मंगलवार, 15 जून 2021

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया

अकांशु उपाध्याय           

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मंगलवार को कोई बदलाव नहीं किया गया। इससे पहले सोमवार को इनके दाम बढ़कर नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गये थे।अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 96.41 रुपये और डीजल 87.28 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा।

कीमतों में बढ़ोतरी का मौजूदा क्रम 04 मई को शुरू हुआ था। दिल्ली में मई महीने के दौरान पेट्रोल 3.83 रुपये और डीजल 4.42 रुपये महंगा हुआ था। जून में अब तक पेट्रोल की कीमत 2.18 रुपये और डीजल की कीमत 2.13 रुपये बढ़ चुकी है। अन्य शहरों में भी दोनों ईंधनों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 102.58 रुपये और डीजल की कीमत 94.70 रुपये प्रति लीटर रही। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 97.69 रुपये का और एक लीटर डीजल 291.92 रुपये का बिका। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 96.34 रुपये और डीजल की 90.12 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

रेस्तरां के ‘बार’ में नहीं परोसी जाएंगीं शराब, आदेश

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। दिल्ली के आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभी राष्ट्रीय राजधानी में होटल, क्लब और रेस्तरां के ‘बार’ में शराब नहीं परोसी जाएगी। कोविड-19 के मामले कम होने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में शराब की दुकानें और रेस्तरानों को दोबारा खोल दिया गया है। देश में संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान अप्रैल में इन्हें बंद कर दिया गया था। दिल्ली के आबकारी विभाग ने सोमवार को एक बयान में स्पष्ट किया, ‘‘ अगले आदेश तक होटल, क्लब और रेस्तरां में ‘बार’ बंद रहेंगे।’’

आदेश में कहा गया कि बाजारों, मॉल और बाजार परिसरों (नियंत्रण क्षेत्रों के बाहर) में सभी शराब की दुकानों को सुबह 10 से रात आठ बजे के बीच खोलने की अनुमति है। शहर में शराब की दुकानें छह जून को दोबारा खुलीं थी। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार के सोमवार से रेस्तरां खोलने की अनुमति देने के बाद, होटल, क्लब और रेस्तरां में ‘बार’ खोलने के संबंध में कई सवाल पूछे जा रहे थे। जिसके बाद यह स्पष्टीकरण दिया गया।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-304 (साल-02)
2. बुधवार, जून 16, 2021
3. शक-1984, ज्येठ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-सप्तमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:43, सूर्यास्त 07:15।
5. न्‍यूनतम तापमान -20 डी.सै., अधिकतम-39+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

सोमवार, 14 जून 2021

डेल्टा वेरिएंट को प्रमुख स्रोत बनने की आशंका जताईं

वाशिंगटन डीसी। विश्व में कोविड -19 डेल्टा वेरिएंट के मामले बढ़ रहे हैं। बीते दिनों ब्रिटेन ने देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जताई थी। वहां कोविड-19 के मामलों में एक बार फिर से उछाल आया है। अब अमेरिका ने भी कोविड -19 डेल्टा वेरिएंट को कोरोना संक्रमण का प्रमुख स्रोत बनने की आशंका जताई है। साथ ही कहा है कि, अगर परिस्थिति काबू में नहीं आई तो सितंबर तक ये नए प्रकोप का कारण बन सकता है।

यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के स्कॉट गोटलिब के मुताबिक, अभी अमेरिका में लगभग 10 प्रतिशत संक्रमण है। लेकिन, ये हर दो हफ्तों में दोगुना हो रहा है। इसका मतलब यह नहीं है कि हम एकाएक संक्रमण में तेज वृद्धि देखेंगे। लेकिन ये सच है कि ये कभी न कभी हम पर हावी हो जाएगा। जो की एक नए तरह के संकट को पैदा कर देगा। ऐसी परिस्थिति में अमेरिका के उन लोगों को सबसे ज्यादा खतरा होगा। जिन्होंने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है।

पेट्रोल-डीजल की बढ़तीं कीमतों को जिम्मेदार ठहराया

अकांशु उपाध्याय            

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच देश में बढ़ती महंगाई से जनता परेशान है। खुदरा महंगाई दर मई महीने में उछलकर 6.3 फीसदी पर पहुंच गई। अब इसको लेकर देश के पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने मोदी सरकार पर तंज़ कसते हुए हमला बोला है। उन्होंने अपने ट्वीट के ज़रिए महंगाई के आंकड़े शेयर करते हुए इसके लिए पेट्रोल और डीज़ल की बढ़ती कीमतों को ज़िम्मेदार ठहराया है।

