बुधवार, 9 नवंबर 2022

गुजरात: इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे विजय व नितिन 

गुजरात: इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे विजय व नितिन 

इकबाल अंसारी 

गांधीनगर/सूरत। गुजरात चुनाव से पहले राज्य के पूर्व सीएम विजय रुपाणी और पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने इलेक्शन नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने ऐलान किया है कि वह इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। वहीं, नितिन पटेल ने सीआर पाटिल (बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष) को खत लिखा है। इसमें कहा गया है कि वह भी चुनाव नहीं लड़ना चाहते। इन दोनों के अलावा कुछ अन्य भी नाम सामने आए हैं। जिन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। जैसे विजय रुपाणी सरकार के मंत्री मंडल में शिक्षा और राजस्व मंत्री रहे भुपेन्द्र सिंह चुडासमा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसी के साथ गृह राज्यमंत्री प्रदीपसिंह जाडेजा ने भी चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। ऊर्जा मंत्री सौरभ पटेल जो कि बोटाद से विधायक हैं वह भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। भावनगर से विधायक और रुपाणी सरकार में मंत्री रहे विभावरी बेन दवे भी चुनाव नहीं लड़ेंगे।

गुजरात में कब हैं चुनाव?

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान कराया जाना है। गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में वोटिंग होगी। 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजों के साथ रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...