सोमवार, 14 जून 2021

नगर आयुक्त महेंद्र ने ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया

अश्वनी उपाध्याय               

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन शहर के सबसे बड़े ऑडिटोरियम का कार्य प्रगति पर है। नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि नेहरूनगर सेकेंड स्थित शहर का सबसे बड़ा एवं वातानुकूलित ऑडिटोरियम की अब शहरवासियों को जून अंत तक तैयार हो जाएगा। आज नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने एसबीएम के नोडल अधिकारी अरूण कुमार मिश्रा, चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन खान, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह आदि के साथ ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया।

नगर आयुक्त ने बताया कि ऑडिटोरियम जिसमें लगभग 900 लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है। ऑडिटोरियम पूर्ण रूप से वातानुकूलित बनाया जा रहा है। कोविड-19 महामारी के चलते कार्य की गति कुछ धीमी पड़ गई थी, किंतु अब काम में तेजी आ गई है और जून माह के अंत तक ऑडिटोरियम तैयार हो जाएगा।उन्होंने बताया नगर निगम द्वारा बनाए जाने वाले अन्य प्रोजेक्ट भी तेजी से रफ्तार पकड़ रहे हैं। जिसमें पॉलिटिकल ट्रेनिंग सेंटर तथा इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन भी शामिल हैं। आपको बता दें कि नेहरू नगर स्थित ऑडिटोरियम शहर के लिए एक सौगात के रूप में रहेगा। यहाँ उद्यान विभाग द्वारा विशेष कलाकृति दिखाते हुए पौधे लगाए गए हैं। इसी प्रकार राजनीतिक प्रशिक्षण केंद्र, इलेक्ट्रिक बसों के लिए डिपो एवं बसों के चार्जिंग स्टेशन का कार्य भी तेजी से शुरू कराया गया हैं। ताकि समय पर इनका निर्माण कार्य पूरा हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...