पी चिदंबरम ने ट्वीट में कहा, “थोक मूल्य सूचकांक महंगाई 12.94 फीसद. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) महंगाई 6.3 फीसदी. क्या आप जानना चाहते हैं क्यों ?” इसके बाद उन्होंने लिखा, “ईंधन और बिजली महंगाई 37.61 फीसदी पर है। हर रोज़ पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें बढ़ाने वाले पीएम मोदी का शुक्रिया।

प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा के प्रबंध किए जा रहे

राणा ओबराय                   
पानीपत। डीसी सुशील सारवान ने कहा कि कोरोना से बचाव की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे है। इसलिए स्थानीय लघु सचिवालय में जितने भी कार्यालय हैं। वे यह सुनिश्चित करें कि कोविड गाइडलाइन की अनुपालना सुनिश्चित हो। प्रत्येक कार्यालय में मास्क की उपलब्धता, निरंतर सैनिटाइजर प्रक्रिया सहित एक दूसरे से उचित शारीरिक दूरी की पालना करते हुए स्वास्थ्य के प्रति सुरक्षात्मक व जागरूकता भरा माहौल हो। 
उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही इसी सप्ताह लघु सचिवालय के विभिन्न कार्यालयों का दौरा करेंगे। इसलिए सरकारी विभागों में आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखते हुए लोगों के प्रशासनिक स्तर पर किए जाने वाले कार्यों का तत्परता से पूरा करने की दिशा में काम किया जाए। उन्होंने कहा कि सरल केन्द्र में मुख्य द्वार पर हाथों को सैनिटाइज करने के उपकरण लगवाए गए हैं। इसलिए सभी आगन्तुक सरल केन्द्र में प्रवेश करते समय अपने हाथ सैनिटाईज कर के आए।
डीसी सुशील सारवान ने कहा कि सरल केंद्र आमजन की सुविधा के लिए बनाए गए हैं। जहां ऑनलाइन डिजीटल प्लेटफार्म से निर्धारित समयावधि में आमजन को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इसमें आने वाले लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत समय-समय पर पूरे परिसर को सैनिटाईज करवाया जाता हैं। सभी लोग मास्क पहनकर ही सरल केन्द्र में आए और वैटिंग हॉल में कोविड गाइडलाइन की पालना करते हुए शारिरिक दूरी बनाकर बैठे।

नगर आयुक्त महेंद्र ने ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया

अश्वनी उपाध्याय               

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन शहर के सबसे बड़े ऑडिटोरियम का कार्य प्रगति पर है। नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि नेहरूनगर सेकेंड स्थित शहर का सबसे बड़ा एवं वातानुकूलित ऑडिटोरियम की अब शहरवासियों को जून अंत तक तैयार हो जाएगा। आज नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने एसबीएम के नोडल अधिकारी अरूण कुमार मिश्रा, चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन खान, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह आदि के साथ ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया।

नगर आयुक्त ने बताया कि ऑडिटोरियम जिसमें लगभग 900 लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है। ऑडिटोरियम पूर्ण रूप से वातानुकूलित बनाया जा रहा है। कोविड-19 महामारी के चलते कार्य की गति कुछ धीमी पड़ गई थी, किंतु अब काम में तेजी आ गई है और जून माह के अंत तक ऑडिटोरियम तैयार हो जाएगा।उन्होंने बताया नगर निगम द्वारा बनाए जाने वाले अन्य प्रोजेक्ट भी तेजी से रफ्तार पकड़ रहे हैं। जिसमें पॉलिटिकल ट्रेनिंग सेंटर तथा इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन भी शामिल हैं। आपको बता दें कि नेहरू नगर स्थित ऑडिटोरियम शहर के लिए एक सौगात के रूप में रहेगा। यहाँ उद्यान विभाग द्वारा विशेष कलाकृति दिखाते हुए पौधे लगाए गए हैं। इसी प्रकार राजनीतिक प्रशिक्षण केंद्र, इलेक्ट्रिक बसों के लिए डिपो एवं बसों के चार्जिंग स्टेशन का कार्य भी तेजी से शुरू कराया गया हैं। ताकि समय पर इनका निर्माण कार्य पूरा हो सके।

