स्थानीय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
स्थानीय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 22 अगस्त 2022

विद्यापीठ की छात्राओं व स्टाफ ने वृक्षारोपण किया

विद्यापीठ की छात्राओं व स्टाफ ने वृक्षारोपण किया 


देवस्थली विद्यापीठ की छात्राओं ने गंदेवडा संगम पर किया वृक्षारोपण

छात्राओं ने वनविहार कार्यक्रम से समझा पर्यावरण परिस्थितिकि का महत्व

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली/गढीपुखता। क्षेत्र के गांव गंदेवड़ा में स्थित गंदेवड़ा  संगम पर गॉव हथछोया में स्थित देवस्थली विद्यापीठ की छात्राओं एवं अध्यापक स्टाफ ने वृक्षारोपण किया। वनविहार कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी के महत्व को समझा। “पर्यावरण संरक्षण” के उद्देश्य से देवस्थली विद्यापीठ की छात्राओं ने एक दिवसीय वनविहार कार्यक्रम किया। देवस्थली विद्यापीठ के अध्यक्ष प्रेम सिंह दिलावरे ने छात्राओं को पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी संरक्षण एवं यात्राओं के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक वृक्ष लगाकर उसका पालन पोषण करना चाहिए, तभी पृथ्वी सुरक्षित एवं रहने योग्य बचेगी। भ्रमण कार्यक्रम के लिए प्रियंका शर्मा ने कहा कि जब तक हम प्रकृति के निकट नही पहुँचेंगे, तब तक उसका महत्व भी नही समझेंगे। इसलिए छात्रों के लिए वनविहार भ्रमण कार्यक्रमों का आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है।

छात्राएँ प्रातः विद्यापीठ प्रांगण में एकत्र होकर स्कूल बस से निकटवर्ती गंदेवडा संगम पहुँची। छात्राओं ने संगम पर पीपल, बरगद, नीम जैसे परम्परागत वृक्ष लगाए और वहाँ उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।छात्राओं ने संगम पर स्नान किया और अन्याक्षरी का आयोजन किया। बरखा, साक्षी, रजिया,मनु, मोनिका,प्रिया, तनु, दनिस्ता, काजल तोमर, सोनल, राधा तोमर, रेशु, तनु तोमर, मुस्कान, हिना, ममता, वैशाली एवं निशु शर्मा ने भ्रमण किया। इस अवसर प्रेमकुल मिशन एवं देवस्थली के अध्यक्ष प्रेमसिंह दिलावरे, नरेंद्र, ज्योति, शैली पुण्डीर एवं प्रियंका शर्मा ने यात्रा का अभिभावकत्व किया।

रविवार, 21 अगस्त 2022

अपना घर आश्रम में पहुंचा सारथी परिवार: फाउंडेशन 

अपना घर आश्रम में पहुंचा सारथी परिवार: फाउंडेशन 


सारथी वेलफेयर फाउंडेशन ने अपना घर आश्रम में किया सहयोग

गोपीचंद/भानु प्रताप उपाध्याय 

बागपत। रविवार को सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में सारथी परिवार अपना घर आश्रम अमीनगर सराय बागपत में पहुंचा। वहां जाकर अपना घर आश्रम में रहने वाले सभी सदस्यों को भोजन कराया, उनके साथ समय व्यतीत किया। साथ ही उनके हाल-चाल भी जाने और सभी सारथी परिवार के सदस्यों ने उनके साथ बहुत सारी बातें भी की। सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्य अनिल अरोरा ने बताया कि वृद्धों के साथ-साथ मानसिक व अहसहाय लोगों को इस आश्रम में रखा जा रहा है। देखने से पता लगता है, आश्रम में ऐसे बेसहारा लोगों की सेवा की जाती है। आदित्य भारद्वाज और शिवम तोमर ने आश्रम के मैनेजर से जब बात की, तो पता चला कि यहां पर उन सभी लोगों को व्यवस्था दी जाती है।

जिनके पास रहने खाने पीने की व्यवस्था नहीं है। आश्रम में खाने के साथ-साथ नाश्ते की व्यवस्था भी की गई है। प्रवीण कुमार और संजय गुप्ता ने वहां जाकर जाना कि 24 घंटे मेडिकल की सुविधा भी उन लोगों के लिए उपलब्ध है, जिससे आश्रम में रहने वाले लोगों को किसी भी सदस्य को कोई भी तकलीफ का सामना ना करना पड़े। सारथी वेलफेयर फाउंडेशन विकास गुप्ता ने बताया की हमारा  सारथी वेलफेयर फाउंडेशन का पूरा परिवार बाहर से आने वाले लोगों से मिला उनको देखकर सबका मन भावुक हो गया। इस मौके पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष वन्दनागुप्ता उपाध्यक्ष शालू गुप्ता ने आश्रम के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की पूरी टीम ने भोजन खिलाकर उनके साथ समय व्यतीत किया।

त्यागी के समर्थन में महापंचायत, हजारों लोग शामिल

त्यागी के समर्थन में महापंचायत, हजारों लोग शामिल 

विजय भाटी

गौतमबुद्ध नगर। ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता मामले में गिरफ्तार कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी के समर्थन में हुई महापंचायत में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। आधे दर्जन से अधिक राज्यों और पश्चिमी यूपी के एक दर्जन जिलों से लोग श्रीकांत के समर्थन में सलारपुर स्थित रामलीला ग्राउंड पहुंचे। श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी के समर्थन में जबरन सोसायटी में घुसने पर जेल जाने वाले 6 युवकों को पंचायत के मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया।

