गुरुवार, 26 अगस्त 2021

कई इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए

नरेश राघानी          
जयपुर। राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर और सांचोर सहित कई इलाकों में बृहस्पतिवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। 
मौसम केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र बालोतरा के आसपास था। सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 4.0 थी । अधिकारियों के अनुसार भूकंप से किसी तरह के नुकसान का समाचार अभी नहीं मिला है।

आतंकवादी गतिविधि के आने पर सख्ती से निपटेंगे

काबूल। आफ्गानिस्तान  पर तालिबान के कब्जे के बाद भारत के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत का बड़ा बयान आया है। बिपिन रावत ने तालिबान को शख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि तालिबान के नियंत्रण वाले अफगानिस्तान से किसी भी संभावित आतंकवादी गतिविधि के भारत की तरफ आने पर सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि तालिबान बीते 20 साल में भी नहीं बदला है।
जनरल रावत ने कहा कि भारत क्षेत्र में आतंकवाद मुक्त माहौल सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, "जहां तक अफगानिस्तान का सवाल है, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि वहां से भारत पहुंचने वाली किसी भी गतिविधि से उसी तरह निपटा जाए जैसे हम अपने देश में आतंकवाद से निपट रहे हैं। जनरल रावत ने कहा कि अफगानिस्तान से उत्पन्न होने वाली आतंकी गतिविधियों के भारत पर पड़ने वाले संभावित असर को लेकर नयी दिल्ली चिंतित है और ऐसी चुनौतियों से निपटने के लिए आपातकालीन योजनाएं तैयार की गई हैं।

24 घंटों में 46 हजार 164 नए मामलें सामने आए

अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। देश में अभी भी बड़ी संख्या में जानलेवा कोरोना वायरस के नए मामले सामने आ रहे हैं।  देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 46 हजार 164 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 607 लोगों की मौत हो गई। जानिए देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति क्या है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 34 हजार 159 लोग ठीक हुए हैं। जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर अब तीन करोड़ 17 लाख 88 हजार 440 हो गई है। वहीं, अब एक्टिव केस बढ़कर तीन लाख 33 हजार 725 रह गए हैं।
आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के अबतक तीन करोड़ 25 लाख 58 हजार 530 केस सामने आ चुके हैं। जिनमें से अबतक 4 लाख 36 हजार 365 लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं, देश में टीकाकरण का कुल आंकड़ा 60 करोड़ 38 लाख 46 हजार 475 पर पहुंच गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया है कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,87,283 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 51,31,29,378 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

शुल्क न जमा करने वाले छात्रों पर होगीं कार्रवाई

हरिओम उपाध्याय                  
लखनऊ। स्कालरशिप लेकर शिक्षण संस्थान की शुल्क न जमा करने वाले छात्रों पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार कार्रवाई करेगी। समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में बड़ा बदलाव कर रहा है।
जानकारी के अनुसार नियम को लेकर उच्च स्तर से अनुमति मिल गई है। जल्द ही प्रस्ताव तैयार करके, नए सत्र से लागू कर दिया जाएगा।
बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार में अनुसूचित जाति और जनजाति के ढाई लाख की वार्षिक आय और अन्य वर्ग के दो लाख की वार्षिक आय वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षण संस्थान में प्रवेश लेने पर स्कालरशिप का लाभ दिया जाता है, जिसमें कुल 50 लाख छात्रों को हर साल लाभ मिलता है।
अब सरकार उन छात्रों पर कार्यवाई करेगी जो स्कालरशिप मिलने के बाद संस्थान की फीस नहीं जमा करते हैं। अगर यें छात्र स्कालरशिप मिलने के बाद भी शिक्षण संस्थान की फीस नहीं जमा करते हैं तो उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जायेगा और बाद में इन छात्रों को स्कालरशिप का लाभ नहीं दिया जायेगा।


