है। एमएचए ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामलों में पुलिस द्वारा समय पर और सक्रिय कार्रवाई के बारे में 5 दिसंबर, 2019 को अपनी एक और एडवाइजरी का संदर्भ लिया।
मंत्रालय ने पुलिस रिसर्च और विकास ब्यूरो (बीपीआर एंड डी) द्वारा जारी महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म की जांच और मुकदमा चलाने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का भी उल्लेख किया, और ‘बीपीआर एंड डी’ द्वारा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को यौन उत्पीड़न साक्ष्य संग्रह के वितरण के बारे में बिंदुओं को जोड़ा। जैसा कि 5 अक्टूबर के एमएचए के पत्र में वर्णित है।             


रुद्रपुरः कांग्रेसियों ने फूंका रामपाल का पुतला

इस वजह से रुद्रपुर में कांग्रेसियों ने फूंका मेयर रामपाल का पुतला।


रुद्रपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा व भूरारानी के पार्षद मोहन खेड़ा के नेतृत्व में भूरारानी में मेयर रामपाल का पुतला फूंका गया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि पूरे शहर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी निगम की कूड़ा वाली गाडिय़ां कई कई दिन तक कलेक्शन करने नही जा रही है, लेकिन निगम प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। एक तरफ कोरोना जैसी महामारी क्षेत्र में चल रही है और दूसरा डेंगू भी अपने पैर पसार रहा है लेकिन निगम प्रशासन कुंभकरणी नींद सो रहा है। अगर निगम प्रशासन होश में नहीं आया तो कांग्रेस पार्टी रोजाना शहर की बस्तियों में जाकर हर वार्ड में जाकर निगम प्रशासन की पोल खोलेंगे और जगह जगह पुतले जलाएंगे। क्षेत्रीय पार्षद मोहन खेड़ा ने कहा कि निगम को बार बार सूचित करने के बाद भी निगम कर्मी सफाई व्यवस्था की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं और जनता द्वारा चुने गए पार्षद की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मेयर रामपाल सिर्फ अपने 2 4 चहेते पार्षदों का ही काम करते हैं,और बाकी पार्षदों को अपमानित करते हैं और उनकी बातों की तरफ ध्यान नहीं देते हैं। मैं मेहर साहब से पूछना चाहता हूं कि क्या हम जनता द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधि नहीं है, क्या हमें जनता ने वोट नहीं दिया है। ऐसा करके मेयर रामपाल लोकतंत्र का अपमान कर रहे हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश पंत, सुनील जड़वानी, मोनू निषाद, महामंत्री राजीव कामरा, राम दयाल सिंह, इंदरसिंह रौतेला, नरेश शर्मा, ओंकार सिंह, मनोज कुशवाहा, राजेंद्र सिंह, जगत सिंह, कन्हैया लाल, सोनू साहनी, जगत नेगी, बृजमोहन, चंद्र मोहन चौहान, मिथिलेश आदि वार्ड वासी मौजूद थे।                


गर्भवती-शिशु पोषण हेतु सौभाग्यवती योजना

उत्तराखंड: गर्भवती महिलाओं एवं शिशु पोषण हेतु सौभाग्यवती योजना।


देहरादून। उत्तराखंड में गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को साफ-सफाई आदि से सम्बन्धित सामग्री किटों की वितरण योजना सौभाग्यवती का शीघ्र ही शुभारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को उचित देखभाल के साथ ही उन्हें उचित पुष्टाहार दिये जाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें पौष्टिक आहार के साथ ही सफाई के प्रति प्रेरित करने की आवश्यकता है। इसी के दृष्टिगत गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को दैनिक उपयोग की सामग्री आदि अलग-अलग किटों में तैयार कर प्रदान किये जाने की व्यवस्था की जा रही है। इससे उनके स्वास्थ्य एवं रहन सहन में निश्चित रूप से बदलाव आयेगा।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के लिये गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल समय की जरूरत है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं को सौभाग्यवती योजना के तहत दिये जाने वाली किट में 250 बादाम गिरी, सुखी खुमानी, अखरोट, 500 ग्राम छुआरा, 02 कॉटन गाउन, साड़ी, सूट, 01 शॉल गर्म फुल साईज, 01 स्कॉर्फ कॉटन, गर्म स्टेन्डर्ड साईज, 02 जोड़े जुराब स्टैण्डर्ड साईज, 01 तौलिया बड़े साइज का, 02 पैकेट सैनिटरी नैपकिन (08 प्रति पैकेट), 02 जोड़े बेड शीट (तकिये के कवर सहित), 01 नेल कटर, 01 नारियल, तिल, सरसों, चुलू का तेल, 200 एम.एल हैण्डवाश लिक्विड, 02 कपड़े धोने का साबुन 02 नहाने का साबुन शामिल रहेगा।
शिशुओं के लिये दी जाने वाली किट में 02 जोड़े शिशु के कपड़े (सूती या गर्म-मौसम के अनुसार) टोपी और जुराब सहित, 01 पैकेट (10 पीस) कॉटन डाइपर, 01 बेबी तौलिया कॉटन सॉफ्ट, 03 बेबी साबुन, 01 तेल, 01 पाउडर, 02 बेबी ब्लैंककेट गर्म अथवा कॉटन (मौसम अनुसार), 01 रबर शीट, 01 समस्त सामग्री पैक करने हेतु सूती बैग शामिल रहेगा। इस योजना का लाभ आयकर देने वाले तथा सरकारी सेवकों के आश्रित शामिल नहीं रहेंगे। किट में स्थानीय पहनावों एवं मौसम के अनुकूल वस्त्र तैयार कर दिये जाने की भी व्यवस्था रहेगी।             


