शनिवार, 10 अक्तूबर 2020

बरोदाः भाजपा-जजपा मिलकर लड़ेगी चुनाव

बरोदा में भाजपा-जजपा मिलकर लड़ेगी चुनाव, जानिये क्या होगा सिंबल ?


बरोदा। उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरु कर दी है। यह चुनाव सभी राजनीतिक दलों के लिए नाक का सवाल बन गया है। बरोदा चुनाव को लेकर सत्तारुढ़ भाजपा और जजपा ने भी पूरी तैयारी कर ली है। दोनों पार्टियों ने मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में शुक्रवार को हुई बैठक में इसका फैसला लिया गया।बैठक में फैसला किया गया कि बरोदा के उपचुनाव में भाजपा और जजपा एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और यहां पर भाजपा के सिंबल पर ही केंडीडेट को उतारा जाएगा। आज केंडीडेट के नाम को लेकर चुनाव समिति की बैठक होगी। जिसके बाद कुछ नामों को फाइनल किया जाएगा। भाजपा के अलावा कांग्रेस की तऱफ से भी चुनाव लड़ने के लिए नेताओं से आवेदन मांगे गए थे, जिसमें कांग्रेस को पूर्व विधायक स्व. श्रीकृष्ण हुड्डा के बेटे जीता हुड्डा, पुत्रवधू समेत 30 लोगों ने आवेदन किया है। अब हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का पैनल इन नामों पर चर्चा करेंगे और उसके बाद केंद्रीय हाइकमान को नाम भेजा जाएगा।
आपको बता दें कि बरोदा में 3 नवंबर को उपचुनाव होना है। यहां पर 10 नवंबर को मतगणना होगी। इससे पहले चुनावी प्रक्रिया शुरु होने वाली है। ऐसे में राजनीतिक दलों के साथ साथ चुनाव आयोग के अधिकारियों ने भी अपनी पूरी तैयारी कर दी है।               


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...