एक्ट्रेस अनुष्का ने अपने भाई को बर्थडे विश किया

कविता गर्ग                 
मुबंई। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो इन दिनों पति विराट कोहली के साथ लंदन में हैं और वहां से अपनी डेली लाइफ की झलक फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने अपने भाई को बर्थडे विश किया है। उन्होंने भाई के साथ एक अनसीन फोटो भी शेयर की है।
अनुष्का ने फोटो शेयर की है। जिसमें उनके भाई  पीछे सोफे पर बैठे हैं। भाई को प्वॉइंट आउट करते हुए उन्होंने विश किया। साथ ही लिखा- ये मेरा एक नया वर्जन है।बचपन में उसके बर्थडे का केक काटती थी। इसी के साथ उन्होंने फनी इमोजी भी बनाई है। 
मालूम हो कि अनुष्का अब एक बेटी की मां हैं। उन्होंने जनवरी 2021 में बेटी को जन्म दिया। बेटी का नाम उन्होंने वामिका रखा है। अनुष्का ने अभी तक बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। वो वामिका को सोशल मीडिया और लाइमलाइट से दूर रखना चाहती हैं।
वर्क फ्रंट पर अनुष्का को पिछली बार 2018 में फिल्म जीरो में देखा था। इस फिल्म में अनुष्का के साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ थे। जीरो के बाद से एक्ट्रेस के किसी और प्रोजेक्ट के बारे में खबर नहीं आई. हालांकि, एक्टिंग से इतर वो वेब शो और फिल्में प्रोड्यूस कर रही हैं। उनकी वेब सीरीज पाताल लोक और फिल्म बुलबुल काफी चर्चा में रही थीं।

नियमों के कारण समाचार वेबसाइटों को बंद किया

अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। याहू ने भारत में डिजिटल सामग्री का परिचालन और प्रकाशन करने वाली मीडिया कंपनियों के विदेशी स्वामित्व को सीमित करने वाले नए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नियमों के कारण देश में अपनी समाचार वेबसाइटों को बंद कर दिया है। 
इसमें याहू न्यूज, याहू क्रिकेट, फाइनेंस, एंटरटेनमेंट और मेकर्स इंडिया शामिल हैं। भारत में उपयोगकर्ताओं के लिए याहू ई-मेल और खोज सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी। याहू वेबसाइट ने एक नोटिस में कहा, ”26 अगस्त 2021 से याहू इंडिया अब कंटेंट प्रकाशित नहीं करेगी। आपका याहू खाता, मेल और खोज अनुभव किसी भी तरह से प्रभावित नहीं होंगे और पहले की तरह काम करेंगे। हम आपके समर्थन के लिए धन्यवाद करते हैं।
अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी वेरिजॉन ने 2017 में याहू का अधिग्रहण किया था। याहू ने कहा कि उसने 26 अगस्त 2021 से भारत में सामग्री का प्रकाशन रोक दिया है और देश में याहू के कंटेंट परिचालन को बंद कर दिया गया है। नोटिस में कहा गया, ”हमने जल्दबाजी में यह निर्णय नहीं लिया है।
याहू इंडिया भारत में नियामक कानूनों में बदलाव से प्रभावित हुआ, जो भारत में डिजिटल कंटेंट को संचालित और प्रकाशित करने वाली मीडिया कंपनियों के विदेशी स्वामित्व को सीमित करता है।
याहू का भारत के साथ एक लंबा जुड़ाव रहा है” याहू ने आगे कहा कि चूंकि याहू क्रिकेट में समाचार भी शामिल हैं, इसलिए ”यह नए एफडीआई नियमों से प्रभावित हुआ, जो ऐसी मीडिया कंपनियों के विदेशी स्वामित्व को सीमित करता है, जो भारत में समाचार तथा समसामयिक मामलों में डिजिटल कंटेंट प्रकाशित करती हैं।” याहू ने पिछले दो दशकों में भारत में उपयोगकर्ताओं से मिले ”समर्थन और विश्वास” के लिए धन्यवाद दिया।

बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आईं

अकांशु उपाध्याय                    
नई दिल्ली। पिछले कुछ सत्रों में तेजी के बाद आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर, सोना वायदा चार दिनों की तेजी के बाद 0.55% गिरकर 47,360 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी वायदा 0.7% गिरकर 63,051 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। पिछले सत्र में सोना सपाट बंद हुआ था जबकि चांदी में 1% की तेजी आई थी।
वैश्विक बाजारों में, अमेरिकी डॉलर में तेजी के कारण आज सोने की कीमतों में गिरावट आई है। बता दें कि पिछले साल इस समय सोना वायदा करीबन 55 हजार रुपये पर था।
घरेलू सोने और चांदी की कीमतें और बुलियन इंडेक्स फ्यूचर्स विदेशी कीमतों पर नज़र रखते हुए मंगलवार सुबह सपाट शुरुआत कर सकते हैं। घरेलू मोर्चे पर, एमसीएक्स गोल्ड अक्टूबर में मामूली तेजी देखी जा सकती है, जहां सोना 47,450-47,300 रुपये के स्तर पर रह सकता है। एमसीएक्स पर चांदी सितंबर में 62500 रुपये के ऊपर 63,200-63,900 रुपये के स्तर पर आ सकती है। 14,050-14,400 रुपये के दायरे में तेजी के साथ कारोबार कर सकता है।
एक्सपर्ट के मुताबिक, बहुत जल्द सोना 50,000 रुपये पर पहुंच जाएगा। ऐसे में निवेश के लिहाज से यह उत्तम समय है। निवेशक योलो मेटल में निवेश कर सकते हैं। वहीं, अगर किसी निवेशक ने पहले से ही सोने में निवेश जारी रखा है तो अभी होल्ड रखना फायदेमंद साबित हो सकता है। गोल्ड ETF से आउटफ्लो जारी है। दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड SPDR गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग सोमवार को लगभग 0.5 प्रतिशत घटकर लगभग 1006 टन की रही। यह पिछले सप्ताह के अंत में लगभग 1,011 टन की थी। इस तरह चेक कर सकते हैं सोने की शुद्धता।
बता दें अगर अब आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है।  से ग्राहक  सोने  की शुद्धता  की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी कर सकते हैं।

नागरिकों को काबुल हवाईअड्डे न जाने की सलाह दी

कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान में अपने नागरिकों को काबुल हवाईअड्डे न जाने की सलाह दी है।जहां “आतंकवादी हमला होने का बहुत गंभीर खतरा है।” इसने कहा कि हवाईअड्डा परिसर में मौजूद ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर जाने और अगले आदेश की प्रतीक्षा करने की सलाह दी जाती है।
ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री मारिसे पायने ने कहा कि यह यात्रा परामर्श ब्रिटेन और न्यूजीलैंड की संशोधित यात्रा सलाह के समान है। काबुल में अमेरिकी दूतावास ने अनिर्दिष्ट सुरक्षा मुद्दे पर अमेरिकी नागरिकों को हवाईअड्डे के तीन विशिष्ट द्वारों से दूर रहने की चेतावनी दी है।
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने पिछले हफ्ते बुधवार से करीब 4,000 लोगों को हवाईअड्डे से सुरक्षित निकाला है जिनमें से 1,200 को कल रात निकाला गया। उन्होंने कहा, “बेहद खतरनाक माहौल बना हुआ है।” मॉरीसन ने कहा, “ खतरा एवं जोखिम हर गुजरते दिन के साथ बढ़ रहा है, जैसा कि हम हमेशा से जानते थे कि ये बढ़ेगा, और इसलिए हम जल्दबाजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं।”

 

पर्यटकों के लिए हादसों का कारण बनता हैं सड़क

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। पहाड़ पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं।घुमावदार सड़क कई बार बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए हादसों का कारण बनता है। यही नहीं खराब मौसम के चलते रास्ते भी कई जगह पर खराब होने और सड़कों पर बोल्डर आ जाने सड़क हादसों का कारण बन रहा है।
मामला लैंसडाउन जहरीखाल गुमखाल मोटर मार्ग पर दिल्ली के पर्यटकों की एक कार देर रात करीब 11:30 बजे खाई में जा समाई। इस दौरान रात के अंधेरे में चीख-पुकार मच गई। हादसे में दो लोगों के मौत की खबर है।बताया जा रहा है कि दिल्ली से पर्यटक लैंसडाउन की ओर घूमने आए थे।
कार में तीन लोग सवार थे। देर रात जयहरीखाल-लैंसडाउन मोटर मार्ग पर ग्राम बौंठा की सीमा के पास फाइबर बैंड पर अचानक कार अनियंत्रित होकर करीब 600 मीटर गहरे खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना किसी ने पुलिस को दी। सूचना के बाद लैंसडाउन कोतवाल संतोष कुंवर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन घना कोहरा होने के चलते कार का पता नहीं चल पाया। काफी देर तक पुलिस कार को ढूढ़ती रही लेकिन सफलता नहीं मिली।
सुबह एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल पर जाकर खोजबीन शुरू की तो कार खाई में मिली। कार से दो युवकों के शव बरामद हुए। पुलिस ने कर चैक की तो एक युवक के जेब से आधार कार्ड मिला। जिसकी पहचान नफजगढ़ दक्षिण पश्चिमी दिल्ली निवासी अनुज वत्स पुत्र महावीर सिंह के रूप में हुई। मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। जिसके आधार पर दूसरे युवक की शिनाख्त की जा रही है।

