शनिवार, 27 मार्च 2021

देश में तेजी से बढ़ रही महामारी की दूसरी लहर, रफ्तार

 अकांंशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। भारत में कोरोना के केस एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। इसे कोरोना की दूसरी लहर बताया जा रहा है जो पहले से ज्यादा घातक है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, महाराष्ट्र समेत पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में तेजी के संक्रमण बढ़ रहा है। इन पांच राज्यों में लॉकडाउन के हालात बन गए हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 36,902 नए मामले पाए गए हैं और 112 लोगों की मौत हुई है। पंजाब में 2,661, कर्नाटक में 2,523, छत्तीसगढ़ में 2,419 और गुजरात में 1,961 नए केस पाए गए हैं। इन राज्यों के अलावा दिल्ली, तमिलनाडु, हरियाणा और राजस्थान में भी संक्रमण में बढ़ोतरी हो रही है। केरल में 1989, तमिलनाडु में 1,779 और दिल्ली में 1,515 नए मामले सामने आए हैं। 80 फीसद नए मामले सिर्फ छह राज्यों महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, केरल और गुजरात से ही हैं। शुक्रवार को करीब 5 महीने बाद देश में पहली बार 1 दिन में 59 हजार से ज्यादा नए मामले मिले हैं। और करीब 4 महीने बाद सक्रिय मामले बढ़कर 4 लाख के पार चले गए हैं।
महाराष्ट्र में रात का कर्फ्यू: कोरोना के हालात की समीक्षा करने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में 28 मार्च से रात का कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है। रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक कर्फ्यू रहेगा। मुख्यमंत्री ने लोगों को चेताया भी है। कि अगर वे कोरोना के नियमों का पालन नहीं करते हैं। तो पाबंदियां और सख्त की जाएंगी।
मध्य प्रदेश में सार्वजनिक होलिका दहन नहीं मध्य प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों पर होलिका दहन नहीं हो पाएगा। इस बारे में शिवराज सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं गुजरात में कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए देशभर में गुरुवार को 11 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक कुल 23 करोड़ 86 लाख चार हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...