जी-7 समूह के नेताओं ने फिर से समर्थन दिया: जापान

टोक्यो। जापानी प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने कहा कि अगले महीने तोक्यो ओलंपिक की मेजबानी के उनके दृढ़ संकल्प को लिए जी-7 समूह के नेताओं ने फिर से समर्थन दिया है। सुगा ने जी -7 शिखर सम्मेलन के दौरान ब्रिटेन में संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने अन्य नेताओं को जापान के वायरस नियंत्रण उपायों को सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता के बारे में बताया जिससे इन खेलों का आयोजन सुरक्षित तरीके से होगा। जापान में टीकाकरण की रफ्तार काफी धीमी है और वहां अब तक लगभग पांच प्रतिशत आबादी को ही टीका लगा है। सुगा को तोक्यो के साथ दूसरे प्रांतों में 20 जून तक लागू आपातकाल के लागू रहने या हटाये जाने पर भी फैसला करना है। जापान में कोविड-19 के 7,74,000 मामले दर्ज हुए है। जिसमें से लगभग 14,000 लोगों की मौत हुई है।
पिछले साल महामारी के कारण स्थगित हुए तोक्यो खेलों का आगाज 23 जुलाई से होना है। जिसके लिए बड़ी संख्या में विदेशी खिलाड़ी और खेल से जुड़े लोग जापान आयेंगे। विदेशी प्रशंसको के जापान आने पर हालांकि रोक लगा दी गयी है।

छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदली करवट, बारिश प्रारंभ

दुष्यंत टीकम            
रायपुर। राजधानी रायपुर में मौसम ने करवट बदल ली है। शाम होते ही झमाझम बारिश शुरू हो चुकी है। बता दें कि प्रदेशभर में मानसून पहुंच चुका है। रविवार को हुई बारिश के बाद सोमवार को भी लोगों को बारिश का इंतजार था। रायपुर में सुबह से खिली तेज धूप ने एकबार तो लोगों को चौका दिया था, लेकिन शाम होते-होते बादल मेहरबान हो गए हैं। मौसम विभाग ने देर शाम अलर्ट जारी कर प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश और बिजली गिरने की प्रबल संभावना जताई है।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने कहा है कि शाम साढ़े 7 बजे की स्थिति से आगामी 4 घंटों में जशपुर, सरगुजा, पेंड्रा, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, कवर्धा,बेमेतरा, बलोदाबाजार, जांजगीर, महासमुंद और इससे लगे जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज वर्षा और वज्रपात होने की प्रबल संभावना है। उन्होंने कहा है कि निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण झारखंड के ऊपर स्थित है।
इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक द्रोणिका दक्षिण पंजाब से एक निम्न दाब के केंद्र तक स्थित है। इस सिस्टमों के कारण 15 जून को प्रदेश केअनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों में गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: उत्तर छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमानों में बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। फिर भी दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

उत्तराखंड में कोरोना के 296 नए मामलें सामने आएं

पंकज कपूर              
देहरादून। उत्तराखंड में आज कोरोना के 296 नए मामले सामने आए हैं और 990 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती हैं, जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया हैं। प्रदेश में 3908 एक्टिव केस हैं। जिनका प्रदेश के अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा हैं। आज प्रदेश में 12 मरीजों की मौत हुई हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज देहरादून में 76, हरिद्वार में 64, उत्तरकाशी में 37, नैनीताल में 21, यूएस नगर में 24, पौड़ी गढ़वाल में 11, चमोली में 10, रुद्रप्रयाग में 9, चंपावत में 7, बागेश्वर में 8, पिथौरागढ़ में 7, टिहरी गढ़वाल में 1 नया केस मिला।

बंगाल: सरकार ने लॉकडाउन को 1 जुलाई तक बढ़ाया

कोलकाता। कोरोना संकट को देखते ममता बनर्जी सरकार ने कुछ ढील देने के साथ ही लॉकडाउन को 1 जुलाई तक बढ़ा दिया है। सरकार ने सीमित कर्मचारियों के साथ सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय, कारखाने खोलने की अनुमति दी गई है। लेकिन बस, लोकल ट्रेन और मेट्रो बंद रहेंगी। राज्य के मुख्य सचिव एचके द्विवेदी ने बताया कि लॉकडाउन 16 जून से 01 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस दौरान सरकार ने कई मामलों में छूट देने की भी घोषणा की है। सरकार ने 16 जून से 25 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ सरकारी और कॉरपोरेट कार्यालय सुबह 10 बजे से चार बजे तक खोलने की अनुमति दे दी है। लेकिन बस, लोकल ट्रेन और मेट्रो बंद रहेंगे। इसके साथ ही पार्क भी खोल दिए गए हैं। 
लेकिन जिन लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज लिए हैं, वही मॉर्निंग वाॅक कर पाएंगे। मुख्य सचिव द्विवेदी ने बताया कि सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार उद्योग और कल कारखाने को 25 फीसदी उपस्थिति के साथ खोलने की अनुमति दी गई है। साथ ही 50 फीसदी की उपस्थिति के साथ टेलीविजन और फिल्मों की शूटिंग शुरू करने की अनुमति दी गई है। लेकिन सिनेमा और ब्यूटी पार्लर बंद रहेंगे। बैंक सुबह दस बजे तक दोपहर दो बजे तक खुले रहेंगे। रात नौ बजे से सवेरे पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही पर निषेध रहेगी। इसके साथ ही दर्शक शून्य स्टेडियम खोलने की भी अनुमति दे दी गई है। 
 द्विवेदी ने बताया कि शॉपिंग मॉल और रेस्तरां दोपहर 11 बजे से छह बजे तक खुले रहेंगे लेकिन स्पा और जिम बंद रहेंगे। शॉपिंग मॉल खोलने के मामले में 30 प्रतिशत ग्राहकों को मॉल में प्रवेश की अनुमति होगी। उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी श्रमिकों का टीकाकरण हो गया है। द्विवेदी ने बताया कि बाजार सुबह आठ से 11 बजे तक खुले रहेंगे। हालांकि स्टैंड-अलोन दुकानें सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक खुली रहेंगी। रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक रात का कर्फ्यू जारी रहेगा। आपात स्थिति को छोड़कर घर से बाहर नहीं निकलने पर मनाही है। लोकल ट्रेन, दूसरे राज्यों से आने वाले बस और इस राज्य में जिलों में चलने वाली बसें की आवाजाही भी बंद रहेगी। 

