शनिवार, 10 अक्तूबर 2020

शाहजहांपुरः मगरमच्छ निकलने से मचा हड़कंप

शाहजहांपुर के गांव में निकला मगरमच्छ, मचा हड़कंप।


शाहजहांपुर। गढ़ियारंगीन के एक गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ग्रामीण ने रास्ते में मगरमच्छ देखा। मगरमच्छ देखकर उसके होश उड़ गए। वह घबराकर उल्टे पैर शोर मचाते हुए भागा। जानकारी मिलते ही अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। किसी ने पुलिस को जानकारी दी तो स्थानीय पुलिस वन विभाग की टीम के साथ गांव पहुंची और मगरमच्छ को नदी में छुड़वाया।
गढ़ियारंगीन क्षेत्र के गांव गोटिया अंतू में शनिवार की सुबह हंगामेदार रही। दरअसल रामगंगा नदी से निकलकर एक मगरमच्छ गांव तक पहुंच गया था। एक ग्रामीण जब सुबह 4:30 बजे खेतों की तरफ टहलने के लिए निकला। गांव के बाहर सामने से चले आ रहे मगरमच्छ पर उनकी निगाह पड़ी तो उनके होश फाख्ता हो गए। आनन फानन में उसने ग्रामीणों को बताया तो पूरा गांव नींद से जाग गया। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को घेर लिया जिससे वह किसी को नुकसान न पहुंचा सके। इसी बीच किसी ने पुलिस व वन विभाग को जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बद पकड़ लिया और अपने साथ ले गए। मगरमच्छ पकड़े जाने के बाद मगरमच्छ के साथ सेल्फी और उसको कैमरे में कैद करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। थानाध्यक्ष संजय सिंह राजपूत ने बताया कि वन विभाग को सूचित किया गया तो सुबह करीब आठ बजे टीम ने गांव पहुंचकर मगरमच्छ को नदी में छोड़ने के लिए ले गई।               


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...