श्रीकांत के समर्थन में सलारपुर स्थित रामलीला ग्राउंड में हजारों की संख्या में त्यागी समाज के लोग पहुंचे और स्थानीय सांसद डॉ. महेश शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महापंचायत में उपस्थित वक्ताओं ने कमिश्नरेट पुलिस पर भी जमकर भड़ास निकाली और कहा कि पुलिस ने श्रीकांत हुआ उसके परिवार पर गलत तरीके से कारवाई की है। संयुक्त यागी स्वाभिमान मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित इस महापंचायत में दोपहर बाद तक लोगों का आना जाना लगा रहा और सुबह से ही नारेबाजी करते हुए लोग कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। इस दौरान करीब डेढ़ हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और आयोजकों की तरफ से महापंचायत में 50 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। महापंचायत में त्यागी समाज के लोगों ने श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी और उनके परिजनों को पुलिस द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया। सोसाइटी में श्रीकांत के परिजनों से मिलने गए युवकों को निर्दोष बताते हुए आरोप लगाया गया कि डॉ महेश शर्मा के इशारे पर 10 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

त्यागी समाज के लोगों का कहना है कि श्रीकांत को गलती की सजा मिलनी चाहिए, लेकिन पुलिस ने उसकी पत्नी अनु त्यागी और मामी को थाने में बुलाकर प्रताड़ित किया, जो गलत है। मामी को पांच दिन पुलिस जीप में लेकर घूमती रही। बच्चों को खाना देने पहुंचे छह युवकों पर भी केस दर्ज किया गया। श्रीकांत मामले में छह युवकों पर राजनीति से प्रेरित होकर केस दर्ज किया गया। इसे बिना शर्त हटाया जाना चाहिए। साथ ही, मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। साथ ही, श्रीकांत से गैंगस्टर एक्ट हटाया जाना चाहिए। एक तरफ जहां मुखर हो त्यागी समाज ने आज नोएडा में महापंचायत बुलाई, वहीं ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी के लोग मौन तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। दोनों गुटों के बीच पोस्टर वार शुरू हो गया है। जहां महापंचायत में लगे पोस्टर इस प्रकरण को त्यागी समाज के सम्मान से जोड़ा जा रहा है, वहीं ग्रैंड ओमेक्स सोसायइटी के निवासी पूरी सोसाइटी में पोस्टर लगा कर अन्याय के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष करने का संदेश दे रहे हैं।

शनिवार, 20 अगस्त 2022

राजीव का 78वां जन्मदिवस बडे़ धूमधाम से मनाया 

राजीव का 78वां जन्मदिवस बडे़ धूमधाम से मनाया 


शामली जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिवस मनाया 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। शनिवार को शामली जिला कांग्रेस कमेटी ने भारत देश भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी का 78वां जन्मदिवस बडे़ धूमधाम से मनाया गया। शामली के एकता पार्क तिराहे पर सभी ने इनके जीवन गाधा पर प्रकाश डाला।दीपक सैनी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शामली ने कहा, कि सन 80 के दौर में जब दुनिया अपने तौर-तरीके तेजी से बदल रही थी, उस समय भारत की सत्ता श्री राजीव गांधी ने संभाली  सरकार में आते वक्त श्री गांधी के हृदय में मां को खोने का अपारदुख था, परंतु इसका असर उनकी कार्यशैली पर तनिक भी नही पड़ा। इसका जीवंत प्रमाण उनके कार्यकाल की वो उपलब्धियां है, जो उनके नेतृत्व में इस देश को हासिल हुई,इनका महत्वपूर्ण कार्य भारत देश के लिए यह है, जैसे पंचायती राज में राजीव ने गांवो को संवैधानिक दर्जा देने का बडा फैंसला किया।

नवोदय विद्यालयों की स्थापना भी 1986 में घोषित शिक्षा नीति के तहत हुई 30 जून 1986 को संपन्न यह मिजो समझौता देश की अखण्डता और अनेकता में एकता के सिद्धांत का स्वर्णिम अध्याय है। अयुब जंग प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा, कि जुलाई 1985 में अकाली दल के तत्कालीन अध्यक्ष हरचंद सिंह लोंगोवाल और राजीव जी के बीच पंजाब समझौता हुआ। एएएसयू और एए जी एस पी के बीच 1979 में आंदोलन के निवारण हेतु असम समझौता हुआ। दलितों पर अत्याचारो का निवारण अधिनियम 11 सितम्बर 1989 राजीव के द्वारा पारित किया गया, इस अधिनय्म के पारित होने से देश में दलितो का उत्पीडन,आर्थिक और मानसिक शोषण बंद हुआ‌। नशे में डूबते युवाओं को बचाने हेतु राजीव ने महत्वपूर्ण एक्ट बनाया जो आज नशे के कारोबारियो के लिए काल साबित हो रहा है। एक पार्टी छोडकर दूसरी पार्टी मे धोखा देकर जाने वालो के विरुद्ध कानून बना। 1988 में बेनामी सम्पत्ति वालो पर भी नकेल कसी गई। 1985-86 में इन्दिरा आवास योजना शुरु हुई ,इसमें गरीबों को मुफ्त में मकान बनाकर दिए गए। प्रवीण तरार जिला उपाध्यक्ष ने कहा, सन 1986 में सेशेल्स में राष्ट्रपति फ्रांस-अल्बर्ट रेने की सरकार के खिलाफ धमकी भरे तख्तापलट में मदद करने के लिए भारतीय नौसेना द्वारा ‘ऑपरेशन-फ्लोवर्स आर ब्लूमिंगकिया गया। हमारे देश में संचार क्रांति के जनक भी राजीव जी ही माने जाते हैं‌। इन्होने एम टी एन एल, और बीएसएनएल का नेट्वर्क देशहित में खडा किया। भारत में कम्प्यूटर के जनक राजीव ही माने जाते है, उनका मानना था कि देश की युवा पीढी को आगे बढाना है और इसके लिए कम्प्यूटर की शिक्षा जरुरी है।

