बुधवार, 5 जुलाई 2023

10 हजार एकड़ भूमि पर बनेगा जंगल सफारी

10 हजार एकड़ भूमि पर बनेगा जंगल सफारी   

राजेश ओबरॉय   

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने अधिकारियों के साथ एक बैठक की आयोजन की है, जिसमें निर्णय लिया गया है कि हरियाणा में 10 हजार एकड़ भूमि में एक जंगल सफारी स्थापित की जाएगी।

यह जंगल सफारी पर्यटन और प्राकृतिक संसाधनों को बढ़ावा देने के लिए मनोहर लाल की पहल का हिस्सा होगी। इस सफारी में विभिन्न प्रजातियों के जानवरों को रखा जाएगा, जिन्हें पर्यटकों को देखने और उनके आसपास घूमने का मौका मिलेगा।

बैठक में मुख्यमंत्री ने बताया कि इस जंगल सफारी को प्राकृतिक आकर्षण के रूप में विकसित किया जाएगा और वन्य जीवों के संरक्षण के लिए आवास की व्यवस्था की जाएगी। इससे पर्यटन क्षेत्र में नये रोजगारी संभावनाएं भी बढ़ेंगी। मनोहर लाल ने अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे इस प्रकल्प के लिए तत्परता से काम करें और सुनिश्चित करें कि जंगल सफारी का निर्माण बेहतरीन ढंग से हो। उन्होंने यह भी जोर दिया है।

सीएम ने अग्रवाल टोल प्लाजा बंद करवाया

सीएम ने अग्रवाल टोल प्लाजा बंद करवाया   

अमित शर्मा  

बाघापुराना। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज मोगा-कोटकपूरा रोड पर स्थित चंद पुराना में लगा पी.डी. अग्रवाल टोल प्लाजा बंद करवा दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में पहले 9 टोल प्लाजा बंद किए जा चुके हैं और यह 10वां टोल प्लाजा है जिसे बंद कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा बंद होने से वाहन चालकों का रोजाना लाखों रुपए का फायदा होगा। चंद पुराना टोल प्लाजा बंद करवाने के लिए विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद द्वारा लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे जिन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूरा किया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह, साधु सिंह पूर्व एम.पी., विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद, धर्मकोट के विधायक दविंदर सिंह लाडी, अमनदीप कौर अरोड़ा विधायक मोगा, मनजीत सिंह बिलासपुर विधायक निहाल सिंह वाला, जिला प्रधान हरमनदीप सिंह दीदारे वाला, दीपक अरोड़ा चेयरमैन और बड़ी संख्या में अन्य नेता मौजूद हैं।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-263, (वर्ष-06)   पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. बृहस्पतिवार, जुलाई 6, 2023

3. शक-1944, श्रावण, कृष्ण-पक्ष, तिथि- तीज, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 05:18, सूर्यास्त: 07:13। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 20 डी.सै., अधिकतम- 33+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

सोमवार, 3 जुलाई 2023

सीओ ने बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया

सीओ ने बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया


संदीपन घाट में गंगा नदी के किनारे पहुंच कर बढ़ते जलस्तर का सिराथू सीओ ने किया निरीक्षण

गुरु पूर्णिमा में गंगा नदी में स्नान कर रहे लोगों को गहरे पानी में न जाने की सलाह दी

कौशाम्बी। गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण करने सिराथू सीओ सांदीपन घाट पहुंचे हैं। जहां उन्होंने बढ़ते जल स्तर का निरीक्षण किया।

कोखराज क्षेत्र के बारिश के चलते गंगा नदी का लगातार जलस्तर बढ़ता जा रहा हैं, जिसको लेकर प्रशासन अलर्ट हैं। गुरु पूर्णिमा व सावन को लेकर गंगा नदी घाट का सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने निरीक्षण किया। मौके पर कोखराज पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगीं रही, जिस पर लगे पुलिस के कर्मचारी लाल साहब,जितेंद्र सिंह, दिलीप कुमार गोड़,सूरज कुमार गोड़ नल आदि मौजूद रहे।

अजीत कुशवाहा 

3 मिनट में 120 प्रश्न हल कर, चौंकाया 

3 मिनट में 120 प्रश्न हल कर, चौंकाया 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। मेंटल अर्थमैटिक प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखा सबको आश्चर्यचकित कर दिया। बच्चों ने तीन मिनट में 120 प्रश्न हल कर सबको हैरान कर दिया।

सिप जीनियस अकादमी अर्थमैटिक द्वारा माजरा रोड स्थित एक बारातघर में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।शुभारंभ मुख्य अतिथि सेंट फ्रासिंस स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जॉस, सिल्वर बेल्स स्कूल की उपप्रधानाचार्या तूलिका गोयल, आशीष जैन, वीरेंद्र कुमार जैन, नवनीत जैन ने किया।

