शनिवार, 27 मार्च 2021

पद भरने की मांग को लेकर विद्यार्थी मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी। भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के छात्रों ने जनपद मुख्यालय में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपने वाले छात्रों ने कहा, कि देश के 44 केंद्रीय विश्वविद्यालय में 6074 पद रिक्त हैं। जिनमें से 75% आरक्षित श्रेणी के हैं। अन्य पिछड़े वर्ग की आधे से ज्यादा पद खाली हैं। ज्ञापन सौंपने के बाद छात्रों ने कहा कि आदेशों की चेतावनी के बाद भी विश्वविद्यालयों में अभी तक भर्तियां नहीं हुई है और ना हीं यूजीसी ने अनुदान रोका उन्होंने भर्तियों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए राष्ट्रपति से अनुरोध किया है। इतना ही नहीं, ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने राष्ट्रपति से यह भी कहा कि अन्यथा की स्थिति में भारतीय विद्यार्थी मोर्चा, भारतीय बेरोजगार मोर्चा, भारतीय युवा मोर्चा, भारतीय विद्यार्थी छात्र प्रकोष्ठ इंडियन रिसर्च स्कॉलर एसोसिएशन देशभर में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर आनंद प्रकाश, धर्मेंद्र कुमार, धर्मवीर भारती, नियाज अहमद, मनोज कुमार, गोविंद पाल, अनिल शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।
गणेश साहू

हापुड़: पुलिस ने 1 शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी        
हापुड़। जनपद पुलिस द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2021 के दृष्टिगत शातिर अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना धौलाना पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 44 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब छत्तीसगढ़ मार्का व 1 तमंचा शराब कारतूस बरामद।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध जनपद गाजियाबाद/नोएडा/मेरठ/बागपत/बिजनौर व जनपद में हत्या/लूट/अपहरण/गैंगस्टर/आर्म्स एक्ट। आदि के कुल 33 मुकदमे पंजीकृत हैं।

जिला प्रशासनिक अधिकारी नीरज को किया सम्मानित

अतुल त्यागी         
हापुड़। शनिवार को उत्तर-प्रदेश वैश्य महासम्मलेन के पदाधिकारियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर जिला प्रशासनिक अधिकारी नीरज कुमार जादौन (आइपीएस) को सम्मान पत्र , फूलो का बुके और शॉल पहनाकर होली की बधाई दी। युवा वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने जनपद जनपद के कप्तान नीरज कुमार जादौन से कहा, कि जनपद की समस्त जनता व युवा वैश्य महासम्मेलन आपके उज्जवल भविष्य एवं स्वास्थ्य की कामना करती हैं। आपके नेतृत्व में व प्रशासन के सहयोग से हापुड़ शहर की समस्त जनता अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। इसके लिए युवा वैश्य महासम्मेलन आपको व तमाम पुलिस प्रशासन को हृदय से आभार व्यक्त करता हैं।
इस अवसर पर युवा वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष सचिन गोयल , महामंत्री अनुज गोयल, उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल, मोहित अग्रवाल, मयंक गर्ग,कुबेर गोयल ,सुमित कंसल एवं राहुल बंसल आदि पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

देश में तेजी से बढ़ रही महामारी की दूसरी लहर, रफ्तार

 अकांंशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। भारत में कोरोना के केस एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। इसे कोरोना की दूसरी लहर बताया जा रहा है जो पहले से ज्यादा घातक है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, महाराष्ट्र समेत पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में तेजी के संक्रमण बढ़ रहा है। इन पांच राज्यों में लॉकडाउन के हालात बन गए हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 36,902 नए मामले पाए गए हैं और 112 लोगों की मौत हुई है। पंजाब में 2,661, कर्नाटक में 2,523, छत्तीसगढ़ में 2,419 और गुजरात में 1,961 नए केस पाए गए हैं। इन राज्यों के अलावा दिल्ली, तमिलनाडु, हरियाणा और राजस्थान में भी संक्रमण में बढ़ोतरी हो रही है। केरल में 1989, तमिलनाडु में 1,779 और दिल्ली में 1,515 नए मामले सामने आए हैं। 80 फीसद नए मामले सिर्फ छह राज्यों महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, केरल और गुजरात से ही हैं। शुक्रवार को करीब 5 महीने बाद देश में पहली बार 1 दिन में 59 हजार से ज्यादा नए मामले मिले हैं। और करीब 4 महीने बाद सक्रिय मामले बढ़कर 4 लाख के पार चले गए हैं।
महाराष्ट्र में रात का कर्फ्यू: कोरोना के हालात की समीक्षा करने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में 28 मार्च से रात का कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है। रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक कर्फ्यू रहेगा। मुख्यमंत्री ने लोगों को चेताया भी है। कि अगर वे कोरोना के नियमों का पालन नहीं करते हैं। तो पाबंदियां और सख्त की जाएंगी।
मध्य प्रदेश में सार्वजनिक होलिका दहन नहीं मध्य प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों पर होलिका दहन नहीं हो पाएगा। इस बारे में शिवराज सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं गुजरात में कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए देशभर में गुरुवार को 11 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक कुल 23 करोड़ 86 लाख चार हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

3700 करोड़ के घोटाले के मामले में सीबीआई का छापा

भोपाल। सीबीआई ने गुरुवार देश के 11 राज्यों में 100 ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान सीबीआई की टीम ने मप्र में भोपाल और निवाड़ी में दो जगह छापा मारा। सीबीआई को बैंक फ्रॉड से सम्बंधित 3700 करोड़ के घोटाले की जानकारी मिली थी।( इनमें भोपाल के दो बैंकों में 200 करोड़ का फर्जीवाड़ा सामने आया है। जिसके बाद इस बड़ी छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया गया। भोपाल में आईओबी (इंडियन ओवरसीज बैंक) बैंक के चीफ मैनेजर सतीश चंद्र अग्रवाल औऱ बिल्डर सिद्धपाल सिंह भदौरिया के घर, ऑफिस में सीबीआई ने मारा छापा। बिल्डर सिद्धपाल सिंह पर आईओबी बैंक से 4 करोड़ फ्रॉड करने का आरोप है।