रिजवान जिलाध्यक्ष सेवादल ने कहा, कि युगपुरुष राजीव के कार्यकाल की ये ढेर सारी उपलब्धियां उनके राजनैतिक जीवनकी झांकी मात्र हैं। जो उनकी द्रष्टि और देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने की गहरी अकांक्षा का प्रतीक है।काल की क्रूर गति ने भले ही राजीव को भले ही हमसे दूर कर दिया हो, किंतु वे हमारे सभी के बीच हमेशा रहेंगे। आधुनिक भारत की झलक देखकर यह विश्वास होता है, कि राजीव थे, राजीव हैं, राजीव रहेंगे। इस कार्यक्रम मे दीपक सैनी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अयुब जंग, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण तरार, जिला उपाध्यक्ष डाॅ. चैनसिह पुण्डीर, जिला महासचिव डाॅ. राजीव वसिष्ठ, शैखरपाल, प्रदेश महासचिव राजेश कश्यप, जिला महासचिव जबरसिह पाल, जिला सचिव डाॅ. श्रीपाल, जिलाध्यक्ष पिछड़ा संदीप  शर्मा, जिला सचिव रिजवान जिलाध्यक्ष सेवादल अरविंद झझोट, जिला सचिव सेवादल नरेंद्र मलिक, वरिष्ठ कांग्रेसी खुर्शीद, नगर अध्यक्ष बनत गुलफाम, ब्लाक अध्यक्ष  थानाभवन किसान विनोद सेन, निन्ना अन्सारी, अविराज सेन, महाबीर सैनी, रामशरन नामदेव, रामपाल पांचाल, इरशाद  आदि शामिल हुए।

शुक्रवार, 19 अगस्त 2022

20 को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा 

20 को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा 

हरिशंकर त्रिपाठी 

देवरिया। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 20 अगस्त को रुद्रपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा। इस अवसर पर दिव्यांगजनों के हितों दृष्टिगत दिव्यांगता का प्रमाणपत्र एवं यूडीआईडी कार्ड मौके पर ही उपलब्ध कराने के लिए विशेष कैम्प का आयोजन किया जाएगा।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल टीम तैनात करने एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को अन्य आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं। विगत दो संपूर्ण समाधान दिवस में पहले भी इस तरह के कैम्पों का आयोजन हो चुका है और 70 से अधिक दिव्यांगता प्रमाणपत्र एवं यूडीआईडी कार्ड जनरेट करके मौके पर दिए जा चुके हैं। इससे दिव्यांगजनों को खासी सहूलियत मिली है और उनको उनके क्षेत्र में ही प्रमाण-पत्र मिलने लगा है। इसके लिए अब उन्हें जिला मुख्यालय आने की जरूरत नहीं है। कैम्प में प्रातः 10 बजे से प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर समस्त जिला स्तरीय अधिकारी रुद्रपुर तहसील में सुबह 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। आमजन अपनी समस्याओं का निस्तारण करा सकते हैं। समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता है।

गुरुवार, 18 अगस्त 2022

'जन्माष्टमी' का समारोह कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ

'जन्माष्टमी' का समारोह कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ 


रानी रेवती देवी में श्री राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए

बृजेश केसरवानी 

प्रयागराज। विद्या भारती से संबद्ध काशी प्रांत के रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर, प्रयागराज के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता की सूचना अनुसार, प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे के मार्गदर्शन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व दिवस पर श्री राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता के साथ-साथ श्री कृष्ण 'जन्माष्टमी' का पावन समारोह धूमधाम से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ।

प्रारंभ में प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने भगवान श्री कृष्ण के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन करके समारोह की शुरुआत की। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि भगवान श्री कृष्ण पूजा के योग्य थे और इसीलिए वह आदरणीय थे। कोई भी किसी को आदर नहीं देता जब तक कि वह पूजा के योग्य नहीं होता। भगवान कृष्ण की पूजा उनकी सच्ची समझ की वजह से की जाती है न कि सिर्फ़ पूजा करने के लिए की जाती है। सभी चीज़ें जो हम अपनी पाँच इंद्रियों से देखते हैं और अनुभव करते हैं। उनका हमारे अगले जीवन के कर्म के खाते के लिए कोई महत्व नहीं है। हमारे अंदर के भावों की वजह से ही नए कर्म बँधते हैं। बाहर के कर्मों के साथ ही अंदर के भाव होते रहते हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रम में आस्था पांडे, अनन्या पांडे, शुभ्रा पाल, आनंदी गुप्ता, सलोनी सिंह एवं सौम्या पांडे ने "सांवली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया एवं अनन्या पांडे तथा आस्था पांडे ने संयुक्त रूप से युगल भजन "श्री राधे गोविंद मुरारी: प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया दोनों गीतों के साथ कक्षा 6 के छात्र उमंग गुप्ता ने तबले पर बहुत ही सुंदर साथ दिया। श्री राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने श्री राधा कृष्ण का मनमोहक रूप प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे- रूद्र सिंह प्रथम, प्रखर दुबे द्वितीय, भुवनेश्वर कांत तृतीय, सांत्वना पुरस्कार, कृष्णा चतुर्वेदी, विश्वजीत सिंह, अविरल खरे, श्री राधा रूप सज्जा प्रतियोगिता-  वैष्णवी पांडे प्रथम, स्वाति पाल द्वितीय, राहिमा अली तृतीय, सांत्वना पुरस्कार, आस्था पांडे, आराध्या चतुर्वेदी, अनिका खरे। प्रतियोगिता का संयोजन एवं निर्णय श्रीमती ऋचा मिश्रा गोस्वामी एवं श्रीमती रुचि चंद्रा ने किया। उक्त कार्यक्रम में पायल जायसवाल ,अर्चना राय, किरन सिंह, कविता पांडे ,प्रगति राज ,प्रभात कुमार शर्मा सहित समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं का सहयोग सराहनीय रहा।कार्यक्रम का संचालन संगीताचार्य मनोज गुप्ता ने किया।