संस्था की डायरेक्टर मृदुला जैन ने बताया कि सिप जीनियस एकेडमी एक इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन है। कार्यक्रम में अबेकस बच्चों की ग्रेजुएशन सेरेमनी भी की गई। जिन्होंने अबेकस ग्रैंड मास्टर तक पूरा कर लिया है। बच्चों ने तीन मिनट में 120 प्रश्न हल कर सबको हैरान कर दिया। बच्चे स्क्वायर स्क्वायर रूट गुना भाग के जवाब सेकंड्स में दे रहे थे। जिससे अतिथि भी हैरान रह गए।

30 जून को बच्चो का एग्जाम लिया गया था, जिसमे ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में चैंपियन ग्रांड मास्टर सी से संयम जैन, लेवल 8 से अवनी राय, लेवल 6 से सक्षम जैन, लेवल 4 से अक्षरा जैन, लेवल 3 से अर्णव संगल, लेवल 2 से नक्श जैन, लेवल-1 से आरुष गर्ग चैंपियन रहे। कार्यक्रम में रुचि अरोरा, रूबी मित्तल, नूपुर प्रिया आदि का सहयोग रहा।

पुलिस विभाग द्वारा चेकिंग अभियान चलाया 

पुलिस विभाग द्वारा चेकिंग अभियान चलाया 

भानु प्रताप उपाध्याय 

मुजफ्फरनगर। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए सोमवार को पुलिस विभाग द्वारा जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान कचहरी परिसर, थाना क्षेत्रों व वित्तीय संस्थानों पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग कर सुरक्षा उपकरणों को चेक किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में आज जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस द्वारा अपने-2 क्षेत्रों में पडने वाले बैंको, ग्राहक सेवा केन्द्र, एटीएम, पेट्रोल पम्प, जनसेवा केन्द्रों एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर चेकिंग की गई तथा सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को चेक करते हुए कुशलता जानी गई।

पुलिस द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में स्थित मुख्य मार्गों, संवेदनशील स्थानों, जनपदीय बॉर्डर, हाइवे आदि स्थानो पर बैरियर लगाकर तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों, फेस मास्क लगाए हुए वाहन चालकों व संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग की गयी तथा दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले व्यक्तियों, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट न लगाने वालों पर तथा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।

क्षेत्राधिकारी सदर यतेन्द्र सिंह नागर द्वारा स्थानीय अभिसूचना इकाई, डॉग स्कवॉड व एएस चेक टीम के साथ कचहरी परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया तथा परिसर में खड़े वाहनों की सघन चेकिंग करते हुए संदिग्धों से पूछताछ व चेकिंग की गयी तथा सभी से कोई भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।

एडीएम ने मुख्य स्थानों का निरीक्षण किया

एडीएम ने मुख्य स्थानों का निरीक्षण किया

भानु प्रताप उपाध्याय 

मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह के द्वारा जनपद के मुख्य स्थानों का निरीक्षण किया गया। श्रावण मास के पावन पर्व पर कांवड यात्रा में दूरकृ दराज राज्यो से कावंडियो कावड़ लेकर जाते है तथा जनपद में इस दौरान अनेक कावड़ियों का आगमन होता है जों शिव चौक के रास्ते से होते हुए अपने गंतव्य स्थल के लिए प्रस्थान करते है।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने रामपुर तिराहा, शिवचौक, भूराहेडी चैक पोस्ट तथा गंग नहर पटरी मार्ग का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कावड़ यात्रा में आये हुए कावडियों को किसी भी प्रकार परेशानी का सामना ना करना पडे इसका विशेष ध्यान सम्बन्धित अधिकरियों द्वारा रखा जाए। बैरीकेडस व सी०सी०टी०वी० आदि को सुचारू रूप से लगाने के निर्देश दिये गये।

जनपद में कावड मार्ग में विद्‍युत आपूर्ति को अधिक समय के लिए बाधित न किया जाए। कावड़ यात्रा में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए एवं खोयादृपाया केन्द्रों को दुरूस्त कर व्यावस्था पूर्ण कर ली जाए।

कांवड यात्रा के दौरान जिले मे आने व जाने के लिये मार्गों का उचित प्रबन्धन व रूट प्लान तैयार किया जाए। इसी क्रम मे सभी संबधित विभागो के अधिकारियो को कावंड यात्रा के शुरू होने से पहले मुख्य सभी मुख्य मार्गो पर कैमरेॉ पथ प्राकाशॉ चिकित्सा एवं सुरक्षा व्यवस्थाॉ बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था सुचारू रूप से तैयार करने के निर्देश दिये गये, उक्त निरीक्षण मे सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप भी मौजूद रहे।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...