मंगलवार, 1 फ़रवरी 2022

नेटफ्लिक्स सीरीज 'गन्स और गुलाब्स' की घोषणा

नेटफ्लिक्स सीरीज 'गन्स और गुलाब्स' की घोषणा    
कविता गर्ग    
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता राजकुमार राव निर्माता-निर्देशक जोड़ी राज निदीमोरू और कृष्णा डीके की कॉमेडी-थ्रिलर सीरीज 'गन्स और गुलाब्स' में काम करते नजर आयेंगे।
निर्माता-निर्देशक जोड़ी राज निदीमोरू और कृष्णा डीके ने अपनी अगली नेटफ्लिक्स सीरीज 'गन्स और गुलाब्स' की घोषणा की है। इस सीरीज में राजकुमार राव की मुख्य भूमिका होगी। यह दूसरा मौका होगा जब राजकुमार राव, निर्देशक जोड़ी डीके और राज के साथ काम करेंगे। इससे पहले वह फिल्म 'स्त्री' के लिए साथ आए थे। 
'गन्स और गुलाब्स' सीरीज में राजकुमार राव, आदर्श गौरव और दुलकर सलमान नजर आएंगे। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

विश्व: 24 घंटे में संक्रमण के 36,11,533 मामलें

विश्व: 24 घंटे में संक्रमण के 36,11,533 मामलें   
सुनील श्रीवास्तव          
वाशिंगटन डीसी। विश्व में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप जारी है और इसी क्रम में बीते एक दिन में 36 लाख 11 हजार 533 नए मामलें सामने आये है। इसी के साथ विश्व में इस बीमारी से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 37 करोड़ 78 लाख 91 हजार 211 हो गई। दुनिया भर में इस संक्रमण से अब तक 56 लाख 72 हजार 65 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
वहीं, अब तक 9.97 अरब से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के कोरोना वायरस रिसोर्स सेंटर की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया भर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 37,78,91,211 हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 56,72,065 हो गया हैं।
दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामलों के साथ अमेरिका शीर्ष पर है, जहां इस महामारी से अभी तक 7.49 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 8,86,668 लोग काल के गाल में समा चुके हैं। भारत इस महामारी के संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर है, जहां पिछले 24 घंटों में मंगलवार सुबह तक कोविड संक्रमण के एक लाख 67 हजार 059 नये मरीज सामने आये हैं।
देश के काेरोना सक्रिय मामलों की कुल संख्या 17 लाख 43 हजार 059 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 4.20 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 11.69 प्रतिशत हो गयी है।अभी तक कुल तीन करोड़ 92 लाख 30 हजार 198 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 94.60 प्रतिशत है। वहीं इस दौरान 1192 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4,96,242 हो गया है। देश में इस समय मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। 
संक्रमण के मामले में ब्राजील तीसरे स्थान पर आ गया है। देश में कोरोना वायरस की जद में अभी तक 2.54 करोड़ से अधिक लोग आ चुके है और यह वायरस अभी तक 6,27,589 लोगों की जान ले चुका है। फ्रांस संक्रमण के मामले में चौथे पायदान पर है। देश में अभी तक अभी तक करीब 1.92 करोड़ से ज्यादा लोग इस जानलेवा वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और अब तक 1,31,937 लोगों की मौत हुई है।
कोरोना संक्रमण के मामले में ब्रिटेन पांचवें स्थान पर है, जहां अभी तक करीब 1.74 करोड़ लोग इस महामारी से प्रभावित हो चुके है जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,56,281 तक पहुंच गया है। तुर्की ने कोरोना संक्रमण के मामले में रूस को पीछे छोड़ दिया है और यह छठे पायदान पर है, जहां अभी तक करीब 1,16,19,882 लोग संक्रमित हुए हैं और इस महामारी से 87,416 लाेगों की जान जा चुकी है। रूस कोरोना संक्रमण के मामले में सातवें पायदान पर खिसक गया है।
देश में इस महामारी से 11670366 लोग प्रभावित हो चुके हैं और अब तक 3,24,672 लोग जान गंवा चुके हैं। मृतकों के मामले में रूस चौथे स्थान पर है। इटली में संक्रमितों की कुल संख्या 1.09 करोड़ के पार पहुंच गयी है और यह आठवें स्थान पर है। देश में मृतकों का आंकड़ा 1,46,489 तक पहुंच गया है।स्पेन संक्रमितों के मामले में नौवें पायदान पर है जहां इस महामारी से अभी तक 97.61 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और 93,225 लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा हैं। जर्मनी में वैश्विक महामारी से अभी तक 98.96 लाख से ज्यादा लोगों के प्रभावित होने से यह दसवें पायदान पर है। देश में मृतकों का आंकड़ा 1,17,825 तक पहुंच गया है। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में करीब 14.25 लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमण की जद में आ चुके हैं और इस महामारी से वहां 29,269 लोगों की मौत हो गई है।