अग्रवाल ने चिकित्सालय का भौतिक निरीक्षण किया 

अग्रवाल ने चिकित्सालय का भौतिक निरीक्षण किया 

भानु प्रताप उपाध्याय 

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने जिला चिकित्सालय का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर मंडल के 3 जिलों के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की थी। उसी के तहत उन्होंने आज जिला चिकित्सालय पहुंचकर औचक निरीक्षण किया है उन्होंने चिकित्सकों की कमी क़ो महसूस हो किया। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में चिकित्सकों की इस वक्त कमी है।

जिसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार सतर्क है और चिकित्सा सुविधा को बेहतर करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार और सीएमएस डॉ अनिल कुमार ने उन्हें चिकित्सकों की कमी से अवगत किया है इस पर उन्होंने बताया कि वह चिकित्सा मंत्री से मिलकर बात करेंगे और जनपद को बेहतर चिकित्सक देने का प्रयास करेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि वह फर्जी चिकित्सालय के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करेंगे। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल में कहा कि उन्होंने तीमारदारों व मरीजों से भी बात की है, जिससे उन्हें लगा कि सभी संतुष्ट है और उन्हें प्रॉपर इलाज और सभी तरह की जांच है जिला चिकित्सालय में मिल रही है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरी एक ऐसा प्रोफेशन है, जो समय से तैयार नहीं होते, इस प्रोफेशन में लंबा समय लगता है। और चिकित्सा के स्पेशलिस्ट के लिए काफ़ी समय लगता है। जिसके लिए योगी सरकार लगातार प्रयासरत है और जल्द ही प्रदेश में चिकित्सकों की कमी को पूरा कर लिया जाएगा।

बुधवार, 17 अगस्त 2022

बैठक में अनुपस्थित पाए जाने पर नोटिस जारी, निर्देश 

बैठक में अनुपस्थित पाए जाने पर नोटिस जारी, निर्देश 

हरिशंकर त्रिपाठी 

देवरिया। मुख्यमंत्री की मण्डलीय समीक्षा बैठक हेतु शासन द्वारा निर्धारित नवीन 37 प्रपत्रों से संबंधित विकास कार्य की समीक्षा बैठक बुधवार को विकास भवन के गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा की गई।
अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण) बिना किसी कारण के बैठक में अनुपस्थित पाए गए। इन्हें 'कारण बताओ' नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। परियोजना अधिकारी डूडा बिना किसी कारण के बैठक में अनुपस्थित पाए गए। इन्हें 'कारण बताओ' नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका देवरिया बिना किसी कारण के बैठक में अनुपस्थित पाए गए। इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
मुख्य चिकित्साधिकारी को गोल्डेन कार्ड, नसबन्दी के कार्यक्रमों में खराब प्रगति के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये कि उप मुख्य चिकित्साधिकारी (नोडल ) का स्पष्टीकरण प्राप्त कर प्रस्तुत करें। हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर की सूची न उपलब्ध कराने तथा 06 खराब बायो मेडिकल इक्यूपमेंट के सम्बन्ध में निर्देश दिए गए कि सम्बन्धित का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए अवगत कराएं। मुख्य चिकित्साधिकारी को दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त स्वतः रोजगार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। जिला पूर्ति अधिकारी को रिक्त दुकानों का प्रस्ताव इस माह में पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता को दीर्घ कालीन ऋण वसूली में खराब प्रगति हेतु स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए गए।
अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड, लोक निर्माण विभाग को नई सड़कों के निर्माण में संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर 15 दिन में प्रगति कर अवगत कराने के निर्देश दिये गये।परियोजना प्रबन्धक सेतु निगम को प्यासी मझौली मार्ग पर छोटी गण्डक नदी सेतु व खरवनिया पर छोटी गण्डक सेतु का निर्माण 31 दिसंबर तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए गए कि गौशालाओं का स्वयं निरीक्षण कर, ईयर टैगिंग का कार्य पूर्ण कराएं। जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए गए कि पूर्व दशम / दशमोत्तर छात्रवृत्ति में विद्यालय द्वारा आन लाइन किए गए फार्मों की प्रगति से प्रतिदिन अवगत कराएं।

