परिवारवाद तक सिमट कर रही सपा, कसा तंज
संदीप मिश्र
लखनऊ। बस्ती लोकसभा क्षेत्र से सासंद एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी ने तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) परिवारवाद तक सिमट कर रह गई है। भाजपा नेता ने कहा कि अखिलेश यादव अब अपने पिता मुलायम सिंह यादव और चाचा शिवपाल यादव की बनायी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इसके बावजूद भी सपा कार्यकर्ता पूरी तरह से हताश और निराश है।
द्विवेदी ने गुरुवार को कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव परिवारवाद में टूट गये हैं उन्हें अपने ही परिवार के सदस्यों पर विश्वास नहीं है। पार्टी परिवारवाद में सिमट गयी है। अखिलेश कहते कुछ और हैं करते कुछ और हैं। वह अपने पिता की बनी बनाई पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गये है और सपा को परिवारवाद में समेट दिये है। उन्होंने कहा कि अपने चाचा शिवपाल को ही पार्टी में नहीं ला पा रहे हैं। कार्यकर्ताओं को कहा स्थापित करेंगे। सपा की जनाधार समाप्त हो रहा है उनकी पार्टी के कार्यकर्ता भी अब पार्टी छोड़ रहे है।