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 1,67,059 नए मामलें

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 1,67,059 नए मामलें  
अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,67,059 नए मामलें सामने आने से देश में संक्रमण के मामले 4.14 करोड़ के पार चले गए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी। आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में संक्रमण से 1,192 और लोगों के जान गंवाने से मृतक संख्या बढ़कर 4,96,242 हो गयी है।
मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मामले घटकर 17,43,059 हुए, जो संक्रमण के कुल मामलों का 4.20 प्रतिशत है। वहीं संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 94.60 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 11.69 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 15.25 प्रतिशत दर्ज की गयी। संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,92,30,198 हुई। नए मामलों को मिला कर देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 4,14,69,499 हो गए हैं। देश में अभी तक संक्रमण रोधी टीके की 166.68 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

मुंबई: 600 अंक से अधिक चढ़ा सूचकांक सेंसेक्स

मुंबई: 600 अंक से अधिक चढ़ा सूचकांक सेंसेक्स     

कविता गर्ग           मुंबई। संसद में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए केंद्रीय बजट पेश किये जाने से पहले मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से अधिक चढ़ गया। वहीं, निफ्टी में 159 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 603.39 अंक या 1.04 प्रतिशत बढ़कर 58,617.56 पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 159.25 अंक या 0.92 फीसदी की तेजी के साथ 17,499.10 पर आ गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक 2.45 प्रतिशत की बढ़त इंडसइंड बैंक में हुई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी ट्विन्स, सन फार्मा, इंफोसिस, कोटक बैंक और बजाज फिनसर्व भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर आईटीसी और पॉवरग्रिड लाल निशान में थे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में केंद्रीय बजट 2022-23 पेश करेंगी। पिछले सत्र में सेंसेक्स 813.94 अंक यानी 1.42 फीसदी की बढ़त के साथ 58,014.17 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 237.90 अंक या 1.39 फीसदी मजबूत होकर 17,339.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ। सोमवार को संसद में पेश आर्थिक समीक्षा में कहा गया कि भारत की अर्थव्यवस्था अगले वित्त वर्ष में 8-8.5 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर हासिल करने के लिहाज से बेहतर स्थिति में है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में खुदरा अनुसंधान प्रमुख दीपक जसानी ने बताया कि मंगलवार को चीन और दक्षिण कोरिया समेत कई एशियाई बाजार चंद्र नववर्ष की छुट्टी के कारण बंद हैं। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.31 प्रतिशत बढ़कर 91.21 डॉलर प्रति बैरल हो गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 3,624.48 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-115, (वर्ष-05)
2. बुधवार, फरवरी 2, 2022
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-प्रतिपदा/दूज, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:10, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 10 डी.सै., अधिकतम-22+ डी सै.।  बर्फबारी व शीतलहर की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, (प्रधान संपादक) राधेश्याम व शिवांशु, (सहायक संपादक) श्रीराम व सरस्वती के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
10.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालयः डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

सोमवार, 31 जनवरी 2022

मतदान अधिकारियों को 'कर्तव्य' से अवगत कराया

मतदान अधिकारियों को 'कर्तव्य' से अवगत कराया 

हरिशंकर त्रिपाठी           देवरिया। विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर पीठासीन अधिकारी तथा प्रथम मतदान अधिकारियों के प्रथम चरण का प्रशिक्षण सोमवार को प्रारंभ हो गया। सेवा समिति बनवारी लाल इंटर कॉलेज में दो पालियों में लगभग एक हजार मतदान कर्मियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण कर मतदान कर्मियों को अपना कर्तव्य पूरी सत्यनिष्ठा से पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया।

जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पीठासीन अधिकारियों और प्रथम मतदान अधिकारियों को उनके कर्तव्य के महत्व से अवगत कराया और अपने चुनाव सम्बंधी दायित्वों को पूरे मनोयोग से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन निर्धारित दस्तावेजों के साथ बूथ पर आने वाले प्रत्येक मतदाता का मतदान सुनिश्चित कराया जाए।

'आईसीएफ' ने 1010 पदों के लिए भर्ती खोली

'आईसीएफ' ने 1010 पदों के लिए भर्ती खोली  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। अगर आप भारतीय रेलवे में नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए एक सुन...