दिव्यांगता प्रमाण-पत्र व यूडीआईडी कार्ड जारी होगा 

दिव्यांगता प्रमाण-पत्र व यूडीआईडी कार्ड जारी होगा 

हरिशंकर त्रिपाठी 

देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि जनपद में दिव्यांगजनों के हितों को सम्बंधन के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के लिए यह आवश्यक है कि दिव्यांगजनों को दिव्यांगता का प्रमाण-पत्र एवं यू.डी.आई.डी. कार्ड सहज तरीके प्राप्त हो सकें। उन्होंने बताया है कि 20 अगस्त, शनिवार को तहसील रुद्रपुर में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण सामाधान दिवस में स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल टीम द्वारा कैम्प लगाकर दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं यू.डी.आई.डी. कार्ड जारी किया जाएगा।
इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि मेडिकल बोर्ड के सभी सदस्य अनिवार्य रूप से 09:30 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस के निर्धारित स्थल पर उपस्थित होंगे। सम्बन्धित तहसील के उपजिलाधिकारी, मेडिकल टीम व दिव्यांगजनों को बैठने, यू.डी.आई.डी कार्ड निर्गत किये जाने हेतु कम्प्यूटर प्रिंटर व अन्य आवश्यक सुविधाए उपलब्ध कराएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रातः: 10:00 बजे तक उपजिलाधिकारी की उपस्थिति में पहला यू.डी.आई.डी. कार्ड जारी हो जाएं। प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज / मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवरिया यह सुनिश्चित करायें की ई०एन०टी के चिकित्सक मय पोर्टेबल आडियोमेट्रिक मशीन के साथ प्रातः 09:30 बजे तक उपस्थित रहेंगे।
जिलाधिकारी ने यह भी बताया है कि 20 अगस्त को तहसील रुद्रपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित है, जिसमें सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के प्रतिभाग करने की अनिवार्यता की गयी है। साथ ही उन्होने जन सामान्य से भी अपने मामलो को प्रस्तुत कर निस्तारण कराये जाने की अपेक्षा की है। इसके अतिरिक्त जनपद के अन्य तहसील मुख्यालयों पर भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक सम्पन्न होगा।

19 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया

19 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया 

संदीप मिश्र 
आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया है कि वर्ष 2022 हेतु घोषित अवकाशों में 18 अगस्त 2022 (गुरुवार) को जन्माष्टमी को निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट, 1881 के अधीन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। हिन्दू पंचांग के अनुसार जन्माष्टमी का त्योहार 19 अगस्त 2022 को मनाये जाने की सूचना प्राप्त हुई है।

ऐसी स्थिति में जन्माष्टमी का त्योहार 18 अगस्त 2022 (गुरुवार) के स्थान पर 19 अगस्त, 2022 (शुक्रवार) को मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होने कहा कि उक्त लिये गये निर्णय के आलोक में जन्माष्टमी के त्योहार हेतु 18 अगस्त 2022 के स्थान पर 19 अगस्त 2022 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।

मंगलवार, 16 अगस्त 2022

डीएम ने अवस्थापनागत सुविधाओं का जायजा लिया

डीएम ने अवस्थापनागत सुविधाओं का जायजा लिया

हरिशंकर त्रिपाठी 

देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा शासन की मंशानुसार कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय इंदूपुर प्रथम, विकास खंड गौरीबाजार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में मौजूद अवस्थापनागत सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने विभिन्न कक्षाओं में अध्ययनरत बच्चों के शैक्षिक संप्राप्ति के स्तर का भी मूल्यांकन किया। कक्षा 02 में पढ़ने वाली शिवानी ने A से Z तक अल्फाबेट को ब्लैक बोर्ड पर लिखा तो जिलाधिकारी ने ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया।

जिलाधिकारी ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि स्कूल रेडिनेस के अंतर्गत सप्ताहवार एवं विषय के अनुरूप लक्ष्यों को प्राप्त करने लिए शिक्षकों को कक्षावार और हर संभव प्रयास तक विद्यार्थीवार लर्निंग आउटकम निर्धारित करके बच्चों की प्रोफाइल तैयार की जाएं। प्रोफ़ाइल में बच्चों के व्यक्तिगत विवरण के साथ साथ उनके अभिभावकों के आय के स्रोत की भी सूचना अंकित की जाएं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक को शिक्षकों की प्रोफाइल तैयार करके उनकी अभिरुचि के अनुसार उत्तरदायित्व देने एवं नियमित रूप से इसके मॉनिटरिंग हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को विद्यालय परिसर की साफ सफाई और साथ ही साथ वहां पूर्व में रोपित किये गए पौधों के संरक्षण हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने इस दौरान वहां मौजूद अभिभावकों से भी वार्ता की एवं उनसे कहा कि विद्यालय में मौजूद वर्तमान सुविधाओं के अतिरिक्त ऐसी कौन सी सुविधाएं वे चाहते हैं, जिससे विद्यालय के अवस्थापनागत एवं शैक्षिक गुणवत्ता में उन्नयन हेतु सुधार किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान मौजूद खंड विकास अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि 01 सप्ताह के भीतर मानव संपदा, अवस्थापना से संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करके एक कार्य योजना तैयार कर ली जाएं एवं इसे पूर्ण किये जाने की समय सीमा तय की जाएं। विद्यालय बाउंड्री वाल से संबंधित विवाद के न्यायालय में लंबित होने की जानकारी प्रधानाध्यापक द्वारा दिये जाने जाने पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को जिला पंचायत विभाग से इस संबंध में प्रभावी के कार्यवाही करते हुए मामले को यथाशीघ्र निस्तारित कराए जाने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने विद्यालय में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों के प्रति संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने कहा निपुण भारत में शासन की मंशानुसार कक्षावार बच्चों में शिक्षण संप्राप्ति का स्तर प्राप्त किए जाने हेतु सभी शिक्षकों को निरंतर प्रयास करना है।
जिलाधिकारी द्वारा मध्याह्न भोजन को गुणवत्तापूर्ण ढंग से मीनू के अनुसार बनवाये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच/भोजन को चखने के लिए बनी समिति में अभिभावकों को अनिवार्य रूप से सम्मिलित किया जाएं।