सेब के दाम गिरा देने से बागवान मालिक पर संकट

श्रीराम मौर्या                 
शिमला। पहाङी राज्य हिमाचल में सेब कारोबार से जुङे अडानी ग्रुप ने अचानक सेब के दाम गिरा देने से पहाङी बागवान मालिक संकट में आ गए हैं। इससे अरबों का कारोबार प्रभावित होने की आशंका हो गई है। बीते 15 दिनों के भीतर सेब के दाम 1000 से 1200 रुपये प्रति पेटी (25 से 30 किलो) तक गिर चुके हैं। मंडियों में रेट गिरने पर बागवान निजी कंपनियों से अच्छे रेट की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन सेब खरीद करने वाली अडानी की कंपनी ने इस साल 10 साल पुराने रेट खोले हैं। 2011 में अडानी ने 65 रुपये प्रति किलो रेट पर सेब खरीद की थी। इस साल भी कंपनी करीब इसी रेट पर सेब खरीद शुरू करने जा रही है। इस साल प्रदेश में करीब साढ़े चार करोड़ पेटी सेब उत्पादन का अनुमान है। करीब 3 करोड़ पेटी सेब अभी मंडियों में जाना बाकी है। सरकार की ओर से भी कोई राहत न मिलने से बागवान निराश हैं।
ओलावृष्टि और बेमौसम बर्फबारी के कारण इस साल फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है।
मार्केट में रेट गिरने और निजी कंपनियों के शोषण से आहत बागवान सेब के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने की मांग उठा रहे हैं। सेब बागवानों ने निजी कंपनियों के बहिष्कार के लिए सोशल मीडिया पर अभियान भी शुरू कर दिया है। सेब के रेट गिरने के बाद बागवानों ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में भी आवाज बुलंद करनी शुरू कर दी है। बागवानों का कहना है कि सरकार ने निजी कंपनियों को करोड़ों रुपये अनुदान दिया है। बावजूद इसके कंपनियां बागवानों को राहत देने के स्थान पर शोषण करने पर उतारू हैं।

नमाज़ की छुट्टी को लेकर हरीश पर फिर कसा तंज

पंकज कपूर               
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने फिर तंज कसते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि भाजपा के त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार की नमाज़ की छुट्टी को लेकर फिर मुझ पर तंज कसा है। खैर यह तंज उनका प्रयास है कि वो भी भाजपा की राज्य की राजनीति के मुख्य धारा में आ सकें। मगर त्रिवेंद्र सिंह जी इतना और बता दो राज्य के लोगों को कि क्या ऐसा कोई आदेश, शासनादेश, आधिकारिक पत्र जारी हुआ? क्या उत्तराखंड में नमाज़ अदा करने के लिए कहीं शुक्रवार की छुट्टी हुई? जरा इस तथ्य को खोज तो लीजिये।
एक झूठ जो भाजपा के ढोलचियों ने 2017 में फैलाया, अब आपके पास भी इसी झूठ को बखान करने के लिए मुख्यधारा में आने की पतवार हुई है, खैर मुझे कोई गिला नहीं है आपसे और सत्यता यह है कि मैंने, और मेरी सरकार ने ऐसी कोई छुट्टी का आदेश जारी नहीं किया, जिसमें हर शुक्रवार को नमाज़ पढ़ने के लिए लोगों को छुट्टी दी जाय और न किसी ने मांग की, हाँ एक बात जरूर है कि यदि मुझ पर कुछ तंज कसने से त्रिवेंद्र सिंह जी मुख्यधारा में आ सकते हैं तो वो तंज/बाण भी मुझे प्यारे लगेंगे क्योंकि मैं चाहता हूंँ कि हमारे राज्य के सब भूतपूर्व मुख्यमंत्रीगण, राज्य के विकास की अवधारणा पर अपनी-अपनी सोच को आगे लाते रहें एवं सक्रिय रूप से भागीदारी करें और त्रिवेंद्र सिंह जी तो वैसे भी कड़कनाथ थे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-376 (साल-02)
2. शुक्रवार, अगस्त 27, 2021
3. शक-1984,सावन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पंचमी च, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -22 डी.सै., अधिकतम-37+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