महिलाएं भी मंदिर में पुजारी नियुक्त, ऐलान किया

चेन्नई। तमिलनाडु हिंदू धर्म व धर्माथ मंत्री पी के शेखर बाबू ने ऐलान किया है कि जरूरी प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को भी मंदिर में पुजारी नियुक्त किया जा सकता है। उनकी इस घोषणा का समर्थन भी हो रहा है और विरोध भी। तमिलनाडु भाजपा प्रमुख एल मुरुगन ने कहा है कि प्राचीन दिनों से महिलाओं को ‘आगम शास्त्र’ में विशेषज्ञता है और वे यहां पास में मेलमरवथुर में स्थित आदिपराशक्ति जैसे मंदिरों में पूजा कर भी रही हैं। उन्होंने कहा कि अंडाल के पसुराम में पांचरात्र आगम की उपासना पद्धति का प्रभाव देख सकता है। आगम शास्त्रों में मंदिरों में पूजा और अन्य अनुष्ठानों से संबंधित मानदंड और संरचना, मंदिरों के निर्माण शामिल हैं तथा पांचरात्र एक मत है।भगवा दल ने समाज के सभी लोगों को पुजारी के तौर पर नियुक्त करने के कदम का स्वागत किया। 
मुरूगन ने कई ऐसे मंदिर बताए जहां विभिन्न जाति के लोग पहले से पुजारी का काम कर रहे हैं। वह जाहिर तौर पर यह संकेत दे रहे हैं कि प्रस्ताव पूरी तरह से नया नहीं है। उन्होंने एक बयान में कहा, “हम लोगों को याद दिलाना चाहते हैं कि प्राचीन काल से हमारी तमिल संस्कृति में हमारे मंदिरों में अलग अलग जातियों के लोग और महिलाएं पुजारी रहे हैं। शनिवार को बाबू ने कहा था कि कई महिलाओं ने मंदिर में पुजारी के तौर पर सेवा देने की इच्छा व्यक्त की है और उन्हें इस पद पर ‘आगम शास्त्रों’ में प्रशिक्षित किए जाने के बाद नियुक्त किया जा सकता है और मामले को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के संज्ञान में लाया गया है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के सभी समाजों से संबंध रखने वालों लोगों को जल्द ही मंदिरों में पुजारी नियुक्त किया जाएगा।
विभिन्न हिंदू संगठनों में अलग अलग पदों पर काम कर चुके राम रविकुमार ने सभी जातियों के लोगों को पुजारी के पद पर नियुक्त करने के प्रस्ताव का स्वागत करते हुए महिलाओं को पुजारी नियुक्त करने का विरोध किया है और इसे परंपरा के खिलाफ बताया है। आरएसएस की हिंदू मुनानी समेत कई संगठनों से जुड़ रहे और हिंदू तमिझर कटची के मुख्य संस्थापक रवि कुमार ने कहा, “ अगर आप आज यह स्वीकार कर लेते हैं तो कल वे सबरीमला मंदिर में महिलाओं को प्रवेश देने की मांग करेंगे और इसका कोई अंत नहीं होगा तथा आखिर में अव्यवस्था होगी।

मोदी के तीसरे कार्यकाल को लेकर ऐलान किया

मोदी के तीसरे कार्यकाल को लेकर ऐलान किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्‍ली। देश में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया जारी है। अंतिम चरण के लिए मतदान 1 ज...