शनिवार, 10 अक्तूबर 2020

रुद्रपुरः कांग्रेसियों ने फूंका रामपाल का पुतला

इस वजह से रुद्रपुर में कांग्रेसियों ने फूंका मेयर रामपाल का पुतला।


रुद्रपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा व भूरारानी के पार्षद मोहन खेड़ा के नेतृत्व में भूरारानी में मेयर रामपाल का पुतला फूंका गया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि पूरे शहर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी निगम की कूड़ा वाली गाडिय़ां कई कई दिन तक कलेक्शन करने नही जा रही है, लेकिन निगम प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। एक तरफ कोरोना जैसी महामारी क्षेत्र में चल रही है और दूसरा डेंगू भी अपने पैर पसार रहा है लेकिन निगम प्रशासन कुंभकरणी नींद सो रहा है। अगर निगम प्रशासन होश में नहीं आया तो कांग्रेस पार्टी रोजाना शहर की बस्तियों में जाकर हर वार्ड में जाकर निगम प्रशासन की पोल खोलेंगे और जगह जगह पुतले जलाएंगे। क्षेत्रीय पार्षद मोहन खेड़ा ने कहा कि निगम को बार बार सूचित करने के बाद भी निगम कर्मी सफाई व्यवस्था की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं और जनता द्वारा चुने गए पार्षद की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मेयर रामपाल सिर्फ अपने 2 4 चहेते पार्षदों का ही काम करते हैं,और बाकी पार्षदों को अपमानित करते हैं और उनकी बातों की तरफ ध्यान नहीं देते हैं। मैं मेहर साहब से पूछना चाहता हूं कि क्या हम जनता द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधि नहीं है, क्या हमें जनता ने वोट नहीं दिया है। ऐसा करके मेयर रामपाल लोकतंत्र का अपमान कर रहे हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश पंत, सुनील जड़वानी, मोनू निषाद, महामंत्री राजीव कामरा, राम दयाल सिंह, इंदरसिंह रौतेला, नरेश शर्मा, ओंकार सिंह, मनोज कुशवाहा, राजेंद्र सिंह, जगत सिंह, कन्हैया लाल, सोनू साहनी, जगत नेगी, बृजमोहन, चंद्र मोहन चौहान, मिथिलेश आदि वार्ड वासी मौजूद थे।                


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  नवरात्रि का आठवां दिन, यानी कि महा अष्टमी बहुत महत्वपूर्ण मानी जात...