मनोज धामा की लोकप्रियता आज भी बरकरार 

मनोज धामा की लोकप्रियता आज भी बरकरार 

इकबाल अंसारी 

गाजियाबाद। स्वाभिमान तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा और आजादी के अमृत महोत्सव पर्व को राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक ने बड़े उत्साह और खुशी के साथ मनाया हैं। भारत के नक्शे पर राष्ट्रीय ध्वज की छाया का प्रतिबिंब स्वरूप आवरण प्रत्येक भारतवासी को गौरवविंत कराने के लिए बाध्य कर रहा था। आजादी की पूर्व संध्या 14 अगस्त शाम 5:00 बजे नगर पालिका परिषद लोनी के पूर्व चेयरमैन एवं वर्तमान चेयरमैन रंजीता धामा के द्वारा नगरीय क्षेत्र में स्वाभिमान तिरंगा यात्रा का संयुक्त रूप से आयोजन किया गया। 

इस तिरंगा यात्रा में लगभग 10000 लोगों ने सहयोग और समर्थन किया। प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा यात्रा आयोजित करने हेतु शाम के समय का अनुमोदन किया था। वही साथ में मौसम खराब होने के कारण यह यात्रा एक पूरक आयोजन नहीं कहा जा सकता है। लेकिन पूर्व चेयरमैन मनोज धामा की लोकप्रियता इस प्रकार जड़वत बनी रहेगी ? यह किसी ने अनुमान नहीं लगाया था। बरसात के मौसम में धामा के समर्थक  बेपरवाह रैली में भागीदारी के लिए तत्पर रहें। बिना किसी दल एवं पार्टी से जुड़े, व्यक्तिगत तौर पर इस प्रकार भीड़ एकत्रित करना स्थानीय राजनेताओं के लिए सपने के जैसा है। बल्कि कई राज्य स्तर के नेताओं के लिए भी इस प्रकार की भीड़ इकट्ठा करना दूर की कौड़ी है। तिरंगा यात्रा से यह बात स्पष्ट हो जाती है कि मनोज धामा की लोकप्रियता विपक्ष के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। 

स्वाभिमान यात्रा के संयोजक मनोज धामा ने अपने संबोधन में कहा कि 'कुत्ते भोंकते रहते हैं और मस्त हाथी चलता रहता है' ठीक उसी प्रकार हम जनता की सेवा के लिए दिन रात काम करते हैं। नगर की जनता के विकास के लिए दिन-रात प्रयासरत है। नगर की जनता के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर लोगों को शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध कराने का प्रयास किया है और इसे बेहतर करने का प्रयास जारी है। यदि जनता को पीने के पानी में भी दिक्कत है तो ऐसे खोखले जनप्रतिनिधित्व का क्या लाभ ? ऐसी घटिया मानसिकता सामान्य राजनीति का समर्थन नहीं करती है। हम द्वेष भावना से दूर, जनता की सेवा में समर्पित है। हमारा कोई विशेष उद्देश्य नहीं है। केवल माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के आह्वान अनुसार तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन किया गया है। जो लोग इस यात्रा में हमारे सहयोगी के रुप में हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे और आगे बढ़े, उनका धन्यवाद।

फाउंडेशन द्वारा 'स्वतंत्रता' दिवस का प्रोग्राम मनाया 

फाउंडेशन द्वारा 'स्वतंत्रता' दिवस का प्रोग्राम मनाया 

गोपीचंद/भानु प्रताप उपाध्याय 

बागपत। आज सारथी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा श्री राम पब्लिक स्कूल व आर्यन पब्लिक स्कूल ककोर गांव में (15 अगस्त) स्वतंत्रता दिवस का प्रोग्राम बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया, जिसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की चैयरपर्सन वंदना गुप्ता और सभी स्मानित पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया। शहीदो के याद में बच्चों के द्वारा प्रस्तुति बहुत ही सराहनीय थी। स्कूल के प्रधानाचार्य प्रबंधक अमित हुड्डा व सुनील सर ने बच्चों को उनकी प्रस्तुति देखकर सभी बच्चों का आवर्ड से स्मानित किया। इस मोके पर वंदना गुप्ता, शालु गुप्ता, विकास गुप्ता, शिवम तोमर,आदित्या भारद्वाज,सुमित शर्मा,उदयवीर सिंह,रामपाल उपाध्याय ,नदीम, एवं रामधन शर्मा, अमित, मास्टर अमित, शुभम तोमर, आर आर डी उपाध्याय आदि ने स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बहुत धूमधाम के साथ मनाया।

शामली: कलेक्ट्रेट में किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया 

शामली: कलेक्ट्रेट में किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। शामली कलेक्ट्रेट में मंगलवार को कांधला थाना क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने क्षेत्र में सरकारी जमीन पर भूमाफिया द्वारा किए गए कब्जे को मुक्त कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि उन पुलिसकर्मियों की शह पर ही भू-माफिया कांधला में फल फूल रहे हैं। जो थानाध्यक्ष को सही फीडबैक नहीं देते हैं। जिस कारण उनपर समय रहते कार्रवाई नहीं होती है। सैकड़ों की संख्या में कलेक्ट्रेट में पहुंचे किसानों ने भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप दिया। उनकी मांग है कि सरकारी जमीन के रास्ते को जल्द से जल्द कब्जा मुक्त कराया जाए। जिसको लेकर उन्होंने जमकर नारेबाजी की और कांधला पुलिस पर भूमाफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया। अवैध कब्जा हटाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम उच्च अधिकारी को ज्ञापन दिया।