बुधवार, 25 अगस्त 2021

अमेरिकी सैनिकों की वापसी, 31 की तारीख तय की

काबुल। तालिबान के एक प्रवक्ता ने कहा है कि अमेरिका को 31 अगस्त तक अफगानिस्तान से लोगों को निकालने का काम पूरा कर लेना चाहिए और यह समयसीमा नहीं बढ़ायी जाएगी। बाइडन प्रशासन ने अफगानिस्तान से सभी अमेरिकी सैनिकों की वापसी के लिए 31 अगस्त की तारीख तय की है। वहीं तालिबान ने अफगान सरकार की महिला कर्मियों को सुरक्षा अनुमति मिलने तक घर में रहने को कहा है।

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि उनका समूह समय सीमा ‘‘बढ़ाए जाने की बात नहीं’’ स्वीकार करेगा। मुजाहिद ने कहा कि देश में जनजीवन सामान्य हो रहा है लेकिन हवाईअड्डे पर अव्यवस्था समस्या बनी हुई है। कई अफगान देश पर तालिबान का कब्जा होने के बाद बाहर भागने के लिए व्यग्र हैं। मुजाहिद ने कहा कि उन्हें तालिबान और ‘सीआईए’ के बीच किसी भी बैठक की “जानकारी” नहीं है। हालांकि मुजाहिद ने इस तरह की बैठक से इनकार नहीं किया।

यूके: कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक के स्कूलों पर फैसला

पंकज कपूर      

देहरादून। उत्तराखंड में कक्षा एक से लेकर पांचवी तक के स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। जी हां शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा जरूरी है। लिहाजा छोटे बच्चों के स्कूलों को फिलहाल नहीं खोला जा सकेगा।

आपको बता दे कि इससे पहले 2 अगस्त से कक्षा 6 से 12 से तक के स्कूलों को खोल दिया गया है। जिसके बाद कोरोना की कमी को देखते हुए कयास लगाए जा रहे थे कि 1 सितंबर से कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाओं को खोले दिया जाएगा। लिहाजा शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा जरूरी है फिलहाल बच्चों के स्कूलों को नहीं खोलने का फैसला लिया है। 

यज्ञ सप्ताह का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया

दुष्यंत टीकम          
रायपुर। सिरजम तिवारी परिवार छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में कुलदेवी मां चंडी, पूर्णब्रह्मा परमात्मा श्री कृष्ण, प्रातः स्मरणीय ज्योति पीठाधीश्वर एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज की कृपा एवं पूर्वजों के आशीर्वाद से श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शोभायात्रा एवं कलश यात्रा के साथ भव्य शुभारंभ किया। 
यह जानकारी देते हुए किसान नेता योगेश तिवारी ने 
अमृत स्वरूप रसमयी कथा ब्रह्मचारी ज्योतिर्मयानंद महाराज के अमृत वाणी से नेवनारा में प्रारंभ हुआ। बैकुंठ वासी अंबिका प्रसाद तिवारी की पुण्य स्मृति में 24 अगस्त से 30 अगस्त तक आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिवस कलश यात्रा व ब्रह्मचारी ज्योतिर्मयानंद महाराज के शोभायात्रा
धूमधाम से भक्ति पूर्ण वातावरण में निकाला गया। 
 डॉ मेघेश तिवारी एवं किसान नेता योगेश तिवारी ने कोविड-19 नियमो का पालन करते हुए समस्त ग्रामीण एवं छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के सदस्यों का स्वागत किया। 
कलश यात्रा के बाद कथावाचक ब्रह्मचारी ज्योतिर्मयानंद महाराज ने भागवत महात्म्य, गौकर्ण कथ
व्यास नारद संवाद और परीक्षित जन्म की रोचक एवं मनमोहक कथा प्रस्तुत कर भक्तों को आनंदित कर दिया। दूसरे दिवस सृष्टि क्रम वर्णन, बराह अवतार और देवहुती कंदम संवाद कज कथा होगा। 

वार्ता के बाद समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया

कौशांबी। जिला पंचायत के सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर के प्रतिनिधि जितेंद्र सोनकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने आम जनमानस के समस्याओं की सुनवाई की आम जनमानस की समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के समाधान का निर्देश उन्होंने दिया। जिला पंचायत की जनसुनवाई में सैकड़ो फरियादियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि के सामने अपनी समस्याएं रखीं। जिनमें तमाम समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया और तमाम समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। जन सुनवाई के दौरान क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
गणेश साहू  

