शनिवार, 20 अगस्त 2022

राजीव का 78वां जन्मदिवस बडे़ धूमधाम से मनाया 

राजीव का 78वां जन्मदिवस बडे़ धूमधाम से मनाया 


शामली जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिवस मनाया 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। शनिवार को शामली जिला कांग्रेस कमेटी ने भारत देश भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी का 78वां जन्मदिवस बडे़ धूमधाम से मनाया गया। शामली के एकता पार्क तिराहे पर सभी ने इनके जीवन गाधा पर प्रकाश डाला।दीपक सैनी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शामली ने कहा, कि सन 80 के दौर में जब दुनिया अपने तौर-तरीके तेजी से बदल रही थी, उस समय भारत की सत्ता श्री राजीव गांधी ने संभाली  सरकार में आते वक्त श्री गांधी के हृदय में मां को खोने का अपारदुख था, परंतु इसका असर उनकी कार्यशैली पर तनिक भी नही पड़ा। इसका जीवंत प्रमाण उनके कार्यकाल की वो उपलब्धियां है, जो उनके नेतृत्व में इस देश को हासिल हुई,इनका महत्वपूर्ण कार्य भारत देश के लिए यह है, जैसे पंचायती राज में राजीव ने गांवो को संवैधानिक दर्जा देने का बडा फैंसला किया।

नवोदय विद्यालयों की स्थापना भी 1986 में घोषित शिक्षा नीति के तहत हुई 30 जून 1986 को संपन्न यह मिजो समझौता देश की अखण्डता और अनेकता में एकता के सिद्धांत का स्वर्णिम अध्याय है। अयुब जंग प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा, कि जुलाई 1985 में अकाली दल के तत्कालीन अध्यक्ष हरचंद सिंह लोंगोवाल और राजीव जी के बीच पंजाब समझौता हुआ। एएएसयू और एए जी एस पी के बीच 1979 में आंदोलन के निवारण हेतु असम समझौता हुआ। दलितों पर अत्याचारो का निवारण अधिनियम 11 सितम्बर 1989 राजीव के द्वारा पारित किया गया, इस अधिनय्म के पारित होने से देश में दलितो का उत्पीडन,आर्थिक और मानसिक शोषण बंद हुआ‌। नशे में डूबते युवाओं को बचाने हेतु राजीव ने महत्वपूर्ण एक्ट बनाया जो आज नशे के कारोबारियो के लिए काल साबित हो रहा है। एक पार्टी छोडकर दूसरी पार्टी मे धोखा देकर जाने वालो के विरुद्ध कानून बना। 1988 में बेनामी सम्पत्ति वालो पर भी नकेल कसी गई। 1985-86 में इन्दिरा आवास योजना शुरु हुई ,इसमें गरीबों को मुफ्त में मकान बनाकर दिए गए। प्रवीण तरार जिला उपाध्यक्ष ने कहा, सन 1986 में सेशेल्स में राष्ट्रपति फ्रांस-अल्बर्ट रेने की सरकार के खिलाफ धमकी भरे तख्तापलट में मदद करने के लिए भारतीय नौसेना द्वारा ‘ऑपरेशन-फ्लोवर्स आर ब्लूमिंगकिया गया। हमारे देश में संचार क्रांति के जनक भी राजीव जी ही माने जाते हैं‌। इन्होने एम टी एन एल, और बीएसएनएल का नेट्वर्क देशहित में खडा किया। भारत में कम्प्यूटर के जनक राजीव ही माने जाते है, उनका मानना था कि देश की युवा पीढी को आगे बढाना है और इसके लिए कम्प्यूटर की शिक्षा जरुरी है।

रिजवान जिलाध्यक्ष सेवादल ने कहा, कि युगपुरुष राजीव के कार्यकाल की ये ढेर सारी उपलब्धियां उनके राजनैतिक जीवनकी झांकी मात्र हैं। जो उनकी द्रष्टि और देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने की गहरी अकांक्षा का प्रतीक है।काल की क्रूर गति ने भले ही राजीव को भले ही हमसे दूर कर दिया हो, किंतु वे हमारे सभी के बीच हमेशा रहेंगे। आधुनिक भारत की झलक देखकर यह विश्वास होता है, कि राजीव थे, राजीव हैं, राजीव रहेंगे। इस कार्यक्रम मे दीपक सैनी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अयुब जंग, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण तरार, जिला उपाध्यक्ष डाॅ. चैनसिह पुण्डीर, जिला महासचिव डाॅ. राजीव वसिष्ठ, शैखरपाल, प्रदेश महासचिव राजेश कश्यप, जिला महासचिव जबरसिह पाल, जिला सचिव डाॅ. श्रीपाल, जिलाध्यक्ष पिछड़ा संदीप  शर्मा, जिला सचिव रिजवान जिलाध्यक्ष सेवादल अरविंद झझोट, जिला सचिव सेवादल नरेंद्र मलिक, वरिष्ठ कांग्रेसी खुर्शीद, नगर अध्यक्ष बनत गुलफाम, ब्लाक अध्यक्ष  थानाभवन किसान विनोद सेन, निन्ना अन्सारी, अविराज सेन, महाबीर सैनी, रामशरन नामदेव, रामपाल पांचाल, इरशाद  आदि शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...