शनिवार, 13 अगस्त 2022

5 साल में 1 प्याऊ तक नहीं बनवा पाए लोनी विधायक 

5 साल में 1 प्याऊ तक नहीं बनवा पाए लोनी विधायक 


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश की विधानसभा लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर किसी न किसी कारण चर्चाओं में बने रहते हैं। अभी हाल ही में अधिकारियों को डांटने का प्रकरण भी संज्ञान में आया हैं। इस प्रकार छींटाकशी और सामान्य राजनीति में अंतर स्पष्ट हो जाता है। क्षेत्र की मूल समस्याओं से इतर व्यस्त होने से जनता का हित साधन कैसे संभव है ? 

आपको बताते चलें कि विधानसभा लोनी से वर्तमान विधायक लगातार दूसरी बार जनता के भारी समर्थन से निर्वाचित होकर सदन में क्षेत्र की जनता का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। लेकिन उनके पिछले कार्यकाल की समीक्षा में जनहित एवं जन समस्याओं के प्रति उदारता स्पष्ट होती है। विधानसभा स्थित नगरीय क्षेत्र में प्रतिवर्ष जल निकासी का भूत बरसात के दिनों में बाहर आ जाता है। वहीं, स्थानीय विधायक के द्वारा स्वच्छ पेयजल एवं प्रदूषित जल निकासी के संबंध में विधानसभा में विशेष पैकेज की मांग क्यों नहीं की गई है ? यह जनता की मूल समस्या है। इस समस्या के कारण नागरिकों का लंबे समय से उत्पीड़न होता आ रहा है।

गौरतलब हो, लोनी विधानसभा विधायक के द्वारा पिछले 5 वर्षों में कुल 123 विकास निर्माण कार्य किए गए हैं। पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत विधायक निधि के तहत वित्तीय वर्ष 2017-22 तक विकास-निर्माण कार्यों पर 810.79 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जन सूचना अधिकारी गाजियाबाद के द्वारा प्रदत सूचना के अनुसार स्थानीय विधायक के द्वारा विधानसभा क्षेत्र में पीने के पानी पर "1 रुपया तो दूर की बात कोई अठन्नी" खर्च नहीं की गई है। कोई 1 नल अथवा 1 पानी की प्याऊ तक भी नहीं बनवा सके हैं। क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल एवं प्रदूषित जल की निकासी जनता की सबसे बड़ी आवश्यकता और समस्या है। दोनों मूल समस्या जनता की पीड़ा का सबब बने हुए हैं। जनता जिसे अपना प्रतिनिधित्व प्रदान करती है, उस जनप्रतिनिधि से कुछ आशा तो जरूर रखती है। जनता की समस्याओं के विरुद्ध सदन में अपनी बात रखने का सभी को अधिकार है। जनता की स्वच्छ पेयजल और जल निकासी की समस्या को सदन में आकृष्ट रूप में प्रस्तुत नहीं किया गया है। जिसके कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। जनता की अपेक्षाओं की इससे बेहतर उपेक्षा क्या हो सकती है ? जो जनता समर्पण के भाव से साथ खड़ी है, उसकी पीठ में छुरा क्यों ?

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...