जनपद में पहले ही मुख्यमंत्री के आदेश पर भू-माफियाओं पर बुलडोजर चल रहा है, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में आज भू-माफिया जाहिद कुरैशी और कांधला थाने पर तैनात अक्षय पवार और दो पुलिसकर्मियों पर संगीन आरोप लगाएं।किसानों का सरकारी जमीनों से कब्जा हटवाने के लिए प्रदर्शन:पुलिस कर्मियों पर मिली भू-माफिया से मिली भगत का लगाया आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन शामली कलेक्ट्रेट में आज कांधला थाना क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने क्षेत्र में सरकारी जमीन पर भूमाफिया द्वारा किए गए कब्जे को मुक्त कराने की मांग की।

रविवार, 14 अगस्त 2022

प्रकोष्ठ द्वारा मूर्ति प्रांगण में 'तिरंगा' स्थापित किया

प्रकोष्ठ द्वारा मूर्ति प्रांगण में 'तिरंगा' स्थापित किया 

भानु प्रताप उपाध्याय 

मुजफ्फरनगर। रविवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर एवं स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बाजार में तिरंगा रैली एवं प्रभात फेरी निकालते हुए हमारे देश के अनमोल रत्न, जिसमें वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई,बाबा भीमराव अंबेडकर,लाला लाजपत राय, मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मूर्ति प्रांगण में तिरंगा स्थापित किया गया।इस दौरान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी की आह्वान हर-हर तिरंगा, घर-घर तिरंगा को साकार करने हेतु बाजारों में व्यापारियों को तिरंगा वितरित करते हुए उनको अपने अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुनील तायल,सह संयोजक ब्रजकिशोर बिट्टू(पुरकाजी),आशीष तोमर,मंडल संयोजक तरुण मित्तल,मंडल संयोजक राजेश साहनी,केशव मंडल संयोजक प्रवीण वर्मा,पिन्ना मंडल सयोजक विनय पवार,कुकडा मंडल संयोजक सुशील गोयल,एव विभिन्न मंडलों के मणी तायल,नीतीश ऐरन,संजय शर्मा, विशाल,अभिनव,कोमल शर्मा,योगेश शर्मा,रमेश कुमार,नरेंद्र शर्मा,पंकज कुमार,प्रदीप उतरेजा,कमल साहनी, गोपाल वर्मा,मीडिया प्रभारी अमन तायल द्वारा उपस्थित रहकर पूरे जोश के साथ भारत माता की जय का उदघोष किया गया।

फाउंडेशन द्वारा आजादी का 'अमृत महोत्सव' बनाया

फाउंडेशन द्वारा आजादी का 'अमृत महोत्सव' बनाया 

गोपीचंद/भानु प्रताप उपाध्याय 

बागपत। सारथी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यू. पी.एस. लोहड्डा स्कूल में बच्चों के साथ आजादी का अमृत महोत्सव बनाया और साथ साथ ही बच्चों ने राष्ट्रगान गाया ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए। स्कूल की प्रधानाचार्या प्रवीन कुमार ने अमृत महोत्सव एक रैली भी निकाली। बच्चों ने हाथ में लिए तिरंगे झंडे को लेकर वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे भी लगाए।

सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के सभी सदस्य ने बच्चों के साथ इस बार हर घर तिरंगा हर गाँव तिरंगा अभियान की शुरुआत की है, जिसमें वंदना गुप्ता ने बताया कि बच्चो में अपने देश के लिए बहुत जोश देखने को मिला। इस मौके पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्य्क्ष वंदना गुप्ता उपाध्यक्ष शालू  गुप्ता , सविता,अरुण बाला, मंजू, जैस्मिन, सीमा, मोहनी, विकास गुप्ता,संजय गुप्ता,प्रवीण कुमार, सचिन चौहान आदि रैली सम्मिलित हुए।

मुख्य मंदिर के दर्शन के लिए शुल्क लेने का फैसला 

मुख्य मंदिर के दर्शन के लिए शुल्क लेने का फैसला 

संदीप मिश्र 

आगरा। ताजमहल में पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए इसके मुख्य मंदिर के दर्शन के लिए शुल्क लेने का फैसला किया गया है। जबकि स्वतंत्रता के अमृत उत्सव के दौरान सभी स्मारकों में प्रवेश नि:शुल्क है. इस आशय का निर्देश भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (भारत सरकार) के निदेशक I (स्मारक) डॉ. एन.के. शुक्रवार को पाठक। निर्देश के अनुसार यह आदेश 13 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रभावी रहेगा

इसके तहत पर्यटक ताजमहल में मुफ्त प्रवेश ले सकेंगे लेकिन मुख्य गुंबद पर नहीं, इसके लिए उन्हें टिकट खरीदना होगा। अधिकारियों के मुताबिक, ऐसे में रोजाना औसतन 50 हजार पर्यटक ताज देखने आगरा पहुंच रहे हैं और गुरुवार को यह संख्या 70 हजार तक पहुंच गई। उनके मुताबिक इतनी रिकॉर्ड संख्या में सैलानियों के कारण भीड़ को नियंत्रित करना काफी मुश्किल हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शनिवार से सोमवार तक ताजमहल के मुख्य मकबरे को बंद रखने का फैसला किया गया है। इतना ही नहीं, अगर पर्यटक इसमें जाते हैं, तो उन्हें इसके लिए टिकट खरीदना होगा, और बाकी ताजमहल दीदार के लिए मुफ्त होगा।