रंगों का और हंसी-खुशी का त्योहार है 'होली'

होली रंगों का और हँसी-खुशी का त्योहार है। यह भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है। जो आज विश्वभर में मनाया जाने लगा है। रंगों का त्यौहार कहा जाने वाला यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। यह प्रमुखता से भारत तथा नेपाल में मनाया जाता है। यह त्यौहार कई अन्य देशों जिनमें अल्पसंख्यक हिन्दू लोग रहते हैं। वहाँ भी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। पहले दिन को होलिका जलायी जाती है। जिसे होलिका दहन भी कहते हैं। दूसरे दिन, जिसे प्रमुखतः धुलेंडी व धुरड्डी, धुरखेल या धूलिवंदन इसके अन्य नाम हैं। लोग एक दूसरे पर रंग, अबीर-गुलाल इत्यादि फेंकते हैं। ढोल बजा कर होली के गीत गाये जाते हैं और घर-घर जा कर लोगों को रंग लगाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि होली के दिन लोग पुरानी कटुता को भूल कर गले मिलते हैं और फिर से दोस्त बन जाते हैं। एक दूसरे को रंगने और गाने-बजाने का दौर दोपहर तक चलता है। इसके बाद स्नान कर के विश्राम करने के बाद नए कपड़े पहन कर शाम को लोग एक दूसरे के घर मिलने जाते हैं। गले मिलते हैं और मिठाइयाँ खिलाते हैं।
राग-रंग का यह लोकप्रिय पर्व वसंत का संदेशवाहक भी है। राग अर्थात संगीत और रंग तो इसके प्रमुख अंग हैं ही पर इनको उत्कर्ष तक पहुँचाने वाली प्रकृति भी इस समय रंग-बिरंगे यौवन के साथ अपनी चरम अवस्था पर होती है। फाल्गुन माह में मनाए जाने के कारण इसे फाल्गुनी भी कहते हैं। होली का त्यौहार वसंत पंचमी से ही आरंभ हो जाता है। उसी दिन पहली बार गुलाल उड़ाया जाता है। इस दिन से फाग और धमार का गाना प्रारंभ हो जाता है। खेतों में सरसों खिल उठती है। बाग-बगीचों में फूलों की आकर्षक छटा छा जाती है। पेड़-पौधे, पशु-पक्षी और मनुष्य सब उल्लास से परिपूर्ण हो जाते हैं। खेतों में गेहूँ की बालियाँ इठलाने लगती हैं। बच्चे-बूढ़े सभी व्यक्ति सब कुछ संकोच और रूढ़ियाँ भूलकर ढोलक-झाँझ-मंजीरों की धुन के साथ नृत्य-संगीत व रंगों में डूब जाते हैं। चारों तरफ़ रंगों की फुहार फूट पड़ती है। जहाँ उनका स्वागत गुझिया,नमकीन व ठंडाई से किया जाता है। होली के दिन आम्र मंजरी तथा चंदन को मिलाकर खाने का बड़ा माहात्म्य है।



1 मई से दिल्ली की नई उड़ान, जारी किया शेड्यूल

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। राजधानी रायपुर सहित प्रदेशवासियों को दिल्ली की नई फ्लाइट की सौगात मिलने वाली है। विमानन कंपनी गो-एयर ने एक मई से नई उड़ान शुरू करने की घोषणा की है और इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इस नई फ्लाइट के शुरू होने के बाद रायपुर से दिल्ली के लिए ही सात उड़ानें हो जाएंगी। काफी समय से गो-एयर द्वारा रायपुर से हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी थी।
विमानन अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, गो-एयर की फ्लाइट जी8 एक मई से उड़ान भरेगी और 30 अक्टूबर तक इसका शेड्यूल तय किया गया है। रात्रि 20.45 बजे यह फ्लाइट रायपुर पहुंचेगी और इसके बाद 21.15 बजे रायपुर से दिल्ली रवाना होगी। इसके साथ ही लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए रायपुर विमानतल अथॉरिटी ने सभी फ्लाइटों के लिए नया समय-सारिणी तय किया है।
हर साल गर्मियों में विमानों के लिए नई समय सारिणी बनाई जाती है। बताया जा रहा है कि विमानों के समय गर्मी को देखते हुए 15 से 20 मिनट का बदलाव किया गया है। ट्रैवल्स संचालक कीर्ति व्यास ने बताया कि एक ओर जहां इंडिगो एयरलाइंस द्वारा 28 मार्च से रायपुर से मुंबई के लिए नई फ्लाइट शुरू करने की तैयारी है। विस्तार एयरलाइंस द्वारा अपनी मुंबई फ्लाइट को बंद किया जा रहा है।
वहीं, 28 मार्च से विस्तारा एयरलाइंस की रायपुर-मुंबई फ्लाइट का शेड्यूल दिखना भी बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि अचानक इस फ्लाइट को बंद करने का कारण भी समझ से परे है। उन्होंने बताया कि 28 मार्च से इंडिगो एयरलाइंस द्वारा रायपुर से मुंबई और रायपुर से हैदराबाद फ्लाइट शुरू की जा रही है। इसके साथ ही पुणे के लिए भी फ्लाइट शुरू हो रही है। जो कनेक्टिंग रहेगी।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...