हापुड़: 2 पत्रकार व नवीन गौतम को गिरफ्तार किया

अतुल त्यागी      
हापुड़। आपको बता दें कि दिनांक 17 अगस्त 2021 को जनपद गाजियाबाद के कवि नगर थाना क्षेत्र में एक लूट का मुकदमा संख्या 1411/ 2021 पंजीकृत हुआ था। जिसकी जांच करते हुए गाजियाबाद एवं हापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए पूर्व विधायक पुत्र बॉबी सहित 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जिसमें लूटा गया पैसा पूरी तरह बरामद नहीं हो पाया था। लूट की बची रकम की बरामदगी के लिए अग्रिम जांच जारी थी।
इसी के सापेक्ष कल दिनांक 24 अगस्त 2021 को गाजियाबाद जनपद के कविनगर पुलिस द्वारा जनपद हापुड़ में कार्यरत दो पत्रकार शक्ति किशोर एवं नवीन गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त दोनों युवक जनपद हापुड़ के परिचित बैनरों से जाने-माने पत्रकार हैं एवं पिछले 15 वर्षों से जनपद में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऑल इंडियन रिपोर्टरस एसोसिएशन जनपद हापुड़ कार्यकारिणी द्वारा जिला संरक्षक सुमत सिसोदिया के नेतृत्व में आज दिनांक 25 अगस्त 2021 को एसपी ऑफिस जाकर उपरोक्त मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए जिले के कप्तान दीपक भूकर को अपना ज्ञापन सौंपा।
दिए गए ज्ञापन में आईरा एसोसिएशन जिला कार्यकारिणी ने पुलिस की कार्यशैली पर कोई प्रश्न चिन्ह ना लगाते हुए आग्रह किया है। उपरोक्त पत्रकारों की गिरफ्तारी के मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए क्योंकि पत्रकारिता जगत समाज का चौथा स्तंभ कहा जाता है एवं उपरोक्त मामले में दो पत्रकारों की भी गिरफ्तारी हुई है।
 इस मामले में उच्च स्तरीय जांच का विशेष आग्रह किया है। जिससे समाज का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार जगत की गरिमा एवं कार्यशैली पर अनायास ही कोई प्रश्नचिन्ह ना लगे।

विश्वविद्यालय ने प्रथम वर्ष का रिजल्ट जारी किया

सदींप मिश्र          
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक व परास्नातक प्रथम वर्ष का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार करीब पौने दो लाख छात्रों को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रोन्नत किया गया है।
बीए, बीएससी, बीकॉम और एमए, एमएससी व एमकॉम के छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही बीबीए, बीसीए व बीकॉम फाइनेंस विषम सेमेस्टर का भी रिजल्ट जारी कर दिया गया है।