पर्यटन का संदेश देने रामनगर पहुंचा 'दल'

पर्यटन बढ़ाने का संदेश देने दिल्ली से रामनगर पहुंचा दल, 249 किमी की दूरी 12 घंटे में तय की साइकिल सवारों ने।


नई दिल्ली। कोविड में पटरी से उतर चुके पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली से साइकिल सवारों का एक दल तीन दिन के लिए रामनगर पहुंचा है। साइकिलों के माध्यम से दल के सदस्य दिल्ली से लोगों को कॉर्बेट में आने का संदेश देते हुए रामनगर पहुंचे है। पर्यटन विकास का संदेश लेकर रामनगर पहुंचा साइकिल सवारों का दल।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में पर्यटन गतिविधियां धीरे-धीरे शुरू हो रही है। ऐसे में रिसॉर्ट व होटल एसोसिएशन के बुलावे पर दिल्ली से गे्रटर नोयडा के 13 लोग जिसमें महिला पुरुष शामिल है साइकिल से 249 किलोमीटर का सफर तय कर 11 घंटे में शुक्रवार शाम को रामनगर पहुंचे। दल के सदस्यों का रामनगर पहुंचने पर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिमान सिंह ने स्वागत किया। उन्होंने कॉर्बेट व उसके आसपास के पर्यटन क्षेत्रों की जानकारी दी। इस दौरान दिल्ली से आए लोगों ने बताया कि दिल्ली से रामनगर तक साइकिल चलाकर वह कॉर्बेट में आने का संदेश दे रहे हैं। जिससे कि पर्यटन कारोबार फिर से पटरी पर आ सके। पर्यटन शुरू होने से सरकार को राजस्व तो मिलेगा ही स्थानीय लोगों को रोजगार भी मुहैया हा सकेगा। शनिवार को वह क्षेत्र में एक साथ साइकिल से घूमेंगे। रविवार को वापस दिल्ली चले जाएंगे। इस दौरान हरिमान ने बताया कि दिसंबर में 60 लोग दिल्ली से साइकिल चलाकर रामनगर आएंगे। होटल एसोसिएशन के लोग उन्हें साइकिल से लेकर आएंगे। इस साइकिल रैली का मकसद पर्यटन को बढ़ावा देना है।             


क्रिकेटर धोनी की बेटी से दुष्कर्म की धमकी

शर्मनाकः महेंद्र सिंह धोनी की बेटी से दुष्कर्म की धमकी।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। ये काफी परेशान करने वाली बात है लेकिन यह सच है कि आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की नाकामी को लेकर सोशल मीडिया ट्रोल्स पर किसी ने उनकी पांच साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने जैसी घृणित धमकी दी है। धोनी की पत्नी साक्षी को उनके इंस्टाग्राम एकाउंट पर यह धमकी मिली। इस धमकी ने सोशल मीडिया पर लोगों को गुस्से से भर दिया है। खासतौर पर महिलाएं काफी गुस्से में हैं। अभिनेत्री और राजनेता नगमा ने ट्वीट करके कहा, ‘हम एक राष्ट्र के तौर पर कहां जा रहे हैं? यह कितना अजीब है कि धोनी की पांच साल की बेटी जिवा को किसी ने दुष्कर्म की धमकी दी है। प्रधानमंत्री जी हमारे देश में क्या हो रहा है?’ कर्नाटक के जयनगर की विधायक सौम्या रेड्डी ने कहा कि यह काफी परेशान करने वाली बात है। हमारे देश में क्या हो रहा है, यह समझ नहीं आ रहा। हम कहां जा रहे हैं? वहीं राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि यह इस बात का सबसे खराब उदाहरण है कि किस तरह सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स का दुरुपयोग हो रहा है।               


राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...