शनिवार, 27 मार्च 2021

1 मई से दिल्ली की नई उड़ान, जारी किया शेड्यूल

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। राजधानी रायपुर सहित प्रदेशवासियों को दिल्ली की नई फ्लाइट की सौगात मिलने वाली है। विमानन कंपनी गो-एयर ने एक मई से नई उड़ान शुरू करने की घोषणा की है और इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इस नई फ्लाइट के शुरू होने के बाद रायपुर से दिल्ली के लिए ही सात उड़ानें हो जाएंगी। काफी समय से गो-एयर द्वारा रायपुर से हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी थी।
विमानन अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, गो-एयर की फ्लाइट जी8 एक मई से उड़ान भरेगी और 30 अक्टूबर तक इसका शेड्यूल तय किया गया है। रात्रि 20.45 बजे यह फ्लाइट रायपुर पहुंचेगी और इसके बाद 21.15 बजे रायपुर से दिल्ली रवाना होगी। इसके साथ ही लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए रायपुर विमानतल अथॉरिटी ने सभी फ्लाइटों के लिए नया समय-सारिणी तय किया है।
हर साल गर्मियों में विमानों के लिए नई समय सारिणी बनाई जाती है। बताया जा रहा है कि विमानों के समय गर्मी को देखते हुए 15 से 20 मिनट का बदलाव किया गया है। ट्रैवल्स संचालक कीर्ति व्यास ने बताया कि एक ओर जहां इंडिगो एयरलाइंस द्वारा 28 मार्च से रायपुर से मुंबई के लिए नई फ्लाइट शुरू करने की तैयारी है। विस्तार एयरलाइंस द्वारा अपनी मुंबई फ्लाइट को बंद किया जा रहा है।
वहीं, 28 मार्च से विस्तारा एयरलाइंस की रायपुर-मुंबई फ्लाइट का शेड्यूल दिखना भी बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि अचानक इस फ्लाइट को बंद करने का कारण भी समझ से परे है। उन्होंने बताया कि 28 मार्च से इंडिगो एयरलाइंस द्वारा रायपुर से मुंबई और रायपुर से हैदराबाद फ्लाइट शुरू की जा रही है। इसके साथ ही पुणे के लिए भी फ्लाइट शुरू हो रही है। जो कनेक्टिंग रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...