यूके: चौखुटिया पहुंची क्रांति दल की स्वाभिमान यात्रा

पंकज कपूर               
चौखुटिया। उत्तराखंड क्रांति दल की पहाड़ी स्वाभिमान यात्रा आज चौखुटिया पहुंची। यात्रा संयोजक व पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि आज हमें पहाड़ के स्वाभिमान को बचाए रखने के लिए दिल्ली से संचालित होने वाले भाजपा और कांग्रेस जैसे दलों से सचेत रहना होगा।
यात्रा यहां विकासखंड के खिरचौरा धाम से शुरू हुई, बाजार में जन गीतों, भू- कानून लागू करने सहित विभिन्न नारों के साथ जुलूस निकाला,क्रांतिवीर चौराहे पर आम सभा कर जनता से राज्य की अस्मिता ,बेहतरी व भू- कानून लागू करने के लिए उक्रांद के पक्ष में खड़े होने की अपील की। जनसभा में बोलते हुए पूर्व विधायक व यात्रा का नेतृत्व कर रहे पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि राज्य बनने के 21 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं बावजूद आज भी राज्य की अवधारणा जस की तस है कहां बारी-बारी से भाजपा कांग्रेस सत्ता में रहकर केंद्र के इशारों पर राज्य को लूटने का काम कर रहे हैं ,राज्य आज भी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है। कहां राज्य को बने जहां 21 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं लेकिन राज्य की स्थाई राजधानी आज तक नहीं बन पाई, मजबूत भू- कानून नहीं होने से राज्य की जमीन कौड़ियों के भाव बाहरी लोगों को बेची जा रही हैं कहा राष्ट्रीय पार्टियों की नीति और नियत सही नहीं होने से नौजवान बेरोजगार है ,तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि ,पर्यटन की नीतियों के अभाव में राज्य पिछड़ते जा रहा है साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना काल में घर लौटे सैकड़ों नौजवान रोजगार के अभाव में कुंठित हैं, वही जंगली ,आवारा जानवरों ने पहाड़ की आर्थिक रीढ़ कृषि को चौपट कर दिया है उन्होंने कहा आज जनता राष्ट्रीय मुद्दों पर तो चर्चा करने को तैयार रहती है लेकिन हमारे घर ,गांव, राज्य का विकास कैसे होगा आवश्यकता इस पर चर्चा करने की है तथा राष्ट्रीय पार्टियों की नियत पर सवाल उठाते हुए कहा कि कभी भी इन पार्टियों ने उत्तराखंडियों की बेहतरी के लिए नहीं सोचा उन्होंने जनता से इन 20 वर्षों में राज्य की दशा और दिशा पर सीधे सवाल राष्ट्रीय पार्टियों से पूछने की अपील कर राज्य को बचाने के लिए उक्रांद के साथ एकजुटता से जुड़ने का आह्वान भी किया।
उक्रांद की पहाड़ी स्वाभिमान यात्रा द्वाराहाट विकासखंड के बाद चौखुटिया में पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत बुधवार को खिरचौरा धाम से शुरू होकर चांदीखेत, गनाई बाजार,पाण्डुवाखाल,सिमलखेत, रामपुर ,चौकुड़ी ,जमणिया, वीरखमु,पीपलधार, बौनीगाड़, रमनागांव, तल्ला ताजपुर, मल्ला ताजपुर ,सुनगढ़ी क्षेत्रों में पहुंची । इस दौरान अनेक स्थानों पर नुक्कड़ सभायें भी हुई।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कांता रावत ,ज्येष्ठ प्रमुख गीता बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर सिंह संगेला, महिला ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डी देवी ,युवा अध्यक्ष मनोज तडियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गजेन्द्र नेगी ,भवानी देवी, तुलसी देवी, देबकी देवी, गंगा देवी, धर्मा गोस्वामी, हंसी देवी, नंदी ,अनीता, मोहन शर्मा ,नरेंद्र अधिकारी, कैलाश फुलारा, उत्तम बिष्ट ,आनंद नाथ, बलवंत सिंह नेगी ,नरेंद्र मेहरा ,आनंद किरौला, मोहन सिंह, बालम सिंह नेगी, पूरन सिंह, मनीष शर्मा, देवेंद्र सिंह, जीवन कठायत,गौरव गुसाईं ,पंकज बिष्ट , बबलू फल्लाकोटी, नंदन रौथाण, संदीप नेगी, कृपाल बिष्ट, नंदन सिंह कुमयां ,किशन कुमयां सैकड़ों कार्यकर्ता रहे।

पार्टी अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में ही लड़ेगी चुनाव

राणा ओबराय              
चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष नवजोतसिंह सिद्धू में जारी घमासान के बीच पार्टी के प्रदेश प्रभारी हरीश रावत ने कहा है कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में ही लडेगी। रावत ने कहा कि पंजाब कांग्रेस में सिद्धू तथा कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच चल रही तनातनी को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा और इस बारे में वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलकर उन्हें स्थिति की जानकारी देंगे।
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने कहा कि पार्टी के सभी नेताओं का सोनिया गांधी और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर पूरा विश्वास है और पार्टी नेतृत्व जो भी कहेगा उसका सभी पालन करेंगे इसलिए उन्हें पूरा भरोसा है कि पार्टी नेता परस्पर मतभेद भुला देंगे और अगले विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर कांग्रेस को फिर सत्ता में लाएंगे।
इस बीच सूत्रों ने बताया कि पार्टी के असंतुष्ट गुट के पांच बड़े नेता मंगलवार को दिल्ली पहुंचे हैं और वे सोनिया गांधी से मिलने का समय मांग रहे हैं। बताया जा रहा है कि सिद्धू गुट के ये सभी नेता कैप्टन के खिलाफ मोर्चाबंदी करने के लिए दिल्ली मे डटे हैं।


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...