शनिवार, 13 अगस्त 2022

अमृत महोत्सव के तहत 'तिरंगा' यात्रा रैली का आयोजन 

अमृत महोत्सव के तहत 'तिरंगा' यात्रा रैली का आयोजन 


महेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज में अमृत महोत्सव के तहत विशाल रैली निकाली गई

अनिल कुमार 

कौशाम्बी। मूरतगंज ब्लाक के अंतर्गत महेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज आलमचंद में अमृत महोत्सव के अंतर्गत बड़े ही धूमधाम से हजारों छात्र-छत्राओं ने तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया, तथा आलमचन्द से हर्रायपुर चौराहे तक घर-घर तिरंगा लगाए जाने के लिए लोगों को प्रेरित किया है। वहां के प्रधानाध्यापक जितेंद्र नाथ सिंह ने छात्र-छत्राओं को हर घर झंडा योजना जागरूक करते हुए कहां 75 वा स्वतंत्रता दिवस की उपलक्ष्य में कार्यक्रम सम्पन हुआ। मौके पर हर्रायपुर चौकी इंचार्ज राकेश राय अपने हमराहियों के साथ उपस्थित थे।

समाधान दिवस के अवसर पर जनसमस्याओं को सुना 

समाधान दिवस के अवसर पर जनसमस्याओं को सुना 

भानु प्रताप उपाध्याय 

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा समाधान दिवस के अवसर पर थाना चरथावल में जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।’ उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में थाना चरथावल पर आज समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर चन्द्रभूषण सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर विनीत जायसवाल व राजस्व, पुलिस तथा अन्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग लिया गया। इस दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवक्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

अधिकारीगण द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों से अधिकारी एवं कर्मचारीगण को अवगत कराते हुये प्रार्थना-पत्रों की समयबद्ध जांच, कार्यवाही एवं समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया । इस अवसर पर समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारियों व शिकायतकर्ताओं को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से सभी को बताया। समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी सदर परमानन्द झा, क्षेत्राधिकारी सदर हेमन्त कुमार सहित राजस्व व पुलिस-प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

5 साल में 1 प्याऊ तक नहीं बनवा पाए लोनी विधायक 

5 साल में 1 प्याऊ तक नहीं बनवा पाए लोनी विधायक 


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश की विधानसभा लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर किसी न किसी कारण चर्चाओं में बने रहते हैं। अभी हाल ही में अधिकारियों को डांटने का प्रकरण भी संज्ञान में आया हैं। इस प्रकार छींटाकशी और सामान्य राजनीति में अंतर स्पष्ट हो जाता है। क्षेत्र की मूल समस्याओं से इतर व्यस्त होने से जनता का हित साधन कैसे संभव है ? 

आपको बताते चलें कि विधानसभा लोनी से वर्तमान विधायक लगातार दूसरी बार जनता के भारी समर्थन से निर्वाचित होकर सदन में क्षेत्र की जनता का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। लेकिन उनके पिछले कार्यकाल की समीक्षा में जनहित एवं जन समस्याओं के प्रति उदारता स्पष्ट होती है। विधानसभा स्थित नगरीय क्षेत्र में प्रतिवर्ष जल निकासी का भूत बरसात के दिनों में बाहर आ जाता है। वहीं, स्थानीय विधायक के द्वारा स्वच्छ पेयजल एवं प्रदूषित जल निकासी के संबंध में विधानसभा में विशेष पैकेज की मांग क्यों नहीं की गई है ? यह जनता की मूल समस्या है। इस समस्या के कारण नागरिकों का लंबे समय से उत्पीड़न होता आ रहा है।

गौरतलब हो, लोनी विधानसभा विधायक के द्वारा पिछले 5 वर्षों में कुल 123 विकास निर्माण कार्य किए गए हैं। पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत विधायक निधि के तहत वित्तीय वर्ष 2017-22 तक विकास-निर्माण कार्यों पर 810.79 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जन सूचना अधिकारी गाजियाबाद के द्वारा प्रदत सूचना के अनुसार स्थानीय विधायक के द्वारा विधानसभा क्षेत्र में पीने के पानी पर "1 रुपया तो दूर की बात कोई अठन्नी" खर्च नहीं की गई है। कोई 1 नल अथवा 1 पानी की प्याऊ तक भी नहीं बनवा सके हैं। क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल एवं प्रदूषित जल की निकासी जनता की सबसे बड़ी आवश्यकता और समस्या है। दोनों मूल समस्या जनता की पीड़ा का सबब बने हुए हैं। जनता जिसे अपना प्रतिनिधित्व प्रदान करती है, उस जनप्रतिनिधि से कुछ आशा तो जरूर रखती है। जनता की समस्याओं के विरुद्ध सदन में अपनी बात रखने का सभी को अधिकार है। जनता की स्वच्छ पेयजल और जल निकासी की समस्या को सदन में आकृष्ट रूप में प्रस्तुत नहीं किया गया है। जिसके कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। जनता की अपेक्षाओं की इससे बेहतर उपेक्षा क्या हो सकती है ? जो जनता समर्पण के भाव से साथ खड़ी है, उसकी पीठ में छुरा क्यों ?

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...